- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- नकटी गांव में तोड़फोड़ के बाद सामने आया विधायक अनुज शर्मा का बयान, बोले – किसी गरीब, जरूरतमंद के साथ अन्याय नहीं होगा
नकटी गांव में तोड़फोड़ के बाद सामने आया विधायक अनुज शर्मा का बयान, बोले – किसी गरीब, जरूरतमंद के साथ अन्याय नहीं होगा

रायपुर जिले के धरसीवां विधानसभा क्षेत्र के नकटी गांव में चल रही बुलडोजर कार्रवाई और विस्थापन को लेकर विधायक अनुज शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि किसी भी गरीब और जरूरतमंद परिवार के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। यदि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है तो प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की भी पूरी व्यवस्था की जा रही है।

विधायक अनुज शर्मा ने बताया कि प्रभावित परिवारों को नया रायपुर के सेक्टर-30 स्थित ईडब्ल्यूएस (EWS) आवासों में बसाने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि अब तक 75 फ्लैट उपलब्ध कराए जा चुके हैं और जिन परिवारों का विस्थापन हुआ है, उनके पुनर्वास का कार्य लगातार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि वे स्वयं गरीबों के साथ खड़े हैं और प्रभावित ग्रामीणों की हर बात सुनी जाएगी। सरकार और प्रशासन मिलकर सभी पक्षों से चर्चा कर उचित समाधान निकालने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि किसी भी पात्र परिवार के साथ अन्याय न हो।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)