• Chhattisgarh
  • ■शोधपरख व्यक्तित्व और मानवीय मूल्यों के पक्षधर साहित्यकार डॉ. बलदेव साव.

■शोधपरख व्यक्तित्व और मानवीय मूल्यों के पक्षधर साहित्यकार डॉ. बलदेव साव.

4 years ago
759

■जन्मदिवस : 27 मई 1942
■निर्वाण दिवस : 6 अक्टूबर 2018
●●●

■80 वीं जयंती 27 मई पर विशेष.
■आलेख,गणेश कछवाहा
[ सचिव छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक केंद्र,जिला-रायगढ़, छत्तीसगढ़ ]

प्राकृतिक संसाधनों और विलक्षण प्रतिभाओं से समृद्ध छत्तीसगढ़ अंचल के गाँव ‘नरियरा’ जिला बिलासपुर (अब जिला जांजगीर चांपा हो गया है) का एक शख़्स जो सांस्कृतिक और पुरातात्विक विषयों पर अपनी शोधपरख विवेचनाओं , समीक्षाओं और विशद लेखों से राष्ट्रीय स्तर पर केवल प्रश्न ही खड़ा नहीं करता है वरन उस पर राष्ट्रीय बहस और विमर्श खड़ा कर उन तथ्यों को प्रमाणित प्रतिष्ठित और स्थापित भी करता है।जिसने राष्ट्रीय स्तर पर सांस्कृतिक वैभव के साथ छत्तीसगढ़ को स्थापित , सम्मानित व गौरवान्वित कराने में अपने संपूर्ण जीवन को कला,साहित्य और पुरातत्व की शोधपरख साधना में समर्पित कर दिया उस शख़्सियत का नाम है डॉ. बलदेव साव । जन्मदिवस – 27 मई 1942 निर्वाण दिवस 06 ऑक्टोबर 2018 .

ऐसे व्यक्तित्व के विरासत और धरोहर को समाज और सरकार को सहज कर उसे और अधिक समृद्ध करने की जरुरत है । समाजशास्त्रियों का यह स्पष्ट मानना है कि “ संस्कृति,सभ्यता, कला और साहित्य किसी भी समाज व राष्ट्र की आत्मा होती है । अगर यह नष्ट हो गया तो समझो वह समाज या राष्ट्र भी समाप्त हो जाएगा। उसकी अस्मिता और पहचान पूरी तरह से ख़त्म हो जाएगी।” सबसे बड़ा सवाल और चिंता इस बात की है कि डॉ. बलदेव साव की विरासत और धरोहर को संरक्षित और स्मृति को अक्षुण बनाने के लिए सरकार द्वारा अभी तक कुछ क्यों नहीं किया गया? आख़िर आने वाली पीढ़ी को हम क्याऔर कौन सा संस्कार या विरासत सौंपेंगे ?

एक सामान्य शिक्षक जो अपने अंचल की मिट्टी के एक एक कण की खोज करता , ढूँढता उसे जानने समझने की कोशिश करता , छोटा – बड़ा , ऊँच – नीच, जाति- धर्म, क्षेत्र, भाषा का कोई भेदभाव नहीं, केवल एक ही भाव होता एक ही दृष्टि होती “ मानव और उसकी प्रतिभा।” वे प्रतिभा की पहचान कर उसे तराशते और एक बेहतर शिल्प या प्रतिभा का निर्माण करते।एक अद्भुत विलक्षण प्रतिभा और कुछ करने की जिजीविषा डॉ. बलदेव साव को साहित्य ,कला , संस्कृति के मर्मज्ञ और पुरातत्वविद् के रूप में एक विशिष्ट स्थान पर पूरे सम्मान के साथ स्थापित करता है ।

देश की शायद ही कोई ऐसी प्रतिष्ठित साहित्यक पत्रिका या अख़बार होगा जो डॉ. बलदेवसाव के लेख , रिपोर्टताज, समीक्षा ,कविता या निबंध को प्रमुखता से स्थान देकर उनसे पत्र व्यवहार न किया करता रहा हो। स्थानीय स्तर के नवसृजित साहित्यकार से लेकर राष्ट्रीयस्तर के मुर्धन्य नामचीन साहित्यकारों सबके साथ वार्तालाप,आचरण और पत्र व्यवहार किया करते थे। देश के ख्यतिलब्ध मुर्धन्यसाहित्यकारों में प्रमुख रूप से हीरानंद सच्चिदानंद वात्सायन अज्ञेय,रामेश्वर शुक्ल ‘अंचल’, शिव मंगलसिंह ‘सुमन’ ,रामकुमार वर्मा, आचार्य विनयमोहन शर्मा,रामविलासशर्मा, नामवर सिंह,बालकवि वैरागी, गोपाल दास नीरज,विद्यनिवासमिश्र,रामनारायण शुक्ल, भीष्मसाहनी,नीरजप्रभाकर क्षोत्रिय, बनारसीदास चतुर्वेदी,धर्मवीरभारती,प्रमोद वर्मा,रमेश चंद्रशाह,कपिला वात्सायन अज्ञेय, प्रतिष्ठित चित्रकार भाऊ समर्थ,डॉ. प्रेम शंकर, भारतरत्न शहनाईनवाज़ उस्ताद बिस्मिल्ला खां साहब, कथक सम्राट पद्मविभूषण पंडित बिरजु महराज जी, मशहूर चरित्र अभिनेता ए के हंगल,आदि विभूतियों से अच्छा सम्बंध रहा।

सबसे पहले राष्ट्रीय पटल पर तब राष्ट्रीय बहस और विमर्श के केंद्र बिंदु पर आये जब डॉ. बलदेव पद्मश्री पंडित मुकुटधर पांडेय के काव्यसाधना पर काम कर रहे थे और मुकुटधर पांडेय को उन्होंने पहली बार छायावादके प्रवर्तक की संज्ञा से विभूषित किये और उनके शोधपरख लेख स्थानीय स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर के पत्रपत्रिकाओं में प्रमुखता से प्रकाशित हुए । जबकि उस दौर में छाया वाद के कवियों की एक लम्बी सूची थी जिसमें प्रमुख नाम थे -जय शंकर प्रसाद, सूर्यकांत त्रिपाठी निराला,सुमित्रानंदनपंथ और महादेवीवर्मा ।
डॉ. बलदेव के सम्पादकीय से प्रकाशित पद्मश्री मुकुटधर पांडेय जी सबसे महत्वपूर्ण काव्य संग्रह “ विश्व बोध” को ही एक प्रतिनिधि काव्यसंग्रह मानी जाती है।

रायगढ़ कथक घराने तथा ऐतिहासिक गणेशमेला चक्रधर समारोह को राष्ट्रीय ख्याति दिलवाने में डॉ. बलदेव के लेखों का विशेष योगदान रहा। शास्त्रों और परम्परानुसार कथक के दो ही घराने माने जाते थे लखनऊ और बनारस लेकिन डॉ बलदेव के रायगढ़ कथक घराने पर विशद लेख ने संगीत जगत में काफ़ी बहस और विमर्श पैदा किया।प्रतिष्ठित संस्कृतिकर्मी और उच्च आइएएस अधिकारी श्री अशोक बाचपेयी, कथक सम्राट पद्मविभूषण पंडित बिरजु महराज,तथा तत्कालीन केंद्रीय संस्कृति सचिव कपिलावात्सायन जी सहित देश के कई ख्यतिलब्ध कथकाचार्यों ने भी काफ़ी सवाल बहस विचार विमर्श उत्पन्न किये।लेकिन डॉ बलदेव अपने लेख और तर्कों पर अडिग रहे। आज भी राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय मंचो पर कई कथक नृत्यंगनाओं व कथकाचार्यों द्वारा रायगढ़ कथक घराने के नाम से सफल कला प्रदर्शन किये जा रहे है।

साहित्य व संगीत के क्षेत्र के प्रारंभिक प्रतिभाओं से लेकर बड़े और प्रसिद्ध शख्सियतों से मिलकर उन्हें जानना समझना और खुद बहुत कुछ सीखने की कोशिश करना उनके शोध का एक हिस्सा हुआ करता था।छोटे बड़े सबको जोड़कर एक साथ लेकर चलने का काम करते थे जिससे वह परम्परा निरंतरता को प्राप्त करती चली गई। उन्होंने पुरानी सांस्कृतिक विरासत के साथ साथ वर्तमान सांस्कृतिक परम्परा को भी सहेजने का काम किया। छत्तीसगढ़ बनने के बाद छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और पुरातात्विक महत्व को संग्रहित कर राष्ट्रिय पटल पर रेखांकित करने का सराहनीय काम किया।

सबसे पहले शारदा साहित्य सदन के प्रकाशन पर बहुत से साहित्यकारों को साहित्य जगत से परिचित कराया फिर सृजन सम्मान समिति और वैभव प्रकाशन के माध्यम से नए,पुराने और प्रतिष्ठित साहित्यकारों का पूरी ऊर्जा के साथ साहित्य की प्रथम पंक्ति में स्थापित किया। आज छत्तीसगढ़ के बहुत से साहित्यकार,संस्कृति कर्मियों,को हम डॉ बलदेव की भूमिका,संपादन, रचनाओं के संग्रहण, एवं प्रकाशन की विरासत से जान और समझ सकते हैं।उनकी प्रमुख रचनाएं है “वृक्ष में तब्दील हो गई औरत”, “विश्व बोध ”, “छायावाद और मुकुटधर पांडेय”, “रायगढ़ का सांस्कृतिक वैभव “ जनकवि आनंदी सहाय शुक्ल के व्यक्तित्तव और कृतित्व पर आधारित पुस्तक “ढाई आख़र”। इसके अतरिक्त उनके संपादन में प्रकाशित पुस्तकों की एक सुदीर्घ सूची है।

प्राप्त सम्मानों की भी एक समृद्ध और सुदीर्घ सूची है। वस्तुत सम्मान व सम्मान देने वाली संस्थाएं स्वयं गौरवान्वित होती थी।साहित्य के साथ साथ पुरातत्व के क्षेत्र में भाई स्व श्री अनुपम दासगुप्ता एवं स्व श्री अमिचंद अग्रवाल के साथ मिलकर काफ़ी काम किये। सिंघनपुर, कबरा पहाड़ के शैलचित्रों और आसपास के क्षेत्रों के पुरातत्व की खोजकर उसे संरक्षित और समृद्ध करने का सराहनीय कार्य किया गया ।

सागर वि. वि. के बी. ए, रविशंकर विश्वविद्यालय की कक्षा ए.एम. पाठ्यक्रमों में डाँ०बलदेव की किताबें रहीं ।गुरू घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर के बी.ए में सहायक पुस्तक के रूप में(छायावाद और पंडित मुकुटधर पाण्डेय-लेखक डाँ०बलदेव) शामिल हैं।
उन्होंने इंग्लैड, बहरीन, ओमान तथा देश के प्रायः सभी बड़े शहरों की साहित्यकि यात्रायें भी की।

डॉ बलदेव बहुत सहज व सरल थे। राष्ट्रीय साहित्य परिदृश्य में काफी सम्माननीय व्यक्ति थे । उनसे वरिष्ठ और समकालीन साहित्यकारों से सीधे सरोकार था । राष्ट्रीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मुद्दों पर उनका जिक्र और हस्तक्षेप अवश्य होता था। श्री मनहरण सिंह ठाकुर, जगदीश मेहर और मेरे साथ उनका केवल सांस्कृतिक मित्रवत संबंध ही नहीं था वरन बहुत अच्छे पारिवारिक रिश्ते थे। यदि सप्ताह में एक दो बार मेल मुलाकात या वार्तालाप न हो तो कड़ी शिकायत होती थी।वे स्वयं दफ़्तर या घर आ जाया करते थे । डॉ बलदेव वस्तुतः मानवीय मूल्यों के पक्षधर साहित्यकार थे। जिसमें सामाजिक सारोकार या मानवीय संवेदनाएँ न हो उसे वे साहित्य मानने से सीधे इंकार करते थे।उनकी पहली काव्य संग़्रह का शीर्षक ही बहुत कुछ बयां कर देता है “वृक्ष में तब्दील हो गई औरत” उनकी एक रचना “पंचमढ़ी” की कुछ पंक्तियाँ पाठकों के लिए यहाँ प्रकाशित कर रहा हूँ ~

“पंचमढ़ी : –डॉ बलदेव
—————————–
यह आदमी जब
जलती अंगीठी लेकर उठ खड़ा होगा
तब इन आलीशान मकानों का क्या होगा?
************

यहाँ जितने लोग नहीं
उससे ज्यादा मकान हैं
अधिंकाश खाली हैं

बाहर पेड़ो के नीचे / सर्द अंधेरे में
हवाई पट्टी साफ करने वाले लोग
ठिठुर रहे हैं।

अँगीठी आग /
जलती आँखें इन्हें जिलाए रक्खी हैं
इस आग को आदमी ने
अपनी हड्डियाँ रगड़कर पैदा किया है।

जब ये लोग नहीं थे,
ये मकान नहीं थे, वह शहर नहीं था
तब भी यह आग थी
यह आग पहले पहाड़ों की सन्ध में
अंधी गुफाओं में सुलगती थी
और नीचे तलहटी में बाघ घूमता था
ताजे रक्त की गन्ध आती थी।

जब भी आदमी गुफा से बाहर होना चाहता
बाघ गरज उठता
आँधी आती और बिजलियाँ टूट पड़ती
बारिश घमासान हो जाती

सर्द अंधेरे की कुण्डली कसने लगती
और आग कंझाने लगती
अपना ताप अपनी चमक खोने लगती
और आदमी अपना लहू निचोड़कर /
फूँक मार कर
फिर उसे प्रज्जवलित कर देता।

इसी आग के सहारे एक दिन यहाँ तक चला आया था
और बाघ ताकता ही रह गया था।

दुनिया इसी आग के सहारे
नक्षत्रों की सैर कर आयी
लेकिन आग पैदा करने वाला आदमी
सर्द अंधेरे में सिकुड़ रहा है/ठिठुर रहा है।

यह आदमी जब
जलती अंगीठी लेकर उठ खड़ा होगा
तब इन आलीशान मकानों का क्या होगा?

■संपर्क-
■94255 72284

●●●●● ●●●●●

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रिटायरमेंट के बाद भी सरकारी कर्मचारी से वसूल सकते हैं अतिरिक्त वेतन की रकम
breaking Chhattisgarh

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रिटायरमेंट के बाद भी सरकारी कर्मचारी से वसूल सकते हैं अतिरिक्त वेतन की रकम

धान खरीदी व्यवस्था पर सवाल? टीएस सिंह देव ने कहा- मेरा खुद का 80 एकड़ का रकबा बता रहा शून्य…
breaking Chhattisgarh

धान खरीदी व्यवस्था पर सवाल? टीएस सिंह देव ने कहा- मेरा खुद का 80 एकड़ का रकबा बता रहा शून्य…

छत्तीसगढ़ से CRPF बटालियन हटाने पर भूपेश बघेल ने कहा – जवानों की वापसी प्रशासनिक व्यवस्था, विकास के काम बताए सरकार, धान खरीदी पर भी साधा निशाना
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ से CRPF बटालियन हटाने पर भूपेश बघेल ने कहा – जवानों की वापसी प्रशासनिक व्यवस्था, विकास के काम बताए सरकार, धान खरीदी पर भी साधा निशाना

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, पूर्वी तट के राज्यों में अलर्ट; 19 नवंबर से भारी बारिश की चेतावनी
breaking Chhattisgarh

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, पूर्वी तट के राज्यों में अलर्ट; 19 नवंबर से भारी बारिश की चेतावनी

कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज: सोनिया गांधी पर टिप्पणी कर मुश्किलों में घिरी बीजेपी सांसद
breaking National

कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज: सोनिया गांधी पर टिप्पणी कर मुश्किलों में घिरी बीजेपी सांसद

CBI का बड़ा एक्शन, सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के बाद 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापेमारी, करोड़ों के नेटवर्क की जांच तेज
breaking Chhattisgarh

CBI का बड़ा एक्शन, सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के बाद 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापेमारी, करोड़ों के नेटवर्क की जांच तेज

छत्तीसगढ़ में किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपये सहायता, इन 3 शर्तों के बिना नहीं मिलेगा पैसा
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपये सहायता, इन 3 शर्तों के बिना नहीं मिलेगा पैसा

छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए खुशखबरी, हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस आज से रीगा में भी रुकेगी
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए खुशखबरी, हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस आज से रीगा में भी रुकेगी

मुख्यमंत्री निवास में 18 नवंबर को होगी साय कैबिनेट की बैठक, कई बड़े मुद्दों पर होगी चर्चा
breaking Chhattisgarh

मुख्यमंत्री निवास में 18 नवंबर को होगी साय कैबिनेट की बैठक, कई बड़े मुद्दों पर होगी चर्चा

माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस 15 घंटे से ठप, भारत में 3 फ्लाइट्स रद्द; Outlook-Teams समेत कई सेवाएं प्रभावित
breaking Chhattisgarh

माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस 15 घंटे से ठप, भारत में 3 फ्लाइट्स रद्द; Outlook-Teams समेत कई सेवाएं प्रभावित

भूपेश बघेल का सरकार पर तंज, कहा- आज चुनाव हुए तो एक इनोवा में सिमट जाएगी भाजपा… जनगणना 2027 और धान खरीदी के मुद्दे पर भी बोला हमला
breaking Chhattisgarh

भूपेश बघेल का सरकार पर तंज, कहा- आज चुनाव हुए तो एक इनोवा में सिमट जाएगी भाजपा… जनगणना 2027 और धान खरीदी के मुद्दे पर भी बोला हमला

महादेव ऑनलाइन सट्टा मामला: रायपुर में मोहित सोमानी के घर सुबह-सुबह पहुंची CBI टीम, जल्द हो सकते हैं बड़े खुलासे
breaking Chhattisgarh

महादेव ऑनलाइन सट्टा मामला: रायपुर में मोहित सोमानी के घर सुबह-सुबह पहुंची CBI टीम, जल्द हो सकते हैं बड़े खुलासे

अखिल भारतीय किसान सभा का 36वां राष्ट्रीय सम्मेलन 15 नवम्बर को तेलंगाना के नालगोंडा में. छत्तीसगढ़ से हिस्सा लेंगे 10 प्रतिनिधि
breaking Chhattisgarh

अखिल भारतीय किसान सभा का 36वां राष्ट्रीय सम्मेलन 15 नवम्बर को तेलंगाना के नालगोंडा में. छत्तीसगढ़ से हिस्सा लेंगे 10 प्रतिनिधि

कब है छठ महापर्व ? जानें नहाय-खाय से उषा अर्घ्य तक चारों दिनों का पूरा कैलेंडर
breaking Chhattisgarh

कब है छठ महापर्व ? जानें नहाय-खाय से उषा अर्घ्य तक चारों दिनों का पूरा कैलेंडर

महादेव सट्टा ऐप केस : मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर 19 नवंबर तक न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल, ED की अर्जी खारिज
breaking Chhattisgarh

महादेव सट्टा ऐप केस : मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर 19 नवंबर तक न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल, ED की अर्जी खारिज

मतदाता सूची में आपका नाम है या कट गया? छत्तीसगढ़ में ड्राफ्ट लिस्ट जारी, 1.90 करोड़ से ज्यादा वोटर्स के नाम शामिल, ऐसे करें चेक
breaking Chhattisgarh

मतदाता सूची में आपका नाम है या कट गया? छत्तीसगढ़ में ड्राफ्ट लिस्ट जारी, 1.90 करोड़ से ज्यादा वोटर्स के नाम शामिल, ऐसे करें चेक

छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से होगा शुरू, चार बैठकें होंगी
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से होगा शुरू, चार बैठकें होंगी

किसानों को बड़ी राहत, 21 क्विंटल धान नहीं, तो भी मिलेगा पूरा लाभ, बिचौलियों पर लगेगी लगाम
breaking Chhattisgarh

किसानों को बड़ी राहत, 21 क्विंटल धान नहीं, तो भी मिलेगा पूरा लाभ, बिचौलियों पर लगेगी लगाम

छत्तीसगढ़ में सर्दी की आहट! कई शहरों में गिरा पारा, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में सर्दी की आहट! कई शहरों में गिरा पारा, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम

पटाखे से जल जाएं तो घबराएं नहीं, तुरंत करें ये उपाय, इन गलतियों से भी बचें
breaking Chhattisgarh

पटाखे से जल जाएं तो घबराएं नहीं, तुरंत करें ये उपाय, इन गलतियों से भी बचें

कविता

कृति और कृतिकार- वीणा सिंह
poetry

कृति और कृतिकार- वीणा सिंह

आरंभ की अंतर्ध्वनि- 1 : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

आरंभ की अंतर्ध्वनि- 1 : दीप्ति श्रीवास्तव

इस माह के कवि और कविता : तारक नाथ चौधुरी
poetry

इस माह के कवि और कविता : तारक नाथ चौधुरी

आरंभ साहित्यिक मंच : वीणा सिंह
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : वीणा सिंह

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ
poetry

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन
poetry

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य
poetry

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी
poetry

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’

इस माह की कवयित्री –  सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर
poetry

इस माह की कवयित्री – सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’

कहानी

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू
story

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

लेख

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से
Article

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक
Article

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

काव्य संध्या : प्रगतिशील कवि डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय के निवास में दिव्या सक्सेना, विजया भारती, गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीश’, पारुल पांडेय, संजय मैथिल, युसूफ सागर, हाजी रियाज़ खान गौहर, मनमोहन मतवाला, ओम पांडेय, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, छ्गनलाल सोनी, संतराम वर्मा और डॉ. आरबी कुशवाहा शामिल हुए

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन