- Home
- breaking
- international
- एक ही घर से मिले 23 शव, तीर्थयात्रियों के होने की आशंका; 1000 मौतें, 4 हजार से ज्यादा लापता
एक ही घर से मिले 23 शव, तीर्थयात्रियों के होने की आशंका; 1000 मौतें, 4 हजार से ज्यादा लापता

काठमांडू: नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन के बाद तबाही की भयावह तस्वीरें सामने आ रही हैं। नुवाकोट जिले के बेत्रावती गांव में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक घर के मलबे से 23 शव बरामद किए गए हैं। पुलिस को आशंका है कि मृतकों में कुछ तीर्थयात्री भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस के मुताबिक, घर के एक कमरे से 21 शव, जबकि बाहर से 2 शव मिले हैं। मौके से मिले सामान के आधार पर शुरुआती आशंका है कि ये लोग गोसाईंकुंड की यात्रा पर जा रहे थे। शवों में एक महिला और बच्ची के भी शामिल होने की बात सामने आई है।
1000 लोगों की मौत, हजारों अब भी लापता
नेपाल में इस प्राकृतिक आपदा से मरने वालों की संख्या 1000 तक पहुंचने की रिपोर्ट है, जबकि 4 हजार से ज्यादा लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। वहीं, अन्य अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों में आंकड़े अलग-अलग बताए गए हैं और राहत-बचाव अभियान जारी रहने के कारण संख्या लगातार बदल रही है। इस आपदा के बाद सबसे बड़ी चुनौती दूरदराज के पहाड़ी इलाकों तक पहुंचना और मलबे में दबे लोगों की तलाश करना है। कई सड़कें और पुल बह जाने से रेस्क्यू टीमों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
नेपाल में भारतीय समेत कई देशों की टीमें भी राहत और बचाव अभियान में मदद कर रही हैं। प्रशासन का फोकस अब लापता लोगों की तलाश, शवों की पहचान और प्रभावित इलाकों तक जरूरी राहत सामग्री पहुंचाने पर है.
मलबे में जिंदगी की तलाश
रेस्क्यू टीमें लगातार मलबे और प्रभावित इलाकों में तलाशी अभियान चला रही हैं। प्रशासन की प्राथमिकता लापता लोगों का पता लगाना और प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाना है। बाढ़ और भूस्खलन के कारण बड़ी संख्या में लोग बेघर हुए हैं। कई इलाकों में खाने-पीने की चीजों और जरूरी सामान की जरूरत बनी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जैसे-जैसे दुर्गम इलाकों तक राहत टीमें पहुंचेंगी, नुकसान और हताहतों की वास्तविक तस्वीर और साफ हो सकती है।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)