- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- IPS बद्रीनारायण मीणा बनाए गए बस्तर रेंज के आईजी, आदेश जारी
IPS बद्रीनारायण मीणा बनाए गए बस्तर रेंज के आईजी, आदेश जारी
रायपुर। राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी बद्रीनारायण मीणा को बस्तर रेंज के नए आईजी नियुक्त किए हैं। इसका आदेश आज गृह (पुलिस) विभाग ने जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, वर्तमान में पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर के पद पर पदस्थ बद्रीनारायण मीणा को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, जगदलपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।
राज्य सरकार द्वारा जारी इस प्रशासनिक आदेश के बाद मीणा अब बस्तर रेंज की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी संभालेंगे। बस्तर क्षेत्र नक्सल प्रभावित इलाकों में शामिल होने के कारण यह पद महत्वपूर्ण माना जाता है। सरकार के आदेश के अनुसार यह पदस्थापना आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।
9 जिलों में एसपी रह चुके हैं IPS मीणा
मूलत: राजस्थान के रहने वाले बद्रीनारायण मीणा यूपीएससी 2003 में क्रैक किया और 2004 बैच के आईपीएस बने। उन्हें छत्तीसगढ़ कैडर एलॉट हुआ। बद्री नारायण मीणा ने 27 दिसंबर 2004 को आईपीएस की सर्विस ज्वाइन की। वे बिलासपुर में एडिशनल एसपी रहे हैं। बिलासपुर एसएसपी आईजी भी रहे हैं। कम्युनिटी पुलिसिंग के लिए जाने जाने वाले बद्रीनारायण मीणा 9 जिलों में एसपी व एसएसपी रहें है। वे सबसे पहले बलरामपुर रामानुजगंज जिले के पुलिस अधीक्षक बने। उस वक्त बलरामपुर नया पुलिस जिला बना था। इसके बाद कवर्धा, राजनांदगांव, जगदलपुर, कोरबा, बिलासपुर, रायपुर, रायगढ़, दुर्ग के एसपी व एसएसपी रहे। फिर डीआईजी प्रमोशन के बाद 2018 में सेंट्रल डेपुटेशन में आईबी चले गए। वहां से लौटने के बाद दुर्ग एसएसपी रहे। दुर्ग एसएसपी के तत्काल बाद ही वही दुर्ग रेंज के आईजी बन गए। दुर्ग आईजी के साथ ही साथ में रायपुर आईजी का भी प्रभार सम्हाला। दुर्ग के बाद बद्रीनारायण मीणा बिलासपुर रेंज के आईजी बने। बिलासपुर के बाद एक बार फिर से दुर्ग रेंज के आईजी बने। वर्तमान में बद्री नारायण मीणा पुलिस मुख्यालय में पदस्थ है।
NIA के आईजी बनाए गए हैं सुंदरराज पी
बता दें कि बस्तर आईजी छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुंदरराज पी को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में इंस्पेक्टर जनरल (IG) के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके चलते बस्तर आईजी का पद खाली था। वर्ष 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी सुंदरराज पी लंबे समय तक बस्तर रेंज के आईजी रहे हैं। उन्हें छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियानों के सबसे प्रभावशाली अधिकारियों में गिना जाता है। उनके नेतृत्व में सुरक्षा बलों ने बस्तर के दुर्गम और नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार अभियान चलाए, जिससे माओवादी संगठन को बड़ा नुकसान पहुंचा।
नक्सलवाद के खिलाफ अभियान का प्रमुख चेहरा रहे सुंदरराज पी
सुंदरराज पी की रणनीति केवल सशस्त्र कार्रवाई तक सीमित नहीं रही। उन्होंने खुफिया तंत्र को मजबूत करने, स्थानीय युवाओं को सुरक्षा अभियानों से जोड़ने, नए सुरक्षा कैंप स्थापित करने और सड़क व विकास कार्यों को आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। अबूझमाड़ जैसे इलाकों में सुरक्षा बलों की पहुंच बढ़ाने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके कार्यकाल में बड़ी संख्या में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।

chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)