- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- भाजपा ने संगठन में किए बड़े बदलाव, पवन साय की जगह कर्मवीर बने छत्तीसगढ़ के नए प्रदेश संगठन महामंत्री, कई राज्यों में बदले चेहरे
भाजपा ने संगठन में किए बड़े बदलाव, पवन साय की जगह कर्मवीर बने छत्तीसगढ़ के नए प्रदेश संगठन महामंत्री, कई राज्यों में बदले चेहरे
BREAKING NEWS: भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश संगठन में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया है। एक दिन पहले 36 राज्यों में प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति के बाद अब पार्टी ने कई राज्यों के प्रदेश संगठन महामंत्री बदल दिए हैं। छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड समेत कुल 24 राज्यों में संगठन स्तर पर नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की ओर से जारी आदेश में 24 नेताओं को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बदलाव में छत्तीसगढ़ भी शामिल है, जहां पवन साय की जगह कर्मवीर को नया प्रदेश संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनका केंद्र रायपुर रहेगा।
वहीं मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी चंद्रशेखर को सौंपी गई है। उत्तरप्रदेश में धर्मपाल को प्रदेश संगठन महामंत्री बनाया गया है। इसके अलावा दिल्ली और हरियाणा में पवन राणा को नई जिम्मेदारी दी गई है।
भाजपा ने महाराष्ट्र में अजय जामवाल को प्रदेश संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही गुजरात, उत्तराखंड, दिल्ली, मध्यप्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तरप्रदेश और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में संगठन स्तर पर नई नियुक्तियां की गई हैं।

chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)