• Chhattisgarh
  • भारी होती परेड, हल्का पड़ता गणतंत्र : राजेंद्र शर्मा

भारी होती परेड, हल्का पड़ता गणतंत्र : राजेंद्र शर्मा

3 years ago
283

भारतीय गणतंत्र अपने तिहत्तर साल पूरे करने के बाद आज वास्तव में किस दशा में है, इसकी तस्वीर पूरी करने के लिए, बस इमरजेंसी की याद दिलाया जाना ही बाकी रहता था। और उसकी भी याद चौहत्तरवें गणतंत्र दिवस की ऐन पूर्व-संध्या में बीबीसी की डॉक्यूमेंटरी को भारत के लोगों तक पहुंचने से रोकने के लिए, मोदी सरकार द्वारा उठाए गए अन्यायी कदमों ने पूरी कर दी है।

2002 के आरंभ में, गोधरा ट्रेन आगजनी के बाद, जिसमें 59 लोगों की एक बोगी में जलकर मौत हो गई थी, नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्रित्व में गुजरात के बड़े हिस्से में, मुस्लिम अल्पसंख्यकों का जिस तरह का सुनियोजित तथा शासन-समर्थित नरसंहार हुआ था, उस पर बीबीसी द्वारा बनाई गई, दो-खंड की डॉक्यूमेेंटरी, ‘इंडिया: दि मोदी क्वेश्चन’ के अब तक प्रसारित पहले ही खंड को, भारतवासियों तक पहुंचने से रोकने के लिए मोदी सरकार ने, एक लोकसभा सदस्य का चर्चित जुमला उधार लें तो, ‘युद्घ स्तर पर कार्रवाई’ की है।

मोदी सरकार ने, सूचना-प्रौद्योगिकी कानूनों का सरासर दुरुपयोग करते हुए, यू-ट्यूब के उक्त डॉक्यूमेंटरी को अपने प्लेटफार्म पर दिखाने पर प्रतिबंध लगा दिया। उसे यह पाबंदी भी पर्याप्त नहीं लगी तो, भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने उक्त डॉक्यूमेंटरी की विश्वसनीयता पर हमला बोलते हुए, भारत में प्रदर्शन के लिए पहले ही प्रतिबंधित इस डॉक्यूमेंटरी को झूठा, विद्वेषपूर्ण आदि-आदि करार देने से लेकर, भारत-विरोधी तथा बीबीसी के औपनिवेशिक सोच का नतीजा तक करार दे दिया। लेकिन, जब मोदी राज को इससे भी तसल्ली नहीं हुई तो, उसने दूसरे-दूसरे स्रोतों से, ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि प्लेटफार्मों पर उक्त डॉक्यूमेंटरी के लिंक साझा करने वाली पोस्टों को, सोशल मीडिया से हटवाने के लिए बाकायदा पूर्णकालिक युद्घ छेड़ दिया। इसने इमरजेंसी का पर्याय माने जाने वाले एक और शब्द, प्रैस-मीडिया की ‘सेंसरशिप’ को, एक बार फिर चलन में ला दिया है। लेकिन, कल्पना के भरोसे कुछ भी बाकी नहीं रहने की दीदा-दिलेरी में विश्वास करने वाली मोदी सरकार, सीधे ‘इमरजेंसी’ शब्द का प्रयोग करने से भी नहीं चूकी। उसने सूचना-प्रौद्योगिकी कानून के अंतर्गत 2021 के नियमों से प्राप्त ‘इमरजेंसी’ शक्तियों का ही इस डॉक्यूमेंटरी के खिलाफ अपने युद्घ में इस्तेमाल किया है।

बेशक, किसी भी सरकार को ऐसी किसी डॉक्यूमेंटरी मेें दिखाए गए तथ्यों से लेकर, उन तथ्यों के आधार पर निकाले गए निष्कर्षों तक, सभी पर असहमति व विरोध जताने का, उन पर सवाल उठाने का, उनका खंडन करने का और अपने हिसाब से सही तथ्य प्रस्तुत करने का अधिकार है। लेकिन, वहीं तक जहां तक यह तथ्य का तथ्य से, तर्क का तर्क से, जवाब दिए जाने का मामला हो। किसी प्रस्तुति या दावे, के जवाब में वैकल्पिक प्रस्तुति या दावा पेश करना तो प्राकृतिक अधिकार की श्रेणी में आता है। लेकिन, किसी डॉक्यूमेंटरी या किसी भी अन्य प्रस्तुति को, गलत या झूठा मानने के आधार पर, उसे कुचलने की, उसे कानूनी या गैर-कानूनी तरीकों से लोगों तक पहुंचने से ही रोकने की कोशिश करना, उस पर पाबंदी लगाना; जनतंत्रविरोधी है, तानाशाही का ही लक्षण है। आखिरकार, इस तरह जनता के जानने के अधिकार और उसके जानकारीपूर्ण विवेक से निर्णय लेने के अधिकार को ही तो छीना जाता है।

गणतंत्र की 74वीं सालगिरह पर, मोदी राज ने इस तरह एक प्रकार से भारत में जनतंत्र की जगह, तानाशाही के और बढ़ाए जाने का ही ऐलान किया है। और यह तानाशाही, भारतीय संविधान के जरिए स्थापित जनतांत्रिक व्यवस्था के लिए, इंदिरा गांधी की 1975-77 के दौर की तानाशाही से इस अर्थ में कहीं ज्यादा खतरनाक है कि उसे फिर भी एक ‘इमरजेंसी’ के कदम के तौर पर देखा तथा दिखाया जा रहा था, जबकि आज मोदी राज में जनतंत्र के इस तरह सिकोड़े जाने को, सामान्य या न्यू नॉर्मल की तरह दिखाया जा रहा है – यानी मोदी राज में तो यही चलेगा!

इस प्रसंग में चलते-चलाते एक बात और। बेशक, यह डॉक्यूमेंटरी भी 2002 के गुजरात के नरसंहार में गुजरात के तत्कालीन मोदी राज की संलिप्तता को निर्णायक तरीके से साबित नहीं कर सकती है। सुप्रीम कोर्ट का पिछले साल का फैसला भी, कुल-मिलाकर इसी का ऐलान करता है। इसके बावजूद, यह डॉक्यूमेंटरी दो महत्वपूर्ण काम करती है। पहला, यह कि वह सत्ता के सामने आवाज उठाने की हिम्मत के साथ, जिसे कम से कम मोदी राज के पिछले साढ़े आठ साल में तो भारतीय मुख्यधारा के मीडिया में से विलुप्त ही कर दिया गया है (जिसका सूचक प्रेस की स्वतंत्रता के विश्व सूचकांक पर भारत का तेजी से रसातल में जा लगना है) एक बार फिर इस नरसंहार के सिलसिले में उन सवालों को उठाती है, जिन्हें बेशक पिछले बीस सालों में इससे पहले भी अलग-अलग तरीकों से उठाया गया है — यह हिंसा इतनी इकतरफा, इतनी संगठित कैसे थी? हिंसा करने वालों को इतनी खुली छूट कैसे थी? लगातार कई दिनों तक चली इस हिंसा में, शासन-प्रशासन कहां थे? इन सवालों के जवाब की तलाश एक ही ओर इशारा करती है — इस मुस्लिमविरोधी हिंसा को तत्कालीन शासन का सक्रिय समर्थन हासिल था।

दूसरे, यह रिपोर्ट इस सच्चाई को सामने लाती है कि इस हिंसा में गुजराती मूल के तीन ब्रिटिश नागरिकों के मारे जाने के बाद, ब्रिटिश सरकार ने और यूरोपीय यूनियन ने भी, अपने राजनयिकों के जरिए इस नरसंहार की जांचें कराई थीं। और इन जांचों का दो-टूक नतीजा था कि यह कोई सांप्रदायिक दंगा नहीं, गुजरात के बड़े हिस्से में, मुस्लिम अल्पसंख्यकों की इथनिक सफाई की कोशिश थी और इसके पीछे सीधे नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तत्कालीन गुजरात शासन का हाथ था।

बेशक, ब्रिटिश व यूरोपीय यूनियन के प्रशासन द्वारा अपनी ही इन जांच रिपोर्टों को अब तक दबाकर रखा जाना, जब तक कि बीबीसी ने उनको सारी दुनिया के सामने लाकर नहीं रख दिया, मानवाधिकारों की चिंता के पश्चिमी जगत के खोखलेपन को भी उजागर करता है। फिर भी, यह कहे बिना नहीं रहा जा सकता है कि जिस तरह वर्तमान शासन, पश्चिमी ताकतों के मानवाधिकार के मामले में जरा सी चिंता दिखाने पर भी ‘औपनिवेशिक मानसिकता’ की गाली से हमले कर रहे हैं, वह यही दिखाता है कि भारत, 1950 में स्वीकृत संविधान की मूल भावनाओं से कितनी दूर आ गया हैै; जहां मानवाधिकार के बर्बर हनन के आरोपों का जवाब यह धमकी है कि, ‘हमारे अंदरूनी मामलों में दखलंदाजी करने वाले तुम कौन होते हो?’ यह तब है जबकि मानवाधिकारों की सार्वभौम घोषणा पर भारत ने न सिर्फ हस्ताक्षर किए हैं बल्कि उसे स्वतंत्र भारत के संविधान में एक प्रकार से आधारभूमि ही बनाया गया है। संविधान के जानकारों के अनुसार, हमारे संविधान के तीसरे और चौथे खंडों में, मानवाधिकारों की सार्वभौम घोषणा का सीधे अक्स ही दिखाई देता है।

बेशक, बीबीसी की डॉक्यूमेंटरी के बहाने से यह प्रसंग मूलभूत मानवाधिकार के रूप में सभी नागरिकों की कानून व शासन की नजरों में बराबरी को और इसलिए, संविधान के धर्मनिरपेेक्षता के आधार स्तंभ को और एक लंबी आजादी की लड़ाई से निकले संविधान में गारंटीकृत अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता तथा उससे संबद्घ अन्य स्वतंत्रताओं को, मोदी निजाम द्वारा बड़ी हिकारत से नष्ट किए जाने को दिखाता है। लेकिन, यह मौजूदा शासन द्वारा भारतीय गणतंत्र के लिए पैदा कर दिए गए खतरे का, एक हिस्सा भर है। इस खतरे के पीछे काम कर रही सांप्रदायिक तानाशाही के विस्तार की भूख का एक और मोर्चा, मौजूदा शासन के प्रतिनिधियों द्वारा सुप्रीम कोर्ट पर पिछले कुछ समय से लगातार किए जा रहे हमलों का है। इन्हीं हमलों की ताजातरीन कड़ी में, कानून मंत्री ने सुप्रीम कोर्ट पर उच्च ‘न्यायिक नियुक्तियों के अपहरण’ का आरोप जड़ दिया है।

याद रहे कि मसला सिर्फ यह नहीं है कि सारी सत्ता एक ही जगह केंद्रित करने की मुहिम में जुटी मौजूदा सरकार को, हाई कोर्ट तथा सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों की नियुक्ति की वर्तमान कॉलेजियम व्यवस्था हजम नहीं हो रही है, जिसमें नियुक्तियों पर सामान्यत: उसका नियंत्रण नहीं है। हालांकि एक अर्थ में यह व्यवस्था, उच्च न्यायिक नियुक्तियां, न्यायिक सत्ता के परामर्श से ही किए जाने के संवैधानिक निर्देश का ही विस्तार हैं, फिर भी इसके न्यायिक नियुक्तियों के लिए एक पर्याप्त या सबसे उपयुक्त व्यवस्था होने में बेशक बहस हो सकती है। लेकिन, इस व्यवस्था में न्यायपालिका की स्वतंत्रता की अधिकतम गारंटी है, जिसके साथ समझौता नहीं किया जा सकता है, जबकि ठीक इसीलिए तो सारी संवैधानिक संस्थाओं को स्वतंत्र से शासन का कृपाकांक्षी बनाने में लगी मोदी सरकार की आंखों में, कॉलेजियम व्यवस्था बुरी तरह खटक रही है। जाहिर है कि मौजूदा शासन अपने ही प्रति ‘कमिटेड’ न्यायपालिका सुनिश्चित करना चाहता है।

फिर भी, यह सिर्फ तात्कालिक रूप से न्यायपालिका को अपने वफादारों से भरने तथा न्यायपालिका की स्वतंत्रता को कमजोर करने तक ही सीमित रहने वाला मामला नहीं है। नव-निर्वाचित उपराष्ट्रपति के सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ छेड़े गए अभियान में, जिस तरह संविधान में संशोधन के संसद के अधिकार की सर्वोच्चता तथा संपूर्णता का दावा किया गया है और ऐसे संविधान संशोधनों की संवैधानिक वैधता की परीक्षा करने के, सर्वोच्च संवैधानिक अदालत के रूप में सुप्रीम कोर्ट के अधिकार को ही खारिज किया जा रहा है, उसके संकेत और भी खतरनाक हैं। अगर, बुनियादी ढांचे के रूप में संविधान का कोई न्यूनतम सुरक्षित ढांचा ही नहीं है, जिसे संसदीय बहुमत भी नहीं बदल सकता है, तो संसदीय बहुमत के बल पर भारत को, एक धर्माधारित तानाशाही में बदलने से क्या रोकेगा? यह नहीं भूलना चाहिए कि भाजपा के पितृ संगठन, आरएसएस के आधारभूत या कोर मुद्दों में से, एक प्रमुख मुद्दा धर्मनिरपेक्ष राज्य के प्रावधान समेत, पूरे संविधान की ही ”समीक्षा” तथा बदलाव का रहा है।

वाजपेयी की सरकार में इस दिशा में हिचकिचाहट भरी कोशिशें भी की गई थीं, लेकिन गठबंधन की मजबूरियों के चलते, उस कसरत में से कुछ खास निकला नहीं था। पर अब, जबकि भाजपा दोनों सदनों में दो-तिहाई बहुमत भी जुगाड़ने में समर्थ है, संविधान की बुनियादों को ही खोदने के आरएसएस के मंसूबों में बाधक, संविधान के बुनियादी ढांचे की रक्षा करने के कर्तव्य की नजर से, संसदीय बहुमत के निर्णयों की समीक्षा करने के अधिकार से संपन्न, संवैधानिक अदालत ही तो है।

बेशक, गणतंत्र, अंतत: गण का शासन है। यह गणतंत्र भारतीय जनगण की ही रचना है और अपने शासन की हिफाजत भी उसे ही करनी होगी। हां! मोदी राज के साढ़े आठ साल ने, हमारे संविधान निर्माता डॉ. अम्बेडकर की एक भविष्यवाणी जरूर सच साबित कर दी है कि अच्छे से अच्छा संविधान भी अगर खराब लोगों के हाथों में पड़ जाएगा, तो वे उसे खराब कर देंगे। भारतीय गणतंत्र अपने चौहत्तरवें साल में अपने अब तक के सबसे गंभीर खतरे का सामना कर रहा है।

•राजेंद्र शर्मा
[, लेखक ‘ लोकलहर ‘ के संपादक हैं ]

🟥🟥🟥

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

विधानसभा में गूंजा प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना में भ्रष्टाचार का मुद्दा, 1400 महिलाओं के 61 लाख रुपये गबन का आरोप; विपक्ष का वॉकआउट
breaking Chhattisgarh

विधानसभा में गूंजा प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना में भ्रष्टाचार का मुद्दा, 1400 महिलाओं के 61 लाख रुपये गबन का आरोप; विपक्ष का वॉकआउट

IPS जयंत वैष्णव बने मुख्यमंत्री सुरक्षा के नए SP, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश
breaking Chhattisgarh

IPS जयंत वैष्णव बने मुख्यमंत्री सुरक्षा के नए SP, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश

‘सरकार से कहिए ऐसा न करें’, SC ने कहा- 9वीं कक्षा में तीसरी भाषा पढ़ने से तनाव बढ़ेगा
breaking National

‘सरकार से कहिए ऐसा न करें’, SC ने कहा- 9वीं कक्षा में तीसरी भाषा पढ़ने से तनाव बढ़ेगा

होर्मुज रूट पर भारतीय नाविकों की तैनाती पर सरकार ने लिया बड़ा फैसला, DGMA ने जारी की एडवाइजरी
breaking international

होर्मुज रूट पर भारतीय नाविकों की तैनाती पर सरकार ने लिया बड़ा फैसला, DGMA ने जारी की एडवाइजरी

आउटसोर्सिंग कर्मचारियों पर घिरे स्वास्थ्य मंत्री, भाजपा विधायकों ने कहा, चरित्र सत्यापन क्यों नहीं, मंत्री ने दिलाया शत प्रतिशत सत्यापन का भरोसा
breaking Chhattisgarh

आउटसोर्सिंग कर्मचारियों पर घिरे स्वास्थ्य मंत्री, भाजपा विधायकों ने कहा, चरित्र सत्यापन क्यों नहीं, मंत्री ने दिलाया शत प्रतिशत सत्यापन का भरोसा

जो गुजरात में बैन, वो दवा छत्तीसगढ़ में खरीदी गई ? स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने सदन में किया स्पष्ट
breaking Chhattisgarh

जो गुजरात में बैन, वो दवा छत्तीसगढ़ में खरीदी गई ? स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने सदन में किया स्पष्ट

रथ यात्रा स्पेशल: घर में बनाएं भगवान जगन्नाथ का प्रिय खाजा, जानें आसान रेसिपी
breaking Chhattisgarh

रथ यात्रा स्पेशल: घर में बनाएं भगवान जगन्नाथ का प्रिय खाजा, जानें आसान रेसिपी

सदन में गूंजा नकटी में बुलडोजर कार्रवाई का मामला, स्थगन प्रस्ताव खारिज होने पर नाराज़ विपक्ष ने गर्भगृह में जाकर की नारेबाजी, सभी विपक्षी विधायक निलंबित
breaking Chhattisgarh

सदन में गूंजा नकटी में बुलडोजर कार्रवाई का मामला, स्थगन प्रस्ताव खारिज होने पर नाराज़ विपक्ष ने गर्भगृह में जाकर की नारेबाजी, सभी विपक्षी विधायक निलंबित

पोलैंड के उप विदेश मंत्री का बड़ा दावा, कहा- PM मोदी के कहने पर पुतिन ने यूक्रेन पर परमाणु हमला रोका
breaking international

पोलैंड के उप विदेश मंत्री का बड़ा दावा, कहा- PM मोदी के कहने पर पुतिन ने यूक्रेन पर परमाणु हमला रोका

विधानसभा में बीज संकट को लेकर जोरदार हंगामा, स्पीकर ने स्थगन प्रस्ताव ठुकराया, गर्भगृह में नारेबाजी के बाद 34 विपक्षी विधायक निलंबित
breaking Chhattisgarh

विधानसभा में बीज संकट को लेकर जोरदार हंगामा, स्पीकर ने स्थगन प्रस्ताव ठुकराया, गर्भगृह में नारेबाजी के बाद 34 विपक्षी विधायक निलंबित

औद्योगिक दुर्घटनाओं पर विधानसभा में बवाल, वेदांता डायरेक्टर पर FIR का मुद्दा गरमाया, मंत्री के जवाब से नाराज़ विपक्ष ने किया वॉकआउट
breaking Chhattisgarh

औद्योगिक दुर्घटनाओं पर विधानसभा में बवाल, वेदांता डायरेक्टर पर FIR का मुद्दा गरमाया, मंत्री के जवाब से नाराज़ विपक्ष ने किया वॉकआउट

अब AI करेगा जंगल की चौकीदारी, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम का ट्रायल शुरू
breaking Chhattisgarh

अब AI करेगा जंगल की चौकीदारी, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम का ट्रायल शुरू

E20 पेट्रोल को लेकर मोदी सरकार सख्त हुई, ऐसे लोगों के खिलाफ कड़े एक्शन का आदेश दिया
breaking Chhattisgarh

E20 पेट्रोल को लेकर मोदी सरकार सख्त हुई, ऐसे लोगों के खिलाफ कड़े एक्शन का आदेश दिया

आओ ‘सेक्स’ पर बात करेंः प्राइमरी क्लास से दी जाएगी सेक्स एजुकेशन, हफ्ते में दो दिन चलेगी क्लास, जानें बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
breaking National

आओ ‘सेक्स’ पर बात करेंः प्राइमरी क्लास से दी जाएगी सेक्स एजुकेशन, हफ्ते में दो दिन चलेगी क्लास, जानें बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?

भाडे़ के NRI नहीं लाए गए…ऑस्ट्रेलिया में पीएम मोदी के कार्यक्रम पर आयोजकों की सफाई, कहा- माफ़ी मांगे राहुल और मल्लिकार्जुन खड़गे’
breaking international

भाडे़ के NRI नहीं लाए गए…ऑस्ट्रेलिया में पीएम मोदी के कार्यक्रम पर आयोजकों की सफाई, कहा- माफ़ी मांगे राहुल और मल्लिकार्जुन खड़गे’

विधानसभा में विधायक रिकेश की पहल, शहरी क्षेत्रों में पट्टा वितरण की प्रक्रिया होगी शुरू
breaking Chhattisgarh

विधानसभा में विधायक रिकेश की पहल, शहरी क्षेत्रों में पट्टा वितरण की प्रक्रिया होगी शुरू

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने शिक्षिका की बर्खास्तगी का आदेश किया निरस्त, बिना विभागीय जांच हटाना असंवैधानिक, सेवा बहाली के निर्देश
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने शिक्षिका की बर्खास्तगी का आदेश किया निरस्त, बिना विभागीय जांच हटाना असंवैधानिक, सेवा बहाली के निर्देश

धान के साथ वैकल्पिक फसलों को बढ़ावा, किसानों को मिलेंगे ₹15 हजार प्रति एकड़ की सहायता
breaking Chhattisgarh

धान के साथ वैकल्पिक फसलों को बढ़ावा, किसानों को मिलेंगे ₹15 हजार प्रति एकड़ की सहायता

छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों की सौगात, 250 सीटों को मिली स्वीकृति, सीएम साय ने पीएम मोदी मोदी और स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभार
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों की सौगात, 250 सीटों को मिली स्वीकृति, सीएम साय ने पीएम मोदी मोदी और स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभार

राज्य पुलिस सेवा के तीन वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले, तारकेश्वर पटेल ADCP से बने DCP
breaking Chhattisgarh

राज्य पुलिस सेवा के तीन वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले, तारकेश्वर पटेल ADCP से बने DCP

कविता

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’
poetry

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

साहित्यिक पटल : सुरभि ताम्रकर ‘शावि’
poetry

साहित्यिक पटल : सुरभि ताम्रकर ‘शावि’

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर
poetry

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर

गीत – डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

गीत – डॉ. दीक्षा चौबे

इस माह की नवाकुंर कवयित्री – सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

इस माह की नवाकुंर कवयित्री – सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

इस माह के बाल साहित्यकार : कमलेश चंद्राकर
poetry

इस माह के बाल साहित्यकार : कमलेश चंद्राकर

साहित्यनामा – अमृता मिश्रा
poetry

साहित्यनामा – अमृता मिश्रा

इस माह के ग़ज़लकार : शुभेंदु बागची ‘मुन्तज़िर’
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : शुभेंदु बागची ‘मुन्तज़िर’

कवि और कविता : हरिप्रकाश गुप्ता ‘सरल’
poetry

कवि और कविता : हरिप्रकाश गुप्ता ‘सरल’

इस माह के कवि : प्रकाशचंद्र मण्डल
poetry

इस माह के कवि : प्रकाशचंद्र मण्डल

कवि और कविता : दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर
poetry

कवि और कविता : दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

कवि और कविता : कमलेश चंद्राकर
poetry

कवि और कविता : कमलेश चंद्राकर

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

कविता श्रृंखला आरंभ : डॉ. शिरोमणि माथुर
poetry

कविता श्रृंखला आरंभ : डॉ. शिरोमणि माथुर

कविता श्रृंखला ‘आरंभ’ में : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

कविता श्रृंखला ‘आरंभ’ में : दीप्ति श्रीवास्तव

कहानी

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

story

कहानी : ‘ पानी के लिए ‘ – उर्मिला शुक्ल

लेख

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

⏩ 12 अगस्त-  भोजली पर्व पर विशेष
Article

⏩ 12 अगस्त- भोजली पर्व पर विशेष

Article

■पर्यावरण दिवस पर चिंतन : संजय मिश्रा [ शिवनाथ बचाओ आंदोलन के संयोजक एवं जनसुनवाई फाउंडेशन के छत्तीसगढ़ प्रमुख ]

Article

■पर्यावरण दिवस पर विशेष लघुकथा : महेश राजा.

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन