• Chhattisgarh
  • आलेख : गुजरात चुनाव और 2002 का सबक : राजेंद्र शर्मा

आलेख : गुजरात चुनाव और 2002 का सबक : राजेंद्र शर्मा

4 years ago
273

आखिरकार, अमित शाह ने सार्वजनिक रूप से 2002 के गुजरात के मुस्लिम-विरोधी नरसंहार के कर्ता या प्रायोजक के नाते, मोदी की भाजपा के लिए गुजरात के लोगों से वोट की मांग कर ही डाली। गुजरात के चुनाव के लिए प्रचार के अखिरी चरण में, मोदी के निर्विवाद नंबर-दो और देश के गृहमंत्री, अमित शाह ने खेड़ा जिले के महुधा शहर में एक चुनावी रैली में इसके श्रेय का दावा किया कि 2002 में मोदी जी के राज में ‘‘सबक सिखाया गया था’’, जिसके बाद से ‘उन’ तत्वों ने ‘वह रास्ता छोड़ दिया। वे लोग 2002 से 2022 तक हिंसा से दूर रहे। इस तरह मोदी के राज ने ‘गुजरात में स्थायी शांति कायम की है!’ कहने की जरूरत नहीं है कि वह इस ‘गर्वपूर्ण’ रिकार्ड के बल पर, दिसंबर के पहले सप्ताह में होने जा रहे मतदान में मोदी की भाजपा को एक बार फिर जिताने की गुजरात के लोगों से अपील कर रहे थे, ताकि 2002 के ‘‘सबक’’ से कायम हुई शांति को पांच साल और कायम रखा जा सके। याद रहे कि 2002 के नरसंहार के फौरन बाद एक जाने-माने गुजराती विद्वान और लेखक ने ठीक इन्हीं शब्दों में मुस्लिम विरोधी नरसंहार को सही ठहराया था कि, ‘उन्हें सबक तो सिखाना ही था।’ बेशक, यहां यह याद दिलाना भी अप्रासांगिक नहीं होगा कि 2022 के चुनाव में अमित शाह, जिस मोदी निजाम के रिकार्ड के आधार पर वोट मांग रहे हैं, जिसकी तुलना उस समय देश के सर्वोच्च न्यायालय ने कुख्यात बादशाह नीरो से की थी, जिसके संबंध में मशहूर है कि ‘जब रोम जल रहा था, नीरो चैन से वायलिन बजा रहा था।’

बेशक, राजनीतिक रूप से बहुत ही भोले लोगों को छोडक़र, शायद ही किसी को इसमें अचरज हुआ होगा कि आखिरकार, मोदी की भाजपा चुनाव में 2002 के नरसंहार में अपनी भूमिका को खुलेआम भुनाने पर उतर आयी है। एक प्रकार से उसने 2002 के अपने सांप्रदायिक शौर्य को चुनाव में भुनाने की तैयारियां तो तभी शुरू कर दी थीं, जब उस नरसंहार के भयानकतम प्रसंगों में से एक के रूप में कुख्यात, बिलकिस बानो सामूहिक बलात्कार तथा एक दर्जन से ज्यादा हत्याओं के प्रकरण के 11 सजायाफ्ता अपराधियों को, आजीवन कारावास की उनकी सजा को माफ करते हुए, आजादी के अमृत महोत्सव के हिस्से के तौर पर, इसी पंद्रह अगस्त को जेल से छोड़ दिया गया था। यह कोई औचक समारोह के मौके पर लिया गया निर्णय नहीं था, बल्कि इन अपराधियों के प्रति, गुजरात में मोदी जी द्वारा स्थापित निजाम ‘‘सबक सिखाने’’ के अपने उक्त उद्यम के ‘बलिदानी योद्घाओं’ के नाते जिनके प्रति चिर कृतज्ञता का अनुभव करता था, बार-बार तथा लंबे अर्से तक पैरोल पर छोड़े जाने समेत दी जाती रहीं सारी रियायतों की शृंखला का ही अगला चरण था, जो चंद महीने में ही होने जा रहे विधानसभाई चुनावों में उसके काम भी आने वाला था।

अचरज नहीं कि उनकी सजा माफी के लिए केस तैयार करने के लिए गठित की गयी कमेटी में, स्थानीय उच्चाधिकारियों के अलावा, भाजपा के स्थानीय विधायक समेत, ‘‘सबक सिखाने’’ के उक्त उद्यम के पैरोकारों का ही बोलबाला सुनिश्चित किया गया था। संबंधित विधायक, रावल जी ने, जिसका टिकट 40 फीसद सिटिंग विधायकों के टिकट काटे जाने की आंधी में भी इस बार सुरक्षित रहा है, उक्त अपराधियों की सजा माफी का यह कहकर जोर-शोर से बचाव किया था कि वे तो निर्दोष थे जो झूठे ही फंसाए गए थे। वे तो ‘‘संस्कारी ब्राह्मïण’’ हैं, वे ऐसा अपराध कर ही कैसे सकते थे? बेशक, ज्यादा शोर मचने पर मोदी की ‘‘उत्तराधिकारी’’ तथा सीधे उसके द्वारा ही चुनी गयी, भूपेंद्र पटेल सरकार ने उक्त ‘व्यापकतर कमेटी’ के निर्णय की आड़ में शुरू में जिम्मेदारी से बचने की कोशिश भी की थी। लेकिन, बाद में सुप्रीम कोर्ट में उक्त सजा माफी को चुनौती दिए जाने के बाद, सुप्रीम कोर्ट के सामने दिए अपने हलफनामे में राज्य सरकार को कबूल करना पड़ा कि उक्त जघन्य अपराधियों की सजा, खुद अमित शाह के आधीन केंद्रीय गृहमंत्रालय के अनुमोदन से माफ की गयी थी। साफ है कि 2002 के ‘‘सबक’’ को इशारों में भुनाने की तैयारी तो तभी से शुरू हो गयी थी।

इसी के हिस्से के तौर पर आगे चलकर, नरोडा पाट्या तथा नरोडा गांव नरसंहार प्रकरणों की मुख्य मास्टर माइंड मानी गयीं तथा इसी कारगुजारी के लिए बाद में मोदी निजाम में मंत्रिपद से भी नवाजी गयीं, डा. माया कोडनानी की सीट पर, जिन्हें सीबीआइ की जांच तथा आरोपपत्र के आधार पर पहले 28 साल की सजा हुई थी, जिसे बाद में तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष, अमित शाह की गवाही के बाद उच्चतर न्यायालय द्वारा बरी कर दिया गया, उक्त नरसंहार के ही एक और आजीवन कारावास की सजा पाए अपराधी की डॉक्टर बेटी को, इस चुनाव में भाजपा का टिकट भी दिया गया। और अब तो खैर, खुद अमित शाह ने अपने मुंह से 2002 में ‘‘सबक सिखाने’’ के श्रेय का दावा ही पेश कर दिया है। बेशक, शाह के खुलकर ऐसा दावा पेश करने में, इस बार गुजरात में विधानसभा चुनाव में नजर आते रुझानों के कुछ न कुछ संकेत जरूर छुपे हुए हैं। लेकिन, इन संकेतों की चर्चा करने से पहले, यह याद दिला देना जरूरी है कि मोदी-शाह की भाजपा ने जब तक खुलकर, 2002 के नरसंहार की अपनी वीरता के लिए खुलकर, वोट मांगने का सहारा नहीं लिया था, तब भी वह चुनाव में सांप्रदायिक हिंदुत्ववादी धु्रवीकरण के ही आसरे थी, जिसके औजारों में नातिपरोक्ष तरीकों से 2002 की याद दिलाना भी शामिल था।

वास्तव में मोदी-शाह की भाजपा शुरू से ही और हर जगह, इसी तरह के सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के ही आसरे रही है, पर गुजरात में तो खासतौर पर इसी के आसरे रही है। 2002 का विधानसभाई चुनाव, जिसे मोदी सरकार ने नरसंहार के बाद जल्द से जल्द कराने की कोशिश की थी और तत्कालीन चुनाव आयोग ने ही चुनाव थोड़ा पीछे खिसकाया था, तो जाहिर है कि 2002 के कारनामे के बल पर मोदी ने लड़ा और जीता ही था, 2007 का अगला चुनाव भी मोदी ने ‘‘वो पांच, उनके पच्चीस’’ का मुकाबला करने के नारे पर लड़ा और जीता था! यहां तक कि 2017 का विधानसभाई चुनाव भी, नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री की हैसियत से अपने चेहरे पर लडऩे की कोशिश से शुरूआत जरूर की थी, जिसमें ‘‘मुझे नीच कहा’’ का खूब शोर मचाया जा रहा था, लेकिन आगे चलकर मोदी ने कांग्रेस नेता अहमद पटेल के नाम के सहारे, मुस्लिम मुख्यमंत्री बनाने की पाकिस्तान की साजिश झूठे प्रचार के रास्ते, सीधे सांप्रदायिक ध्रुवीकरण को ही मुख्य सहारा बनाया था। इस बार भी, 2002 की ‘कीर्ति’ की ओर इशारों के अलावा, चुनाव सिर पर आता देखकर भाजपा, कॉमन सिविल कोड का अपना पुराना सांप्रदायिक ध्रुवीकरणकारी दांव निकाल लायी। इसके लिए भाजपा की राज्य सरकार ने एक दिन अचानक, कॉमन सिविल कोड के लिए हाई कोर्ट के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में, एक कमेटी के गठन के निर्णय का एलान कर दिया और अब हिमाचल की ही तरह गुजरात में भी भाजपा के चुनाव घोषणापत्र में इसे पहले नंबर पर रखा गया है। वैसे इसके अलावा भाजपा के घोषणापत्र में, जाहिर है कि सबसे बढक़र मुसलमानों को तंग करने के लिए ही, एंटीरेडीकलाइजेशन सैल के गठन का भी वादा किया गया है।

फिर भी शायद, इसके फौरन बहुत काम करते दिखाई न देने के चलते, गुजरात में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे, असम के भाजपायी मुख्यमंत्री, हेमंत बिश्व सरमा ने दिल्ली में हुई लिव-इन पार्टनर की जघन्य हत्या की वारदात को, हत्या के आरोपी के धर्म के आधार पर, सांप्रदायिक ध्रुवीकरण का हथियार बनाते हुए, 2024 में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार जिताने की दलील पेश कर दी, वर्ना शहर-शहर में ‘शहजादों को पैदा होने से नहीं रोका जा सकेगा।’ इसमें भी, एक खुल्लमखुल्ला सांप्रदायिक अपील के साथ ही, 2002 के ‘‘सबक’’ की ओर इशारा जरूर था। बहरहाल, अब जबकि अमित शाह ने खुलकर, उक्त ‘‘सबक सिखाने’’ के श्रेय का दावा कर ही दिया है, बस खुद नरेंद्र मोदी के अपने मुंह से ऐसा दावा करने की कमी रह जाती है। वैसे प्रधानमंत्री मोदी भी, प्रचार के आखिरी चरण के आते-आते, अपने राजनीतिक विरोधियों को अपनी तुष्टीकरण की राजनीति के लिए आतंकवादियों की हिमायत करने वाले बताने के जरिए, खासतौर पर मुस्लिम अल्पसंख्यकों और आतंकवाद का पर्याय ठहराने तक तो जा भी चुके हैं, यहां से ‘हां मैंने सबक सिखाया’ कहना, एकाध ही कदम दूर रह जाता है। यह देखना दिलचस्प होगा कि प्रधानमंत्री मोदी खुद अपने मुंह से 2002 के ईनाम में वोट मांंगते हैं या बस इतना भर करने का जिम्मा अपने नंबर दो पर ही छोड़ देते हैं।

कहने की जरूरत नहीं है कि मोदी-शाह की भाजपा को अगर सीधे अपने बहुसंख्यकवादी समर्थकों को 2002 की याद दिलाना जरूरी लग रहा है, तो यह कम से कम इतना तो दिखाता ही है कि इस बार के विधानसभाई चुनाव में खुद भाजपा को आसान जीत की उम्मीद नहीं है। यह उसके नरेंद्र मोदी के चेहरे पर चुनाव लडऩे के बावजूद है। वैसे प्रधानमंत्री के चेहरे पर तो भाजपा अब दिल्ली नगर निगम का चुनाव भी लड़ रही है, फिर भी गुजरात में अपने पहले प्रधानमंत्री के चेहरे का आकर्षण कहीं ज्यादा काम करेगा। बेशक, इसके पीछे 2017 के गुजरात के चुनाव के अनुभव से निकली अतिरिक्त सावधानी भी होगी, जब कांग्रेस ने भाजपा के पसीने छुड़वा दिए थे और उसे 100 के आंकड़े से नीचे ही रोक दिया था। बेशक, उसके बाद से टार्गेटेड दलबदल-नेता खरीद आदि के जरिए, भाजपा ने राज्य में कांग्रेस को सांगठनिक तौर पर काफी कमजोर कर दिया है और दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी के रूप में एक नये दावेदार के उभरने से, भाजपाविरोधी वोट का पिछले अनेक चुनावों की तुलना मेंं ज्यादा बंटना तय है। इसके बावजूद, मोदी-शाह की जोड़ी कोई कसर नहीं छोडऩा चाहती है, क्योंकि उन्हें इसका बखूबी एहसास है कि कथित गुजरात मॉडल, मेहनतकशों के विशाल हिस्सों की तकलीफें दिन पर दिन बढ़ाने वाला मॉडल साबित हो रहा है। इसके चलते, हिंदुत्ववादी बहुसंख्यकवादी ध्रु,व पर शहरी-संपन्न-सवर्ण गोलबंदी का कोर काफी हद तक बचा रहने के बावजूद, उसके प्रभाव का दायरा घटता जा रहा है और दूसरी ओर मौजूदा निजाम से असंतुष्ट वंचितों का हिस्सा, बहुत एकजुट भले ही नहीं हो, बढ़ता जा रहा है। इसी बदलतेे संतुलन का डर है, जो अपने शहरी-संपन्न-सवर्ण समर्थन आधार को फिर से जोश दिलाने के लिए, मोदी-शाह की जोड़ी 2002 की याद दिला रहा है। अब यह तो 8 दिसंबर को ही पता चलेगा कि भाजपा, इस काठ की हांड़ी में पकाकर एक बार फिर गुजरात में सत्ता का स्वाद ले पाएगी या इस बार काठ की ये हांड़ी ही जल जाएगी।

•राजेंद्र शर्मा

[ •लेखक ‘ लोकलहर ‘ के संपादक हैं ]

🟥🟥🟥

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

विधानसभा में गूंजा प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना में भ्रष्टाचार का मुद्दा, 1400 महिलाओं के 61 लाख रुपये गबन का आरोप; विपक्ष का वॉकआउट
breaking Chhattisgarh

विधानसभा में गूंजा प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना में भ्रष्टाचार का मुद्दा, 1400 महिलाओं के 61 लाख रुपये गबन का आरोप; विपक्ष का वॉकआउट

IPS जयंत वैष्णव बने मुख्यमंत्री सुरक्षा के नए SP, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश
breaking Chhattisgarh

IPS जयंत वैष्णव बने मुख्यमंत्री सुरक्षा के नए SP, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश

‘सरकार से कहिए ऐसा न करें’, SC ने कहा- 9वीं कक्षा में तीसरी भाषा पढ़ने से तनाव बढ़ेगा
breaking National

‘सरकार से कहिए ऐसा न करें’, SC ने कहा- 9वीं कक्षा में तीसरी भाषा पढ़ने से तनाव बढ़ेगा

होर्मुज रूट पर भारतीय नाविकों की तैनाती पर सरकार ने लिया बड़ा फैसला, DGMA ने जारी की एडवाइजरी
breaking international

होर्मुज रूट पर भारतीय नाविकों की तैनाती पर सरकार ने लिया बड़ा फैसला, DGMA ने जारी की एडवाइजरी

आउटसोर्सिंग कर्मचारियों पर घिरे स्वास्थ्य मंत्री, भाजपा विधायकों ने कहा, चरित्र सत्यापन क्यों नहीं, मंत्री ने दिलाया शत प्रतिशत सत्यापन का भरोसा
breaking Chhattisgarh

आउटसोर्सिंग कर्मचारियों पर घिरे स्वास्थ्य मंत्री, भाजपा विधायकों ने कहा, चरित्र सत्यापन क्यों नहीं, मंत्री ने दिलाया शत प्रतिशत सत्यापन का भरोसा

जो गुजरात में बैन, वो दवा छत्तीसगढ़ में खरीदी गई ? स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने सदन में किया स्पष्ट
breaking Chhattisgarh

जो गुजरात में बैन, वो दवा छत्तीसगढ़ में खरीदी गई ? स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने सदन में किया स्पष्ट

रथ यात्रा स्पेशल: घर में बनाएं भगवान जगन्नाथ का प्रिय खाजा, जानें आसान रेसिपी
breaking Chhattisgarh

रथ यात्रा स्पेशल: घर में बनाएं भगवान जगन्नाथ का प्रिय खाजा, जानें आसान रेसिपी

सदन में गूंजा नकटी में बुलडोजर कार्रवाई का मामला, स्थगन प्रस्ताव खारिज होने पर नाराज़ विपक्ष ने गर्भगृह में जाकर की नारेबाजी, सभी विपक्षी विधायक निलंबित
breaking Chhattisgarh

सदन में गूंजा नकटी में बुलडोजर कार्रवाई का मामला, स्थगन प्रस्ताव खारिज होने पर नाराज़ विपक्ष ने गर्भगृह में जाकर की नारेबाजी, सभी विपक्षी विधायक निलंबित

पोलैंड के उप विदेश मंत्री का बड़ा दावा, कहा- PM मोदी के कहने पर पुतिन ने यूक्रेन पर परमाणु हमला रोका
breaking international

पोलैंड के उप विदेश मंत्री का बड़ा दावा, कहा- PM मोदी के कहने पर पुतिन ने यूक्रेन पर परमाणु हमला रोका

विधानसभा में बीज संकट को लेकर जोरदार हंगामा, स्पीकर ने स्थगन प्रस्ताव ठुकराया, गर्भगृह में नारेबाजी के बाद 34 विपक्षी विधायक निलंबित
breaking Chhattisgarh

विधानसभा में बीज संकट को लेकर जोरदार हंगामा, स्पीकर ने स्थगन प्रस्ताव ठुकराया, गर्भगृह में नारेबाजी के बाद 34 विपक्षी विधायक निलंबित

औद्योगिक दुर्घटनाओं पर विधानसभा में बवाल, वेदांता डायरेक्टर पर FIR का मुद्दा गरमाया, मंत्री के जवाब से नाराज़ विपक्ष ने किया वॉकआउट
breaking Chhattisgarh

औद्योगिक दुर्घटनाओं पर विधानसभा में बवाल, वेदांता डायरेक्टर पर FIR का मुद्दा गरमाया, मंत्री के जवाब से नाराज़ विपक्ष ने किया वॉकआउट

अब AI करेगा जंगल की चौकीदारी, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम का ट्रायल शुरू
breaking Chhattisgarh

अब AI करेगा जंगल की चौकीदारी, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम का ट्रायल शुरू

E20 पेट्रोल को लेकर मोदी सरकार सख्त हुई, ऐसे लोगों के खिलाफ कड़े एक्शन का आदेश दिया
breaking Chhattisgarh

E20 पेट्रोल को लेकर मोदी सरकार सख्त हुई, ऐसे लोगों के खिलाफ कड़े एक्शन का आदेश दिया

आओ ‘सेक्स’ पर बात करेंः प्राइमरी क्लास से दी जाएगी सेक्स एजुकेशन, हफ्ते में दो दिन चलेगी क्लास, जानें बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
breaking National

आओ ‘सेक्स’ पर बात करेंः प्राइमरी क्लास से दी जाएगी सेक्स एजुकेशन, हफ्ते में दो दिन चलेगी क्लास, जानें बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?

भाडे़ के NRI नहीं लाए गए…ऑस्ट्रेलिया में पीएम मोदी के कार्यक्रम पर आयोजकों की सफाई, कहा- माफ़ी मांगे राहुल और मल्लिकार्जुन खड़गे’
breaking international

भाडे़ के NRI नहीं लाए गए…ऑस्ट्रेलिया में पीएम मोदी के कार्यक्रम पर आयोजकों की सफाई, कहा- माफ़ी मांगे राहुल और मल्लिकार्जुन खड़गे’

विधानसभा में विधायक रिकेश की पहल, शहरी क्षेत्रों में पट्टा वितरण की प्रक्रिया होगी शुरू
breaking Chhattisgarh

विधानसभा में विधायक रिकेश की पहल, शहरी क्षेत्रों में पट्टा वितरण की प्रक्रिया होगी शुरू

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने शिक्षिका की बर्खास्तगी का आदेश किया निरस्त, बिना विभागीय जांच हटाना असंवैधानिक, सेवा बहाली के निर्देश
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने शिक्षिका की बर्खास्तगी का आदेश किया निरस्त, बिना विभागीय जांच हटाना असंवैधानिक, सेवा बहाली के निर्देश

धान के साथ वैकल्पिक फसलों को बढ़ावा, किसानों को मिलेंगे ₹15 हजार प्रति एकड़ की सहायता
breaking Chhattisgarh

धान के साथ वैकल्पिक फसलों को बढ़ावा, किसानों को मिलेंगे ₹15 हजार प्रति एकड़ की सहायता

छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों की सौगात, 250 सीटों को मिली स्वीकृति, सीएम साय ने पीएम मोदी मोदी और स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभार
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों की सौगात, 250 सीटों को मिली स्वीकृति, सीएम साय ने पीएम मोदी मोदी और स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभार

राज्य पुलिस सेवा के तीन वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले, तारकेश्वर पटेल ADCP से बने DCP
breaking Chhattisgarh

राज्य पुलिस सेवा के तीन वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले, तारकेश्वर पटेल ADCP से बने DCP

कविता

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’
poetry

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

साहित्यिक पटल : सुरभि ताम्रकर ‘शावि’
poetry

साहित्यिक पटल : सुरभि ताम्रकर ‘शावि’

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर
poetry

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर

गीत – डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

गीत – डॉ. दीक्षा चौबे

इस माह की नवाकुंर कवयित्री – सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

इस माह की नवाकुंर कवयित्री – सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

इस माह के बाल साहित्यकार : कमलेश चंद्राकर
poetry

इस माह के बाल साहित्यकार : कमलेश चंद्राकर

साहित्यनामा – अमृता मिश्रा
poetry

साहित्यनामा – अमृता मिश्रा

इस माह के ग़ज़लकार : शुभेंदु बागची ‘मुन्तज़िर’
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : शुभेंदु बागची ‘मुन्तज़िर’

कवि और कविता : हरिप्रकाश गुप्ता ‘सरल’
poetry

कवि और कविता : हरिप्रकाश गुप्ता ‘सरल’

इस माह के कवि : प्रकाशचंद्र मण्डल
poetry

इस माह के कवि : प्रकाशचंद्र मण्डल

कवि और कविता : दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर
poetry

कवि और कविता : दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

कवि और कविता : कमलेश चंद्राकर
poetry

कवि और कविता : कमलेश चंद्राकर

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

कविता श्रृंखला आरंभ : डॉ. शिरोमणि माथुर
poetry

कविता श्रृंखला आरंभ : डॉ. शिरोमणि माथुर

कविता श्रृंखला ‘आरंभ’ में : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

कविता श्रृंखला ‘आरंभ’ में : दीप्ति श्रीवास्तव

कहानी

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

story

कहानी : ‘ पानी के लिए ‘ – उर्मिला शुक्ल

लेख

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

⏩ 12 अगस्त-  भोजली पर्व पर विशेष
Article

⏩ 12 अगस्त- भोजली पर्व पर विशेष

Article

■पर्यावरण दिवस पर चिंतन : संजय मिश्रा [ शिवनाथ बचाओ आंदोलन के संयोजक एवं जनसुनवाई फाउंडेशन के छत्तीसगढ़ प्रमुख ]

Article

■पर्यावरण दिवस पर विशेष लघुकथा : महेश राजा.

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन