- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- भिलाई इस्पात संयंत्र : छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न आयु वर्गों में बीएसपी क्रिकेट टीम के गठन हेतु चयन स्पर्धा 26 एवं 27 अगस्त, 2026 को क्रिकेट ग्राउंड [सिविक सेंटर] में प्रात: 9.00 बजे से
भिलाई इस्पात संयंत्र : छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न आयु वर्गों में बीएसपी क्रिकेट टीम के गठन हेतु चयन स्पर्धा 26 एवं 27 अगस्त, 2026 को क्रिकेट ग्राउंड [सिविक सेंटर] में प्रात: 9.00 बजे से

• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई इस्पात संयंत्र
भिलाई [25 अगस्त, 2026] : छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ द्वारा सत्र 2026-27 के लिए अंडर-14, अंडर-16, अंडर-23 एवं सीनियर (पुरुष) तथा अंडर-15, अंडर-19, अंडर-23 एवं सीनियर (महिला) वर्गों में क्रिकेट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भिलाई इस्पात संयंत्र की टीमें भी भाग लेंगी। भिलाई इस्पात संयंत्र की क्रिकेट टीम के गठन हेतु पंजीयन प्रक्रिया 26 एवं 27 अगस्त 2026 को बीएसपी क्रिकेट ग्राउंड, सिविक सेंटर, भिलाई में प्रातः 9 बजे से आयोजित की जा रही है।
संयंत्र की क्रिकेट टीमों के चयन हेतु इच्छुक प्रतिभागी निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर पंजीयन करा सकते हैं। अंडर-14 (बालक) वर्ग में भाग लेने के लिए प्रतिभागी की जन्मतिथि 01 सितंबर 2012 से 31 अगस्त 2014 के मध्य होना आवश्यक है। इसी प्रकार अंडर-16 (बालक) वर्ग में भाग लेने के लिए प्रतिभागी की जन्मतिथि 01 सितंबर 2011 से 31 अगस्त 2013 के मध्य, अंडर-19 (बालक) वर्ग में भाग लेने के लिए प्रतिभागी का जन्म 01 सितंबर 2008 के बाद तथा अंडर-23 (बालक) वर्ग के लिए जन्मतिथि 01 सितंबर 2004 से 31 अगस्त 2008 के मध्य होना निर्धारित है। सीनियर पुरुष वर्ग श्रेणी में भी पंजीयन किया जाएगा।
अंडर-15 वर्ग महिला वर्ग में भाग लेने के लिए प्रतिभागी की जन्मतिथि 01 सितंबर 2012 से 31 अगस्त 2014 के मध्य, अंडर-19 (बालिका) वर्ग के लिए जन्म 01 सितंबर 2008 के बाद तथा अंडर-23 (बालिका) वर्ग के लिए जन्म 01 सितंबर 2004 से 31 अगस्त 2008 के मध्य होना निर्धारित है।
अतः संयंत्रकर्मियों के बच्चे तथा भिलाई परिधीय क्षेत्र के प्रतिभागी जो इस चयन स्पर्धा में भाग लेना चाहते हैं, वे निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ बी.एस.पी. क्रिकेट ग्राउंड, सिविक सेंटर, भिलाई में आवश्यक दस्तावेजों के साथ चयनकर्ताओं श्री के राजगोपालन (मो.न- 9131433662) के पास अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।
पंजीयन व चयन स्पर्धा में भाग लेने हेतु प्रतिभागियों को पिछले छह वर्षों की अंकसूची (स्कूल), डिजिटल या मैनुअल जन्म प्रमाण पत्र, फोटो सहित पीवीसी आधार कार्ड तथा दो पासपोर्ट आकार के फोटो (मूल और प्रतिलिपि सहित) की मूल एवं प्रतिलिपि लाना अनिवार्य है।
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)