- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए खुशखबरी! जल्द शुरू होगी महतारी वंदन योजना के नए आवेदन की प्रक्रिया
छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए खुशखबरी! जल्द शुरू होगी महतारी वंदन योजना के नए आवेदन की प्रक्रिया

Mahatari Vandan Yojana : छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से महतारी वंदन योजना के तहत नए आवेदन शुरू होने का इंतजार कर रहीं महिलाओं को जल्द अवसर मिलने वाला है। महिला एवं बाल विकास विभाग योजना का पोर्टल दोबारा शुरू करने की तैयारी में है, जिससे पात्र महिलाएं फिर से आवेदन कर सकेंगी।
महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी कुछ दिनों में महतारी वंदन योजना का पोर्टल पुनः खोला जाएगा। इसकी शुरुआत सबसे पहले बस्तर संभाग से की जाएगी, जहां पात्र महिलाओं के साथ-साथ आत्मसमर्पित नक्सली परिवारों की महिलाएं भी आवेदन कर सकेंगी। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से प्रदेश के अन्य संभागों में भी आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
मंत्री राजवाड़े ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र महिलाओं तक पहुंचाना है। वर्तमान में प्रदेश की लगभग 70 लाख महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता उनके बैंक खातों में सीधे भेजी जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नई पात्र महिलाओं को भी जल्द योजना से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
गौरतलब है कि महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से मासिक सहायता राशि प्रदान की जाती है। पोर्टल दोबारा खुलने की खबर से उन महिलाओं में उत्साह है, जो अब तक आवेदन नहीं कर सकी थीं।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)