• Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ : प्रदेश कार्यकारणी की बैठक… 3 जनवरी को महारैली, 26 जनवरी से कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान…

छत्तीसगढ़ : प्रदेश कार्यकारणी की बैठक… 3 जनवरी को महारैली, 26 जनवरी से कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान…

4 years ago
137

रायपुर । 26 दिसम्बर [छत्तीसगढ़ आसपास] : प्रदेश कांग्रेस कार्यकारणी की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राष्ट्रीय सचिव सप्तगिरी शंकर उल्का, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की उपस्थिति में संपन्न हुई। आरक्षण संशोधन विधेयक पर राजभवन द्वारा हस्ताक्षर नहीं किये जाने के विरोध में कांग्रेस 3 जनवरी को राजधानी रायपुर में महारैली का आयोजन करेगी।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने स्वागत भाषण देते हुये राज्य की भौगोलिक एवं राजनैतिक स्थिति के बारे में विस्तृत विवरण दिया। एआईसीसी की संचालन समिति ने निर्णय लिया कि 26 जनवरी 2023 से पूरे प्रदेश में 2 महीने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलेगा। 307 ब्लॉक कांग्रेस कमेटियां एक दिन में कम से कम 10 किमी यात्रा करेगी। एक दिन में कम से कम 3000 किमी हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा चलेगी। 30 दिन में 90,000 किमी से अधिक यात्रा चलेगी। यह भारत जोड़ो का विस्तार होगा। पदयात्रा का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करेगी। यह जनसंवाद कार्यक्रम सफल भारत जोड़ो यात्रा का विस्तार होगा। यह अभियान 26 जनवरी 2023 से शुरू होकर दो महीने तक चलेगा। पदयात्रा का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा किया जाएगा। पदयात्रा का नेतृत्व करने के लिए प्रत्येक ब्लॉक में एक या दो वरिष्ठ नेताओं को नियुक्त किया जाए और नामों को पीसीसी एवं एआईसीसी को सूचित किया जाए। यह विशाल अभियान पदयात्रा के रूप में देश के सभी ग्राम पंचायतों, गांवो और मतदान केंद्रों को कवर करेगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा हर प्रदेश के लिए अभियान की निगरानी हेतु पर्यवेक्षकों की नियुक्ति किया जाना प्रस्तावित है। मंडल कांग्रेस समितियों का गठन जैसा कि उदयपुर नव संकल्प शिविर में पारित प्रस्तावनुरूप ग्राम पंचायत, ग्राम कांग्रेस समितियों का गठन अभियान के शुभारंभ तारीख तक पूरा किया जाना हैं अर्थात 26 जनवरी तक समिति का गठन किया जाना अनिवार्य है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा राज्य स्तर के वरिष्ठ नेताओं सांसद, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद आदि को हर जिले के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया जायेगा। जिला कांग्रेस कमेटी जिले के वरिष्ठ नेताओं पूर्व विधायक, पूर्व डीसीसी अध्यक्ष, डीसीसी उपाध्यक्ष, महामंत्री आदि को हर ब्लॉक के पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त करेगी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रत्येक गांव के लिए पर्यवेक्षक के रूप में ब्लॉक के वरिष्ठ नेताओं को नियुक्त करेगी। मोर्चा संगठन, विभाग और प्रकोष्ठों को भी अभियान में अपने योगदान का समन्वय करने के लिए विभिन्न स्तरों पर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति करनी है। सोशल मीडिया विभाग प्रदेश के हर गांव में व्हाट्सएप ग्रुप बनाने का ग्राम स्तर पर लक्ष्य तय करने तक अपनी संगठनात्मक नियुक्तियों को पूरा करे। भारत जोड़ो मेला-राज्य स्तर पर युवा केंद्रित कार्यक्रम। विशाल एलईडी स्क्रीन पर यात्रा के दृश्य दिखाएं जाएंगे। प्रसिद्ध गायकों, कलाकारों, सोशल मीडिया प्रभावकों के साथ संगीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम। प्रियंका गांधी के नेतृत्व में हर राज्य की राजधानी में महिला मार्च। प्रियंका गांधी द्वारा समापन रैली में महिला घोषणा पत्र का विमोचन होगा।

एआईसीसी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा ने संबोधित करते हुये कहा कि पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का धन्यवाद करती हूं। पुनिया जी ने भी जो बेहतरीन काम किया उनका धन्यवाद करती हूं। उन्होने जो जमीन में जाकर काम किया है कैसे कांग्रेस को यहां पर जमीन से मजबूत किया है। नीचे तक कार्य हो रहा कांग्रेस पार्टी का। अब मुझे इतनी खुशी है जिस राज्य से मैं आती हूं यहां पर जमीनी स्तर पर जो कार्य देखा है। नेता मानते है सबसे पहले कांग्रेस के कार्यकर्ता मानते है। कार्य होता रहा प्रभारी आते है जाते है लेकिन असली जो काम कांग्रेस पार्टी का काम कार्यकर्ता करता है। हमारी जिम्मेदारी यही है कि उसको जमीन से जमीनी स्तर तक कांग्रेस पार्टी को मजबूत करें और यहां छत्तीसगढ़ में बहुत अच्छी मिसाल है यहां पर जो बूथ कमेटिया शुरू से बनाया है जिसका हमें नतीजा भी मिला। यहां पर जो छत्तीसगढ़ का मॉडल है गर्व से कहते है वो असली मॉडल है। भाजपा के गुजरात मॉडल वहां पर कुछ नहीं जमीन पर कुछ नहीं है। छत्तीसगढ़ ऐसा राज्य है जहां पर जमीन तक कार्य हुआ। छत्तीसगढ़ में जो काम हुआ उसका अनुसरण विपक्षी करना चाहते है। उसके लिये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बहुत बहुत बधाई देती हूं। सभी साथियों ने मिलजुलकर कार्य किये है। कहने का कुछ होता है और करने का कुछ होता है। यहां पर आप लोगो ने करके दिखाया है। राहुल गांधी जी निकले है भारत जोड़ो यात्रा पर भाजपा जो देश में नफरत फैलाने की कोशिश की है। कभी धर्म के नाम पर, कभी जाती के नाम पर किसी न किसी तरह से एक नफरत का माहौल है एक डर का माहौल है। राहुल जी उसको दूर करने निकले है। यही मकसद लेकर आज राहुल गांधी जी 3500 की यात्रा कन्याकुमारी से जो शुरू हुआ और कश्मीर तक जाना है। उनको रोकने के लिये हर तरह के हथकंडे अपनाये। मीडिया में भारत जोड़ो यात्रा बहुत कम दिखाया जाता है, कम से कम दिखाया जाता है, दिखाते नहीं है। यह तो जनआंदोलन बन चुका है दिखाये या न दिखाये। सोशल मीडिया में आप देखते है कि कैसे राहुल गांधी जी टी शर्ट पहनकर न ठंड लग रही, गर्मी में विचलित होकर के चलते रहे चलते रहे। राहुल गांधी जैसे-जैसे आगे बढ़ेगे उनका संदेश भारत जोड़ो संदेश सब में वैसे हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का संदेश लेकर जाना है। गांव-गांव, बूथ-बूथ तक हम जायेंगे। हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का कार्यक्रम हम शुरू करेंगे 26 जनवरी 2023 से। निगेटिव-पाजिटीव दोनो संदेश संदेश लेकर जाना है। पाजिटीव है हमारा कार्य राहुल जी की यात्रा यहां पर हमारी सरकार जो इतने अच्छा काम कर रही है। उन्हें घर-घर तक लेकर जाना है। निगेटिव भाजपा फैला रही है वो संदेश भी लोगो को बताना है। केन्द्र सरकार के गलत नीतियों के कारण जो जहर फैलाया जा रहा है उसके बारे में अवगत कराना है। छत्तीसगढ़ इस बात का बहुत भोगी है कैसे सेंट्रल ऐंजेंसिया है संस्थाओं का अड्डा बना दिया है। सीबीआई, ईडी, इंनकम टैक्स सभी का दुरुपयोग कर रहे भाजपा। कांग्रेस पार्टी के अच्छे कार्य, जो कार्य छत्तीसगढ़ में हो रहा है, अच्छे से अच्छे कार्य जिससे भाजपा और जो सरकार दिल्ली में बैठी है वो डर गयी है की उन्होंने अपने नेशनल ऐंजेंसियों को यहां छत्तीसगढ़ में भेजा हैं। लेकिन कांग्रेस ऐसी बातो से डरने वाली नहीं है। राहुल गांधी जी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी जी के साथ जिस तरह बर्ताव किया पर वो डर नहीं और अब वो डरने वाले नहीं है। कांग्रेस का एक नारा है न डरेंगे न झुकेंगे नफरत छोड़ो भारत जोड़ो ये कांग्रेस का नारा है। कितनी भी ऐंजेंसी और किसी को भी भेज ले हमे आगे बढते रहना है और कांग्रेस कें संदेश को लोगो के बीच लेकर जाना हैं। यूपीए सरकार में घर-घर तक, शहर, पंचायत तक पैसा पहुंचाया है। कांग्रेस पार्टी कभी भेदभाव की राजनीति नहीं करती है। राजस्थान, छत्तीसगढ़ में कैसे भेदभाव भाजपा कर रही है और तीसरा राज्य हमारे हाथ में है मैं बधाई देना चाहूंगी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को जिस संयम से सहनशीलता से वहां पर कार्य किया उनके जमीन में कार्य किया बिना कोई दिखावा करके लोगो को प्रोत्साहिक किया हिमाचल और वहां पर कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र पर विजय हुयी। छत्तीसगढ़ के चार साल पूरे हुये और 5 वें साल में सबसे पहले यहां पर कांग्रेस पार्टी का महाअधिवेशन रायुपर होगा। महाधिवेशन एक ऐतिहासिक अधिवेशन जो रायपुर में होने जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी 57 विधानसभा क्षेत्र में जा चुके है और एक तिहाई क्षेत्र बचा है वहां भी जायेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संबोधित करते हुये कहा कि पुनिया जी 6 साल तक साथ रहे प्रभारी के रूप में। नये राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुये मल्लिकार्जुन खड़गे जी नये राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने आते ही छत्तीसगढ़ में भी नये प्रभारी नियुक्त किया। 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा छत्तीसगढ़ से शुरू करेंगे हर ब्लाक का निर्देश प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने दिया है हर ब्लाक कौन से गांव में कहां से कहा तक पदयात्रा होगी। विधायक, 307 ब्लाक, निगम-मंडल और प्रदेश के पदाधिकारी सबको मिलकर अच्छा से काम करना है। पुनिया जी जब प्रभारी थे हमने बूथ गठन की शुरूआत किया था। जनवरी से अक्टूबर तक हमारे पास ज्यादा समय नहीं है 9 महीने है हमारे पास काम करना है। बूथ समितियों का जिस प्रकार का गठन हुआ उसका सत्यापन होना चाहिये। पिछले समय जो सफलतायें मिली है आईटी सेल, सोशल मीडिया, जोन सेक्टर, बूथ के ट्रेनिग किया। यूपीए सरकार की उपलब्धि जिस प्रकार से चार से पांच विषय है जिसे लेकर ट्रेनिंग हुआ। राज्य सरकार की उपलब्धि और एनडीए सरकार की नाकामी। ऐसा कोई भी विभाग नहीं है जिसमें हम लोगों ने काम नहीं किया है, सब विभागो में काम किया है। ऐसा कोई परिवार नहीं है जो हमारी योजनाओं से लाभान्वित न हो। 66 लाख परिवारों को राशन उपलब्ध करवा रहे है। 26 लाख परिवार राजीव गांधी किसान न्याय योजना के लाभ। 13 लाख परिवार तेंदूपत्ता संग्रहण का लाभ ले रहे है, 3.5 लाख परिवार गोधन न्याय योजना का लाभ उठा रहे है। 1 लाख परिवार जो वर्मी खाद कम्पोस्ट बना रहे उनको लाभ मिल रहा है, लगभग 4 लाख 60 हजार परिवार को सालाना 7000 रू. दे रहे है। यदि सभी आंकड़ो को जोंड़ेगे कोई परिवार बचता है। जिससे हमारी योजना का लाभ न मिला हो। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूलों का लोगों को लाभ मिल रहा। भाजपा के पास हमारा मुकाबला करने को कुछ नहीं है। वह धर्मांतरण एवं सांप्रदायिकता की राजनीति करती है उसका हमको मुकाबला करना है। छत्तीसगढ़ मॉडल लोगों की जेब में पैसा डालना है जबकि हम किसानों, मजदूरों, गरीबों की जेब में पैसा डाल रहे, गुजरात मॉडल लोगों की जेब से पैसा निकालना है, महंगाई बढ़ाकर, डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ाकर, टेक्स लगाकर लोगों की जेब से पैसा निकाला जा रहा। हम लोगों को न्याय देने आरक्षण पर विशेष सत्र बुलाकर सभी वर्ग के लोगों के लिये विधेयक ले आये राजभवन में उसको रोका गया। हमने उनके सवालों का जवाब दे दिया फिर भी रोका गया कांग्रेस इसके लिये आवाज उठायेगी जनता के बीच जायेगी।

छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिव सप्तगिरी शंकर उल्का ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 2023 में कांग्रेस की पुनः सरकार बनेगी। गोबर खरीदी से किसान न्याय योजना से सबको लाभ मिल रहा है। दीपक बैज लोकसभा में बात उठाये थे आरक्षण मामले में। इंदिरा जी के बाद सबसे अच्छा काम किया भूपेश बघेल सरकार ने। पुनिया जी बूथ-बूथ जाकर कमेटी बनाया करते थे। राहुल गांधी जितना मेहनत कर रहे कोई नहीं कर सकता। कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिये कर रहे है।

मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा का हम सम्मान करते है। शैलजा जी के नेतृत्व में काम करने का मौका मिला है। नेहरू गांधी की परिवार को करीब से देखा है। देश की तैयारी हो रही है। उदयपुर के नव संकल्प शिविर के बाद रायपुर के नव संकल्प शिविर में हुआ था। 2023 में 75 से अधिक सीट जीतकर सरकार बनायेंगे। भारत जोड़ो पदयात्रा में खूब पदयात्रा हुई है और हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा भी बहुत अच्छे तरीके से होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार ने चार साल में 1 लाख 50 हजार करोड़ रू. किसानों के जेब में डालने का काम किया। यूपी में भाजपा की सरकार है पर 1000 रू. क्विंटल के दाम में धान खरीदने वाला कोई नहीं है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी कृषि भूमिहीन मजदूर किसान न्याय योजना ये तीनो बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है। गांव में 600 करोड़ रू. का रूरल इंडस्ट्रीयल बनाने जा रहे है। अपने-अपने जिलों में कार्यक्रम बनायेंगे। राजीव युवा मितान क्लब को जोड़ेंगे। हम आने वाले समय में 75 से अधिक सीट जीतकर सरकार बनायेंगे। आज 71 है 5 उपचुनाव जीते है। आने वाले समय में हम 75 से अधिक जीतेंगे।

मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि शैलजा जी को संगठन का अनुभव है नेहरू गांधी की करीबी परिवार से है। भाजपा के 7 मोदी सरकार की सहयोगी संगठन सीबीआई, ईडी है। जिस प्रकार से राहुल गांधी पूरे देश को जोड़ने निकले है। अब की बार 75 पार का नारा रविन्द्र चौबे ने दिया है। भाजपा कांग्रेस सरकार पर झूठे और गलत बयानबाजी करते है उससे बचना चाहिये। हमारी योजना का लाभ पूरे प्रदेश को मिल रहा है।

मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि प्रदेश के सभी विधानसभा में आदिवासी वोट है। नेहरू राहुल, सोनिया आदिवासी के लिये बहुत काम किया है। आदिवासी के साथ आरक्षण के नाम से भाजपा सिर्फ राजनीति कर रहा है। भूपेश सरकार के 4 साल में सरगुजा करोड़ो रूपया दिये, तेंदुपत्ता हो या वनोपज की खरीदी हो। बस्तर के महुआ को भूपेश बघेल सरकार ने लंदन में एग्रीमेंट करके 150 रू. किलो दिला रहा है। सीताफल को भी लंदन भेज रहे है। चुनाव जीतना है तो बूथ मजबूत होगा तो सब चुनाव जीतेंगे। घोटुल को 12 लाख देने वाला भूपेश सरकार है। सरकार की योजनाओं को मीडया सोशल मीडिया जिला स्तर पर फैलाना चाहिये। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भेंट मुलाकात कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं का निराकरण होता है। भूपेश बघेल सरकार में चिटफंड कंपनी के पैसा को लौटाया जा रहा है।

मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह ने कहा कि धान, गन्ना के साथ अन्य फसलों की उपज का मूल्य दिया जा रहा है। हाट बाजार क्लीनिक योजना से लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है। भेट मुलाकात कार्यक्रम में लोगों की समस्या का निराकरण करने वाली पहली सरकार है। पहले 7 वनोपज की खरीदी होती थी आज कांग्रेस की सरकार में 65 वनोपजों की खरीदी हो रही है। बूथ तक संगठन मजबूत है।
सांसद फूलोदेवी नेताम ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में जिस तरीके से महौल बन रहा है। स्वामी आत्मानंद स्कूल योजना आदिवासी बस्तर जिला के साथ-साथ प्रदेश में भी स्वामी आत्मानंद स्कूल खुला है। मुख्यमंत्री सहायता अनुदान कोष से लोगो को सहायता मिल रहा है।

बैठक का संचालन प्रभारी महामंत्री संगठन अमरजीत चावला ने किया। आभार प्रभारी महामंत्री रवि घोष ने किया।
बैठक में मंत्री रविन्द्र चौबे, मंत्री कवासी लखमा, मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह, मंत्री अमरजीत भगत, राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय, प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष- गुरूमुख सिंह होरा, प्रतिमा चंद्राकर, वाणी राव, अंबिका मरकाम, चुन्नीलाल साहू, पी.आर. खुंटे, प्रेमचंद जायसी, जे.पी. श्रीवास्तव, प्रभारी महामंत्री संगठन अमरजीत चावला, प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष, खनिज विकास निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, विधायक-चन्द्रदेव राय, उतरी जांगड़े, अंबिका मरकाम, बृहस्पति सिंंह, शिशुपाल सेरी, गुलाब कमरो, मोहित केरकेट्टा, देवेन्द्र यादव, महामंत्री-वासुदेव यादव, चंद्रशेखर शुक्ला, कन्हैया अग्रवाल, डॉ. थानेश्वर पाटिला, रंजीत कोसरिया, राजेन्द्र साहू, यशवर्धन राव, रूकमणी कर्मा, सुमित्रा धृतलहरे, अरूण सिसोदिया, द्वितेन्द्र मिश्रा, सीमा वर्मा, शाहिद खान, रजनू नेताम, पियुस कोसरे, सदस्य कार्यसमिति- लालजी चंद्रवंशी, शकुन डहरिया, सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, विष्णु यादव, जिलाध्यक्ष-गिरीश दुबे रायपुर, उधोराम वर्मा रायपुर ग्रामीण, हितेन्द्र ठाकुर बलौदाबाजार, भावसिंह साहू गरियाबंद, डॉ. रश्मि चंद्राकर महासमुंद, शरद लोहाना धमतरी, चंद्रप्रभा सुधाकर बालोद, गया पटेल दुर्ग शहर, ांदगांव शहर, पदम कोठारी राजनांदगांव ग्रामीण, नीलकंठ चंद्रवंशी कवर्धा, बलराम मौर्य बस्तर ग्रामीण, महेश्वरी बघेल सुकमा, महेश्वरी बघेल सुकमा, देवनाथ उसेन्डी नारायणपुर, लालू राठौर बीजापुर, सुभद्रा सलाम कांकेर, अवधेश गौतम दंतेवाड़ा, विजय पाण्डेय बिलासपुर शहर, विजय केशरवानी, मनोज गुप्ता गौरेला पेण्ड्रा मारवाही, सागर सिंह बैस मुंगेली, सुरेन्द्र जायसवाल कोरबा ग्रामीण, राघवेन्द्र सिंह जांजगीर -चांपा, अनिल शुक्ला रायगढ़ शहर, अरूण मालाकार रायगढ़ ग्रामीण, राकेश गुप्ता सरगुजा, भागवती राजवाड़े सूरजपुर, अरूण ताम्रकार मुख्य संगठक सेवादल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम, नीरज पाण्डेय अध्यक्ष एनएसयूआई, संजय सिंह प्रदेश इंटक, अमीन मेमन अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग, देवा देवांगन अध्यक्ष विधि विभाग, नितिन सिन्हा अध्यक्ष आर.टी.आई विभाग, राजकुमार अंचल अध्यक्ष अ.जा. विभाग, रामविलास साहू अध्यक्ष किसान कांग्रेस, जनक राम धु्रव अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस, डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर अध्यक्ष पिछड़ा विभाग, हसन खान अध्यक्ष विचार विभाग, जयवर्धन बिस्सा अध्यक्ष आई.टी. सेल, एम. आर. निषाद अध्यक्ष मछुआ कांग्रेस, डॉ. राकेश गुप्ता अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ, मो. अजमद अध्यक्ष कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, सद्दाम सोलंकी अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस अंसगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ, प्रवीण जैन अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ, दिलीप षडंगी अध्यक्ष कांग्रेस साहित्य विभाग, राजेन्द्र जग्गी अध्यक्ष कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ, महेन्द्र कोचर अध्यक्ष कांग्रेस विकलांग सेवा प्रकोष्ठ उपस्थित थे।

[ •राजन कुमार सोनी, छत्तीसगढ़ हेड न्यूज़ प्रभारी ]

🟥🟥🟥

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई इस्पात संयंत्र : श्री श्री विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर 17 सितम्बर को होगा भव्य लाइट-साउंड-लेजर शो
breaking Chhattisgarh

भिलाई इस्पात संयंत्र : श्री श्री विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर 17 सितम्बर को होगा भव्य लाइट-साउंड-लेजर शो

छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मौसम, अगले 48 घंटे बारिश के आसार
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मौसम, अगले 48 घंटे बारिश के आसार

छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर से क्यों बढ़ रहा बिजली बिल? 2-3 गुना बिल की शिकायतों के बीच एक्सपर्ट ने बताए कारण
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर से क्यों बढ़ रहा बिजली बिल? 2-3 गुना बिल की शिकायतों के बीच एक्सपर्ट ने बताए कारण

चिकित्सा शिक्षा को निजी हाथों में सौंपना गलत निर्णय– महंत, राज्यपाल को लिखा पत्र
breaking Chhattisgarh

चिकित्सा शिक्षा को निजी हाथों में सौंपना गलत निर्णय– महंत, राज्यपाल को लिखा पत्र

₹2,000 तक UPI ट्रांसफर पर कोई भी चार्ज नहीं लगेगा, सरकार ने दूर किया कनफ्यूजन
breaking National

₹2,000 तक UPI ट्रांसफर पर कोई भी चार्ज नहीं लगेगा, सरकार ने दूर किया कनफ्यूजन

नुआखाई समृद्ध कृषि परंपरा, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और अन्नदाता के परिश्रम का उत्सव : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
breaking Chhattisgarh

नुआखाई समृद्ध कृषि परंपरा, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और अन्नदाता के परिश्रम का उत्सव : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

गणेशोत्सव पर छत्तीसगढ़ में 700 करोड़ का कारोबार, 50 लाख घरों में विराजेंगे बप्पा, मूर्तियों के दाम 50% तक बढ़े
breaking Chhattisgarh

गणेशोत्सव पर छत्तीसगढ़ में 700 करोड़ का कारोबार, 50 लाख घरों में विराजेंगे बप्पा, मूर्तियों के दाम 50% तक बढ़े

छत्तीसगढ़ में दिव्यांगजनों को बड़ी सौगात नेत्रहीन भी बन सकेंगे प्रथम-द्वितीय श्रेणी के अधिकारीसरकारी पद चिन्हांकित
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में दिव्यांगजनों को बड़ी सौगात नेत्रहीन भी बन सकेंगे प्रथम-द्वितीय श्रेणी के अधिकारीसरकारी पद चिन्हांकित

छत्तीसगढ़ में थमेगी बारिश की रफ्तार, रायपुर में 32 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान; जानें आज का मौसम
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में थमेगी बारिश की रफ्तार, रायपुर में 32 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान; जानें आज का मौसम

जशपुर से बस्तर तक कंटेंट क्रिएटर्स का कमाल, छत्तीसगढ़ी संस्कृति को 40 देशों तक पहुंचाया, भाषा बनी डिजिटल ताकत
breaking Chhattisgarh

जशपुर से बस्तर तक कंटेंट क्रिएटर्स का कमाल, छत्तीसगढ़ी संस्कृति को 40 देशों तक पहुंचाया, भाषा बनी डिजिटल ताकत

महतारी वंदन योजना से लखपति दीदी तक… ढाई साल में विष्णु देव साय सरकार के बड़े फैसलों से ऐसे बदली छत्तीसगढ़ की तस्वीर
breaking Chhattisgarh

महतारी वंदन योजना से लखपति दीदी तक… ढाई साल में विष्णु देव साय सरकार के बड़े फैसलों से ऐसे बदली छत्तीसगढ़ की तस्वीर

ताकतवर की सेवा करना और कमजोर को धोखा क्या यही न्याय है? – एमए बेबी, महासचिव, सीपीआईएम
breaking Chhattisgarh

ताकतवर की सेवा करना और कमजोर को धोखा क्या यही न्याय है? – एमए बेबी, महासचिव, सीपीआईएम

ब्रह्माकुमारीज़ : ‘एक रिश्ता- जो जीवन बदल दे’ थीम पर श्री कृष्ण की दिव्य झांकी [3-22 सितम्बर, 2026] कर रही है सभी को आकर्षित
breaking Chhattisgarh

ब्रह्माकुमारीज़ : ‘एक रिश्ता- जो जीवन बदल दे’ थीम पर श्री कृष्ण की दिव्य झांकी [3-22 सितम्बर, 2026] कर रही है सभी को आकर्षित

तमिलनाडु के सलेम स्टील प्लांट के महिला सर्किल समूह महिला समाज का तीज मिलन समारोह सम्पन्न
breaking Chhattisgarh

तमिलनाडु के सलेम स्टील प्लांट के महिला सर्किल समूह महिला समाज का तीज मिलन समारोह सम्पन्न

PM मोदी की बात पुतिन-शी तक पहुंचाने वाले सिद्धार्थ बाबू कौन? AIR 15 के बाद भी IAS नहीं, चुना IFS
breaking international

PM मोदी की बात पुतिन-शी तक पहुंचाने वाले सिद्धार्थ बाबू कौन? AIR 15 के बाद भी IAS नहीं, चुना IFS

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा अपडेट: छत्तीसगढ़ के शहरी क्षेत्रों में इतने सालों से रह रहे हैं तो हो जाएंगे पात्र
breaking Chhattisgarh

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा अपडेट: छत्तीसगढ़ के शहरी क्षेत्रों में इतने सालों से रह रहे हैं तो हो जाएंगे पात्र

छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका, तीजा और गणेश चतुर्थी पर 7 मेमू और पैसेंजर ट्रेनें रद, यात्री बसों पर बढ़ा दबाव
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका, तीजा और गणेश चतुर्थी पर 7 मेमू और पैसेंजर ट्रेनें रद, यात्री बसों पर बढ़ा दबाव

छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक जारी रहेगा बारिश का दौर, ठंडी हवा और बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंडक, सुहाना हुआ मौसम
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक जारी रहेगा बारिश का दौर, ठंडी हवा और बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंडक, सुहाना हुआ मौसम

सरकारी स्कूलों में बड़ा बदलाव! प्राचार्यों को अब रोज करना होगा ये काम, जानिए छात्रों पर क्या पड़ेगा प्रभाव?
breaking Chhattisgarh

सरकारी स्कूलों में बड़ा बदलाव! प्राचार्यों को अब रोज करना होगा ये काम, जानिए छात्रों पर क्या पड़ेगा प्रभाव?

सीएम विष्णु देव साय ने परिवार संग देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’, बाबा नीम करौली के जीवन पर बनी फिल्म को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री किया, राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष भी मौजूद रहे
breaking Chhattisgarh

सीएम विष्णु देव साय ने परिवार संग देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’, बाबा नीम करौली के जीवन पर बनी फिल्म को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री किया, राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष भी मौजूद रहे

कविता

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ
poetry

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन
poetry

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य
poetry

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी
poetry

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’

इस माह की कवयित्री –  सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर
poetry

इस माह की कवयित्री – सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’
poetry

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला
poetry

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला

कहानी

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू
story

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

लेख

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से
Article

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक
Article

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

काव्य संध्या : प्रगतिशील कवि डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय के निवास में दिव्या सक्सेना, विजया भारती, गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीश’, पारुल पांडेय, संजय मैथिल, युसूफ सागर, हाजी रियाज़ खान गौहर, मनमोहन मतवाला, ओम पांडेय, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, छ्गनलाल सोनी, संतराम वर्मा और डॉ. आरबी कुशवाहा शामिल हुए

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन