- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- 10वीं पास बनेंगे आयुर्वेद डॉक्टर, NEET PA परीक्षा करनी होगी पास, जाने पूरी बात
10वीं पास बनेंगे आयुर्वेद डॉक्टर, NEET PA परीक्षा करनी होगी पास, जाने पूरी बात

संस्कृत शिक्षा और आयुर्वेद को एक नई दिशा देने के उद्देश्य से जनकपुरी स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए NEET-PA 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस नई व्यवस्था के तहत 10वीं पास छात्र प्री-आयुर्वेद प्रोग्राम में एडमिशन लेकर आगे बीएएमएस की पढ़ाई कर सकेंगे. और फिर पढ़ाई कर आयुर्वेद डाॅक्टर बन सकेंगे. आवेदन प्रक्रिया जुलाई के तीसरे सप्ताह से शुरू होने की संभावना है.
मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे छात्रों के लिए एक बेहद अनोखी और बड़ी खबर सामने आ रही है. अब 10वीं पास छात्र-छात्राएं सीधे प्री-आयुर्वेद प्रोग्राम में एडमिशन लेकर BAMS कर आयुर्वेद डाॅक्टर बन सकेंगे.
संस्कृत शिक्षा को आधुनिक आयुर्वेद से जोड़ने की दिशा में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने बड़ा कदम उठाया है. विश्वविद्यालय ने एकेडमिक सेशन 2026-27 के लिए NEET-PA 2026 की नोटिफेशन जारी कर दी है. यह कोर्स भारतीय ज्ञान परंपरा और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप तैयार किया गया है. आवेदन प्रक्रिया जुलाई के तीसरे सप्ताह से शुरू होने की संभावना है.
यह कार्यक्रम राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा पद्धति आयोग द्वारा अनुमोदित है. वहीं, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी ने बताया कि यह पाठ्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति और भारतीय ज्ञान परंपरा के अनुरूप तैयार किया गया है.
छात्र-छात्राएं सीधे प्री-आयुर्वेद प्रोग्राम में एडमिशन लेकर ‘बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी’ की पढ़ाई कर आयुर्वेद डाॅक्टर बन सकेंगे.
इस इंटीग्रेटेड करिकुलम की कुल अवधि साढ़े सात वर्ष होगी. इसमें दो वर्ष का प्री-आयुर्वेद गुरुकुलम, साढ़े चार वर्ष का बीएएमएस कोर्स और एक वर्ष की अनिवार्य इंटर्नशिप शामिल रहेगी.
आमतौर पर डॉक्टर बनने के लिए 12वीं (PCB) और NEET की कठिन परीक्षा क्रैक करनी होती है लेकिन अब ट्रेडिशनल रूट से हटकर एक नया और दिलचस्प ऑप्शन सामने आया है. छात्रों को 10वीं पास करने के बाद ही आयुर्वेद डॉक्टर बनने का मिलेगा मौका.
सबसे महत्वपूर्ण समझने वाली बात यह है कि इस कोर्स के करने के लिए सभी 10वीं पास छात्रों को ये मौका नहीं दिया जाएगा. यह संस्कृत के छात्रों के लिए आयुर्वेद शिक्षा का नया रास्ता खोला गया है.
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)