• Chhattisgarh
  • हुड़दंग का बेशर्म ढंग,फासी गिरोह की नई तरंग : – आलेख बादल सरोज

हुड़दंग का बेशर्म ढंग,फासी गिरोह की नई तरंग : – आलेख बादल सरोज

4 years ago
271

फिल्म को जनवरी में रिलीज होना है और हुड़दंगियों ने अभी से तूमार खड़ा करना शुरू कर दिया है। पूरे का पूरा गिरोह टूट पड़ा है। स्वयंभू साधुओं से लेकर सांसद, मंत्रियों से लेकर बजरंगियों तक सब के सब एक ही काम पर लगे हैं। “तोड़ दो, फोड़ दो, मिटा दो, जला दो” के उकसावे भरे आव्हान किये जा रहे हैं। भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने हिन्दू होने की परिभाषा पुनर्परिभाषित कर दी है। उनके हिसाब से “सच्चा हिन्दू वही है जो न इस फिल्म को देखेगा, न चलने देगा।” एक कथित साधु महाराज ने, जिन थियेटरों में यह फिल्म दिखा जाएगी, उन्हें जलाने का युद्धघोष ठोक मारा है। गुजरात की विहिप और बजरंग दल ने गुजरात में इस फिल्म को प्रतिबंधित करने की मांग उठाई है और ऐसा न होने पर उन थियेटर मालिकों को परिणाम भुगतने की चेतावनी सुनाई है। शुरुआत मध्यप्रदेश के गृहमंत्री ने की और फिल्म के गाने को हिन्दू संस्कृति, मान मर्यादा, धर्म और न जाने किस–किस के विरुद्ध बता डाला। इसके बाद दीमकों की सारी बाम्बियां खुल गयी और सब कुछ कुतरने और हजम करने के लिए निकला पड़ी हैं।

जो बात सारे फ़साने में जिसका जिक्र नहीं / वो बात फासी घराने को बहुत नागवार गुजरी है। फिल्म पठान के जिस गाने को लेकर यह सारा प्रपंच रचा गया है, उसमें कुछ भी नया नहीं है ; ना ऐसा नृत्य भारत की फिल्मों में पहली बार हुआ है, न ऐसे वस्त्र पहली बार उतारे या पहने गए हैं, ना ऐसे बोल – अगर गाने में कोई बोल हैं तो – पहली बार बोले गए हैं। भारत और दुनिया की फिल्मों में ऐसे और इससे भी ज्यादा इरोटिक गीत और नृत्य इससे भी पहले हुए हैं। इस एक गाने में पहनी गयी अभिनेत्री की अनेक पोशाकों में से जिस भगवा पोशाक को लेकर यह बिरादरी आकाश-पाताल एक किये है, उस भगवा रंग में इससे भी ज्यादा अंतरंग दृश्य और नृत्य सोशल मीडिया पर वायरल हुए पड़े हैं, जिनमें भाजपा के सांसद अभिनेता मनोज तिवारी, रविकिशन और निरहुआ और इनकी सांसद महोदयायें हेमा मालिनी और स्मृति ईरानी और इन दिनों संघ गिरोह की ब्रांड एम्बेसडर कंगना राणावत अदाकार और अदाकारा हैं। भारत के विश्वख्यात मूर्तिशिल्प के केंद्र खजुराहो से लेकर बीसियों मंदिरों में इस तरह की, इससे भी ज्यादा दिखाने वाली भावभंगिमाओं की मूर्तियां सजी पड़ी हैं। मगर आपत्ति इसी गाने को लेकर है और उन्हें भी है, जिन्होंने इस तरह के दृश्यों से ही अपना कैरियर बनाया है।

जिस गाने के बहाने यह उत्पात हो रहा है, वह भारत के प्रतिष्ठित फिल्म निर्माता समूह यशराज फिल्म्स के लिए आदित्य चौपड़ा ने बनाई है। इसकी कहानी और निर्देशन सिद्धार्थ आंनद का है, संगीतकार विशाल शेखर हैं और गीत लिखा है कुमार ने – इसकी कोरियोग्राफी की है वैभवी ने और आवाज दी है शिल्पा राव, विशाल शेखर आदि ने। इतने सारे नामों का जिक्र इसलिए कि ये सारे के सारे हिन्दू नाम हैं। मगर इसके बावजूद यह बात फिल्म बनाये जाने की शुरुआत से ही तय थी कि इसे निशाने पर लिया जाएगा। वजह सार में एक रूप में कई थीं ; एक तो फिल्म का नाम ही पठान है, ऊपर से इसका मुख्य नायक शाहरुख खान है। आजाद हिन्द फ़ौज के नायक-त्रय में से एक शाहनवाज़ खान का नवासा, जिसने न कभी अहमदाबाद में पतंग उड़ाई, न “आप आम काटकर खाते हैं या चूसकर” जैसे इंटरव्यूज किये, ना ही दरबार में जाकर ठुमके लगाए। “माय नेम इज खान” जैसी फिल्में बनाकर चिढ़ाने का काम किया, सो अलग। नायिका भी दीपिका पादुकोण है, जिन्होंने भीषण दमन के बीच निडरता के साथ जेएनयू जाकर वहां की छात्राओं और छात्रों के साथ एकजुटता व्यक्त की। इस फिल्म को संघियों से भरे भारतीय फिल्म सेंसर बोर्ड ने पास किया है तो क्या हुआ, शाहरुख इन दिनों भारतीय फिल्म और संस्कृति के विश्वदूत हैं तो क्या हुआ, अमरीकी राष्ट्रपति भी भारतीय जनता को संबोधित करते में शाहरुख की फिल्म का संवाद उपयोग में लाता है तो क्या हुआ, गाने में पहने गए बहुरंगी परिधानों में हर तरह के रंग हैं तो क्या हुआ, गाने के बोल के वक़्त भगवा परिधान नहीं है तो क्या हुआ, भक्तों की निगाह में तो शाहरुख मुसलमान और दीपिका टुकड़े–टुकड़े गैंग की राष्ट्रद्रोही हैं — इसलिए विरोध तो होना ही है। फासी गिरोह को विरोध के लिए किसी कारण, किसी तर्क, किसी बहाने की जरूरत ही कहाँ है! हाल ही में रिलीज़ हुयी आमिर खान की “लालसिंह चड्ढा” में भी तो कुछ नहीं था, मगर बॉयकॉट गैंग द्वारा नफ़रती युद्ध उसके खिलाफ भी छेड़ा गया। आमिर खान की ही 2014 की पीके फिल्म की तुलना में परेश रावल की 2012 की फिल्म “ओह माय गॉड” में कहीं ज्यादा तीखे नास्तिक संवाद थे – मगर विरोध सिर्फ पी के का ही हुआ। बाबाओं और मठों की आपराधिक कारगुजारियों पर आधारित आश्रम नाम की वेब सीरीज तो इन्ही के राजनीतिक समर्थक प्रकाश झा बना रहे थे और उसके एक नायक भी इन्ही की पार्टी के सांसद धर्मेंद्र के सुपुत्र बॉबी देओल थे।

इसलिए यह बेशर्म हुड़दंग न इस फिल्म या एक गाने से शुरू हुआ है, न यहीं रुकने वाला है। रामायण और भारतीय साहित्य के धार्मिक कहे जाने वाले महाआख्यानों – रामायण और महाभारत – को थीम बनाकर अद्भुत कलाकृतियां रचने वाले मक़बूल फ़िदा हुसैन और उनकी पेंटिंग्स से लेकर किताबों, कहानियों, उपन्यासों, कविताओं, सृजनात्मक अभिव्यक्ति के सभी रूपों के साथ इस गिरोह ने यही किया है। धीरे–धीरे इसे एक उन्माद की तरह उभारा जा रहा है। यह अनायास नहीं है। यह इस गिरोह की सुविचारित रणनीति और निर्धारित लक्ष्य का हिस्सा है। एक फ़िल्मी गाने में भगवा परिधान इस गिरोह को धर्म और संस्कृति के विरुद्ध लगता है, मगर अपनी ही पार्टी का पूर्व मंत्री चिन्मयानंद, जो इन दिनों फरार है, जब भगवा पोशाक पहन कर बलात्कार करता है, तब इन्हे बुरा नहीं लगता। ऐसे साधुओं की एक पूरी सूची है ; ठग अनंत ठग कथा अनंता है, जो भगवा पहन कर बलात्कार और हत्याओं को अंजाम देती है, अनेक तो अपराधी करार दिए जाकर जेलों में बंद बैठे हैं, तब इन्हे कोई परेशानी नहीं होती। जाहिर है इस रंग को ईश्वरीय दर्जा देकर वे इन अपराधियों को क़ानून और आलोचनाओं से परे पहुंचाना और इनके अपराधों को उजागर करना ईशनिंदा बनाना चाहते हैं। “गलती न देखो साधु की – देखो भगवा परिधान” की नयी कसौटी गढ़ना चाहते हैं। यह सिर्फ एक फिल्म या एक गाने या उसमे इस्तेमाल किये गए एक शब्द का मामला नहीं है। यह उससे आगे, बहुत आगे की और कुछ ज्यादा ही खतरनाक क्रोनोलॉजी का हिस्सा है। यह हिटलर की नाज़ी पार्टी के आजमाए तरीकों को हूबहू आजमा कर पहले कला, साहित्य, संस्कृति और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बाकी सभी रूपों को खामोश कर देने और उसके बाद उसी की तरह का राज कायम करने के मंसूबे को आगे बढ़ाना है।

नाज़ी जानते थे कि उन्हें अपना बर्बर राज लाना और चलाना है, तो लोगों के सोचने–विचारने के तरीके को नियमित और नियंत्रित करना जरूरी होगा। नाज़ियों ने इसकी शुरुआत 1930 में बनी ऑस्कर विजेता हॉलीवुड फिल्म ‘ऑल क्वाइट ऑन वेस्टर्न फ्रंट” (पश्चिमी मोर्चे पर पूरा अमनचैन है ) के खिलाफ उन्माद भड़काने से की। जब यह फिल्म रिलीज़ हुयी, तब तक नाजी पार्टी सत्ता में नहीं आयी थी, अलबत्ता जर्मन संसद राइख़्स्टाग में उसके सांसदों की संख्या 27 से बढ़कर 100 से ज्यादा हो गयी थी। इस फिल्म के पहले शो में ही नाजियों ने करीब सौ टिकिट्स खरीद कर टॉकीज में दाखिला लिया और जैसे ही फिल्म में प्रथम विश्वयुद्द में फ्रांस की सीमा से हारकर वापस लौटती जर्मन सेना का दृश्य आया, वैसे ही उत्पात शुरू कर दिया – सिनेमा के परदे फाड़ दिए। इस उत्पात के बीच कुख्यात प्रोपगैंडा मंत्री गोयबेल्स मौजूद था, उसने बाद में वहीँ खड़े होकर एक उन्मादी भाषण भी दिया। इसका जो असर हुआ और हिटलर और उसकी नाज़ी पार्टी द्वारा जर्मनी में जर्मन और हॉलीवुड की फिल्मों के साथ किये गए सलूक, उन्हें अपने मुताबिक़ ढालने के लिए जो तरीके अपनाये गए थे, उस पर हुयी शोध को 2013 में ’हॉलीवुड रिपोर्टर’ नाम की पत्रिका ने “चिलिंग स्टोरी ऑफ़ हाउ हॉलीवुड हेल्प्ड हिटलर” (हॉलीवुड ने किस तरह हिटलर की मदद की, की डरावनी कहानी) शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस विवरण के मुताबिक़ 250 फिल्में निष्कासित कर दी गयीं और सिर्फ जर्मन फिल्म उद्योग ही नहीं, हॉलीवुड के निर्माताओं को भी फिल्म बनाने के पहले नाज़ियों को अपनी फिल्म की पटकथा दिखाना, बनी हुयी फिल्में दिखाना, जहां वे कहें वहां डायलॉग्स और सीन हटाना और बदलना अनिवार्य कर दिया गया। जर्मनी हॉलीवुड फिल्मों का दूसरा सबसे बड़ा मार्केट था – अपने मुनाफे के लिए निर्माताओं ने न सिर्फ अपनी फिल्मो के जर्मन संस्करणों में बदलाव किये, बल्कि खुद भी ऐसी कोई फिल्म बनाना बंद कर दिया जिससे हिटलर या उसके गुंडा गिरोह की “भावनाएं आहत” हो जाएँ। खुद को दुनिया भर के लोकतंत्र का दरोगा मानने वाले अमरीका और हॉलीवुड का समर्पण इस कदर शर्मनाक था कि 1940 तक नाज़ी विरोधी या नाज़ियों के अपराधों को उजागर करने वाली एक भी फिल्म नहीं बनी। इस भय और सन्नाटे को महान चार्ली चैप्लिन की ने 1940 में अपनी कालजयी फिल्म “द ग्रेट डिक्टेटर” से तोड़ा ; यह फिल्म आज भी फासिस्टों और तानाशाहों के विरुद्ध सर्वश्रेष्ठ फिल्म में शुमार की जाती है।

ठीक यही कहानी हिटलर और मुसोलिनी को गुरु और आचार्य मानने वाले भारत में दोहराना चाहते हैं। गोडसे को प्राण प्रतिष्ठित और पूजनीय बनाने के बाद अब वे हिटलर के महिमामंडन तक आ गए हैं। इन दिनों वायरल हुए एक वीडियो में विहिप के एक आयोजन में हिटलर का गुणगान है। पठान और शाहरुख खान, गाना और उसके बोल तो बहाना है – असली मकसद संविधान और लोकतंत्र को निबटाना है। नाज़ियों की तरह एक बर्बर राज और घुटन भरा समाज बनाना है। फर्क सिर्फ इतना है कि नाज़ियों की किताब मीनकाम्फ़ (हिटलर की आत्मकथा) थी, इनके हाथ में मनुस्मृति है। उसका नारा नाज़ीवाद था, इनका नारा हिंदुत्व है।

बहरहाल एक सकारात्मक और गुणात्मक अंतर और भी है और वह यह कि अगर उनके पास हिटलर की सीखें हैं, तो अवाम के पास भी हिटलरी हुकूमतों से जूझने के सबक हैं। इसी भावना को स्वर देते हुए 28 वे कोलकता इंटरनॅशनल फिल्म फेस्टीवल का उद्घाटन करते हुए शाहरुख खान ने ठीक ही कहा था कि “अपनी कुर्सी की पेटी बाँध लीजिये, मौसम बदलने वाला है……. दुनिया कुछ भी कर ले, मैं और आप लोग जितने भी पॉजिटिव लोग हैं, सब के सब ज़िंदा हैं।” जाहिर सी बात है कि सिर्फ पॉजिटिव सोच रखना और ज़िंदा रहना अच्छी बात है, मगर काफी नहीं है। ज़िंदा होने का सबूत भी देना होगा, सकारात्मक और समावेशी सोच को फैलाना भी होगा।

•बादल सरोज

[ लेखक बादल सरोज ‘ लोकजतन ‘ के संपादक हैं ]

🟥🟥🟥

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

दुर्ग के बाद अब यहां स्वाइन फ्लू की दस्तक, 7 मरीजों की पुष्टि से मचा हड़कंप, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग
breaking Chhattisgarh

दुर्ग के बाद अब यहां स्वाइन फ्लू की दस्तक, 7 मरीजों की पुष्टि से मचा हड़कंप, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग

नेपाल में बाढ़ का कहर, 178 भारतीय नागरिक समेत 644 टूरिस्ट लापता, 150 से ज्यादा मौतें
breaking international

नेपाल में बाढ़ का कहर, 178 भारतीय नागरिक समेत 644 टूरिस्ट लापता, 150 से ज्यादा मौतें

सीमा विवाद से मानसरोवर तक… डोभाल-वांग यी की मुलाकात में भारत-चीन के बीच इन 8 मुद्दों पर सहमति
breaking international

सीमा विवाद से मानसरोवर तक… डोभाल-वांग यी की मुलाकात में भारत-चीन के बीच इन 8 मुद्दों पर सहमति

छत्तीसगढ़ में 1 सितंबर से शुरू होगी बिजली कनेक्शनों की eKYC, जानिए घर बैठे कैसे करें पूरी प्रक्रिया?
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 1 सितंबर से शुरू होगी बिजली कनेक्शनों की eKYC, जानिए घर बैठे कैसे करें पूरी प्रक्रिया?

TET को लेकर मानी गई शिक्षकों की बड़ी मांग! छत्तीसगढ़ में अब साल में 3 बार होगी परीक्षा
breaking Chhattisgarh

TET को लेकर मानी गई शिक्षकों की बड़ी मांग! छत्तीसगढ़ में अब साल में 3 बार होगी परीक्षा

IGKV में एक बार फिर पेपर लीक ! B.Sc फर्स्ट ईयर का ‘फंडामेंटल ऑफ जेनेटिक्स’ पेपर परीक्षा से 6 घंटे पहले वायरल
breaking Chhattisgarh

IGKV में एक बार फिर पेपर लीक ! B.Sc फर्स्ट ईयर का ‘फंडामेंटल ऑफ जेनेटिक्स’ पेपर परीक्षा से 6 घंटे पहले वायरल

कांग्रेस ने आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक समझा: CM साय
breaking Chhattisgarh

कांग्रेस ने आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक समझा: CM साय

छत्तीसगढ़ में निजी बिजली वितरण कंपनी ने लगाया दांव, टाटा पावर ने मांगी अनुमति…
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में निजी बिजली वितरण कंपनी ने लगाया दांव, टाटा पावर ने मांगी अनुमति…

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले- शिक्षक ही करा रहे आंदोलन, प्राचार्यों का ध्यान सिर्फ केबिन स्पेस पर; यूट्यूब पत्रकारों की एंट्री पर रोक
breaking Chhattisgarh

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले- शिक्षक ही करा रहे आंदोलन, प्राचार्यों का ध्यान सिर्फ केबिन स्पेस पर; यूट्यूब पत्रकारों की एंट्री पर रोक

छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, 1 सितंबर से शुरू होगी eKYC, नाम गलत हुआ तो अटक जाएगा सत्यापन
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, 1 सितंबर से शुरू होगी eKYC, नाम गलत हुआ तो अटक जाएगा सत्यापन

भिलाई इस्पात संयंत्र : छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ सत्र 2026-27  के लिए विभिन्न आयु वर्गों में बीएसपी क्रिकेट टीम के गठन हेतु चयन स्पर्धा 26 एवं 27 अगस्त, 2026 को क्रिकेट ग्राउंड [सिविक सेंटर] में प्रात: 9.00 बजे से

खाद्य तेल के कम वजन वाले पैकेट पर सरकार का शिकंजा, अब सिर्फ 1 लीटर पैक की होगी बिक्री
breaking Chhattisgarh

खाद्य तेल के कम वजन वाले पैकेट पर सरकार का शिकंजा, अब सिर्फ 1 लीटर पैक की होगी बिक्री

220 की स्पीड पर ट्रेनों का ट्रायल! कंप्लीट होने वाला है हाई स्पीड टेस्ट ट्रैक का काम
breaking National

220 की स्पीड पर ट्रेनों का ट्रायल! कंप्लीट होने वाला है हाई स्पीड टेस्ट ट्रैक का काम

जिंगपिंग के भारत दौरे से पहले… NSA डोभाल ने चीन के उपराष्ट्रपति से की मुलाकात, जानें इस मीटिंग के मायने
breaking international

जिंगपिंग के भारत दौरे से पहले… NSA डोभाल ने चीन के उपराष्ट्रपति से की मुलाकात, जानें इस मीटिंग के मायने

छत्तीसगढ़ के पूर्व रणजी खिलाड़ी राजेश दवे को बड़ी जिम्मेदारी, एशिया कप के लिए बने टीम इंडिया के मैनेजर
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के पूर्व रणजी खिलाड़ी राजेश दवे को बड़ी जिम्मेदारी, एशिया कप के लिए बने टीम इंडिया के मैनेजर

सितंबर में राशन लेने से पहले जान लें ये बड़ा बदलाव, एक साथ मिलेगा 2 महीने का चावल
breaking Chhattisgarh

सितंबर में राशन लेने से पहले जान लें ये बड़ा बदलाव, एक साथ मिलेगा 2 महीने का चावल

“खनिज संपदा से समृद्ध छत्तीसगढ़ को सोलर ऊर्जा से बनाएंगे और अधिक विकसित”: सांसद बृजमोहन अग्रवाल
breaking Chhattisgarh

“खनिज संपदा से समृद्ध छत्तीसगढ़ को सोलर ऊर्जा से बनाएंगे और अधिक विकसित”: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

नीट छात्रों के साथ NSUI करेगी प्रदर्शन : स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- Gen-Z युवाओं को भटकाने की कोशिश…
breaking Chhattisgarh

नीट छात्रों के साथ NSUI करेगी प्रदर्शन : स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- Gen-Z युवाओं को भटकाने की कोशिश…

बाहर से बोगी, अंदर रेस्टोरेंट! भिलाई में शुरू होगा 50 सीटर बोगी रेस्ट्रो
breaking Chhattisgarh

बाहर से बोगी, अंदर रेस्टोरेंट! भिलाई में शुरू होगा 50 सीटर बोगी रेस्ट्रो

रायपुर, बिलासपुर समेत 24 जिलों में तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट
breaking Chhattisgarh

रायपुर, बिलासपुर समेत 24 जिलों में तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

कविता

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य
poetry

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी
poetry

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’

इस माह की कवयित्री –  सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर
poetry

इस माह की कवयित्री – सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’
poetry

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला
poetry

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’
poetry

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

कहानी

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

story

कहानी : ‘ पानी के लिए ‘ – उर्मिला शुक्ल

लेख

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से
Article

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक
Article

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

काव्य संध्या : प्रगतिशील कवि डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय के निवास में दिव्या सक्सेना, विजया भारती, गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीश’, पारुल पांडेय, संजय मैथिल, युसूफ सागर, हाजी रियाज़ खान गौहर, मनमोहन मतवाला, ओम पांडेय, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, छ्गनलाल सोनी, संतराम वर्मा और डॉ. आरबी कुशवाहा शामिल हुए

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन