■साहित्य : लखनऊ.

5 years ago
830

♀ साहित्य भूषण डॉ. रंगनाथ मिश्र ‘सत्य’ की साहित्यिक यात्रा.
♀ आलेख, डॉ. योगेश गुप्त,अध्य्क्ष नवसृजन साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था [लखनऊ].

■सत्य युग का अंत

कुछ साहित्यकार केवल साहित्य का सृजन करते हैं और ऐसे साहित्यकार हर गली- कूचे में मिल जायेंगे, किन्तु कुछ साहित्यकार ऐसे हैं जो न केवल साहित्य का सृजन करते हैं बल्कि उसे जीते भी हैं, उनके चिन्तन में, मनन में जीवन के प्रत्येक कृत्य में केवल साहित्य ही रचता है, बसता है और ऐसे साहित्यकार उँगलियों में गिने जा सकते हैं। लखनऊ नगर निवासी क्रान्तियुगोत्तर साहित्यकार डॉ. रंगनाथ मिश्र ‘सत्य’ ऐसे ही विरले साहित्यकारों में से एक थे जिनकी साँस-साँस साहित्य की सुगन्ध से सुवासित थी।
आपका जन्म 01 मार्च 1942 में रायबरेली जनपद के कुर्री सुदौली ग्राम में हुआ था।आपकी साहित्य यात्रा का प्रारम्भ बाल्यावस्था से ही हो जाता है। कक्षा नौ से ही आप कविताएँ लिखने लगे। तरुणावस्था तक आते-आते विद्यालय और विश्वविद्यालय में रहते हुए अनेक साहित्यिक -सांस्कृतिक समारोहों का संयोजन एवं संचालन कुशलता पूर्वक करने लगे । आपने विद्यान्त हिन्दू डिग्री कालेज, लखनऊ में हिन्दी साहित्य परिषद् के महामंत्री पद तथा लखनऊ वि० वि०, लखनऊ में हिन्दी विद्यार्थी परिषद् के अध्यक्ष पद को भी विभूषित किया। आपने साहित्य-मण्डल, ‘तरुण- साहित्यकार सम्मेलन’ एवं ‘कवि कोविद क्लब’ के अध्यक्ष व मंत्री पद पर रहकर साहित्य-सेवा में अपना अमूल्य योगदान दिया।

आपका प्रथम स्वरचित काव्य संग्रह ‘बिछुड़े मीत’ सन् 1960 में प्रकाशित हुआ। ‘कवि सोहन लाल सुबुद्ध: एक परिचय’ आपकी बहुचर्चित कृति है। एक अन्य लोकप्रिय कृति ‘महाकवि जगत नारायण पाण्डेय एक परिचय’ है।

सन् 1966 में आपने “अखिल भारतीय अगीत परिषद् की स्थापना कर अगीत-वाद का प्रारम्भ किया।” अगीत विधा” चार से दस पंक्तियों में अपने विचारों, भावों को अभिव्यक्त करने में समर्थ वह कविता है जिसमें लय, गति स्वीकार्य है। एक मार्च सन् 1972 को “साहित्यकार दिवस” पर पद्मविभूषण पण्डित अमृतलाल नागर ने कहा था कि “अगीत आन्दोलन यदि फैशन के लिए नहीं चलाया गया तो उसका भविष्य उज्ज्वल है” उनकी यह बात अक्षरशः सही सिद्ध हुई। अगीत विधा से प्रेरणा लेकर अब तक दर्जनों पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। जिनमें श्रीकृष्ण तिवारी की “खिड़की से झाँकते अगीत”, मंजु सक्सेना की “महकते फूल अगीत के” अनिल किशोर शुक्ल ‘निडर’ की “मेरे सौ अगीत” प्रमुख हैं। इसके अतिरिक्त अगीत विधा से प्रेरणा लेकर प. जगत नारायण पाण्डेय ने ‘मोह-पश्चात्ताप’ खण्ड-काव्य और ‘सौमित्र गुणाकर महाकाव्य तथा डॉ. श्याम गुप्त ने ‘सूर्पणखा” खण्ड-काव्य और ‘सृष्टि’ महाकव्य और कुमार तरल ने “बुद्ध महाकाव्य” की रचना अगीत विधा में की।

सम्पादन के क्षेत्र में आपका अमूल्य योगदान है। आपने दर्जनों पुस्तकों का सम्पादन किया। 1966 से लगभग पन्द्रह वर्षों तक ‘अगीत त्रैमासिक पत्रिका का सम्पादन किया। “अगीत विधा” के अन्तर्गत “अगीत काव्य के चौदह रत्न”, “अगीत काव्य के इक्कीस स्तम्भ”, “अगीत काव्य के अष्टादशपथी”, ‘अगीत काव्य के सोलह सारथी” का सम्पादन किया। इन काव्य संग्रहों में आपके दस-दस अगीत भी प्रकाशित हुए। इसके अतिरिक्त “कश्मीर हमारा है”. “जवानों आगे बढ़ो”, “पनघट” आदि काव्य-संग्रहों का भी कुशलतापूर्वक किया। सन् 1975 में हिन्दी गद्य-साहित्य के क्षेत्र में संतुलित कहानी का सूत्र पात किया। “संतुलित कहानी विधा के क्षेत्र में “संतुलित कहानी के नौ रत्न”, सन्तुलित कहानी के पञ्चादस
रत्न” आदि कहानी-संग्रह का कुशलतापूर्वक सम्पादन किया। सन् 1968 मे हिन्दी साहित्य क्षेत्र को आपकी एक अन्य महत्वपूर्ण देन “संघात्मक समीक्षा पद्धति” है। संधात्मक समीक्षा पद्धति पर आधारित प्रसिद्ध समीक्षक श्री पार्थोसेन की कृति “गुण-दोष” आपके द्वारा सम्पादित है।

आपने निबन्ध-संग्रहों, उपन्यासो एवं लघु उपन्यासों का भी कुशलतापूर्वक सम्पादन किया है जिनमें श्री राजेश कुमार द्विवेदी का निबन्ध-संग्रह “स्वयं गंधा” और श्री दिलीप कुमार वर्मा का लघु उपन्यास ‘सुमि” प्रमुख है।

आपने लगभग दस दर्जन से अधिक पुस्तकों की भूमिका लिखकर लेखकों को प्रोत्साहित किया जिनमें कविता संग्रह कहानी संग्रह, उपन्यास , महाकाव्य आदि सम्मिलित है। आपने प्रथम विश्व हिन्दी सम्मेलन 1975(नागपुर) एवं तृतीय विश्व हिन्दी सम्मेलन 1977 (दिल्ली) में अ.भा. अगीत परिषद की ओर से प्रतिनिधित्व किया। आपके साहित्यिक कार्यक्रम नियमित अंतराल पर आकाशवाणी और दूरदर्शन से प्रसारित हुए हैं। आपने लगभग पाँच हजार से अधिक साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समारोहों का संयोजन संचालन एवं अध्यक्षता कुशलतापूर्व किया।
आपके द्वारा चलाई गयी विधाओ “संतुलित कहानी”, ‘अगीत विधा’ और ‘संधात्मक समीक्षा पद्धति को लखनऊ और कानपुर विश्वविद्यालयों ने मान्यता प्रदान की है और इन विधाओं पर कई बार स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रश्न पूछे जा चुके हैं। आपके द्वारा चलाई गयी विधाओं का उल्लेख “द्वितीय महायुद्धोत्तर हिन्दी साहित्य का इतिहास” ( डॉ. लक्ष्मी सागर वार्ष्णेय) “हिन्दी साहित्य की विभिन्न प्रवृत्तियों” (डॉ. जयप्रकाश खण्डेलवाल) ,”नया साहित्य नये रूप” (डॉ. सूर्य प्रसाद दीक्षित), “हिन्दी साहित्य का विवेचना” (डॉ. राजनाथ शर्मा), “टूटी-फूटी कड़ियाँ” (डॉ. हरिवंशराय बच्चन’), “छायावादोत्तर प्रगीत काव्य” (डॉ. विनोद गोदरे) “हिन्दी साहित्य का वस्तुपरक इतिहास” (डॉ. रामप्रसाद मिश्र) आदि इतिहास ग्रंथों में सम्मान के साथ किया गया है।
आपके ऊपर एक लघु शोध-प्रबन्ध ‘अगीत परिषद् साहित्यिक संस्था एक अनुशीलन” श्री लाल बहादुर वर्मा ने डॉ. पवन अग्रवाल के निर्देशन में लिखा है।
आपके व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित एक कृति आपके प्रिय शिष्यों डॉ. योगेश एवं देवेश द्विवेदी ‘देवेश’ के सम्पादन में “साहित्यमूर्ति-डॉ. रंगनाथ मिश्र ‘सत्य’ नाम से सन् 2012 में प्रकाशित हुई।
आपकी साहित्यिक यात्रा पर प्रकाश डालती सूर्य प्रसाद मिश्र ‘हरिजन’ द्वारा रचित कृति “सत्य का सूर्य” भी प्रकाशित हुई है।
आपने युवा रचनाकारों को अगीत विधा से जोड़ने व अगीत को और अधिक प्रचारित प्रसारित करने के उद्देश्य से “अगीत युवा स्वर सम्मान” की शुरुआत की और सर्वप्रथम यह सम्मान अगीत विधा से जुड़े अपने शिष्य देवेश द्विवेदी’देवेश’ को यह सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया।इसके बाद अगीत युवा स्वर सम्मान से सम्मानित होने वाले युवा रचनाकारों में दिवाकर दत्त त्रिपाठी, जयदीप सिंह ‘सरस’,अपूर्व त्रिवेदी,अनूप मिश्र ‘मधुर’, विशाल मिश्र,मनु ‘बौछार’ आदि प्रमुख हैं। आपको अनेक सामाजिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं द्वारा पुरस्कृत सम्मानित किया जा चुका है । आपको दो बार उत्तर. प्रदेश के राज्यपाल श्री मोतीलाल बोरा एवं स्व. सूरजभान द्वारा हिन्दी साहित्य की सेवा के लिए सम्मानित किया जा चुका है। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा अपको “साहित्य भूषण” सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।
अनेक विद्वानों आपको ने विभिन्न उपाधियों से सम्बोधित कर अलंकृत किया है।स्व. प्रो. हरिकृष्ण अवस्थी(पूर्व कुलपति ल.वि.वि.) ने आपको हिन्दी साहित्य जगत का अगिया बेताल कहकर संबोधित किया तो वहीं स्व. पं. राममूर्ति द्विवेदी (पूर्व सम्पादक व वरिष्ठ समीक्षक) ने अगीताचार्य की उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया।श्री महेश चंद्र द्विवेदी(पूर्व पुलिस महानिदेशक,उ.प्र.) ने आपको साहित्यमूर्ति कहकर अलंकृत किया है।
आप साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था सागर (म.प्र.) तथा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था जबलपुर, द्वारा भी सम्मानित हो चुके हैं। “नवसृजन” (साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था लखनऊ) द्वारा “एक शाम -डॉ. सत्य के नाम” एकल काल-पाठ संध्या आयोजित कर हिन्दी साहित्य की दीर्घकालीन सेवा के लिए “सृजन साधना-2010” सम्मान प्रदान कर सार सम्मान से सम्मानित किया गया। कला-सदन सांस्कृतिक संस्था, लखनऊ द्वारा कला सम्मान प्रदान किया गया।
अ.भा.अगीत परिषद ने 01 मार्च 1972 से आपका जन्मदिन “साहित्यकार दिवस” के रूप में मनाना प्रारम्भ किया । जिसमे दिवंगत साहित्यकारों की पावन स्मृति में कवियों, लेखकों को सम्मानित किया जाता है। आपका सम्पूर्ण जीवन एक ऐसे कर्मयोद्धा का रहा जो एक ओर सतत साहित्य साधना में लीन रहता था वहीं दूसरी ओर नए रचनाकारों को यथासम्भव प्रोत्साहन देकर उनका मार्ग प्रशस्त करता था। आपके ही शब्दों में:

“मैं भटकते हुओं का सहारा बनूँ।

डूबते साथियों का किनारा बनूँ।

दे सकूँ मैं प्रगति साधना से भरी,

जागरण ज्योति का ही इशारा बनूँ।

आज अ. भा. अगीत परिषद, लखनऊ के संस्थापक अध्यक्ष एवं “नवसृजन” साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था, लखनऊ के संरक्षक के रूप में हिन्दी साहित्य व हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार संलग्न साहित्य जगत का सूर्य सदा के लिए अस्त हो गया है। हम स्वय को सदैव गौरवान्वित अनुभव करते रहेंगे कि आप जैसे महान साहित्यिक मनीषी का आशीर्वाद, सानिध्य और संरक्षण हमें प्राप्त हुआ।

■■■ ■■■

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

स्टील अथारिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड [सेल] :  प्रतिष्ठित टाइम मैगज़ीन-स्टेटिस्टा सर्वेक्षण में भारत के बेस्ट एम्प्लॉयर्स में ‘सेल’ को 25वां स्थान मिला
breaking Chhattisgarh

स्टील अथारिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड [सेल] : प्रतिष्ठित टाइम मैगज़ीन-स्टेटिस्टा सर्वेक्षण में भारत के बेस्ट एम्प्लॉयर्स में ‘सेल’ को 25वां स्थान मिला

भारत ने जीता पहला स्वर्ण पदक, महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास
breaking international

भारत ने जीता पहला स्वर्ण पदक, महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास

अब साबुन-शैंपू खरीदते समय पैकेट पर दिखेगा खास निशान, केंद्र सरकार ने बदले पैकेजिंग नियम, शाकाहारी और नॉन-वेज प्रोडक्ट की पहचान हुई आसान
breaking National

अब साबुन-शैंपू खरीदते समय पैकेट पर दिखेगा खास निशान, केंद्र सरकार ने बदले पैकेजिंग नियम, शाकाहारी और नॉन-वेज प्रोडक्ट की पहचान हुई आसान

अटकलों पर लगा विराम: इलाज के बाद कल छत्तीसगढ़ लौट रहे किरण सिंह देव, संभालेंगे BJP की कमान
breaking Chhattisgarh

अटकलों पर लगा विराम: इलाज के बाद कल छत्तीसगढ़ लौट रहे किरण सिंह देव, संभालेंगे BJP की कमान

मोबाइल का सिम पहुंचा सकती है जेल, 50 लाख तक जुर्माना भी, पढ़िए पूरी खबर
breaking National

मोबाइल का सिम पहुंचा सकती है जेल, 50 लाख तक जुर्माना भी, पढ़िए पूरी खबर

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव, बोले हम लड़ेंगे और जीतेंगे, निर्वाचन आयोग पर उठाए सवाल
breaking Chhattisgarh

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव, बोले हम लड़ेंगे और जीतेंगे, निर्वाचन आयोग पर उठाए सवाल

छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल

फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, दो भारतीय छात्रों की मौत
breaking international

फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, दो भारतीय छात्रों की मौत

‘छात्रों की गूंज’ में पीएम मोदी की मिमिक्री पर सीएम साय का बड़ा बयान, कहा- राहुल गांधी को यह शोभा नहीं देता
breaking Chhattisgarh

‘छात्रों की गूंज’ में पीएम मोदी की मिमिक्री पर सीएम साय का बड़ा बयान, कहा- राहुल गांधी को यह शोभा नहीं देता

मंत्री खुशवंत साहेब ने बड़े भाई गुरु ढालदास के कांग्रेस प्रवेश पर जानिए क्या कहा ?
breaking Chhattisgarh

मंत्री खुशवंत साहेब ने बड़े भाई गुरु ढालदास के कांग्रेस प्रवेश पर जानिए क्या कहा ?

छत्तीसगढ़ में ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान: ₹2000 करोड़ खर्च के बाद भी 30% काम अधूरा, 11 लाख श्रमिकों को मिल रहा रोजगार
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान: ₹2000 करोड़ खर्च के बाद भी 30% काम अधूरा, 11 लाख श्रमिकों को मिल रहा रोजगार

रूस से तेल खरीद पर अमेरिका का नया कदम, भारत पर दबाव बढ़ा तो अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता है असर
breaking international

रूस से तेल खरीद पर अमेरिका का नया कदम, भारत पर दबाव बढ़ा तो अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता है असर

कैंसर के खिलाफ जंग में आधुनिक इलाज के साथ जरूरी है मरीज का मनोबल: CM साय
breaking Chhattisgarh

कैंसर के खिलाफ जंग में आधुनिक इलाज के साथ जरूरी है मरीज का मनोबल: CM साय

झीरम घाटी फैसले से आदिवासी समाज असंतुष्ट, हाईकोर्ट में चुनौती की तैयारी; हर परिवार से 20 रुपये चंदा जुटाने का फैसला
breaking Chhattisgarh

झीरम घाटी फैसले से आदिवासी समाज असंतुष्ट, हाईकोर्ट में चुनौती की तैयारी; हर परिवार से 20 रुपये चंदा जुटाने का फैसला

छत्तीसगढ़ में अब तेजी से बिछेगा ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क, पूरे प्रदेश में ग्रामीण व शहरी इंटरनेट कनेक्टिविटी होगी मजबूत
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में अब तेजी से बिछेगा ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क, पूरे प्रदेश में ग्रामीण व शहरी इंटरनेट कनेक्टिविटी होगी मजबूत

नदी में एक घंटे तक बेसुध पड़ा रहा युवक, लोगों ने समझा डूबकर हो गई मौत, पुलिस रेस्क्यू की तैयारी में जुटी तो अचानक शरीर में हुई हलचल, नशे में नहाते-नहाते सो गया था युवक
breaking Chhattisgarh

नदी में एक घंटे तक बेसुध पड़ा रहा युवक, लोगों ने समझा डूबकर हो गई मौत, पुलिस रेस्क्यू की तैयारी में जुटी तो अचानक शरीर में हुई हलचल, नशे में नहाते-नहाते सो गया था युवक

झीरम घाटी केस में 185 पन्नों के फैसले से खुले कई राज, 206 गोलियों से लेकर माओवादी साजिश तक कोर्ट ने क्या माना?
breaking Chhattisgarh

झीरम घाटी केस में 185 पन्नों के फैसले से खुले कई राज, 206 गोलियों से लेकर माओवादी साजिश तक कोर्ट ने क्या माना?

छत्तीसगढ़ कृषि विभाग के कर्मचारियों का वेतन और भत्ता बढ़ेगा, सरकार ने बिलासपुर हाई कोर्ट में दी जानकारी
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ कृषि विभाग के कर्मचारियों का वेतन और भत्ता बढ़ेगा, सरकार ने बिलासपुर हाई कोर्ट में दी जानकारी

छत्तीसगढ़वासियों को बड़ी राहत! आधार कार्ड में अब घर बैठे बदल सकेंगे नाम-पता, लगेंगे सिर्फ इतने रुपये, जानिए क्या है प्रक्रिया ?
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़वासियों को बड़ी राहत! आधार कार्ड में अब घर बैठे बदल सकेंगे नाम-पता, लगेंगे सिर्फ इतने रुपये, जानिए क्या है प्रक्रिया ?

दीया उत्सव पर फिजूलखर्ची और यूपीआई शुल्क को लेकर सरकार पर बरसे दीपक बैज
breaking Chhattisgarh

दीया उत्सव पर फिजूलखर्ची और यूपीआई शुल्क को लेकर सरकार पर बरसे दीपक बैज

कविता

आरंभ साहित्यिक मंच : वीणा सिंह
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : वीणा सिंह

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ
poetry

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन
poetry

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य
poetry

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी
poetry

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’

इस माह की कवयित्री –  सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर
poetry

इस माह की कवयित्री – सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’
poetry

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन

कहानी

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू
story

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

लेख

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से
Article

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक
Article

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

काव्य संध्या : प्रगतिशील कवि डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय के निवास में दिव्या सक्सेना, विजया भारती, गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीश’, पारुल पांडेय, संजय मैथिल, युसूफ सागर, हाजी रियाज़ खान गौहर, मनमोहन मतवाला, ओम पांडेय, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, छ्गनलाल सोनी, संतराम वर्मा और डॉ. आरबी कुशवाहा शामिल हुए

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन