- Home
- Chhattisgarh
- ♀ ‘शपथ फाउंडेशन’ द्वारा दिव्यांग मो.अली को दी नई ट्राईसायकल.
♀ ‘शपथ फाउंडेशन’ द्वारा दिव्यांग मो.अली को दी नई ट्राईसायकल.
4 years ago
322
0
भिलाई क्षेत्र में दिव्यांग मो.अली अपनी ट्राईसायकल से घूम घूमकर, भीक्षा मांग कर जीवन यापन करते हैं.

मो.अली की ट्राई सायकल काफी पुरानी हो गई थी. वे कई बार उस ट्राई सायकल से गिर भी गए थे. ‘शपथ फाउंडेशन’ शहर की ऐसी संस्था है, जो ऐसे गरीबों के लिए मददगार बनती है.
‘शपथ फाउंडेशन’ ने मो.अली के घर का पता लगाकर,उनके निवास कृष्णा नगर,सुपेला,भिलाई में पहुंची और मो.अली को नई ट्राई सायकल दिया.
इस अवसर पर ‘शपथ फाउंडेशन’ के अध्य्क्ष अशोक गुप्ता,अमिताभ भट्टाचार्य, कन्हैया लाल चुरहे,आशु महाजन,विकास जायसवाल, मोहन राव, मनोज राय, जितेन्द्र हासवानी, रश्मि सागर और कल्पना स्वामी उपस्थित थे.
दिव्यांग मो.अली ने ‘शपथ फाउंडेशन’ की पूरी टीम के प्रति खुशी का इज़हार करते हुए धन्यवाद प्रगट किया.
[ ●समाचार प्रेषित,अमिताभ भट्टाचार्य ]
●●●●●. ●●●●●.
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)