- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- शी जिनपिंग भारत आ रहे हैंः चीन ने किया कन्फर्म, कल सुबह 11 बजे दिल्ली में करेंगे लैंड, 7 साल बाद इंडिया की धरती पर रखेंगे कदम
शी जिनपिंग भारत आ रहे हैंः चीन ने किया कन्फर्म, कल सुबह 11 बजे दिल्ली में करेंगे लैंड, 7 साल बाद इंडिया की धरती पर रखेंगे कदम
China President Xi Jinping India Visiting: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भारत आने और नहीं आने की संभावनाओं पर पूर्ण विराम लग लग है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत आ रहे हैं। ब्रिक्स समिट (BRICS Summit) शुरू होने से 24 घंटे पहले चीन ने कन्फर्म किया राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत जाएंगे। जिनपिंग ब्रिक्स समिट में भाग लेंगे। चीनी राष्ट्रपति 11 सितंबर को सुबह 11 बजे दिल्ली में लैंड करेंगे।
बता दें कि शी जिनपिंग 7 साल बाद इंडिया आ रहे हैं। गलवान में भारत-चीनी सीना के बीच संघर्ष के बाद पहली बार चीनी राष्ट्रपति भारत आ रहे हैं। गलवान संघर्ष के बाद दोनों देशों के बीच फिर से संबंध स्थापित होने की दिशा में यह बड़ा कदम माना जा रहा है।
राष्ट्रपति शी का शनिवार दोपहर दिल्ली पहुंच सकते हैं। शाम करीब छह बजे भारत मंडपम में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात हो सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग के बीच भारत मंडपम में द्विपक्षीय बैठक भी हो सकती है। यह बैठक भारत-चीन रिश्तों के लिहाज से अहम मानी जा रही है। गलवान झड़पों के बाद भी दोनों नेताओं की भारत में पहली द्विपक्षीय बैठक होगी।
आखिरी बार 2019 में भारत आए थे शी जिनपिंग
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की पिछली भारत यात्रा 11-12 अक्टूबर 2019 को हुई थी। तब वह तमिलनाडु के मामल्लापुरम पहुंचे थे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भारत-चीन के दूसरे अनौपचारिक शिखर सम्मेलन में शामिल हुए थे। यह 2018 में चीन के वुहान में हुई पहली अनौपचारिक बैठक के बाद दोनों नेताओं की दूसरी ऐसी मुलाकात थी।
पीएम मोदी ने भारत आने का दिया था न्यौता
दरअसल भारत ने अगस्त 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीन यात्रा के दौरान शी जिनपिंग को 2026 BRICS समिट में आने का न्योता दिया था। भारतीय विदेश मंत्रालय के मुताबिक, जिनपिंग ने मोदी के न्योते के लिए धन्यवाद दिया था और भारत की BRICS अध्यक्षता का समर्थन किया था। अगस्त में रायटर्स ने तीन सूत्रों के हवाले से बताया था कि जिनपिंग के समिट में आने की संभावना है। हालांकि 8 सितंबर तक चीन ने आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया है कि शी जिनपिंग नई दिल्ली आएंगे या नहीं। अगर जिनपिंग भारत आते हैं तो यह सात साल में उनकी पहली भारत यात्रा होगी।
भारत कर रहा BRICS की अध्यक्षता
भारत इस साल BRICS की अध्यक्षता कर रहा है। लिहाजा BRICS समिट 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगा। हालांकि BRICS बिजनेस फोरम और महिला बिजनेस अलायंस की बैठकें 11 सितंबर से शुरू होंगी। इसकी थीम “Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability” रखी गई है।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)
