- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ के दिग्गज मंत्री टी एस सिंहदेव ने कहा कि आरएसएस के रहते भाजपा को कम आंकना सही नहीं
छत्तीसगढ़ के दिग्गज मंत्री टी एस सिंहदेव ने कहा कि आरएसएस के रहते भाजपा को कम आंकना सही नहीं
3 years ago
385
0
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भाजपा की स्थिति को लेकर कहा कि भाजपा और उनके संगठन की अपनी एक मजबूती है, उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। पिछले 45- 50 साल का राजनीतिक अनुभव कहता है। आरएसएस के होने के कारण भाजपा को कम नहीं आंकना चाहिए। अकेले भाजपा इतनी शक्तिशाली ना हो लेकिन आरएसएस प्लस भाजपा इसको कभी कम नहीं आंकना चाहिए। हालांकि, आगे सिंहदेव ने कहा कि, पिछले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की इतनी कम सीट आई है कि उनका मनोबल टूटा हुआ है। आज उनके अंदर से ही कोई ऐसी शक्ति सामने नहीं आ रही है। स्थिति ये है कि, पब्लिक के बीच फोकस में आने के लिए भाजपा अपने गवर्नर का ही क्रिटिसाइज कर रही है।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)