- Home
- Chhattisgarh
- मौसम अलर्ट- समुद्री चक्रवात जवाद का खतरा प्रदेश में हुआ कम, जाने पीछे की वजह.
मौसम अलर्ट- समुद्री चक्रवात जवाद का खतरा प्रदेश में हुआ कम, जाने पीछे की वजह.
5 years ago
271
0
रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया, जवाद चक्रवाती तूफान पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में 16.4 डिग्री उत्तर और 84.8 डिग्री पूर्व में स्थित है। इसके क्रमशः कमजोर होते हुए उत्तर दिशा में अगले 12 घंटे तक चलते रहने की संभावना है। यह तूफान, 5 दिसंबर की दोपहर को उत्तर-उत्तर पूर्व दिशा में ओडिशा तट की ओर लगभग “पुरी’ के पास एक गहरे अवदाब के रुप में पहुंचेगा। इसके बाद यह लगातार कमजोर होता जाएगा।
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया, इस तंत्र के छत्तीसगढ़ से दूर हो जाने के कारण इसका असर 5 दिसंबर के मौसम पर नहीं रहेगा। छत्तीसगढ़ में 5 दिसंबर का मौसम शुष्क (ड्राई) रहने की संभावना नहीं है। तापमान में भी कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। लेकिन 6 दिसंबर से प्रदेश के न्यूनतम तापमान मे गिरावट की संभावना बन रही है।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)