• Chhattisgarh
  • ▪️ ‘ राज्यपाल – रोग : एक महामारी, जो बड़ी तेजी से फैल रही है भारत में [ नजरिया : बृंदा करात, अंग्रेजी से भावानुवाद : संजय पराते ]

▪️ ‘ राज्यपाल – रोग : एक महामारी, जो बड़ी तेजी से फैल रही है भारत में [ नजरिया : बृंदा करात, अंग्रेजी से भावानुवाद : संजय पराते ]

4 years ago
440

जिन राज्यों में गैर-भाजपा दल शासन कर रहे हैं, वहां केंद्र की वर्तमान मोदी सरकार के दिशा-निर्देशन में नीतिगत और शासन के मामलों में राज्यपालों द्वारा अभूतपूर्व ढंग से हस्तक्षेप किया जा रहा है। पहले बंगाल, तमिलनाडु, राजस्थान, तेलंगाना, दिल्ली, पुडुचेरी और निश्चित रूप से अब केरल — ऐसे राज्य हैं, जिनका उल्लेख “राज्यपाल-रोग” से पीड़ित राज्यों के रूप में किया जा सकता है। यह रोग कई रूपों में प्रकट हो रहा है। इनमें से कुछ उदाहरण इस तरह हैं : विधायिका द्वारा पारित विशिष्ट अधिनियमों द्वारा शासित शैक्षणिक संस्थानों के विधिवत नियुक्त अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर इस्तीफा देने का आदेश देना, ऐसा आदेश देने का अधिकार संविधान ने राज्यपाल को नहीं दिया है और यह राज्यपाल द्वारा संविधानेत्तर शक्तियों को हथियाने का प्रयास है ; अलाने और फलाने मंत्री से “मैंने अपनी खुशी वापस ले ली है” – जैसे विचित्र बयानों के बाद, उन्हें पद से हटाने के लिए मुख्यमंत्री को निर्देश देना, जबकि औपनिवेशिक “खुशी का सिद्धांत” सिविल सेवकों पर लागू होता है, न कि निर्वाचित मंत्रियों पर ; निर्वाचित राज्य सरकार के खिलाफ सार्वजनिक आलोचना की दैनिक खुराक जारी करना और सरकार के कामकाज में बाधा डालना ; राज्य सरकार द्वारा पारित विधेयकों की स्वीकृति में देरी करने के लिए, “मेरे पास पूर्ण विवेक और शक्ति है”- जैसे बेहूदा तर्क देना ; या यह नीतिगत घोषणा करना कि कोरोना टीका का डोज लगवाने वालों को ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा ; आदि।

लेकिन इस “गवर्नर-रोग” को किसी व्यक्ति की व्यक्तिगत व्यक्तित्व-विशेषता की कमजोरी तक सीमित रखना और भारत के संविधान को कमतर आंकना गलत होगा। व्यक्तिगत स्तर पर कोई व्यक्ति सबसे सभ्य और अच्छा इंसान हो सकता है। लेकिन वास्तव में यह केंद्र सरकार द्वारा राज्यों में चुनी हुई सरकारों को अस्थिर करने का एक नपा -तुला और सधा राजनैतिक कदम है, क्योंकि भाजपा का मिशन 2024 किसी भी तरह से सभी गैर-भाजपा सरकारों को निगलना है। इसके लिए एक तरीका हमने विधायकों की खरीद-फरोख्त का देखा है। 2014 के बाद से 12 राज्यों में भाजपा ने ऐसे प्रयास किए हैं और राजस्थान और झारखंड के दो मामलों को छोड़कर सभी में वह सफल रही है।

दूसरा तरीका यह है कि सत्तारूढ़ दल की इच्छाओं के आगे झुकने से इंकार करने वाले विपक्षी दलों के नेताओं को निशाना बनाने के लिए भाजपाई त्रिशूल – सीबीआई, आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय – का इस्तेमाल किया जाए। जो लोग असम के वर्तमान मुख्यमंत्री या तृणमूल नेताओं की तरह कमल की ओर पाला बदलते हैं, तो वे पहले के सभी आरोपों और मामलो से बरी होकर शुद्धतम बन जाते हैं और जब तक वे अच्छे बच्चे बने रहते हैं, उनके खिलाफ तमाम मामले ठंडे बस्ते में पड़े रहते हैं।

तीसरा और अधिक हालिया प्रयास “गवर्नर-रोग” को उजागर करता है, जिसका प्रमुख लक्ष्य राज्यों में अस्थिरता पैदा करना है। इस पद्धति का एक और मूलभूत पहलू है, जो भाजपा के केंद्रीकरण के एजेंडा से जुड़ता है और संविधान के संघीय चरित्र पर हमला करता है। केंद्रीकरण का एक प्रमुख लक्ष्य है, शिक्षा पर हमला और शिक्षण संस्थानों की स्वायत्तता को बेरहमी से कुचलना। भाजपा ने भारत में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में व्यावसायीकरण, सांप्रदायिकता और केंद्रीकरण के जहरीले मिश्रण को पेश करने के अपने एजेंडे को प्राथमिकता दी है। इसके लिए उसे इन संस्थाओं का नेतृत्व करने के लिए अपने स्वयं के चुने हुए लोगों की आवश्यकता है। गुजरात में यही हुआ था, जब मोदी मुख्यमंत्री थे। गुजरात विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत, किसी कुलपति की नियुक्ति करना राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में है और राज्यपाल की इसमें कोई भूमिका नहीं थी। गुजरात में आज भी यही स्थिति है। लेकिन अब शिक्षा के क्षेत्र में भाजपा के केंद्रीय एजेंडे का कैनवास गुजरात से आगे पूरे देश में फैल गया है। इसके लिए मोदी सरकार विश्वविद्यालय अनुदान आयोग का उपयोग पूरे भारत में कुलपतियों की नियुक्ति में राज्यपालों की भूमिका को मजबूत करने के लिए कर रही है, भले ही इसका मतलब है — अपनी ही राज्य सरकारों पर ऊपर से शासन करना। हाल ही में, गुजरात में एसपी विश्वविद्यालय में कुलपति की नियुक्ति से संबंधित एक विशेष व्यक्तिगत मामले में, मार्च 2022 में सुप्रीम कोर्ट ने इस आधार पर इस नियुक्ति को रद्द कर दिया कि उसने यूजीसी के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया है। यह निर्णय एक खतरनाक मिसाल कायम करता है, क्योंकि यह विभिन्न विश्वविद्यालयों को संचालित करने वाले राज्य के कानूनों पर यूजीसी के दिशा-निर्देशों की सर्वोच्चता को कायम रखता है। यह पूरी तरह से केंद्रीकरण के ढांचे के अनुकूल है। गौरतलब है कि गुजरात सरकार ने अभी तक इस फैसले के खिलाफ अपील नहीं की है।

यह कोई संयोग नहीं है कि लगभग सभी गैर-भाजपा राज्यों में राज्यपाल और राज्य सरकारों के बीच उच्च शिक्षा के क्षेत्र में टकराव पैदा हो गया है। विपक्ष द्वारा शासित कम-से-कम पांच राज्यों में – 2019 में बंगाल, दिसंबर 2021 में महाराष्ट्र, इस साल की शुरुआत में तमिलनाडु, हाल ही में तेलंगाना में, और अब केरल में, उच्च शिक्षण संस्थानों में कुलपतियों की नियुक्ति की कानूनी प्रक्रिया पर केंद्र सरकार द्वारा राज्यपालों के माध्यम से किए जा रहे अतिक्रमण के खिलाफ राज्य सरकारों को विरोध करने और अपनी स्वायत्तता की रक्षा के लिए कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

इससे राज्यपालों की नियुक्ति की वर्तमान पद्धति और उनकी शक्तियों पर प्रश्नचिह्न लग जाता है। केंद्र-राज्य संबंधों पर सरकारिया आयोग की व्यापक सिफारिशों के बाद, भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एम एम पुंछी के नेतृत्व में अप्रैल 2007 में एक दूसरा आयोग गठित किया गया था। इसने मार्च 2010 में 247 सिफारिशों वाली अपनी रिपोर्ट दी थी। इस रिपोर्ट के उस खंड को उद्धृत करना प्रासंगिक होगा, जो राज्यपालों की नियुक्ति और उनको हटाने से संबंधित है।

पहली और सबसे महत्वपूर्ण सिफारिश यह है कि “राज्यपाल पद पर नियुक्ति पाने वाले व्यक्ति को अपनी नियुक्ति से कम-से-कम दो साल पहले तक सक्रिय राजनीति (स्थानीय स्तर की राजनीति से भी) से दूर रहना चाहिए।” अगर यह सिफारिश लागू हो जाती है, तो देश को “गवर्नर-रोग” के हमले से बचाया जा सकता है। अब यदि हम भाजपा द्वारा नियुक्त राज्यपालों की सूची को देखेंगे, तो ऊपर वर्णित राज्यों में, प्रत्येक राज्य का राज्यपाल, भाजपा के एक प्रमुख सदस्य के रूप में सक्रिय राजनीति में रहा है। यह दावा किया गया था कि केरल का राज्यपाल एक अपवाद हैं, लेकिन उनके राजनीतिक जीवन की प्रकाशित रिपोर्टों के अनुसार ही, वे 2004 में भाजपा में शामिल हो गए थे और उन्होंने पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था, हालांकि असफल रहे और “दागी” लोगों को टिकट देने के विरोध में 2007 में उन्होंने भाजपा छोड़ दी थी। नरेंद्र मोदी के प्रधान मंत्री बनने के बाद 2015 में वे फिर से इसमें शामिल हो गए।

राज्यपाल अपनी नियुक्ति पर जो शपथ लेता है, वह यह है कि वह “संविधान की संरक्षा, सुरक्षा और बचाव” करेगा/करेगी और “अपने आप को (उस राज्य का नाम जिसमें उसे राज्यपाल नियुक्त किया गया है) सेवा और लोगों की भलाई के लिए समर्पित करेगा/करेगी। राज्यपाल के रूप में नियुक्त एक सक्रिय राजनेता के उस राज्य में अपनी पार्टी के हितों की सेवा करने की ही अधिक संभावना होती है, न कि आम जनता की सेवा करने की, जैसा कि प्रतिज्ञा में घोषित किया गया है। इसलिए इस प्रतिज्ञा का सम्मान करने के लिए यह सिफारिश लागू करना आवश्यक है। इसका मतलब होगा कि मोदी सरकार को केंद्र द्वारा नियुक्त लगभग सभी राज्यपालों को हटाना पड़ेगा।

पुंछी आयोग की दूसरी महत्वपूर्ण सिफारिश यह है कि “राज्यपाल की नियुक्ति करते समय राज्य के मुख्यमंत्री की सहमति होना चाहिए।” यदि इसे लागू किया गया होता और राज्यपाल की नियुक्तियों में मुख्यमंत्रियों की हामी ली जाती, तो जिन लोगों को चुनावी जनादेश प्राप्त होता है, उनका राजभवनों में लगातार चक्कर काटने से कितना समय और ऊर्जा बच जाता!

वर्तमान चर्चा के लिए तीसरी और बहुत प्रासंगिक यह सिफारिश है कि “विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति के रूप में राज्यपालों की नियुक्ति की प्रथा को समाप्त किया जाना चाहिए।” शिक्षा समवर्ती सूची में है। शैक्षणिक अधिकारियों की नियुक्ति सहित अपने राज्य के शिक्षा संस्थानों के विकास में राज्य सरकारों की एक महत्वपूर्ण भूमिका होती है। राज्यों का यह एक संवैधानिक अधिकार है, जिसे संरक्षित किया जाना चाहिए। केंद्र सरकार द्वारा राज्यपालों के जरिए वर्तमान हमले से उच्च शिक्षा संस्थानों की स्वायत्तता की रक्षा के लिए विपक्षी दलों को व्यापक शैक्षणिक समुदाय के साथ एकजुट होना चाहिए। इसे एक राज्य या पार्टी के मुद्दे के रूप में देखना अदूरदर्शी होगा।

•बृंदा करात

[ बृंदा करात माकपा की पोलित ब्यूरो सदस्य और राज्यसभा की पूर्व सदस्य रही हैं ]

▪️▪️▪️▪️▪️

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए खुशखबरी! जल्द शुरू होगी महतारी वंदन योजना के नए आवेदन की प्रक्रिया
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए खुशखबरी! जल्द शुरू होगी महतारी वंदन योजना के नए आवेदन की प्रक्रिया

Amazon CEO पीएम मोदी से मिले, भारत में 4.1 लाख करोड़ निवेश करने का ऐलान किया
breaking National

Amazon CEO पीएम मोदी से मिले, भारत में 4.1 लाख करोड़ निवेश करने का ऐलान किया

IPS बद्रीनारायण मीणा बनाए गए बस्तर रेंज के आईजी, आदेश जारी
breaking Chhattisgarh

IPS बद्रीनारायण मीणा बनाए गए बस्तर रेंज के आईजी, आदेश जारी

छत्तीसगढ़ में 25 तक पहाड़े रटवाने, बारहखड़ी कंठस्थ करने और हिंदी अंग्रेजी की धारावाहिक रीडिंग के लिए चलेगा विशेष अभियान
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 25 तक पहाड़े रटवाने, बारहखड़ी कंठस्थ करने और हिंदी अंग्रेजी की धारावाहिक रीडिंग के लिए चलेगा विशेष अभियान

छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए खुशखबरी: CM साय ने दिल्ली में जेपी नड्डा से की मुलाकात, प्रदेश के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए खुशखबरी: CM साय ने दिल्ली में जेपी नड्डा से की मुलाकात, प्रदेश के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

छत्तीसगढ़ में कुत्तों की नसबंदी अभियान पर गंभीर सवाल, ऑपरेशन के बाद मौतें और अनियमितताओं के आरोप
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में कुत्तों की नसबंदी अभियान पर गंभीर सवाल, ऑपरेशन के बाद मौतें और अनियमितताओं के आरोप

वन मंत्री केदार कश्यप की पहल, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में शुरू होगी ‘हॉर्नबिल सफारी’
breaking Chhattisgarh

वन मंत्री केदार कश्यप की पहल, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में शुरू होगी ‘हॉर्नबिल सफारी’

एक जुलाई से लागू होगी VB-G RAM G योजना, ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह, ग्राम सभाओं में दे रहे योजना की जानकारी
breaking Chhattisgarh

एक जुलाई से लागू होगी VB-G RAM G योजना, ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह, ग्राम सभाओं में दे रहे योजना की जानकारी

दुर्ग में भीम का मैंगो आईस कैंडी पर प्रतिबंध, असुरक्षित पाए जाने के बाद खाद्य विभाग की कार्रवाई
breaking Chhattisgarh

दुर्ग में भीम का मैंगो आईस कैंडी पर प्रतिबंध, असुरक्षित पाए जाने के बाद खाद्य विभाग की कार्रवाई

छत्तीसगढ़ में अल-नीनो संकट, 49 लाख हेक्टेयर मे होनी है बुआई अब तक महज दो प्रतिशत
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में अल-नीनो संकट, 49 लाख हेक्टेयर मे होनी है बुआई अब तक महज दो प्रतिशत

छत्तीसगढ़ में हीरे की पुष्टि, महासमुंद में मिले 5 हीरे, मुख्यमंत्री साय ने खुशी जताते हुए कह दी यह बड़ी बात
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में हीरे की पुष्टि, महासमुंद में मिले 5 हीरे, मुख्यमंत्री साय ने खुशी जताते हुए कह दी यह बड़ी बात

साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका समृद्धि हाट’ और CBG नीति को मंजूरी, पढ़िए सभी फैसले
breaking Chhattisgarh

साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका समृद्धि हाट’ और CBG नीति को मंजूरी, पढ़िए सभी फैसले

डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में 1076 सीएम हेल्पलाइन साबित हो रहा बड़ा कदम
breaking Chhattisgarh

डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में 1076 सीएम हेल्पलाइन साबित हो रहा बड़ा कदम

सहारा निवेशकों को रिफंड पोर्टल के माध्यम से मिलेगी राशि : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट
breaking Chhattisgarh

सहारा निवेशकों को रिफंड पोर्टल के माध्यम से मिलेगी राशि : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट

छत्तीसगढ़ में 8 मर्डर का खुलासा, मजाक और छोटी-छोटी शिकायतों से नाराज होकर बना साइको किलर
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 8 मर्डर का खुलासा, मजाक और छोटी-छोटी शिकायतों से नाराज होकर बना साइको किलर

PM मोदी ने देश को समर्पित किए तीन स्वदेशी युद्धपोत, अरब सागर से बंगाल की खाड़ी तक और मजबूत हुई भारत की समुद्री सुरक्षा
breaking National

PM मोदी ने देश को समर्पित किए तीन स्वदेशी युद्धपोत, अरब सागर से बंगाल की खाड़ी तक और मजबूत हुई भारत की समुद्री सुरक्षा

छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, दंतेवाड़ा से प्रदेश में पहुंचा बारिश का मौसम, रायपुर में हो रही झमाझम बारिश
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, दंतेवाड़ा से प्रदेश में पहुंचा बारिश का मौसम, रायपुर में हो रही झमाझम बारिश

छत्तीसगढ़ में अब OTP से नहीं मिलेगा राशन, सिर्फ बायोमेट्रिक से मिलेगा राशन, नियम तोड़ने पर होगी FIR
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में अब OTP से नहीं मिलेगा राशन, सिर्फ बायोमेट्रिक से मिलेगा राशन, नियम तोड़ने पर होगी FIR

चेन्नई में फंसी छत्तीसगढ़ की तीन युवतियां : ‘हमें घर वापस लाओ’… युवतियों ने विधायक को फोन कर मदद की लगाई गुहार
breaking Chhattisgarh

चेन्नई में फंसी छत्तीसगढ़ की तीन युवतियां : ‘हमें घर वापस लाओ’… युवतियों ने विधायक को फोन कर मदद की लगाई गुहार

मीना बाजार परमिशन विवाद: वायरल ऑडियो से गरमाई अंबिकापुर की राजनीति, मेयर मंजूषा भगत पहुंचीं थाने; कांग्रेस ने SIT जांच की रखी मांग
breaking Chhattisgarh

मीना बाजार परमिशन विवाद: वायरल ऑडियो से गरमाई अंबिकापुर की राजनीति, मेयर मंजूषा भगत पहुंचीं थाने; कांग्रेस ने SIT जांच की रखी मांग

कविता

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर
poetry

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर

गीत – डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

गीत – डॉ. दीक्षा चौबे

इस माह की नवाकुंर कवयित्री – सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

इस माह की नवाकुंर कवयित्री – सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

इस माह के बाल साहित्यकार : कमलेश चंद्राकर
poetry

इस माह के बाल साहित्यकार : कमलेश चंद्राकर

साहित्यनामा – अमृता मिश्रा
poetry

साहित्यनामा – अमृता मिश्रा

इस माह के ग़ज़लकार : शुभेंदु बागची ‘मुन्तज़िर’
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : शुभेंदु बागची ‘मुन्तज़िर’

कवि और कविता : हरिप्रकाश गुप्ता ‘सरल’
poetry

कवि और कविता : हरिप्रकाश गुप्ता ‘सरल’

इस माह के कवि : प्रकाशचंद्र मण्डल
poetry

इस माह के कवि : प्रकाशचंद्र मण्डल

कवि और कविता : दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर
poetry

कवि और कविता : दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

कवि और कविता : कमलेश चंद्राकर
poetry

कवि और कविता : कमलेश चंद्राकर

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

कविता श्रृंखला आरंभ : डॉ. शिरोमणि माथुर
poetry

कविता श्रृंखला आरंभ : डॉ. शिरोमणि माथुर

कविता श्रृंखला ‘आरंभ’ में : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

कविता श्रृंखला ‘आरंभ’ में : दीप्ति श्रीवास्तव

कृति आरंभ : कविता आसपास- दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

कृति आरंभ : कविता आसपास- दीप्ति श्रीवास्तव

स्तम्भ ‘आरंभ’ : इस माह की कवयित्री- दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

स्तम्भ ‘आरंभ’ : इस माह की कवयित्री- दीप्ति श्रीवास्तव

कविता आसपास स्तम्भ ‘आरंभ’ – संजय एम तरानेकर
poetry

कविता आसपास स्तम्भ ‘आरंभ’ – संजय एम तरानेकर

रचना और रचनाकार- पल्लव चटर्जी
poetry

रचना और रचनाकार- पल्लव चटर्जी

होली विशेष [दो फागुनी रचना यें] – तारकनाथ चौधुरी
poetry

होली विशेष [दो फागुनी रचना यें] – तारकनाथ चौधुरी

कहानी

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

story

कहानी : ‘ पानी के लिए ‘ – उर्मिला शुक्ल

लेख

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

⏩ 12 अगस्त-  भोजली पर्व पर विशेष
Article

⏩ 12 अगस्त- भोजली पर्व पर विशेष

Article

■पर्यावरण दिवस पर चिंतन : संजय मिश्रा [ शिवनाथ बचाओ आंदोलन के संयोजक एवं जनसुनवाई फाउंडेशन के छत्तीसगढ़ प्रमुख ]

Article

■पर्यावरण दिवस पर विशेष लघुकथा : महेश राजा.

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन