- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- जहरीली हुई हवा! दिवाली पर आतिशबाजी के बाद फूटा प्रदूषण का बम, रायपुर में AQI लेवल 1600 के करीब
जहरीली हुई हवा! दिवाली पर आतिशबाजी के बाद फूटा प्रदूषण का बम, रायपुर में AQI लेवल 1600 के करीब

रायपुर: दीपावली में जमकर हुई आतिबाजी और पटाखों से रायपुर की हवा जहरीली हो गई है. देर रात सड़कों पर धुंध की मोटी परत बिछ गई. राजधानी में देर रात 1 बजकर 1 मिनट पर एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 1513 दर्ज किया गया. यह प्रदूषण के बेहद खतरनाक स्तर को दर्शाता है.
इतनी अधिक AQI रीडिंग ने राजधानी में वायु प्रदूषण की गंभीर स्थिति को उजागर किया है. त्योहार के दौरान जमकर हुई आतिशबाजी के कारण वातावरण में धुआं और हानिकारक कणों की मात्रा बढ़ने की आशंका है.
रायपुर में बिगड़ी वायु गुणवत्ता

रायपुर के ताजा प्रदूषण आंकड़े
आज सुबह 7 बजे के बाद रायपुर का औसत AQI कम होकर 188 से 198 के आसपास आ गया है, जो अभी भी ‘अस्वास्थ्यकर’ (Unhealthy) श्रेणी में है. वहीं कुछ मॉनिटरिंग प्लेटफॉर्म्स में AQI ट्रैकर पर आज का औसत AQI 691 (खतरनाक) भी दर्शाया गया है. हवा में बारीक धूल और धुएं के कण (PM2.5) का स्तर 108.7 µg/m³ से 122 µg/m³ तक दर्ज किया गया है. मोटे धूल कण (PM10) का स्तर भी 150 µg/m³ के करीब बना हुआ है.
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)