- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र मार्च में इस दिन से होगा शुरू, अधिसूचना हुआ जारी, कुल 13 बैठके…, पढ़े पूरी खबर
छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र मार्च में इस दिन से होगा शुरू, अधिसूचना हुआ जारी, कुल 13 बैठके…, पढ़े पूरी खबर
5 years ago
362
0
छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र सात मार्च से शुरू होगा। विधानसभा सचिवालय ने इसकी अधिसूचना बुधवार को जारी कर दी है। विधानसभा के प्रमुख सचिव चंद्रशेखर गंगराड़े ने बताया कि बजट सत्र सात मार्च से शुरू होकर 25 मार्च तक चलेगा। इस दौरान कुल 13 बैठकें होंगी। सत्र का शुभारंभ राज्यपाल अनुसुईया उइके के अभिभाषण से होगा। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट पेश किया जाएगा। बजट सत्र के लिए आनलाइन सवाल लेने की शुरुआत की जा रही है। इसके लिए विधायकों और उनके निजी सचिवों को सचिवालय की ओर से प्रशिक्षण दिया गया है।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)