• Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ : फर्जी गूगल कस्टमर केयर [जामताड़ा] गिरोह के ठग गिरफ़्तार…

छत्तीसगढ़ : फर्जी गूगल कस्टमर केयर [जामताड़ा] गिरोह के ठग गिरफ़्तार…

4 years ago
277

 बैंक खातों में लिंक मोबाईल नम्बर को अपडेट करने तथा विभिन्न रिमोट एक्सेस एप डाउनलोड कराकर लोगों को अपने झांसे में लेकर देश भर में करते है ठगी।

 आरोपियों द्वारा थाना पण्डरी एवं पुरानी बस्ती में दर्ज प्रकरण के चारों प्रार्थियों से कुल 19,54,040/- रूपये की किये है ठगी।

 थाना पण्डरी के अपराध क्रमांक 14/2023 धारा 420 भादवि के प्रार्थी सुदर्शन जैन के प्रकरण में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की साईबर विंग द्वारा घटना घटित होने के उपरांत त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रार्थी के खाते में 11 लाख रूपये कराये जा चुके है वापस (रिफण्ड)।

 फर्जी गूगल कस्टमर केयर के नाम पर क्विक सपोर्ट, टीम व्यूवर एवं एनीडेस्क सहित अन्य एप डाउनलोड कराकर देते है ठगी की घटनाओं को अंजाम।

 गिरफतार आरोपियों मंे 04 जामताड़ा, देवघर झारखण्ड व 01 आरोपी जालोर राजस्थान के निवासी।

 आरोपियों द्वारा ठगी हेतु उपयोग किये जाने वाले मोबाईल नंबर एवं बैंक खाते रहते है किसी अन्य व्यक्तियों के नाम पर।

 आरोपियान दुर्गापुर पश्चिम बंगाल में एक मकान में ठगी की घटनाओं को देते थे अंजाम।

 झारखण्ड के गिरीडीह, देवघर, धनबाद एवं जामताड़ा एरिया पूरे देशभर में है सायबर क्राईम करने के नाम से प्रसिद्ध।

 आरोपियों के कब्जे से घटना से संबंधित 16 नग मोबाईल फोन, विभिन्न कम्पनियों के 151 नग सिम कार्ड एवं अलग- अगल बैंको के 11 नग ए.टी.एम. कार्ड किया गया है जप्त।

 आरोपियों के विरूद्ध थाना पण्डरी में अपराध क्रमांक 14/2023 धारा 420, 34 भादवि., 51/2023 धारा 420, 34, 295/2022 धारा 420, 34 भादवि. तथा थाना पुरानी बस्ती के अपराध क्रमांक 551/2022 धारा 420, 34 भादवि. का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

 आरोपियों से ठगी की अन्य घटनाओं तथा गिरोह के अन्य सदस्यों के संबंध में की जा रही है विस्तृत पूछताछ।

 आरोपियों के द्वारा गुजरात, यू0पी0, बिहार एवं वेस्ट बंगाल में भी ठगी को दिया है अंजाम।

विवरण – प्रार्थी सुदर्शन जैन ने थाना पण्डरी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अशोका हाईट्स मोवा रायपुर में रहता है। प्रार्थी के आई.सी.आई.सी.आई, आई.डी.एफ.सी, क्रेडिट कार्ड एवं फोन पे एप में उसका मोबाईल नम्बर 9302120235 एवं 8109571337 लिंक है। दिनांक 06.01.2023 को प्रार्थी को अज्ञात मोबाईल नम्बर के धारक द्वारा ओ.टी.पी जानने के लिये फोन आया जिस पर प्रार्थी द्वारा बैंक में इसकी शिकायत दी गई, जिस पर बैंक द्वारा प्रार्थी को रजिस्टर्ड मोबाईल फोन नम्बर बदलने का सुझाव दिया गया। प्रार्थी ने दिनांक 13.01.2023 को फोन पे एप में अपना रजिस्टर्ड मोबाईल फोन नम्बर बदलने के लिये गूगल में सर्च कर कस्टमर केयर का मोबाईल नम्बर प्राप्त किया। प्रार्थी द्वारा मोबाईल नम्बर पर फोन लगाने पर उक्त मोबाईल फोन नम्बर के अज्ञात धारक द्वारा प्रार्थी को फोन पे एप में नम्बर बदलने हेतु मोबाईल फोन में फे-सपोर्ट नामक एप डाउनलोड करने को कहा, जिस पर प्रार्थी द्वारा उक्त अज्ञात मोबाईल फोन के धारक के कहे अनुसार अपने मोबाईल फोन में फै-सपोर्ट एप डाउनलोड किया एवं उसके बताये अनुसार प्रोसेस करने लगा। इसी दौरान प्रार्थी को उसके मोबाईल फोन पर उसके एच.डी.एफ.सी बैंक खाते एवं क्रेडिट कार्ड, आई.डी.एफ.सी क्रेडिट कार्ड तथा इंडसइंड बैंक क्रेडिट कार्ड से अलग-अलग किश्तों में कुल 14,49,041/- रूपये का आॅनलाईन आहरण होने की जानकारी प्राप्त हुई। इस प्रकार अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रार्थी के साथ फै-सपोर्ट नामक एप डाउनलोड करा उससे लाखों रूपये की ठगी की गई है। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना पण्डरी में अपराध क्रमांक 14/2023 धारा 420 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

विवरण – प्रार्थी सुभाष चंद्र ने थाना पण्डरी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अशोका रतन शंकर नगर रायपुर में रहता है तथा एस.के.एस इस्पात एडं पावर लिमिटेड सिलतरा रायपुर में जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत है। दिनांक 07.02.2023 को अज्ञात मोबाईल नंबर 8927188479 के धारक द्वारा प्रार्थी केे मोबाईल फोन में ओटीपी भेजकर तथा मोबाईल फोन में एनीडेस्क एप डाउनलोड कराकर प्रार्थी के बैंक खाते से 1,92,201/- रूपये का ठगी किया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना पण्डरी में अपराध क्रमांक 51/2023 धारा 420 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

विवरण- प्रार्थिया श्रीमती संध्या काबरा ने थाना पण्डरी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अशोका रतन रायपुर में रहती है। प्रार्थिया द्वारा एचडीएफसी बैंक से क्रेडिट कार्ड प्राप्त करने हेतु आॅनलाईन आवेदन दिया गया था। दिनांक 25.08.2022 को प्रार्थिया के मोबाईल नंबर 9826196818 पर अज्ञात मोबाईल नंबर 7584994407 के धारक द्वारा फोन कर कहा गया कि आपका क्रेडिट कार्ड अभी तक नहीं आया है तथा प्राप्त करने हेतु एनीडेस्क एप डाउनलोड करने कहा जिस पर प्रार्थिया द्वारा अपने मोबाईल फोन पर एनीडेस्क एप डाउनलोड किया। प्रार्थिया अज्ञात मोबाईल नम्बर के धारक द्वारा बताये अनुसार प्रोसेस करने पर उसके एचडीएफसी बैंक खाता से अलग-अलग किश्तों में कुल 2,12,798/- रूपये आहरण होने की जानकारी प्राप्त हुई। इस प्रकार अज्ञात मोबाईल नम्बर के धारक द्वारा प्रार्थिया को एनीडेस्क एप डाउनलोड कराकर उससे लाखों रूपये की ठगी की गई। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना पण्डरी में अपराध क्रमांक 295/22 धारा 420 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

विवरण – प्रार्थी केदार प्रधान ने थाना पुरानी बस्ती में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह कुशालपुर पुरानीबस्ती में रहता है तथा दिनांक 14.12.2022 को अज्ञात एच.डी.एफ.सी बैंक के खाता धारक द्वारा प्रार्थी के उड़ीसा स्थित एस.बी.आई. बैंक के खाते से 1,00,000/- रूपये का आॅनलाईन आहरण कर ठगी किया गया। जिस पर अज्ञात अरोपी के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 551/22 धारा 420 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में प्रार्थी सुदर्शन जैन के साथ ठगी की घटना घटित होने के उपरांत पूर्व में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की साईबर विंग द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ कर लेन-देन एवं अन्य समस्त जानकारियां प्राप्त करते हुए जिन खातों में आवेदक द्वारा रकम स्थानांतरण किया गया था उनकी जानकारी प्राप्त कर साईबर विंग द्वारा प्रार्थी के खाते में कुल 11,00,000/- रूपये वापस (रिफण्ड) कराया जा चुका है।

चूंकि उक्त दोनों घटनायें गंभीर प्रवृत्ति की होने से घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री देव चरण पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती श्री राजेश चैधरी, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री दिनेश सिन्हा, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, थाना प्रभारी पुरानी बस्ती तथा थाना प्रभारी पण्डरी को अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना पण्डरी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी टीम के सदस्यों द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थिया से विस्तृत पूछताछ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा जिस मोबाईल नंबरों से प्रार्थी के मोबाईल फोन पर किया गया था, उन मोबाईल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण करने के साथ ही जिन खातों में रकम स्थानांतरित किये गये थे, उन खातों के संबंध में भी संबंधित बैंकों से दस्तावेज व जानकारी प्राप्त की जाकर अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी में लगी टीम को मोबाईल नंबरों तथा दस्तावेजो का लगातार विश्लेषण करते हुये अंततः आरोपी को चिन्हांकित करने में सफलता मिली तथा आरोपियों को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में लोकेट किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों को पश्चिम बंगाल रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल) पहुंचकर लगातार कैम्प करते हुए आरोपियों की पड़ताल करने पर यह सुनिश्चित हुआ कि आरोपियों द्वारा बहुत ही सर्तकता से अपनी स्वयं की पहचान छिपाते हुये इस तरह की ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपियों द्वारा उपयोग किये गये मोबाईल नंबर फर्जी होने के साथ ही बैंक खातों के पते भी दूसरे स्थानों के थे। आरोपियों द्वारा उन मोबाईल नंबरों एवं खातों का उपयोग सिर्फ और सिर्फ ठगी की वारदात को कारित करने के लिए किया गया था। पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में कैम्प कर रही टीम को तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों के दुर्गापुर स्थित एक मकान में होने की जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा उक्त मकान में रेड कार्यवाही की गई मकान में पांच व्यक्ति उपस्थित थे। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम एम.डी. आलम, दिनेश राय, प्रकाश राजवार, महेन्द्र सिंह तथा रोहित कुमार यादव निवासी देवघर झारखण्ड का होना बताया गया। घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त ठगी की घटनाओं को कारित करने के अलावा देशभर में मोबाईल नम्बर अपडेट करने के नाम पर अलग-अलग लोगोें को अपना शिकार बनाते हुए लाखों रूपए की ठगी करना बताया गया।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा पांचों आरोपियों को गिरफ्तार उनके कब्जे से घटना से संबंधित 16 नग मोबाईल फोन, विभिन्न कम्पनियों के 151 नग सिम कार्ड एवं अलग- अलग बैंको के 11 नग ए.टी.एम. कार्ड जप्त कर आरोपियों को ट्रांजिस्ट रिमाण्ड पर दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल) से रायपुर लाया गया है।

गिरफ्तार आरोपी-

01. एम.डी. आलम पिता पांचूमिया उम्र 33 साल निवासी झारखण्ड हाल पता विधान नगर निरामोय हाॅस्पिटल के पास दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल)।

02. दिनेश राय पिता भोलानाथ उम्र 21 साल निवासी झारखण्ड हाल पता विधान नगर निरामोय हाॅस्पिटल के पास दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल)।

03. प्रकाश राजवार पिता देवी राजवार उम्र 30 साल निवासी झारखण्ड हाल पता विधान नगर निरामोय हाॅस्पिटल के पास दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल)।

04. महेन्द्र सिंह पिता प्रताप सिंह उम्र 28 साल निवासी राजस्थान हाल पता प्रत्युंजय हाउसिंग बी-20 मुटीपारा दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल)।

05. रोहित कुमार यादव पिता प्रभाकर यादव 23 साल निवासी देवघर झारखण्ड हाल पता विधान नगर निरामोय हाॅस्पिटल के पास दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल)।

कार्यवाही में निरीक्षक दीपक पासवान थाना प्रभारी पण्डरी, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से निरीक्षक गौरव तिवारी, प्र.आर. महेन्द्र राजपूत, राधाकांत पाण्डेय, मार्तण्ड सिंह, आर. धनंजय गोस्वामी, हिमांशु राठौड़, आशीष पाण्डेय, संदीप सिंह, आलम बेग, सुरेश देशमुख, नितेश राजपूत, गणेश मरावी, रवि प्रभाकर, बसंती मौर्य, रक्षित केन्द्र उपनिरीक्षक यू.एन. शांत कुमार, थाना खम्हारडीह से उपनिरीक्षक रूपेन्द्र देवांगन, थाना आमानाका से सउनि वीर सिंह राज की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

[ राजन कुमार सोनी, छत्तीसगढ़ हेड न्यूज़ प्रभारी ‘ छत्तीसगढ़ आसपास ‘ ]

🟥🟥🟥

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

गणेशोत्सव पर छत्तीसगढ़ में 700 करोड़ का कारोबार, 50 लाख घरों में विराजेंगे बप्पा, मूर्तियों के दाम 50% तक बढ़े
breaking Chhattisgarh

गणेशोत्सव पर छत्तीसगढ़ में 700 करोड़ का कारोबार, 50 लाख घरों में विराजेंगे बप्पा, मूर्तियों के दाम 50% तक बढ़े

छत्तीसगढ़ में दिव्यांगजनों को बड़ी सौगात नेत्रहीन भी बन सकेंगे प्रथम-द्वितीय श्रेणी के अधिकारीसरकारी पद चिन्हांकित
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में दिव्यांगजनों को बड़ी सौगात नेत्रहीन भी बन सकेंगे प्रथम-द्वितीय श्रेणी के अधिकारीसरकारी पद चिन्हांकित

छत्तीसगढ़ में थमेगी बारिश की रफ्तार, रायपुर में 32 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान; जानें आज का मौसम
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में थमेगी बारिश की रफ्तार, रायपुर में 32 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान; जानें आज का मौसम

जशपुर से बस्तर तक कंटेंट क्रिएटर्स का कमाल, छत्तीसगढ़ी संस्कृति को 40 देशों तक पहुंचाया, भाषा बनी डिजिटल ताकत
breaking Chhattisgarh

जशपुर से बस्तर तक कंटेंट क्रिएटर्स का कमाल, छत्तीसगढ़ी संस्कृति को 40 देशों तक पहुंचाया, भाषा बनी डिजिटल ताकत

महतारी वंदन योजना से लखपति दीदी तक… ढाई साल में विष्णु देव साय सरकार के बड़े फैसलों से ऐसे बदली छत्तीसगढ़ की तस्वीर
breaking Chhattisgarh

महतारी वंदन योजना से लखपति दीदी तक… ढाई साल में विष्णु देव साय सरकार के बड़े फैसलों से ऐसे बदली छत्तीसगढ़ की तस्वीर

ताकतवर की सेवा करना और कमजोर को धोखा क्या यही न्याय है? – एमए बेबी, महासचिव, सीपीआईएम
breaking Chhattisgarh

ताकतवर की सेवा करना और कमजोर को धोखा क्या यही न्याय है? – एमए बेबी, महासचिव, सीपीआईएम

ब्रह्माकुमारीज़ : ‘एक रिश्ता- जो जीवन बदल दे’ थीम पर श्री कृष्ण की दिव्य झांकी [3-22 सितम्बर, 2026] कर रही है सभी को आकर्षित
breaking Chhattisgarh

ब्रह्माकुमारीज़ : ‘एक रिश्ता- जो जीवन बदल दे’ थीम पर श्री कृष्ण की दिव्य झांकी [3-22 सितम्बर, 2026] कर रही है सभी को आकर्षित

तमिलनाडु के सलेम स्टील प्लांट के महिला सर्किल समूह महिला समाज का तीज मिलन समारोह सम्पन्न
breaking Chhattisgarh

तमिलनाडु के सलेम स्टील प्लांट के महिला सर्किल समूह महिला समाज का तीज मिलन समारोह सम्पन्न

PM मोदी की बात पुतिन-शी तक पहुंचाने वाले सिद्धार्थ बाबू कौन? AIR 15 के बाद भी IAS नहीं, चुना IFS
breaking international

PM मोदी की बात पुतिन-शी तक पहुंचाने वाले सिद्धार्थ बाबू कौन? AIR 15 के बाद भी IAS नहीं, चुना IFS

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा अपडेट: छत्तीसगढ़ के शहरी क्षेत्रों में इतने सालों से रह रहे हैं तो हो जाएंगे पात्र
breaking Chhattisgarh

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा अपडेट: छत्तीसगढ़ के शहरी क्षेत्रों में इतने सालों से रह रहे हैं तो हो जाएंगे पात्र

छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका, तीजा और गणेश चतुर्थी पर 7 मेमू और पैसेंजर ट्रेनें रद, यात्री बसों पर बढ़ा दबाव
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका, तीजा और गणेश चतुर्थी पर 7 मेमू और पैसेंजर ट्रेनें रद, यात्री बसों पर बढ़ा दबाव

छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक जारी रहेगा बारिश का दौर, ठंडी हवा और बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंडक, सुहाना हुआ मौसम
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक जारी रहेगा बारिश का दौर, ठंडी हवा और बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंडक, सुहाना हुआ मौसम

सरकारी स्कूलों में बड़ा बदलाव! प्राचार्यों को अब रोज करना होगा ये काम, जानिए छात्रों पर क्या पड़ेगा प्रभाव?
breaking Chhattisgarh

सरकारी स्कूलों में बड़ा बदलाव! प्राचार्यों को अब रोज करना होगा ये काम, जानिए छात्रों पर क्या पड़ेगा प्रभाव?

सीएम विष्णु देव साय ने परिवार संग देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’, बाबा नीम करौली के जीवन पर बनी फिल्म को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री किया, राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष भी मौजूद रहे
breaking Chhattisgarh

सीएम विष्णु देव साय ने परिवार संग देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’, बाबा नीम करौली के जीवन पर बनी फिल्म को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री किया, राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष भी मौजूद रहे

एक ही तारीख, दो अलग संदेश! 9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने याद किया स्वामी विवेकानंद का शिकागो भाषण
breaking National

एक ही तारीख, दो अलग संदेश! 9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने याद किया स्वामी विवेकानंद का शिकागो भाषण

चीनी मीडिया ने पीएम मोदी की तारीफ कीः 7 साल बाद शी जिनपिंग के भारत दौरे को लेकर खूब वाहवाही की, जानें Global Times ने क्या लिखा
breaking international

चीनी मीडिया ने पीएम मोदी की तारीफ कीः 7 साल बाद शी जिनपिंग के भारत दौरे को लेकर खूब वाहवाही की, जानें Global Times ने क्या लिखा

बड़ी खबर : गुरु बालदास के बड़े बेटे और मंत्री खुशवंत साहब के भाई ढाल दास ने थामा कांग्रेस का हाथ
breaking Chhattisgarh

बड़ी खबर : गुरु बालदास के बड़े बेटे और मंत्री खुशवंत साहब के भाई ढाल दास ने थामा कांग्रेस का हाथ

छत्तीसगढ़ में ढहाए जाएंगे जर्जर भवन, कलेक्टर और एसपी को सीएम ने दिए निर्देश, होगा सेफ्टी ऑडिट
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में ढहाए जाएंगे जर्जर भवन, कलेक्टर और एसपी को सीएम ने दिए निर्देश, होगा सेफ्टी ऑडिट

सरकारी नौकरी चाहिए तो छत्तीसगढ़ का निवासी होना जरूरी, तृतीय-चतुर्थ श्रेणी भर्ती में बदले नियम
breaking Chhattisgarh

सरकारी नौकरी चाहिए तो छत्तीसगढ़ का निवासी होना जरूरी, तृतीय-चतुर्थ श्रेणी भर्ती में बदले नियम

CM साय ने टाउन प्लानिंग के 21 सहायक संचालकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- शहरों की नींव होगी मजबूत
breaking Chhattisgarh

CM साय ने टाउन प्लानिंग के 21 सहायक संचालकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- शहरों की नींव होगी मजबूत

कविता

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ
poetry

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन
poetry

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य
poetry

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी
poetry

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’

इस माह की कवयित्री –  सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर
poetry

इस माह की कवयित्री – सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’
poetry

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला
poetry

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला

कहानी

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू
story

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

लेख

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से
Article

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक
Article

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

काव्य संध्या : प्रगतिशील कवि डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय के निवास में दिव्या सक्सेना, विजया भारती, गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीश’, पारुल पांडेय, संजय मैथिल, युसूफ सागर, हाजी रियाज़ खान गौहर, मनमोहन मतवाला, ओम पांडेय, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, छ्गनलाल सोनी, संतराम वर्मा और डॉ. आरबी कुशवाहा शामिल हुए

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन