- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश के आसार, जानिए रायपुर का हाल
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश के आसार, जानिए रायपुर का हाल

Chhattisgarh Ka Mausam: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव से मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 27 अक्टूबर को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
वहीं, 28 और 29 अक्टूबर को कुछ इलाकों में भारी बारिश होने के आसार हैं। प्रदेश के पांच जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा कई जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
इन 5 जिलों में यलो अलर्ट जारी
चक्रवाती तूफान के संभावित प्रभाव को देखते हुए बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, कोंडागांव और रायगढ़ जिलों में यलो अलर्ट जारी किए गए है। वहीं, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव और गरियाबंद में बादल गरजने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। इन इलाकों में बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?
पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क रहा। सोमवार को प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान प्रदेश में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। राजधानी रायपुर में 26 अक्टूबर को मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। वहीं, 27 अक्टूबर को हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, रायपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)