• Chhattisgarh
  • एक ‘ समृद्ध और जीवित लोकतंत्र ‘ में प्लांटेड षडयंत्र – नज़रिया : बृंदा करात

एक ‘ समृद्ध और जीवित लोकतंत्र ‘ में प्लांटेड षडयंत्र – नज़रिया : बृंदा करात

4 years ago
374

G – 20 समूह के अध्यक्ष के रूप में भारत के सामने हर दिन नई बाधाएं आती हैं। प्रधान मंत्री के शब्दों में, यह इस बात का सबूत है कि भारत में “दुनिया का इतना समृद्ध और जीवित लोकतंत्र है।”

लेकिन ये बाधाएं आम नागरिकों द्वारा नहीं, बल्कि केंद्र सरकार और सत्तारूढ़ पार्टी के विभिन्न स्तरों पर काम कर रहे पदाधिकारियों द्वारा रखी जाती हैं। दो सबसे हालिया उदाहरणों को लें – बॉलीवुड और राजनीतिक सक्रियता के। ये दोनों उदाहरण दो भिन्न दुनिया के हैं, लेकिन निश्चित ही इनमें बहुत ज्यादा दूरी नहीं है।

पहला उदाहरण नरोत्तम मिश्रा द्वारा दी गई धमकी है, जो कोई हाशिए के व्यक्ति नहीं है, बल्कि मध्य प्रदेश सरकार के गृह मंत्री हैं। ये भाजपा मंत्री पत्रकारों को यह कहते हुए सुने जा रहे हैं, “उन्होंने जो वेशभूषा पहनी है, वह बेहद आपत्तिजनक है और फिल्म के दृश्य दूषित दिमाग की उपज है – मैं इन दृश्यों और उनकी वेशभूषा को ठीक करने का अनुरोध करता हूं, अन्यथा इस पर विचार करना होगा कि फिल्म मध्यप्रदेश में दिखाई जा सकती है या नहीं।” उसी सांस में, उन्होंने पादुकोने को “टुकड़े-टुकड़े गिरोह” के समर्थक के रूप में वर्णित किया। उनका इशारा जनवरी 2020 में पादुकोने की जेएनयू परिसर की अचानक यात्रा के संदर्भ में था, जब कुछ नकाबपोश लोगों द्वारा जेएनयू के परेशान छात्रों पर क्रूरतापूर्वक हमला किया गया था और इस हमले में छात्र संघ की निर्वाचित युवती अध्यक्ष आइशी घोष के सिर में गंभीर चोटें आईं थीं। तब एक युवा महिला की छवि ने, जिसके सिर पर भारी पट्टी बंधी हुई थी, लेकिन जो इन हमलों के आगे झुकी नहीं थी, ने पूरे भारत में एकजुटता आंदोलनों को जन्म दिया था। ऐसा लगता है कि मंत्री उन लोगों का समर्थन करते हैं, जिन्होंने आइशी को घायल किया था ; नहीं तो वह पादुकोने की सहानुभूति के भाव पर आपत्ति क्यों करेंगे?

नैतिक आक्रोश और पुलिसिंग काफी खराब बात है। आखिरकार, भारत में एक राष्ट्रीय फिल्म सेंसर बोर्ड है। फिल्म को सेंसर बोर्ड ने मंजूरी दे दी है और यह फिल्म रिलीज होने वाली है। फिर मंत्री कौन होता है, यह तय करने वाला कि कोई फिल्म दिखाई जाए या नहीं? यह और भी बुरा है, क्योंकि पोशाक के बारे में उनका नैतिक आक्रोश केवल धोखा है। क्या भारत में बिकिनी पहनना बैन है? फिर इतना चयनात्मक क्यों? कुछ इसी तरह की पोशाक ‘धाकड़’ नामक हालिया फिल्म में दिखी थी, जिसे वर्तमान शासन ने काफी सराहा था। प्रधान मंत्री का साक्षात्कार करने के लिए चुने गए एकमात्र बॉलीवुड स्टार की 2019 की एक फिल्म में भी उसके सह-कलाकार ने इसी तरह की स्विमवियर पोशाक पहनी थी, जिसे अब “अत्यधिक आपत्तिजनक” पाया जा रहा है। यह चयनात्मक स्थिति बहुत खतरनाक है।

धमकी की वजह और भी भयावह हो सकती है। शाहरुख खान ‘पठान’ में नायक की भूमिका में हैं। मंत्री मिश्रा की टिप्पणियों के कुछ ही घंटों के भीतर, प्रशिक्षित ट्रोल्स सेना ने फिल्म के खिलाफ एक अभियान शुरू कर दिया, जिसमें प्रतिबंध के आह्वान से लेकर बहिष्कार तक का आह्वान किया गया था। इन पोस्टों को पढ़ा जाएं, तो उनकी सामान्य व्याख्या यही दर्शाती है कि मंत्री की धमकी किसके खिलाफ निर्देशित की गई थी। पोस्ट किये गये एक वीडियो में एक व्यक्ति कह रहा है, “यदि आप देश भक्ति की बात करना चाहते हैं, तो आप अपनी फिल्म को ’पठान’ नहीं कह सकते”। अन्य पोस्टों का सांप्रदायिक मंतव्य और भी स्पष्ट हैं। ये टिप्पणियां इतनी आक्रामक हैं कि उन्हें यहां दोहराया नहीं जा सकता। मंत्री इस अभियान से जरूर वाकिफ होंगे। उनकी चुप्पी मिलीभगत नहीं, तो स्वीकृति का संकेत जरूर दे रही है। कुछ महीने पहले, आमिर खान अभिनीत एक फिल्म के खिलाफ भी एक शातिर अभियान शुरू किया गया था। यह फिल्म एक हॉलीवुड फिल्म पर आधारित थी, जिसने ऑस्कर जीता था — लेकिन यहां भारत में, क्योंकि यह आमिर खान से जुड़ी थी, फिल्म को निशाना बनाया गया था, जिसने कथित तौर पर इसकी बॉक्स ऑफिस कमाई को भी प्रभावित किया था।

भारत में लोकतांत्रिक सोच वाले नागरिकों को इन घटनाक्रमों को और इसमें निहित खतरों को गंभीरता से लेना चाहिए। अमेरिका में कुख्यात मैककार्थी युग के दौरान, शासन के आलोचक माने जाने वाले हॉलीवुड सितारों पर कम्युनिस्ट होने का आरोप लगाया गया था — “टुकड़े-टुकड़े गिरोह” के आरोप के बराबर — और वास्तव में उन्हें फिल्म उद्योग में काम करने से रोका गया था। इसके अलावा, भारत में हाल की घटनाओं से संकेत मिलता है कि बॉलीवुड के कलाकार भले ही वर्तमान शासन के आलोचक न हों, लेकिन उन्हें उनके नाम के कारण निशाना बनाया जा रहा है और उनकी पहचान और उनके काम की सफलता को खत्म करने को लक्ष्य के रूप में रखा जा रहा है।

दूसरा उदाहरण भीमा कोरेगांव मामले का है। इस मामले में 16 लोगों को क्रूर यूएपीए के तहत गिरफ्तार किया गया है और वे दो से चार साल से जेल में हैं। 16 में से तीन जमानत पर बाहर हैं, एक को जेल से हाउस अरेस्ट में स्थानांतरित कर दिया गया है और एक की मौत हो चुकी है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी, जिसने इस मामले का परीक्षण किया था, ने फादर स्टेन स्वामी को जमानत देने का कड़ा विरोध किया था। 80 साल से अधिक उम्र के, कमजोर और अस्वस्थ स्टेन स्वामी को जेल में न्यूनतम सुविधाओं से वंचित रखा गया था और पिछले साल ही उनकी मौत हुई है, जो हिरासत में हत्या से कम नहीं है।

इस हफ्ते, आर्सेनल कंसल्टेंट्स नामक एक प्रसिद्ध और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त फोरेंसिक जांच एजेंसी ने पाया है कि 2017 से 2019 के बीच फादर स्टेन स्वामी द्वारा उपयोग किए गए कंप्यूटर पर हैकर्स द्वारा 40 ऐसी फाइलें अपलोड की गई थीं ; जिसे उन्होंने बिल्कुल भी एक्सेस नहीं किया था। फोरेंसिक जांच में इस बात के भी पुख्ता सबूत मिले हैं कि पुणे पुलिस द्वारा उसकी गिरफ्तारी से एक दिन पहले, हैकर्स ने अपनी गतिविधि के सभी संकेतों को मिटाने की भी कोशिश की थी। यह दर्शाता है कि वे उनकी आसन्न गिरफ्तारी और उनके डिवाइस की जब्ती के बारे में जानते थे। यह मृत स्वामी और मामले में अन्य सह-अभियुक्तों के खिलाफ तथाकथित सबूतों को खारिज कर देता है। स्टेन स्वामी को कभी गिरफ्तार नहीं किया जाना चाहिए था। यदि उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाता, तो वे आज जिंदा हो सकते थे।

इससे पहले दो अन्य अभियुक्तों द्वारा इस्तेमाल किए गए उपकरणों पर भी फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट ने कुख्यात पेगासस स्पाइवेयर से जुड़ी तकनीक का उपयोग करके कथित मेलों को डालने का खुलासा किया था, जिसे तब उनके खिलाफ “सबूत” के रूप में इस्तेमाल किया गया था। पूरे मामले का आधार इन नकली प्लांटेड मेलों पर टिका है, जिनके बारे में अभियुक्तों को पता ही नहीं था और जिन तक उन्होंने कभी पहुंच नहीं बनाई। इन सभी नकली मेल और अन्य सामग्री के आधार पर इन अभियुक्तों को देशद्रोही, शहरी नक्सलियों के रूप में गाली दी गई है, पेशेवरों के रूप में — उनमें वकील, प्रोफेसर, लेखक, कलाकार हैं — उनकी प्रतिष्ठा को क्रूरता और बेहूदगी से कलंकित किया गया है।

नागरिक स्वतंत्रता और नागरिक अधिकारों के लिए न्यूनतम चिंता वाली कोई भी लोकतांत्रिक सरकार फोरेंसिक रिपोर्ट को गंभीरता से लेगी, निष्पक्ष जांच करेगी और कम–से–कम आरोपी को जमानत पर रिहा करेगी। इसके बजाय, एनआईए और केंद्र सरकार ने इन रिपोर्टों को पूरी तरह से नज़रअंदाज कर दिया है, जो हाल के इतिहास के सबसे बड़े षडयंत्र में से एक है। यह भारत को एक समृद्ध और जीवंत लोकतंत्र के रूप में पेश करने के साथ कैसे मेल खाता है?

अगर भीमा कोरेगांव मामले में ऐसा हो सकता है, तो इस ऑपरेशन के लिए जिम्मेदार एजेंसियों को विपक्षी नेताओं के उपकरणों में सामग्री हैक करने और प्लांट करने के लिए उसी तकनीक का इस्तेमाल करने से क्या रोका जा सकता है? फोरेंसिक जांच के निष्कर्ष सार्वजनिक डोमेन में हैं। न केवल भारत में, बल्कि दुनिया भर के समाचार पत्रों में रिपोर्टें प्रकाशित की गई हैं।

क्या एक “समृद्ध और जीवित लोकतंत्र” में नकली सबूतों के आधार पर महिलाओं और पुरुषों को कैद किया जा सकता है? क्या ऐसा लोकतंत्र फिल्म निर्माताओं और कलाकारों के खिलाफ धमकियों और डराने-धमकाने को जगह दे सकता है? ये ऐसे सवाल हैं, जो भारत और उसके नागरिकों के सामने हैं, जिन्हें जी-20 से संबंधित इवेंट मैनेजमेंट के धूम–धड़ाकों के शोर में दबाया नहीं जा सकता है।

[ •बृंदा करात माकपा की पोलित ब्यूरो सदस्य और राज्यसभा की पूर्व सदस्य हैं ]

🟥🟥🟥

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

खाद्य तेल के कम वजन वाले पैकेट पर सरकार का शिकंजा, अब सिर्फ 1 लीटर पैक की होगी बिक्री
breaking Chhattisgarh

खाद्य तेल के कम वजन वाले पैकेट पर सरकार का शिकंजा, अब सिर्फ 1 लीटर पैक की होगी बिक्री

220 की स्पीड पर ट्रेनों का ट्रायल! कंप्लीट होने वाला है हाई स्पीड टेस्ट ट्रैक का काम
breaking National

220 की स्पीड पर ट्रेनों का ट्रायल! कंप्लीट होने वाला है हाई स्पीड टेस्ट ट्रैक का काम

जिंगपिंग के भारत दौरे से पहले… NSA डोभाल ने चीन के उपराष्ट्रपति से की मुलाकात, जानें इस मीटिंग के मायने
breaking international

जिंगपिंग के भारत दौरे से पहले… NSA डोभाल ने चीन के उपराष्ट्रपति से की मुलाकात, जानें इस मीटिंग के मायने

छत्तीसगढ़ के पूर्व रणजी खिलाड़ी राजेश दवे को बड़ी जिम्मेदारी, एशिया कप के लिए बने टीम इंडिया के मैनेजर
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के पूर्व रणजी खिलाड़ी राजेश दवे को बड़ी जिम्मेदारी, एशिया कप के लिए बने टीम इंडिया के मैनेजर

सितंबर में राशन लेने से पहले जान लें ये बड़ा बदलाव, एक साथ मिलेगा 2 महीने का चावल
breaking Chhattisgarh

सितंबर में राशन लेने से पहले जान लें ये बड़ा बदलाव, एक साथ मिलेगा 2 महीने का चावल

“खनिज संपदा से समृद्ध छत्तीसगढ़ को सोलर ऊर्जा से बनाएंगे और अधिक विकसित”: सांसद बृजमोहन अग्रवाल
breaking Chhattisgarh

“खनिज संपदा से समृद्ध छत्तीसगढ़ को सोलर ऊर्जा से बनाएंगे और अधिक विकसित”: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

नीट छात्रों के साथ NSUI करेगी प्रदर्शन : स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- Gen-Z युवाओं को भटकाने की कोशिश…
breaking Chhattisgarh

नीट छात्रों के साथ NSUI करेगी प्रदर्शन : स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- Gen-Z युवाओं को भटकाने की कोशिश…

बाहर से बोगी, अंदर रेस्टोरेंट! भिलाई में शुरू होगा 50 सीटर बोगी रेस्ट्रो
breaking Chhattisgarh

बाहर से बोगी, अंदर रेस्टोरेंट! भिलाई में शुरू होगा 50 सीटर बोगी रेस्ट्रो

रायपुर, बिलासपुर समेत 24 जिलों में तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट
breaking Chhattisgarh

रायपुर, बिलासपुर समेत 24 जिलों में तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

PM Awas Yojana पर आर-पार, विजय शर्मा ने दी बहस की चुनौती तो भूपेश बघेल ने कहा- मंजूर है
breaking Chhattisgarh

PM Awas Yojana पर आर-पार, विजय शर्मा ने दी बहस की चुनौती तो भूपेश बघेल ने कहा- मंजूर है

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का अहम फैसला, DNA जांच में पिता साबित हुआ युवक, 3 साल के बच्चे को हर महीने देगा 5 हजार
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का अहम फैसला, DNA जांच में पिता साबित हुआ युवक, 3 साल के बच्चे को हर महीने देगा 5 हजार

नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक सफलता के बाद बस्तर में विकास को मिली नई गति: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
breaking Chhattisgarh

नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक सफलता के बाद बस्तर में विकास को मिली नई गति: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ में संपत्ति की मालकिन बन रही महिलाएं, सीएम साय के निर्णय से महिला आर्थिक सशक्तिकरण को मिली नई मजबूती…
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में संपत्ति की मालकिन बन रही महिलाएं, सीएम साय के निर्णय से महिला आर्थिक सशक्तिकरण को मिली नई मजबूती…

छत्तीसगढ़ के कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में दुर्ग के प्रोफेसर समेत छह लोग गिरफ्तार, पुलिस ने किया गिरोह का भंडाफोड़
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में दुर्ग के प्रोफेसर समेत छह लोग गिरफ्तार, पुलिस ने किया गिरोह का भंडाफोड़

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से NIT रायपुर को झटका, बिना शो-कॉज नोटिस कंपनी को किया था ब्लैकलिस्ट, कोर्ट ने रद किया आदेश
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से NIT रायपुर को झटका, बिना शो-कॉज नोटिस कंपनी को किया था ब्लैकलिस्ट, कोर्ट ने रद किया आदेश

छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 9 अधिकारियों के हुए तबादले, देखें पूरी लिस्ट
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 9 अधिकारियों के हुए तबादले, देखें पूरी लिस्ट

महतारी वंदन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा : सरकारी शिक्षक और क्लर्क उठा रहीं थी फायदा, अब सैलरी से होगी कटौती
breaking Chhattisgarh

महतारी वंदन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा : सरकारी शिक्षक और क्लर्क उठा रहीं थी फायदा, अब सैलरी से होगी कटौती

छत्तीसगढ़ में 7,230 नए आवासों को मिली मंजूरी, तय समय में काम पूरा करने पर मिलेगा बोनस
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 7,230 नए आवासों को मिली मंजूरी, तय समय में काम पूरा करने पर मिलेगा बोनस

छत्तीसगढ़ की बेटी का सुप्रीम कोर्ट में चयन, सौम्या राठौर बनीं लॉ रिसर्च एसोसिएट, जांजगीर और रायपुर में खुशी की लहर
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ की बेटी का सुप्रीम कोर्ट में चयन, सौम्या राठौर बनीं लॉ रिसर्च एसोसिएट, जांजगीर और रायपुर में खुशी की लहर

विशेष लेख : श्रमिकों के सशक्तिकरण का नया दौर: छत्तीसगढ़ में श्रम कल्याण को मिल रही नई गति
breaking Chhattisgarh

विशेष लेख : श्रमिकों के सशक्तिकरण का नया दौर: छत्तीसगढ़ में श्रम कल्याण को मिल रही नई गति

कविता

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’

इस माह की कवयित्री –  सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर
poetry

इस माह की कवयित्री – सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’
poetry

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला
poetry

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’
poetry

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

साहित्यिक पटल : सुरभि ताम्रकर ‘शावि’
poetry

साहित्यिक पटल : सुरभि ताम्रकर ‘शावि’

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर
poetry

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर

कहानी

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

story

कहानी : ‘ पानी के लिए ‘ – उर्मिला शुक्ल

लेख

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से
Article

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक
Article

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

काव्य संध्या : प्रगतिशील कवि डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय के निवास में दिव्या सक्सेना, विजया भारती, गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीश’, पारुल पांडेय, संजय मैथिल, युसूफ सागर, हाजी रियाज़ खान गौहर, मनमोहन मतवाला, ओम पांडेय, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, छ्गनलाल सोनी, संतराम वर्मा और डॉ. आरबी कुशवाहा शामिल हुए

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन