• breaking
  • Chhattisgarh
  • डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में 1076 सीएम हेल्पलाइन साबित हो रहा बड़ा कदम

डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में 1076 सीएम हेल्पलाइन साबित हो रहा बड़ा कदम

1 day ago
43

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में सीएम हेल्पलाइन 1076 के रूप में जुड़ चुका है एक नया अध्याय। यह अध्याय तकनीकी उन्नति के साथ आम नागरिक के सशक्तिकरण, विश्वास और पारदर्शिता का प्रतीक है। राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शुरू की गई यह सेवा जनता और शासन के बीच मजबूत संवाद का सेतु बनकर उभरी है। लोकतंत्र तभी सार्थक होता है जब प्रत्येक नागरिक की आवाज़ सुनी जाए और उसकी समस्या का समयबद्ध समाधान हो। छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने इस दिशा में जो कदम उठाया है वह छत्तीसगढ़ को सुशासन की नई ऊँचाइयों तक ले जाने वाला साबित हो रहा है।

सुशासन की अवधारणा को साकार कर रही सीएम हेल्पलाइन 1076

सीएम हेल्पलाइन 1076 की शुरुआत एक ऐसी प्रशासनिक प्रक्रिया है जो एक व्यापक दृष्टिकोण का परिणाम है। राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्पष्ट करते हुए कहा है कि “राज्य सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं बल्कि यह सुनिश्चित करना भी है कि उन योजनाओं का लाभ प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।”“नागरिक देवो भव” मंत्र को आधार बनाते हुए यही कहा जा रहा है कि जनता ही शासन की वास्तविक शक्ति है। सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त जन-जन के समर्थन ने यह संकेत दिया है कि लोगों को अब एक ऐसे मंच की आवश्यकता है जहां वे अपनी समस्याओं को सीधे सरकार तक पहुंचा सकें। जनता की इसी ज़रूरतों को समझते हुए सीएम हेल्पलाइन प्रणाली विकसित की गई जो आज लाखों लोगों की उम्मीदों को बल दे रही है।

तकनीक ने मिटाई सरकार और जनता के बीच की दूरी

डिजिटल युग में शासन के लिए भी नई तकनीक के साथ कदम मिलाकर चलना ज़रूरी है। इस आवश्यकता को समझते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हेल्पलाइन को आधुनिक तकनीकों से जोड़ा है। अब नागरिक केवल टोल-फ्री नंबर 1076 पर कॉल करके या वेब पोर्टल, मोबाइल एप्लिकेशन, व्हाट्सएप चैटबॉट के माध्यम से भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यह सुविधा शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लोगों के लिए समान रूप से दी जा रही है।इस सुविधा से उन लोगों को विशेष रूप से लाभ हो रहा है जिन्हें पहले सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे मगर अब घर बैठे उनको अपनी समस्या दर्ज करने का अवसर मिला है।

पारदर्शिता और जवाबदेही का सशक्त मॉडल बन रहा है छत्तीसगढ़

सीएम हेल्पलाइन की सबसे बड़ी विशेषता इसकी जवाबदेह प्रणाली और पारदर्शीता है। इसमें जनता की प्रत्येक शिकायत को यूनिक आईडी प्रदान की जाती है। आवेदक अपनी शिकायत की स्थिति को ऑनलाइन ट्रैक भी कर सकता है। यदि समाधान संतोषजनक न मिले तो शिकायत उच्च अधिकारियों के पास पुनः भेजी जाती है। यह व्यवस्था इस बात को सुनिश्चित करने के लिए है कि जन शिकायतें कागजों में ही दर्ज न रहें बल्कि उसका वास्तविक समाधान भी हो। मुख्यमंत्री साय की यह सोच प्रशासन को अधिक जिम्मेदार और संवेदनशील बनाने की दिशा में एक शानदार क़दम है।

वृहद प्रशासनिक ढांचा और प्रभावी क्रियान्वयन

सीएम हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली के प्रभाव को बढ़ाने के लिए राज्य के 42 विभागों के लगभग 8 हजार अधिकारियों को इस प्रणाली से जोड़ा गया है। 1195 श्रेणियों में शिकायतों का वर्गीकरण, निर्धारित समय-सीमा में होने वाला समाधान, सचिव स्तर के अधिकारियों द्वारा डैशबोर्ड से निगरानी और मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा सतत मॉनिटरिंग जैसी व्यवस्थाएँ इस बात को प्रमाणित करती है कि यह एक सशक्त और व्यवस्थित तंत्र है।

चौबीस घंटे, हर दिन उपलब्ध सेवा हर नागरिक के लिए

सप्ताह के सातों दिन और 24 घंटे संचालित होने वाली सीएम हेल्पलाइन 1076 के लिए तीन शिफ्टों में कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इसका अर्थ साफ़ है कि दिन हो या रात किसी भी समय नागरिक अपनी समस्या दर्ज कर सकता है। यही कारण है कि यह सुविधा विशेष रूप से आपात परिस्थितियों में अत्यंत उपयोगी साबित हो रही है।

हो रहा जनता की समस्याओं का वास्तविक समाधान

सीएम हेल्पलाइन के शुरुआती दिनों में ही बड़ी संख्या में शिकायतों का मिलना इस बात का संकेत है कि लोग इस प्रणाली पर अपना भरपूर विश्वास दिखा रहे हैं। जिस तरह की शिकायतें प्राप्त हो रही है उनमे है – भूमि से जुड़े विवाद (नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा), नगरीय समस्याएं (सड़क, सफाई, पानी, स्ट्रीट लाइट), बिजली से संबंधित समस्याएं (लो वोल्टेज, पावर कट), राशन कार्ड, पेंशन, आवास योजना, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही इन शिकायतों से सरकार को यह समझने में मदद मिल रही है कि किन क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है।

जनभागीदारी को बढ़ावा देने का माध्यम बन रहा सीएम हेल्पलाइन

सीएम हेल्पलाइन केवल शिकायत दर्ज करने का मंच मात्र नहीं है बल्कि यह जनभागीदारी को सशक्त बनाने का माध्यम भी बना हुआ है। अब राज्य के नागरिक शासन को अपना सुझाव दे रहे हैं, शासकीय योजनाओं पर अपना फीडबैक साझा कर रहे हैं और शासन की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए सुझाव दे रहे हैं। इसका नतीजा यह हो रहा है कि नीति निर्माण अधिक प्रभावी और जनहितकारी बनता जा रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शीता से खुल रहा विश्वास का नया अध्याय

सीएम हेल्पलाइन के केंद्र में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दूरदर्शी और जनहितकारी नेतृत्व है। उन्होंने समझा कि विकास के लिए बड़े प्रोजेक्ट्स की जितनी ज़रूरत है उतनी ही आवश्यकता आम नागरिकों की छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान की भी है। राज्य के मुखिया की कार्यशैली में स्पष्टता, संवेदनशीलता और जवाबदेही झलकती है। उन्होंने जनता को संकेत और प्रशासन को संदेश दिया है कि जन समस्याओं को प्राथमिकता देना ही वास्तविक सुशासन है।उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ एक ऐसे राज्य के रूप में उभर रहा है जहां शासन और जनता के बीच दूरी लगातार कम हो रही है।

सीएम हेल्पलाइन 1076 से पहले जहां लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था वहीं अब वे सीधे मुख्यमंत्री तक अपनी आवाज पहुंचा पा रहे हैं। यह व्यवस्था लोकतंत्र को मजबूत करने के साथ ही साथ नागरिकों में यह विश्वास भी पैदा कर रही है कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लिया जा रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित विश्लेषण , विभागवार सुधार की रणनीति, रियल-टाइम डेटा मॉनिटरिंग, ग्रामीण क्षेत्रों में और अधिक जागरूकता अभियान के ज़रिए सीएम हेल्पलाइन 1076 भविष्य में और भी अधिक प्रभावी हो सकती है।

इन संभावनाओं के साथ राज्य की साय सरकार का यह कदम छत्तीसगढ़ को सुशासन का राष्ट्रीय मॉडल बना सकती है। सीएम हेल्पलाइन 1076 छत्तीसगढ़ के हर नागरिक के लिए उम्मीद, विश्वास और समाधान का प्रतीक बनता जा रहा है। यह प्रणाली समस्याओं के समाधान के साथ ही साथ एक ऐसे भविष्य की नींव भी रख रही है जहां शासन और जनता के बीच संवाद सहज, पारदर्शी और प्रभावी होगा।

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ में कुत्तों की नसबंदी अभियान पर गंभीर सवाल, ऑपरेशन के बाद मौतें और अनियमितताओं के आरोप
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में कुत्तों की नसबंदी अभियान पर गंभीर सवाल, ऑपरेशन के बाद मौतें और अनियमितताओं के आरोप

वन मंत्री केदार कश्यप की पहल, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में शुरू होगी ‘हॉर्नबिल सफारी’
breaking Chhattisgarh

वन मंत्री केदार कश्यप की पहल, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में शुरू होगी ‘हॉर्नबिल सफारी’

एक जुलाई से लागू होगी VB-G RAM G योजना, ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह, ग्राम सभाओं में दे रहे योजना की जानकारी
breaking Chhattisgarh

एक जुलाई से लागू होगी VB-G RAM G योजना, ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह, ग्राम सभाओं में दे रहे योजना की जानकारी

दुर्ग में भीम का मैंगो आईस कैंडी पर प्रतिबंध, असुरक्षित पाए जाने के बाद खाद्य विभाग की कार्रवाई
breaking Chhattisgarh

दुर्ग में भीम का मैंगो आईस कैंडी पर प्रतिबंध, असुरक्षित पाए जाने के बाद खाद्य विभाग की कार्रवाई

छत्तीसगढ़ में अल-नीनो संकट, 49 लाख हेक्टेयर मे होनी है बुआई अब तक महज दो प्रतिशत
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में अल-नीनो संकट, 49 लाख हेक्टेयर मे होनी है बुआई अब तक महज दो प्रतिशत

छत्तीसगढ़ में हीरे की पुष्टि, महासमुंद में मिले 5 हीरे, मुख्यमंत्री साय ने खुशी जताते हुए कह दी यह बड़ी बात
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में हीरे की पुष्टि, महासमुंद में मिले 5 हीरे, मुख्यमंत्री साय ने खुशी जताते हुए कह दी यह बड़ी बात

साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका समृद्धि हाट’ और CBG नीति को मंजूरी, पढ़िए सभी फैसले
breaking Chhattisgarh

साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका समृद्धि हाट’ और CBG नीति को मंजूरी, पढ़िए सभी फैसले

डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में 1076 सीएम हेल्पलाइन साबित हो रहा बड़ा कदम
breaking Chhattisgarh

डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में 1076 सीएम हेल्पलाइन साबित हो रहा बड़ा कदम

सहारा निवेशकों को रिफंड पोर्टल के माध्यम से मिलेगी राशि : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट
breaking Chhattisgarh

सहारा निवेशकों को रिफंड पोर्टल के माध्यम से मिलेगी राशि : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट

छत्तीसगढ़ में 8 मर्डर का खुलासा, मजाक और छोटी-छोटी शिकायतों से नाराज होकर बना साइको किलर
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 8 मर्डर का खुलासा, मजाक और छोटी-छोटी शिकायतों से नाराज होकर बना साइको किलर

PM मोदी ने देश को समर्पित किए तीन स्वदेशी युद्धपोत, अरब सागर से बंगाल की खाड़ी तक और मजबूत हुई भारत की समुद्री सुरक्षा
breaking National

PM मोदी ने देश को समर्पित किए तीन स्वदेशी युद्धपोत, अरब सागर से बंगाल की खाड़ी तक और मजबूत हुई भारत की समुद्री सुरक्षा

छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, दंतेवाड़ा से प्रदेश में पहुंचा बारिश का मौसम, रायपुर में हो रही झमाझम बारिश
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, दंतेवाड़ा से प्रदेश में पहुंचा बारिश का मौसम, रायपुर में हो रही झमाझम बारिश

छत्तीसगढ़ में अब OTP से नहीं मिलेगा राशन, सिर्फ बायोमेट्रिक से मिलेगा राशन, नियम तोड़ने पर होगी FIR
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में अब OTP से नहीं मिलेगा राशन, सिर्फ बायोमेट्रिक से मिलेगा राशन, नियम तोड़ने पर होगी FIR

चेन्नई में फंसी छत्तीसगढ़ की तीन युवतियां : ‘हमें घर वापस लाओ’… युवतियों ने विधायक को फोन कर मदद की लगाई गुहार
breaking Chhattisgarh

चेन्नई में फंसी छत्तीसगढ़ की तीन युवतियां : ‘हमें घर वापस लाओ’… युवतियों ने विधायक को फोन कर मदद की लगाई गुहार

मीना बाजार परमिशन विवाद: वायरल ऑडियो से गरमाई अंबिकापुर की राजनीति, मेयर मंजूषा भगत पहुंचीं थाने; कांग्रेस ने SIT जांच की रखी मांग
breaking Chhattisgarh

मीना बाजार परमिशन विवाद: वायरल ऑडियो से गरमाई अंबिकापुर की राजनीति, मेयर मंजूषा भगत पहुंचीं थाने; कांग्रेस ने SIT जांच की रखी मांग

SBI में 1500 पदों पर भर्ती, कौन भर सकता है फॉर्म ? जानिए पात्रता, परीक्षा तिथि और चयन प्रक्रिया
breaking National

SBI में 1500 पदों पर भर्ती, कौन भर सकता है फॉर्म ? जानिए पात्रता, परीक्षा तिथि और चयन प्रक्रिया

भारत और रूस मिलकर बनाएंगे छोटे और हाइपरसोनिक ब्रह्मोस वेरिएंट, यह कैसे साबित हो सकता है गेम-चेंजर?
breaking international

भारत और रूस मिलकर बनाएंगे छोटे और हाइपरसोनिक ब्रह्मोस वेरिएंट, यह कैसे साबित हो सकता है गेम-चेंजर?

कांग्रेस के प्रशिक्षण पर अरुण साव ने कहा – कांग्रेस में खत्म नहीं होगी कलह, दीपक बैज बोले – बैठक में निशाने पर थे डिप्टी सीएम, बताएं इस्तीफा मांगा गया था या नहीं
breaking Chhattisgarh

कांग्रेस के प्रशिक्षण पर अरुण साव ने कहा – कांग्रेस में खत्म नहीं होगी कलह, दीपक बैज बोले – बैठक में निशाने पर थे डिप्टी सीएम, बताएं इस्तीफा मांगा गया था या नहीं

राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ प्रवास पर मचा घमासान, भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा- दिल्ली से आ रहा है जोकर, विकास उपाध्याय ने कहा- मेंटली डिस्टर्ब हो चुके हैं पुरंदर…
breaking Chhattisgarh

राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ प्रवास पर मचा घमासान, भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा- दिल्ली से आ रहा है जोकर, विकास उपाध्याय ने कहा- मेंटली डिस्टर्ब हो चुके हैं पुरंदर…

छत्तीसगढ़ की माटी में रचे बसे पर नदियों की संस्कृति नहीं भूले बांग्लादेशी शरणार्थी
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ की माटी में रचे बसे पर नदियों की संस्कृति नहीं भूले बांग्लादेशी शरणार्थी

कविता

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर
poetry

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर

गीत – डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

गीत – डॉ. दीक्षा चौबे

इस माह की नवाकुंर कवयित्री – सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

इस माह की नवाकुंर कवयित्री – सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

इस माह के बाल साहित्यकार : कमलेश चंद्राकर
poetry

इस माह के बाल साहित्यकार : कमलेश चंद्राकर

साहित्यनामा – अमृता मिश्रा
poetry

साहित्यनामा – अमृता मिश्रा

इस माह के ग़ज़लकार : शुभेंदु बागची ‘मुन्तज़िर’
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : शुभेंदु बागची ‘मुन्तज़िर’

कवि और कविता : हरिप्रकाश गुप्ता ‘सरल’
poetry

कवि और कविता : हरिप्रकाश गुप्ता ‘सरल’

इस माह के कवि : प्रकाशचंद्र मण्डल
poetry

इस माह के कवि : प्रकाशचंद्र मण्डल

कवि और कविता : दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर
poetry

कवि और कविता : दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

कवि और कविता : कमलेश चंद्राकर
poetry

कवि और कविता : कमलेश चंद्राकर

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

कविता श्रृंखला आरंभ : डॉ. शिरोमणि माथुर
poetry

कविता श्रृंखला आरंभ : डॉ. शिरोमणि माथुर

कविता श्रृंखला ‘आरंभ’ में : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

कविता श्रृंखला ‘आरंभ’ में : दीप्ति श्रीवास्तव

कृति आरंभ : कविता आसपास- दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

कृति आरंभ : कविता आसपास- दीप्ति श्रीवास्तव

स्तम्भ ‘आरंभ’ : इस माह की कवयित्री- दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

स्तम्भ ‘आरंभ’ : इस माह की कवयित्री- दीप्ति श्रीवास्तव

कविता आसपास स्तम्भ ‘आरंभ’ – संजय एम तरानेकर
poetry

कविता आसपास स्तम्भ ‘आरंभ’ – संजय एम तरानेकर

रचना और रचनाकार- पल्लव चटर्जी
poetry

रचना और रचनाकार- पल्लव चटर्जी

होली विशेष [दो फागुनी रचना यें] – तारकनाथ चौधुरी
poetry

होली विशेष [दो फागुनी रचना यें] – तारकनाथ चौधुरी

कहानी

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

story

कहानी : ‘ पानी के लिए ‘ – उर्मिला शुक्ल

लेख

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

⏩ 12 अगस्त-  भोजली पर्व पर विशेष
Article

⏩ 12 अगस्त- भोजली पर्व पर विशेष

Article

■पर्यावरण दिवस पर चिंतन : संजय मिश्रा [ शिवनाथ बचाओ आंदोलन के संयोजक एवं जनसुनवाई फाउंडेशन के छत्तीसगढ़ प्रमुख ]

Article

■पर्यावरण दिवस पर विशेष लघुकथा : महेश राजा.

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन