• Chhattisgarh
  • ▶️ छत्तीसगढ़ : कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री शैलजा कुमारी ‘ भारत जोड़ो यात्रा ‘ पर चर्चा की, रायपुर में पत्रकार को कहा….

▶️ छत्तीसगढ़ : कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री शैलजा कुमारी ‘ भारत जोड़ो यात्रा ‘ पर चर्चा की, रायपुर में पत्रकार को कहा….

4 years ago
197

रायपुर : 5 सितम्बर : कमर तोड़ महंगाई को नियंत्रित करने में सरकार की पूर्ण असफलता के खिलाफ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा 4 सितंबर 2022 को दिल्ली में ‘महंगाई पर हल्ला बोल’ रैली की गई थी। रैली में मांग की गई थी कि प्रधानमंत्री मोदी महंगाई पर लगाम लगाकर देश की जनता को राहत देने के लिए तत्काल कार्रवाई करें। सात सितंबर को शुरू हो रही ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के साथ हम इस दिशा में अगला कदम उठाने जा रहे हैं। इस यात्रा में भारत के सामने मौजूद गंभीर विषयों पर देशवासियों के साथ सीधा संवाद किया जाएगा। हम 150 दिनों में कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3,500 किमी. का रास्ता तय करेंगे और देश भर में लाखों लोगों के साथ बातचीत करेंगे।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ की ज़रूरत

आज के समय में इस यात्रा की बेहद ही आवश्यकता थी। 2014 में प्रधानमंत्री मोदी ने सभी भारतीयों को समृद्धि का सपना दिखाया था। इसके विपरीत उन्होंने पिछले 8 सालों में महंगाई, बेरोजगारी, सामाजिक तनाव और ध्वस्त होती संस्थाओं का एक भयानक अनुभव दिया है। भारत जोड़ो यात्रा तीन प्रमुख समस्याओं पर केन्द्रित है। इनमें पहली आर्थिक असमानताएं हैं, दूसरी सामाजिक भेदभाव है और तीसरी राजनीतिक तौर पर ज़रूरत से अधिक केंद्रीकरण हैं। इन तीन प्रमुख समस्याओं के खिलाफ सभी भारतीयों को एकजुट करने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है।

आज देश की आर्थिक स्थिति बहुत ख़राब है। अमीर और अमीर हो रहे हैं और गरीब और गरीब हो रहे हैं। आम लोग आसमान छूती महंगाई और बेरोजगारी से परेशान हैं। किसान और खेत मजदूर कर्ज के बोझ तले दबे हुए हैं। 70 सालों में बनी हमारे देश की परिसंपत्तियां भारी नुकसान पर मोदी जी के अरबपति पूंजीपति मित्रों को बेची जा रही हैं।

आज सामाजिक तौर पर हमें जाति, धर्म, भाषा, खान-पान, वेशभूषा के आधार पर बांटा जा रहा है। हर रोज़ देशवासियों को एक-दूसरे से लड़ाने के लिए नए-नए षड्यंत्र रचे जा रहे हैं। लोगों में भय का माहौल है, विशेष तौर पर महिलाओं में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है। सत्ताधारी पार्टी द्वारा किया जा रहा यह सामाजिक विभाजन हमारी एकता को कमजोर कर रहा है, जिससे हमारे दुश्मनों को मदद मिलती है। हमें नहीं भूलना चाहिए कि हाल ही के समाचारों के अनुसार मोदी राज में चीन ने लद्दाख में हमारी जमीन के 2,000 वर्ग किमी. के हिस्से पर कब्जा कर लिया है।

राजनीतिक रूप से देखें तो आज लोगों की आवाज को दबाया जा रहा है और हमारे संवैधानिक अधिकार कुचले जा रहे हैं। संसद और मीडिया जैसी संस्थाओं में अब हम अपने जीवन की समस्याओं और जरूरतों पर भी चर्चा नहीं कर सकते। एक योजनाबद्ध तरीके से हमारे संविधान को उलटने, हमारी संस्थाओं को ध्वस्त करने, हमारे लोकतंत्र को खोखला करने, हमारी एकता और भाईचारे को समाप्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों द्वारा चुनी गईं विपक्षी दलों की राज्य सरकारें धन बल और एजेंसियों का दुरुपयोग कर गिराई जा रही हैं। राज्यों की आवाज़ को दबाया जा रहा है; उन्हें केंद्र सरकार की ओर से राज्य के हिस्से पर राजस्व की बकाया रकम समय पर नहीं मिल रही है। दलितों, आदिवासियों, पिछड़े वर्गों को उनके मूल अधिकारों – जल, जंगल और जमीन से वंचित रखा जा रहा है।

हम इन चुनौतियों का सामना केवल एकता से ही कर सकते हैं – एक साथ आकर, एक-दूसरे का हाथ थामकर और साथ रहने का संकल्प लेकर। इसी सोच के अनुसार भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों, अन्य राजनीतिक दलों और लाखों आम लोगों से संपर्क करेगी और देश की गंभीर चुनौतियों से निपटने के तरीकों पर संवाद शुरू करेगी। हमें इतना ज़ोर से बोलना होगा कि यह बहरी सरकार हमारी आवाज सुन सके।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ का उद्देश्य

इस यात्रा के चार मुख्य उद्देश्य हैं। पहला- सभी भारतीयों के बीच एकता कायम करना जो महात्मा गांधी के नेतृत्व वाले हमारे स्वतंत्रता आंदोलन और संविधान में प्रतिबिंबित मूल्यों में विश्वास रखते हैं। दूसरा, आर्थिक विषमताओं, सामाजिक विभाजन और अत्यधिक राजनीतिक केंद्रीकरण से बुरी तरह प्रभावित करोड़ों भारतीयों की आवाज़ उठाना। तीसरा, वर्तमान स्थिति के संदर्भ में लोगों के साथ मुद्दों और उनके संभावित समाधानों पर चर्चा करना। चौथा, ‘अनेकता में एकता’ और ‘सर्व धर्म समभाव’ के सिद्धांतों के अनुरूप सामाजिक समरसता को मजबूत करना।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ के मार्ग का संक्षिप्त ब्यौरा

● यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हो रही है, और जम्मू कश्मीर तक चलेगी।

● यात्रा 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी – तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर।

● 3,500 किमी से अधिक की यह यात्रा लगभग 150 दिनों में पूरी होगी।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ – अब तक की गई तैयारियां

● यात्री: देश भर से ऐसे 118 भारत यात्रियों का चयन किया गया है जो कश्मीर से कन्याकुमारी तक चलेंगे। इसके अतिरिक्त प्रदेश कांग्रेस समितियां उन राज्यों से जहां से यात्रा गुजरेगी… 100 प्रदेश यात्रियों और अन्य राज्यों से अतिथि यात्रियों का चयन कर रही हैं।

● कार्यक्रम: यात्रा का विस्तृत कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। हम अपनी वेबसाइट www.bharatjodoyatra.in पर नियमित रूप से यात्रा के मार्ग और सार्वजनिक कार्यक्रमों के बारे में कम से कम तीन दिन पहले अवगत करने का प्रयास करेंगे।

● संचालन: यात्रियों के खाने-पीने और ठहरने की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। मूल यात्री कंटेनरों में ठहरेंगे और प्रदेश यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था प्रदेश कांग्रेस समितियां करेंगी।

● राज्य स्तर पर भारत जोड़ो यात्रा: ऐसे हर राज्य में जहां से भारत जोड़ो यात्रा नहीं गुज़र रही है, वहां यात्रा का संदेश पहुंचाने के लिए घर-घर जाकर अभियान चलाया जाएगा।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ में सहभागिता का ब्यौरा

सभी राज्यों, समुदायों, धर्मों, पेशों के लोग यात्रा में भाग लेंगे, जिससे हमारे देश की अनेकता में एकता और विविधता का प्रदर्शन होगा।

● यात्रा में हर वक्त 300 मूल यात्री होंगे। सुबह की अवधि में पार्टी की ओर से भीड़ इकट्ठा नहीं की जाएगी। दिन के दूसरे भाग में हज़ारों अन्य लोग यात्रा में साथ चलेंगे।

● यात्रा में शामिल होने के लिए सब का स्वागत है – यात्रा में भाग लेने के लिए कृपया हमारी वेबसाइट www.bharatjodoyatra.in पर पंजीकरण करवाएं – लगभग 40,000 से ज्यादा लोग पहले ही पंजीकरण करवा चुके हैं।

● हम एक विस्तृत कार्यक्रम तैयार कर रहे हैं जिसके माध्यम से जो लोग चाहें, वे भारत जोड़ो यात्रा के साथ चलकर, राज्य-स्तर की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर या ऑनलाइन भाग लेकर इससे जुड़ सकते हैं।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ – 7 और 8 सितंबर के कार्यक्रम

तमिलनाडु में कार्यक्रम इस तरह रहेगा:

● सुबह करीब 7 बजे श्रीपेरुंबुदूर में श्री राहुल गांधी पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी के स्मारक पर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।

● दोपहर 3 बजे से 4 बजे के बीच श्री राहुल गांधी तिरुवल्लुवर स्मारक, विवेकानंद स्मारक और कामराज स्मारक पर जाकर श्रद्धांजलि देंगे।

● 4 बजे के क़रीब महात्मा गांधी मंडपम पर एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद वहां राष्ट्रीय ध्वज हस्तांतरण का कार्यक्रम होगा।

● इसके बाद श्री राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्री महात्मा गांधी मंडपम से बीच रोड तक मार्च करेंगे।

● शाम 5 बजे से 6:30 बजे के बीच भारत जोड़ो यात्रा की औपचारिक शुरुआत के लिए बीच रोड पर एक जनसभा का आयोजन होगा।

● 8 सितंबर को सुबह 7 बजे कन्याकुमारी के अगस्तीस्वरम में विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिटेक्निक के मैदान से पदयात्रा प्रारंभ होगी। तमिलनाडु और पूरे देश से कांग्रेस नेताओं के साथ-साथ कुछ अन्य राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के लोग भी इसमें शामिल होंगे।

दूसरे सभी राज्यों में:

● ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की एक साथ शुरुआत के लिए 7 सितंबर को शाम 5 बजे राज्यों की राजधानियों, ज़िला और ब्लॉक मुख्यालयों में कार्यक्रम किए जाएंगे।

● 8 सितंबर को राज्यों की राजधानियों और अन्य प्रमुख शहरों से पदयात्राएं निकाली जाएंगी।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ – प्रतिदिन यात्रा का यह कार्यक्रम रहने की संभावना है:

● सुबह 7 बजे प्रार्थना के साथ शुरुआत, 15 किमी का रास्ता तय किया जाएगा।

● दोपहर 4 बजे तक भोजन और आराम, इस दौरान कुछ लोगों से मिलना-जुलना और संवाद भी होगा।

● शाम को 10 किमी. की दूरी तय की जाएगी।

● शाम 7-7:30 बजे यात्रा समाप्त होगी।

● दिन के अंत में यात्रा चौपाल में कार्यक्रम होंगे – यात्री चाहें तो भाग ले सकते हैं।

● रात्रि का भोजन और विश्राम ।

● समय-समय पर पौधारोपण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, रास्ते में पड़ने वाले महत्वपूर्ण स्थानों के दौरे जैसे कार्यक्रम भी होंगे।

हम आप सबको ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होने का आमंत्रण देते हैं। यदि आप उस जगह के पास हैं जहां से यात्रा निकल रही है तो हमारे साथ चलने के लिए आपका स्वागत है। अगर आप दूर रहते हैं और हमारे साथ चलने में असमर्थ हैं तो आप डिजिटल माध्यम से यात्रा में भाग ले सकते हैं।

हमारी वेबसाइट www.bharatjodoyatra.in को फ़ॉलो करिए, 99 999 80 200 पर मिस्ड कॉल करिए या ट्विटर, फ़ेसबुक, यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करिए।

www.facebook.com/BharatJodo

www.instagram.com/BharatJodo

www.youtube.com/bharatjodoyatra

www.twitter.com/BharatJodo

पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र छाबड़ा, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री संगठन अमरजीत चावला, प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, विधायक देवेन्द्र यादव, घनश्याम राजू तिवारी, सुरेन्द्र वर्मा, वंदना राजपूत, नितिन भंसाली, अमित श्रीवास्तव, अजय गंगवानी उपस्थित थे।

[ •राजन कुमार सोनी, छत्तीसगढ़ हेड न्यूज़ प्रभारी, ‘ छत्तीसगढ़ आसपास ‘ ]

••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

दुर्ग के बाद अब यहां स्वाइन फ्लू की दस्तक, 7 मरीजों की पुष्टि से मचा हड़कंप, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग
breaking Chhattisgarh

दुर्ग के बाद अब यहां स्वाइन फ्लू की दस्तक, 7 मरीजों की पुष्टि से मचा हड़कंप, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग

नेपाल में बाढ़ का कहर, 178 भारतीय नागरिक समेत 644 टूरिस्ट लापता, 150 से ज्यादा मौतें
breaking international

नेपाल में बाढ़ का कहर, 178 भारतीय नागरिक समेत 644 टूरिस्ट लापता, 150 से ज्यादा मौतें

सीमा विवाद से मानसरोवर तक… डोभाल-वांग यी की मुलाकात में भारत-चीन के बीच इन 8 मुद्दों पर सहमति
breaking international

सीमा विवाद से मानसरोवर तक… डोभाल-वांग यी की मुलाकात में भारत-चीन के बीच इन 8 मुद्दों पर सहमति

छत्तीसगढ़ में 1 सितंबर से शुरू होगी बिजली कनेक्शनों की eKYC, जानिए घर बैठे कैसे करें पूरी प्रक्रिया?
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 1 सितंबर से शुरू होगी बिजली कनेक्शनों की eKYC, जानिए घर बैठे कैसे करें पूरी प्रक्रिया?

TET को लेकर मानी गई शिक्षकों की बड़ी मांग! छत्तीसगढ़ में अब साल में 3 बार होगी परीक्षा
breaking Chhattisgarh

TET को लेकर मानी गई शिक्षकों की बड़ी मांग! छत्तीसगढ़ में अब साल में 3 बार होगी परीक्षा

IGKV में एक बार फिर पेपर लीक ! B.Sc फर्स्ट ईयर का ‘फंडामेंटल ऑफ जेनेटिक्स’ पेपर परीक्षा से 6 घंटे पहले वायरल
breaking Chhattisgarh

IGKV में एक बार फिर पेपर लीक ! B.Sc फर्स्ट ईयर का ‘फंडामेंटल ऑफ जेनेटिक्स’ पेपर परीक्षा से 6 घंटे पहले वायरल

कांग्रेस ने आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक समझा: CM साय
breaking Chhattisgarh

कांग्रेस ने आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक समझा: CM साय

छत्तीसगढ़ में निजी बिजली वितरण कंपनी ने लगाया दांव, टाटा पावर ने मांगी अनुमति…
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में निजी बिजली वितरण कंपनी ने लगाया दांव, टाटा पावर ने मांगी अनुमति…

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले- शिक्षक ही करा रहे आंदोलन, प्राचार्यों का ध्यान सिर्फ केबिन स्पेस पर; यूट्यूब पत्रकारों की एंट्री पर रोक
breaking Chhattisgarh

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले- शिक्षक ही करा रहे आंदोलन, प्राचार्यों का ध्यान सिर्फ केबिन स्पेस पर; यूट्यूब पत्रकारों की एंट्री पर रोक

छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, 1 सितंबर से शुरू होगी eKYC, नाम गलत हुआ तो अटक जाएगा सत्यापन
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, 1 सितंबर से शुरू होगी eKYC, नाम गलत हुआ तो अटक जाएगा सत्यापन

भिलाई इस्पात संयंत्र : छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ सत्र 2026-27  के लिए विभिन्न आयु वर्गों में बीएसपी क्रिकेट टीम के गठन हेतु चयन स्पर्धा 26 एवं 27 अगस्त, 2026 को क्रिकेट ग्राउंड [सिविक सेंटर] में प्रात: 9.00 बजे से

खाद्य तेल के कम वजन वाले पैकेट पर सरकार का शिकंजा, अब सिर्फ 1 लीटर पैक की होगी बिक्री
breaking Chhattisgarh

खाद्य तेल के कम वजन वाले पैकेट पर सरकार का शिकंजा, अब सिर्फ 1 लीटर पैक की होगी बिक्री

220 की स्पीड पर ट्रेनों का ट्रायल! कंप्लीट होने वाला है हाई स्पीड टेस्ट ट्रैक का काम
breaking National

220 की स्पीड पर ट्रेनों का ट्रायल! कंप्लीट होने वाला है हाई स्पीड टेस्ट ट्रैक का काम

जिंगपिंग के भारत दौरे से पहले… NSA डोभाल ने चीन के उपराष्ट्रपति से की मुलाकात, जानें इस मीटिंग के मायने
breaking international

जिंगपिंग के भारत दौरे से पहले… NSA डोभाल ने चीन के उपराष्ट्रपति से की मुलाकात, जानें इस मीटिंग के मायने

छत्तीसगढ़ के पूर्व रणजी खिलाड़ी राजेश दवे को बड़ी जिम्मेदारी, एशिया कप के लिए बने टीम इंडिया के मैनेजर
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के पूर्व रणजी खिलाड़ी राजेश दवे को बड़ी जिम्मेदारी, एशिया कप के लिए बने टीम इंडिया के मैनेजर

सितंबर में राशन लेने से पहले जान लें ये बड़ा बदलाव, एक साथ मिलेगा 2 महीने का चावल
breaking Chhattisgarh

सितंबर में राशन लेने से पहले जान लें ये बड़ा बदलाव, एक साथ मिलेगा 2 महीने का चावल

“खनिज संपदा से समृद्ध छत्तीसगढ़ को सोलर ऊर्जा से बनाएंगे और अधिक विकसित”: सांसद बृजमोहन अग्रवाल
breaking Chhattisgarh

“खनिज संपदा से समृद्ध छत्तीसगढ़ को सोलर ऊर्जा से बनाएंगे और अधिक विकसित”: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

नीट छात्रों के साथ NSUI करेगी प्रदर्शन : स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- Gen-Z युवाओं को भटकाने की कोशिश…
breaking Chhattisgarh

नीट छात्रों के साथ NSUI करेगी प्रदर्शन : स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- Gen-Z युवाओं को भटकाने की कोशिश…

बाहर से बोगी, अंदर रेस्टोरेंट! भिलाई में शुरू होगा 50 सीटर बोगी रेस्ट्रो
breaking Chhattisgarh

बाहर से बोगी, अंदर रेस्टोरेंट! भिलाई में शुरू होगा 50 सीटर बोगी रेस्ट्रो

रायपुर, बिलासपुर समेत 24 जिलों में तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट
breaking Chhattisgarh

रायपुर, बिलासपुर समेत 24 जिलों में तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

कविता

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य
poetry

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी
poetry

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’

इस माह की कवयित्री –  सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर
poetry

इस माह की कवयित्री – सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’
poetry

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला
poetry

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’
poetry

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

कहानी

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

story

कहानी : ‘ पानी के लिए ‘ – उर्मिला शुक्ल

लेख

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से
Article

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक
Article

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

काव्य संध्या : प्रगतिशील कवि डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय के निवास में दिव्या सक्सेना, विजया भारती, गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीश’, पारुल पांडेय, संजय मैथिल, युसूफ सागर, हाजी रियाज़ खान गौहर, मनमोहन मतवाला, ओम पांडेय, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, छ्गनलाल सोनी, संतराम वर्मा और डॉ. आरबी कुशवाहा शामिल हुए

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन