• Chhattisgarh
  • ■ पुस्तक समीक्षा. ■ ‘तुम प्रेम हो’.

■ पुस्तक समीक्षा. ■ ‘तुम प्रेम हो’.

5 years ago
538

♀ चिन्तनात्मक लघु निबंध ‘तुम प्रेम हो’.
♀ लेखिका भावना भट्ट.
♀ समीक्षक विजय कुमार तिवारी.

कुछ दिनों पूर्व सुरेन्द्रनगर, गुजरात से साहित्यिक पत्रिका “विश्वगाथा” का जुलाई-सितम्बर 2021 अंक और विचारक,चिन्तक व प्रतिष्ठित लेखिका भावना भट्ट जी का चिन्तनात्मक लघु निबंध संग्रह “तुम प्रेम हो” मिला।

धन्यवाद देने और आभार के निमित्त मैंने भावना जी से बातचीत की। किसी का व्यक्तित्व कैसे बड़ा और महान होता जाता है,यह उनसे मिलकर,बातचीत करके अनुभव हुआ। प्राचार्या के पद से मुक्ति लेकर भावना भट्ट जी स्वतंत्र चिन्तन और लेखन में लग गयी हैं। इससे भी बड़ी जिम्मेदारी उन्होंने सम्हाल ली है,घर के तीन वृद्धजनों की सेवा का। आजकल ऐसे लोग कम मिलते हैं। ईश्वर भावनगर की भावना भट्ट जी की भावनाओं को सम्बल दे। उन्होंने जैन मुनि की गुजराती पुस्तकों का हिन्दी में अनुवाद का गुरुतर दायित्व भी उठाया है।

आज के भागते-दौड़ते जीवन में आपाधापी मची हुई है,सभी भाग रहे हैं,दौड़ रहे हैं और इस भागम-भाग में सब के सब अशान्त,क्लान्त,दग्ध-हृदय हो, व्यथित और दुखी हैं। भावना जी ने पुस्तक का समर्पण अपने माता-पिता को करते हुए, महाभारत में द्रोपदी के मुख से निकला बहुत सुन्दर उद्धरण दिया है-

“त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये।”

92 पृष्ठों के इस संग्रह में कुल 62 लघु निबंध हैं। मेरी रुचि का होने से, बड़े ही मनोयोग से मैंने हर निबंध को पढ़ा है, समझने की कोशिश की है और विश्वास पूर्वक कह सकता हूँ कि भावना जी का मनन-चिन्तन किसी दिव्य, जागृत आत्मा का बन पड़ा है। उनकी यात्रा संसार तक ही नहीं रुकती, उनकी प्राण-चेतना उर्ध्वगमन करती हुई बहुत कुछ अनुभव करती है। वे संसार-परित्याग के भाव को नकारती हैं और संदेश देती हैं कि संसार में रहकर ही ईश्वर भी सधता है।

पुस्तक के प्रथम निबंध “कृष्ण—जीवन के उर्जास्रोत” में उन्होंने लिखा है,”कृष्ण एक ऊर्जा है। कृष्ण को सोचना,कृष्ण को लिखना, कृष्ण को गाना और कृष्ण को जीना—सब कुछ सुखद है।” भावना भट्ट के इस छोटे से निबंध के माध्यम से सम्पूर्ण कृष्ण को मानो यथार्थतः समझ लिया है। वे लिखती हैं-कृष्ण एक अजेय योद्धा है—वह सदैव स्थिर मिले—-उनके भीतर का कोई कोना राधा की स्मृतियों के लिए रिक्त है,आरक्षित है। वही रिक्तता कृष्ण के जीवन की,कृष्ण के अवतार कार्यों को अंजाम देने की ताकत बनी। कृष्ण विष्टिकार होते हुए भी महाभारत में साक्ष्य बनकर खड़ा मिले। कृष्ण को पकड़ना,समझना कठिन है। जहाँ से बाँधो, वह छूट जायेगा। एक ही बंधन स्वीकार है उसे,वह है प्रेम। वह केवल प्रेम से बँधता है। कृष्ण मार्गदर्शक है, चाहे जो परिस्थिति हो,वह सदैव साथ खड़ा मिलता है। वह निश्छल है,सरल है,सहज है। प्रेम से पुकार लो,मिल जायेगा।

“मन रे—तू काहे ना धीर धरे—” निबंध में भावना भट्ट जी कहती हैं,”मन कर्मों का कारक भी है और निवारक भी है—मन चंचल है—-सदैव भागता रहता है—मन भोगो को भोगना चाहता है—और भोगता भी है।” उन्होंने मन के बारे में संक्षेप में बहुत सुन्दर लिखा है। उसी तरह से “प्रशंसा–एक सहज साध्य कला” में प्रशंसा की अद्भुत विवेचना की हैं। “अर्ध विराम” के माध्यम से तनिक रुकने,ठहरने और थोड़ा विचार कर लेने का संदेश देती हैं। प्रकृति में प्रवाह है,गतिशीलता है,निरन्तरता है,धैर्य और सहनशीलता है। इस क्रम को समझना और तदनुसार सक्रिय होना, जीवन-ऊर्जा को संतुलित करता है। बहुत गहन अनुभव और चिन्तन से ही ऐसी समझ हो पाती है। “बुद्धत्व की ओर–” के छोटे निबंध में बुद्ध के जन्म लेने की सटीक प्रक्रिया बतायी गयी है। भावना भट्ट जी की लेखन शैली विलक्षण है और शब्दों का चयन उनके निबंध को गम्भीर स्वरूप प्रदान करता है। गहन अनुभूति जगाता निबंध “स्पर्श की भाषा’ में भावना जी लिखती हैं, “जीवन की सुखद यात्रा का शुभारम्भ है—स्पर्श,–प्रेम की यात्रा का शुभारम्भ है–स्पर्श,–स्पर्श न केवल संवेदना है,बल्कि स्पर्श संजीवनी है।” ऐसी गहराई बिना चिन्तन के सम्भव नहीं है। “तुम प्रेम हो–” शीर्षक नामक निबंध को ही संग्रह का नाम देकर भावना जी ने अपने अनुभूत जीवन में प्रेम को सर्वोपरि माना है। अपनी साधना-भक्ति में ईश्वरीय चेतना का अनुभव करते हुए वे कहती हैं,” प्रकृति में समाये प्राण की तरह ही तुम मुझमें व्याप्त थे और मैं अपनी परिधि को त्यागकर पूर्ण थी। पूर्ण की प्राप्ति ही पूर्णता दे सकती है और माध्यम होता है केवल प्रेम–।”

“बारिश—ममतामयी एहसास” निबंध में ग्रीष्म के बाद बरसात शुरु होने पर प्रकृति में अद्भुत बदलाव होता है। भावना जी की अनुभूति की उड़ान देखिये,लिखती हैं,”यह बारिश—संगीत है—मां का स्पर्श है—शिशु सा कोमल एहसास है—गाइये तो गीत है—लिखिए तो कविता है–पढ़िए तो ईश्वर का भेजा हुआ प्रेम पत्र है।” आगे लिखती हैं,”ग्रहण करिए तो प्रसाद है—वरण करिए तो विकास है–गतिमान जीवन की हस्तरेखा,क्रियमाण जीवन की भाग्यरेखा,कृष्ण प्रेम का प्रमाण,बिरही राधा की अश्रुधार,कल्याणमयी शिवा,घृतों में गव्य,रागों में मल्हार,फूलों में कचनार,जन-जन के चेहरे पर खिली मुस्कान और बारिश परितृप्ति का आह्लाद है।” ऐसी अनुभूतियों से भरे उनके कवि मन को नमन कीजिए। उसी तरह से उन्होंने,सूरज की किरण,सम्पन्नता,आस्था का दीप,प्राप्त ही पर्याप्त है,ईश्वर प्रेम है और उत्सव जीवन के रंग जैसे निबंधों को लिखने के क्रम में अद्भुत भावाभिव्यक्ति दिखायी है।

“जीवन के दो प्राप्तव्य प्रेम और ज्ञान” उनके सम्पूर्ण चिन्तन का जैसे निचोड़ है। “हमारा भारत” में उनका मन गाँवों की ओर लौटता है। गाँव पहुँचती हैं, लिखती हैं,”सच में मैं आज मिली हूँ खुद से। मिली हूँ अपने भारत से। अपना भारत, गाँवों में ही तो बसता है।”

“ईश्वर का चेहरा,शिव और कृष्ण,प्रकृति और ईश्वर,राधा–एक पहेली,मैं शब्द हूँ,बेबस है ईश्वर भी,मौन,श्रद्धा और समर्पण,तुम ही तो हो और पूर्ण विराम जैसे लेख उनके मनन-चिन्तन को अलग ऊँचाई तक ले जाते हैं। मानवीय संवेदना,प्रकृति से लगाव और ईश्वर की उपस्थिति उनके निबंधों में सर्वत्र देखा जा सकता है। संवाद,हार,सवेरा,गोकुल,मौजूदगी,रंगरेज,आओ न तुम–, सफलता,सुख,हरसिंगार के फूल जैसे निबंध उनका ईश्वर के साथ उठने-बैठने जैसा है। भावना जी जागते-सोते ईश्वर की अनुभूति लिए रहती हैं जैसे हमेशा उन्हीं से बातें करती रहती हैं। किसी भी मनुष्य की यह चरम अनुभूति है। ईश्वर उनके जीवन में अवरोहण करता है और भावना जी उनकी उपस्थिति में ही सब कुछ करती हैं।

उन्होंने विद्यालय के प्राचार्य पद का त्याग 51 साल की आयु में ही कर दिया और घर में अपने बुजुर्गों की सेवा में लग गयीं। घर के लोगों के प्रति कर्तव्य बोध से उनके भीतर की त्याग भावना जाग उठी और उन्होंने वह किया जो बहुत कम लोग करते हैं। हिन्दू सनातन के साथ-साथ उन्होंने जैन मुनियों की पुस्तकों को पढ़ा, समझा है। जैन मुनि की गुजराती भाषा की पुस्तकों का हिन्दी में अनुवाद का बड़ा दायित्व उन्होंने अपने कंधे पर उठाया है। उनका काव्य संग्रह “तुम कहा हो?” पहले ही बहुत चर्चित रहा है।

मुझे भावना भट्ट जी को पढ़ते हुए उनके गहन चिन्तन की अनुभूति होती रही। घर-गृहस्थी सम्हालते हुए भावना जी कविता,कहानी,लघुकथा और धार्मिक/आध्यात्मिक निबंध लिखकर समाज की बड़ी सेवा कर रही हैं। उनके उज्ज्वल भविष्य व सफल जीवन की कामना करते हुए कहना चाहता हूँ कि लोग उन्हें पढ़ें,समझें और अपने जीवन को धन्य करें।

[ ●विजय कुमार तिवारी का जन्म उत्तरप्रदेश के बलिया में हुआ. ●विजय जी की ई-पुस्तक के रूप में तीन पुस्तकें प्रकाशित हुई. ●देश की तमाम पत्र-पत्रिकाओं में विजय जी की कहानी,लेख,कविताएं और पुस्तक समीक्षा प्रकाशित होते रहती है. ●’छत्तीसगढ़ आसपास’ के लिए विजय कुमार तिवारी की पहली रचना पुस्तक समीक्षा प्रकाशित कर रहे हैं. ●वर्तमान में आप भुनवेश्वर उड़ीसा में हैं. – संपादक ]

■■■ ■■■

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस ने बदले 3 राज्यों के AICC प्रभारी, खड़गे ने जारी किए नए आदेश
breaking Chhattisgarh

कांग्रेस ने बदले 3 राज्यों के AICC प्रभारी, खड़गे ने जारी किए नए आदेश

मानसून सत्र से पहले जिला प्रशासन अलर्ट, सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर लगी रोक, मुख्यालय छोड़ने पर भी सख्ती
breaking Chhattisgarh

मानसून सत्र से पहले जिला प्रशासन अलर्ट, सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर लगी रोक, मुख्यालय छोड़ने पर भी सख्ती

छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए खुशखबरी! जल्द शुरू होगी महतारी वंदन योजना के नए आवेदन की प्रक्रिया
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए खुशखबरी! जल्द शुरू होगी महतारी वंदन योजना के नए आवेदन की प्रक्रिया

Amazon CEO पीएम मोदी से मिले, भारत में 4.1 लाख करोड़ निवेश करने का ऐलान किया
breaking National

Amazon CEO पीएम मोदी से मिले, भारत में 4.1 लाख करोड़ निवेश करने का ऐलान किया

IPS बद्रीनारायण मीणा बनाए गए बस्तर रेंज के आईजी, आदेश जारी
breaking Chhattisgarh

IPS बद्रीनारायण मीणा बनाए गए बस्तर रेंज के आईजी, आदेश जारी

छत्तीसगढ़ में 25 तक पहाड़े रटवाने, बारहखड़ी कंठस्थ करने और हिंदी अंग्रेजी की धारावाहिक रीडिंग के लिए चलेगा विशेष अभियान
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 25 तक पहाड़े रटवाने, बारहखड़ी कंठस्थ करने और हिंदी अंग्रेजी की धारावाहिक रीडिंग के लिए चलेगा विशेष अभियान

छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए खुशखबरी: CM साय ने दिल्ली में जेपी नड्डा से की मुलाकात, प्रदेश के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए खुशखबरी: CM साय ने दिल्ली में जेपी नड्डा से की मुलाकात, प्रदेश के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

छत्तीसगढ़ में कुत्तों की नसबंदी अभियान पर गंभीर सवाल, ऑपरेशन के बाद मौतें और अनियमितताओं के आरोप
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में कुत्तों की नसबंदी अभियान पर गंभीर सवाल, ऑपरेशन के बाद मौतें और अनियमितताओं के आरोप

वन मंत्री केदार कश्यप की पहल, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में शुरू होगी ‘हॉर्नबिल सफारी’
breaking Chhattisgarh

वन मंत्री केदार कश्यप की पहल, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में शुरू होगी ‘हॉर्नबिल सफारी’

एक जुलाई से लागू होगी VB-G RAM G योजना, ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह, ग्राम सभाओं में दे रहे योजना की जानकारी
breaking Chhattisgarh

एक जुलाई से लागू होगी VB-G RAM G योजना, ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह, ग्राम सभाओं में दे रहे योजना की जानकारी

दुर्ग में भीम का मैंगो आईस कैंडी पर प्रतिबंध, असुरक्षित पाए जाने के बाद खाद्य विभाग की कार्रवाई
breaking Chhattisgarh

दुर्ग में भीम का मैंगो आईस कैंडी पर प्रतिबंध, असुरक्षित पाए जाने के बाद खाद्य विभाग की कार्रवाई

छत्तीसगढ़ में अल-नीनो संकट, 49 लाख हेक्टेयर मे होनी है बुआई अब तक महज दो प्रतिशत
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में अल-नीनो संकट, 49 लाख हेक्टेयर मे होनी है बुआई अब तक महज दो प्रतिशत

छत्तीसगढ़ में हीरे की पुष्टि, महासमुंद में मिले 5 हीरे, मुख्यमंत्री साय ने खुशी जताते हुए कह दी यह बड़ी बात
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में हीरे की पुष्टि, महासमुंद में मिले 5 हीरे, मुख्यमंत्री साय ने खुशी जताते हुए कह दी यह बड़ी बात

साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका समृद्धि हाट’ और CBG नीति को मंजूरी, पढ़िए सभी फैसले
breaking Chhattisgarh

साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका समृद्धि हाट’ और CBG नीति को मंजूरी, पढ़िए सभी फैसले

डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में 1076 सीएम हेल्पलाइन साबित हो रहा बड़ा कदम
breaking Chhattisgarh

डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में 1076 सीएम हेल्पलाइन साबित हो रहा बड़ा कदम

सहारा निवेशकों को रिफंड पोर्टल के माध्यम से मिलेगी राशि : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट
breaking Chhattisgarh

सहारा निवेशकों को रिफंड पोर्टल के माध्यम से मिलेगी राशि : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट

छत्तीसगढ़ में 8 मर्डर का खुलासा, मजाक और छोटी-छोटी शिकायतों से नाराज होकर बना साइको किलर
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 8 मर्डर का खुलासा, मजाक और छोटी-छोटी शिकायतों से नाराज होकर बना साइको किलर

PM मोदी ने देश को समर्पित किए तीन स्वदेशी युद्धपोत, अरब सागर से बंगाल की खाड़ी तक और मजबूत हुई भारत की समुद्री सुरक्षा
breaking National

PM मोदी ने देश को समर्पित किए तीन स्वदेशी युद्धपोत, अरब सागर से बंगाल की खाड़ी तक और मजबूत हुई भारत की समुद्री सुरक्षा

छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, दंतेवाड़ा से प्रदेश में पहुंचा बारिश का मौसम, रायपुर में हो रही झमाझम बारिश
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, दंतेवाड़ा से प्रदेश में पहुंचा बारिश का मौसम, रायपुर में हो रही झमाझम बारिश

छत्तीसगढ़ में अब OTP से नहीं मिलेगा राशन, सिर्फ बायोमेट्रिक से मिलेगा राशन, नियम तोड़ने पर होगी FIR
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में अब OTP से नहीं मिलेगा राशन, सिर्फ बायोमेट्रिक से मिलेगा राशन, नियम तोड़ने पर होगी FIR

कविता

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर
poetry

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर

गीत – डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

गीत – डॉ. दीक्षा चौबे

इस माह की नवाकुंर कवयित्री – सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

इस माह की नवाकुंर कवयित्री – सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

इस माह के बाल साहित्यकार : कमलेश चंद्राकर
poetry

इस माह के बाल साहित्यकार : कमलेश चंद्राकर

साहित्यनामा – अमृता मिश्रा
poetry

साहित्यनामा – अमृता मिश्रा

इस माह के ग़ज़लकार : शुभेंदु बागची ‘मुन्तज़िर’
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : शुभेंदु बागची ‘मुन्तज़िर’

कवि और कविता : हरिप्रकाश गुप्ता ‘सरल’
poetry

कवि और कविता : हरिप्रकाश गुप्ता ‘सरल’

इस माह के कवि : प्रकाशचंद्र मण्डल
poetry

इस माह के कवि : प्रकाशचंद्र मण्डल

कवि और कविता : दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर
poetry

कवि और कविता : दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

कवि और कविता : कमलेश चंद्राकर
poetry

कवि और कविता : कमलेश चंद्राकर

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

कविता श्रृंखला आरंभ : डॉ. शिरोमणि माथुर
poetry

कविता श्रृंखला आरंभ : डॉ. शिरोमणि माथुर

कविता श्रृंखला ‘आरंभ’ में : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

कविता श्रृंखला ‘आरंभ’ में : दीप्ति श्रीवास्तव

कृति आरंभ : कविता आसपास- दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

कृति आरंभ : कविता आसपास- दीप्ति श्रीवास्तव

स्तम्भ ‘आरंभ’ : इस माह की कवयित्री- दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

स्तम्भ ‘आरंभ’ : इस माह की कवयित्री- दीप्ति श्रीवास्तव

कविता आसपास स्तम्भ ‘आरंभ’ – संजय एम तरानेकर
poetry

कविता आसपास स्तम्भ ‘आरंभ’ – संजय एम तरानेकर

रचना और रचनाकार- पल्लव चटर्जी
poetry

रचना और रचनाकार- पल्लव चटर्जी

होली विशेष [दो फागुनी रचना यें] – तारकनाथ चौधुरी
poetry

होली विशेष [दो फागुनी रचना यें] – तारकनाथ चौधुरी

कहानी

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

story

कहानी : ‘ पानी के लिए ‘ – उर्मिला शुक्ल

लेख

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

⏩ 12 अगस्त-  भोजली पर्व पर विशेष
Article

⏩ 12 अगस्त- भोजली पर्व पर विशेष

Article

■पर्यावरण दिवस पर चिंतन : संजय मिश्रा [ शिवनाथ बचाओ आंदोलन के संयोजक एवं जनसुनवाई फाउंडेशन के छत्तीसगढ़ प्रमुख ]

Article

■पर्यावरण दिवस पर विशेष लघुकथा : महेश राजा.

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन