- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- 28 मई को बिलासपुर से पोत्तनूर के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, रायपुर-दुर्ग में भी होगा ठहराव
28 मई को बिलासपुर से पोत्तनूर के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, रायपुर-दुर्ग में भी होगा ठहराव

रायपुर। ग्रीष्मकालीन मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ और टिकटों की किल्लत को देखते हुए रेलवे ने बिलासपुर से पोत्तनूर के बीच एक फेरे के लिए (एक तरफा) समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी संख्या 08201 बिलासपुर-पोत्तनूर समर स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से 28 मई को रात 09:10 बजे रवाना होगी।
छत्तीसगढ़ में इस ट्रेन का मुख्य ठहराव बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग स्टेशनों पर दिया गया है। रायपुर में इसका आगमन रात 11:30 बजे होगा। 20 कोच वाली इस पूरी ट्रेन में 16 स्लीपर, दो सामान्य और दो एसएलआरडी कोच की सुविधा रहेगी, जिससे यात्रियों को कन्फर्म बर्थ मिल सकेगी।
यार्ड री-माडलिंग के चलते परिवर्तित मार्ग से चलेगी गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस
उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के जौनपुर जंक्शन स्टेशन पर यार्ड री-माडलिंग एवं नान-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण बरौनी-गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस के मार्ग में अस्थाई बदलाव किया गया है। चूंकि यह छत्तीसगढ़ और रायपुर रेल मंडल के यात्रियों के लिए बिहार और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाली एक प्रमुख ट्रेन है, इसलिए रेल प्रशासन ने यात्रियों को सतर्क रहने की अपील की है।
गाड़ी संख्या 15231 बरौनी–गोंदिया एक्सप्रेस 27 मई को अपने नियमित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाराणसी सिटी, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल होकर चलेगी। इस दौरान केराकत एवं जौनपुर में ठहराव निरस्त रहेगा।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)