- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- प्रदेश मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में मूसलाधार वर्षा, 48 घंटों के लिए सतर्कता बरतने की चेतावनी.
प्रदेश मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में मूसलाधार वर्षा, 48 घंटों के लिए सतर्कता बरतने की चेतावनी.
5 years ago
1286
0
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के बलरामपुर, सरगुजा, सूरजपुर, जशपुर, रायगढ़, जांजगीर व महासमुंद जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से उठे अति प्रबल चक्रवात के कारण प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में नमी आ रही है। इस कारण प्रदेश में काफी तेज हवा भी चल रही है। 26 मई को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में हवा की गति अधिक होने के कारण अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। 28 मई से प्रदेश के उत्तरी भाग के तापमान में लगातार गिरावट होने की संभावना है।

chhattisgarhaaspaas
Previous Post कोरोना के आतंक के बीच उम्मीद लेकर आई, 2-DG दवा.
विज्ञापन (Advertisement)