- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- अमेरिका में हिंदू मंदिरों की सुरक्षा बढ़ेगी, दिवाली से पहले 500 धार्मिक स्थलों के लिए 100 करोड़ रुपये का फंड
अमेरिका में हिंदू मंदिरों की सुरक्षा बढ़ेगी, दिवाली से पहले 500 धार्मिक स्थलों के लिए 100 करोड़ रुपये का फंड

अमेरिका में दिवाली से पहले हिंदू मंदिरों और धार्मिक संस्थानों की सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी है। इसके लिए करीब 100 करोड़ रुपये का फंड बनाया गया है, जिसके तहत लगभग 500 धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाएगी। इलिनॉय में हिंदू मंदिर पर हमले की कथित साजिश सामने आने के बाद यह कदम अहम माना जा रहा है।
इलिनॉय मंदिर पर हमले की साजिश, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार
रिपोर्ट के मुताबिक, 19 वर्षीय अलेक्जेंड्रोस पापोराकिस पर नवरात्रि के दौरान ऑरोरा स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी (बालाजी) मंदिर पर हमले की योजना बनाने का आरोप है। वह कथित तौर पर राइफल और सैकड़ों गोलियां लेकर मंदिर पहुंचा था। पुलिस ने मामले में उसे गिरफ्तार किया।
पापोराकिस अपने घर से करीब 65 किमी गाड़ी चलाकर ऑरोरा स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी (बालाजी) मंदिर पहुंचा था। छुट्टी के दिन इस मंदिर में 3,000 से ज्यादा श्रद्धालु आते हैं। वह अपने साथ राइफल और सैकड़ों गोलियां लेकर आया था, लेकिन राइफल जाम होने के कारण हमला नहीं कर सका। इसके बाद उसे वहां से भागना पड़ा।
मंदिरों में CCTV, अलार्म और सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे
नई सुरक्षा व्यवस्था के तहत मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे, निगरानी अलार्म और प्रशिक्षित सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। बड़े आयोजनों के दौरान लाइसेंसशुदा हथियारबंद गार्ड भी रखे जा सकते हैं। इसके अलावा, स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर आपातकालीन योजनाएं तैयार की जाएंगी।
105 अमेरिकी सांसदों ने FBI जांच की मांग की
हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (HAF) ने मंदिरों और धार्मिक आयोजनों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। वहीं, राजा कृष्णमूर्ति, प्रमिला जयपाल और रो खन्ना समेत 105 सांसदों ने FBI निदेशक काश पटेल को पत्र लिखकर मंदिरों पर हमलों और हेट क्राइम की जांच की मांग की है।
पिछले तीन वर्षों में अमेरिका में हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ की करीब 25 घटनाएं सामने आने का दावा किया गया है। ऐसे में दिवाली से पहले सुरक्षा बढ़ाने की पहल भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लिए महत्वपूर्ण है।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)