• Chhattisgarh
  • विशेष : कायर है इस देश का प्रधानमंत्री – प्रियंका गांधी

विशेष : कायर है इस देश का प्रधानमंत्री – प्रियंका गांधी

3 years ago
411

[राजघाट पर संकल्प सत्याग्रह में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का पुरा भाषण]

आदरणीय साथियो.

यहां पर बैठे हुए मेरे मन में एक बात आई। 32 साल पुरानी बात है। मेरे पिता की शवयात्रा तीनमूर्ति भवन से निकली। अपनी मां और भाई के साथ हम एक गाड़ी में बैठे थे, सामने भारतीय सेना की एक ट्रक थी, फूलों से लदी हुई थी, उसके ऊपर मेरे पिता जी का शव था। थोड़ी देर काफिला चला, फिर राहुल कहने लगे- मैं उतरना चाहता हूं। मां ने मना किया। उस समय सुरक्षा का भी मसला था। मां ने कहा, तुम उतर नहीं सकते। राहुल ने जिद की तो मैंने मां से कहा, उतरने दो। राहुल उतरा और उस सेना के ट्रक के पीछे चलने लगा। कड़ी धूप में अपने पिता के जनाजे के साथ पैदल चलते चलते राहुल यहां तक आए। इस जगह (राजघाट) से कुछ गज दूर मेरे पिता का अंतिम संस्कार हुआ। वो चित्र अभी भी मेरे दिमाग में है। मेरे पिता का शव तिरंगे झंडे में लपेटा गया था। ये जो तिरंगा लहरा रहा है, इसी तिरंगे के नीचे मेरे पिता का शव था और उसके पीछे चलते चलते मेरा भाई यहां समाधिस्थल तक आया था। उस शहीद पिता का अपमान भरी संसद में किया जाता है। उस शहीद के बेटे को आप देशद्रोही और मीरजाफर कहते हैं। उसकी मां का अपमान करते हैं। आपके मंत्री भरी संसद में मेरी मां का अपमान करते हैं। आपके एक मुख्यमंत्री कहते हैं, राहुल गांधी को पता भी नहीं है कि उनका पिता कौन है? आपके प्रधानमंत्री भरी संसद में खड़े होकर कहते हैं कि आपका परिवार नेहरू नाम इस्तेमाल क्यों नहीं करता। पूरे परिवार का अपमान करते हैं। कश्मीरी पंडित समाज के रिवाज का अपमान करते हैं जिसके तहत पिता के मरने पर एक बेटा पगड़ी पहनता है और परिवार की परंपरा को आगे बढ़ाता है। लेकिन आप पर कोई मुकदमा नहीं होता। आपको दो साल की कोई सजा नहीं मिलती। आपको जेल की सजा नहीं मिलती। आपको संसद से कोई बाहर नहीं निकलता! आपको कोई मना नहीं करता कि आप सालों तक चुनाव नहीं लड़ सकते। क्यों? मैं पूछना चाहती हूं क्यों? आजतक हम चुप रहे। हमारे परिवार का अपमान करते गए, करते गए….

मेरे भाई ने क्या कहा? संसद में वे मोदी जी के पास गए और मोदी जी से गले मिले। मेरे भाई ने कहा कि मैं आपसे नफरत नहीं करता हूं। मेरे दिल में आपके लिए कोई नफरत नहीं है। हमारी विचारधारा अलग है लेकिन हमारी नफरत की विचारधारा नहीं है। मैं पूछना चाहती हूं कि एक आदमी का कितना अपमान करोगे? क्या यही है इस देश की परंपरा? आप परिवारवादी कहते हैं तो भगवान राम कौन थे? भगवान राम को वनवास भेजा गया। उन्होंने अपने परिवार और अपनी धरती के प्रति अपना धर्म निभाया। क्या भगवान राम परिवारवादी थे? क्या पांडव परिवारवादी थे? या वे अपने परिवार के संस्कारों के लिए लड़े? और हमें क्या शर्म आनी चाहिए किमिल है कि वह अपने वे हमारे परिवार के लोग शहीद हुए इस देश के लिए?

इस तिरंगे में मेरे परिवार का खून है। इस धरती में उनका खून है। इस देश के लोकतंत्र को मेरे परिवार ने अपने खून से सींचा है। जो सोचता है कि हमें अपमानित करके डराएंगे, धमकाएंगे, एजेंसियां लगाकर हमें डराएंगे, वे गलत सोचते हैं। हम और मजबूती से लड़ेंगे। हम इस देश के लोकतंत्र के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। इस लोकतंत्र की नींव कांग्रेस पार्टी के महापुरुषों ने डाली है। कांग्रेस पार्टी लड़ी इस देश की आजादी के लिए और हम आज भी इस देश की आजादी के लिए ही लड़ रहे हैं।

क्या इस देश की जनता देख नहीं रही है कि क्या हो रहा है? क्या आपको दिख नहीं रहा है कि आपकी सारी संपत्ति लूटी जा रही है? एक आदमी को दी जा रही है। गिने चुने उद्योगपतियों को सबकुछ दिया जा रहा है। किसकी संपत्ति है ये? क्या ये राहुल गांधी की संपत्ति है? ये आपकी संपत्ति है। ये PSUs किसके लिए हैं? ये आपके लिए बनाए गए हैं जो एक के बाद एक बेचे जा रहे हैं। इसी से आपका रोजगार आता है। आपका रोजगार किसी अदानी से नहीं आता, ये छीनते हैं आपका रोजगार। आप एक गैस के सिलेंडर के लिए हजार रुपए दे रहे हैं और आपकी सारी संपत्ति किसी को सौंपी जा रही है।

राहुल गांधी ने क्या कहा? आपसे दो सवाल पूछ लिए तो ऐसा कौन सा जुर्म कर दिया? जवाब नहीं दे पाए, घबरा गए। जो अहंकारी होते हैं, तानाशाह होते हैं, क्या करते हैं? जवाब नहीं दे पाते तो पूरी सत्ता को लेकर जनता को दबाने की कोशिश करते हैं। जो सवाल उठाता है, उसे दबाने की कोशिश करते हैं। आपने कभी सोचा है कि ये पूरी सरकार, सारे मंत्री, सारे सांसद एक आदमी को बचाने में क्यों लगे हैं? उस अडानी में है क्या कि उसे आप सारी संपति दे रहे हो देश की?
उसकी शेल कंपनियों मे देश का हजारों करोड़ रूपया है लेकिन आप इनक्वायरी नहीं कर सकते? ये अडानी है कौन कि उसका नाम सुनते ही आप लोग बौखला जाते हैं? उसे बचाने में लग जाते हैं?

आप सब इस देश के वासी हैं। ये देश आपका है। ये लड़ाई आपकी है। आप तमाम नौजवान बेरोजगार क्यों हैं? कहते हैं कि हमारी अर्थव्यवस्था बहुत तेजी से बढ़ रही है तो इतने नौजवान बेरोजगार क्यों हैं? इतनी महंगाई क्यों है? क्या आप एक गैस सिलेंडर का दाम कम नहीं कर सकते? आप छोटे व्यापारियों की मदद नहीं कर सकते? नए रोजगार नहीं बना सकते? फिर आपकी सरकार किस काम की है? क्या लोगों को दबाने के लिए है? या अडानी जी को आगे बढ़ाने के लिए है?
आज वो समय आ गया है जब हमें गंभीरता से सोचना पड़ेगा। ये सरकार पूरी कोशिश करती है कि आपका ध्यान भटकाया जाए। अब आप सोचिए,
कन्याकुमारी से कश्मीर एक आदमी चला। उसके साथ लाखों लोग चले। वो क्या संदेश लेकर चले? उनके दिल में क्या भावना थी? समता, एकता की भावना थी। आज सारी मीडिया, सारे मंत्री सब कह रहे हैं कि राहुल ने विदेश जाकर देश का अपमान किया, एक वर्ग का अपमान किया। एक आदमी जो कन्याकुमारी से कश्मीर तक पांच हजार किलोमीटर चलकर रोज रोज कहता है कि देश को एक होना चाहिए, सबको समान होना चाहिए, क्या ये आदमी देश का अपमान कर सकता है? क्या ये आदमी एक वर्ग का अपमान कर सकता है? तो ये आदमी क्या कर रहा है,? ये जनता की आवाज उठा रहा है। वो कह रहा है कि गरीबों को हक दो, किसानों को हक दो, नौजवानों को हक दो। आपका हक आपके हाथ में जाना चाहिए, किसी उद्योगपति के हाथ में नहीं जाना चाहिए। राहुल गांधी आपकी, देश की जनता के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं।

ये एक इंसान की बात नहीं है, ये राहुल गांधी की बात नहीं है। ये देश की बात है। जब हम कहते हैं कि लोकतंत्र को बचाना है तो क्या बचाना चाहते हैं? लोकतंत्र क्या होता है? खुलकर जवाब मांगों, सवाल उठाओ। यही तो लोकतंत्र है! आप किसी से भी पूछ सकते हैं कि इतनी महंगाई क्यों है? बेरोजगारी क्यों है? लेकिन यही हक आपसे छीन जा रहा है। आपको इधर उधर भटकाया जाता है।
राहुल गांधी ने दुनिया के दो सबसे अच्छे विश्वविद्यालय से पढ़ाई की। हार्वर्ड और कैंब्रिज की उनकी डिग्री है। आप उसको पप्पू कहते हैं। फिर पता चला कि ये तो पप्पू है ही नहीं। ये तो यात्रा पर निकल गया, इसके साथ तो लाखों लोग हैं। वह जनता की आवाज उठा रहा है, जनता की समस्याओं को सुन रहा है। घबरा गए। वे इस बात से घबरा गए कि राहुल गांधी ने संसद में जो सवाल उठाया उसका उनके पास जवाब नहीं है।

एक आदमी को रोकने के लिए कितना कुछ करना पड़ रहा है। जिस आदमी ने राहुल गांधी के खिलाफ सूरत में शिकायत की थी, पिछले साल उसने खुद कोर्ट में जाकर कहा कि आप इस केस पर स्टे लगा दीजिए। फिर केस खुला कब? जब राहुल गांधी ने संसद में अडानी पर भाषण दिया तो एक हफ्ते के अंदर वही केस खुल गया और एक महीने के अंदर सजा भी हो गई। इस देश में इतने केस हैं, दस दस साल लोग जेल में पड़े रहते हैं और सुनवाई नहीं होती। यहां सब फटाफट हो गया और अगले दिन आपने कह दिया कि अब आठ साल चुनाव नहीं लड़ सकते। संसद से बाहर कर दिया। वाह, बहुत धैर्य है आपमें, अरे कायर हैं। कायर है इस देश का प्रधानमंत्री। लगा दो केस मुझपर, जेल ले जाओ मुझे भी, लेकिन सच्चाई ये है कि इस देश का प्रधानमंत्री कायर है। अपनी सत्ता के पीछे छुपा हुआ है। अहंकारी है और इस देश की पुरानी परंपरा है, हिंदू धर्म की परंपरा है कि अहंकारी राजा को जनता जवाब देती है। मेरे परिवार ने मुझे एक बात सिखाई है कि यह देश सच्चाई को पहचानता है।

मेरे मीडिया के साथियों, अब बहुत हुआ। आप पर बहुत दबाव है लेकिन अब हिम्मत कीजिए और सच लिखना शुरू कीजिए। मैं देश की जनता से कहना चाहती हूं कि आज भ्रष्टाचार पर सवाल उठाने के लिए एक सांसद को सजा सुनाई जाती है। देश में बहुत गलत हो रहा है। एक व्यक्ति के लिए पूरे देश को दांव पर लगाया जा रहा है।

मेरे प्यारे देशवासियों! डरो मत! एकजुट हो जाओ और आवाज उठाओ। जय हिन्द।

पंकज श्रीवास्तव की फेसबुक वॉल से साभार.

[ •साभार : पंकज श्रीवास्तव की फेसबुक वॉल से ‘ छत्तीसगढ़ आसपास ‘ के पाठकों के लिए ]

🟥🟥🟥

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

शी जिनपिंग-पीएम मोदी की मुलाकातः SCO Summit में ऐसे गर्मजोशी से मिले दो दिग्गज, पुतिन भी मौजूद थे
breaking international

शी जिनपिंग-पीएम मोदी की मुलाकातः SCO Summit में ऐसे गर्मजोशी से मिले दो दिग्गज, पुतिन भी मौजूद थे

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का रायपुर दौरा: सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस ने किया मॉकड्रिल
breaking Chhattisgarh

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का रायपुर दौरा: सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस ने किया मॉकड्रिल

एक ही घर से मिले 23 शव, तीर्थयात्रियों के होने की आशंका; 1000 मौतें, 4 हजार से ज्यादा लापता
breaking international

एक ही घर से मिले 23 शव, तीर्थयात्रियों के होने की आशंका; 1000 मौतें, 4 हजार से ज्यादा लापता

PM मोदी का शहबाज शरीफ के सामने सख्त संदेश: आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा, टेरर फंडिंग पर हो निर्णायक कार्रवाई
breaking Chhattisgarh

PM मोदी का शहबाज शरीफ के सामने सख्त संदेश: आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा, टेरर फंडिंग पर हो निर्णायक कार्रवाई

ED का बड़ा एक्शन पूर्व CM भूपेश बघेल के PA के.के. चंद्रवंशी के घर ED छापा, दस्तावेजों की जांच जारी
breaking Chhattisgarh

ED का बड़ा एक्शन पूर्व CM भूपेश बघेल के PA के.के. चंद्रवंशी के घर ED छापा, दस्तावेजों की जांच जारी

छत्तीसगढ़ में फिर तेज बारिश का दौर, कई जिलों में अलर्ट; गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में फिर तेज बारिश का दौर, कई जिलों में अलर्ट; गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बड़ा बयान, कहा- बिजली के निजीकरण को लेकर कांग्रेस फैला रही भ्रम…
breaking Chhattisgarh

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बड़ा बयान, कहा- बिजली के निजीकरण को लेकर कांग्रेस फैला रही भ्रम…

बड़ा कदम: अदालतों के फैसलों और एफआईआर में अब नहीं लिखे जाएंगे ‘रखैल’ और ‘चरित्रहीन’ जैसे शब्द…
breaking Chhattisgarh

बड़ा कदम: अदालतों के फैसलों और एफआईआर में अब नहीं लिखे जाएंगे ‘रखैल’ और ‘चरित्रहीन’ जैसे शब्द…

छत्तीसगढ़ में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! 24 घंटे में मिले 10 नए मामले, जानें किस जिले में कितने एक्टिव मरीज ?
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! 24 घंटे में मिले 10 नए मामले, जानें किस जिले में कितने एक्टिव मरीज ?

दंतेवाड़ा के ‘खजाने’ से बदलेगी बस्तर की तस्वीर, DMF फंड से जंगलों तक पहुंचेगी सड़क, पानी और बिजली; 4 जिलों को फायदा
breaking Chhattisgarh

दंतेवाड़ा के ‘खजाने’ से बदलेगी बस्तर की तस्वीर, DMF फंड से जंगलों तक पहुंचेगी सड़क, पानी और बिजली; 4 जिलों को फायदा

दुर्ग के बाद अब यहां स्वाइन फ्लू की दस्तक, 7 मरीजों की पुष्टि से मचा हड़कंप, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग
breaking Chhattisgarh

दुर्ग के बाद अब यहां स्वाइन फ्लू की दस्तक, 7 मरीजों की पुष्टि से मचा हड़कंप, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग

नेपाल में बाढ़ का कहर, 178 भारतीय नागरिक समेत 644 टूरिस्ट लापता, 150 से ज्यादा मौतें
breaking international

नेपाल में बाढ़ का कहर, 178 भारतीय नागरिक समेत 644 टूरिस्ट लापता, 150 से ज्यादा मौतें

सीमा विवाद से मानसरोवर तक… डोभाल-वांग यी की मुलाकात में भारत-चीन के बीच इन 8 मुद्दों पर सहमति
breaking international

सीमा विवाद से मानसरोवर तक… डोभाल-वांग यी की मुलाकात में भारत-चीन के बीच इन 8 मुद्दों पर सहमति

छत्तीसगढ़ में 1 सितंबर से शुरू होगी बिजली कनेक्शनों की eKYC, जानिए घर बैठे कैसे करें पूरी प्रक्रिया?
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 1 सितंबर से शुरू होगी बिजली कनेक्शनों की eKYC, जानिए घर बैठे कैसे करें पूरी प्रक्रिया?

TET को लेकर मानी गई शिक्षकों की बड़ी मांग! छत्तीसगढ़ में अब साल में 3 बार होगी परीक्षा
breaking Chhattisgarh

TET को लेकर मानी गई शिक्षकों की बड़ी मांग! छत्तीसगढ़ में अब साल में 3 बार होगी परीक्षा

IGKV में एक बार फिर पेपर लीक ! B.Sc फर्स्ट ईयर का ‘फंडामेंटल ऑफ जेनेटिक्स’ पेपर परीक्षा से 6 घंटे पहले वायरल
breaking Chhattisgarh

IGKV में एक बार फिर पेपर लीक ! B.Sc फर्स्ट ईयर का ‘फंडामेंटल ऑफ जेनेटिक्स’ पेपर परीक्षा से 6 घंटे पहले वायरल

कांग्रेस ने आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक समझा: CM साय
breaking Chhattisgarh

कांग्रेस ने आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक समझा: CM साय

छत्तीसगढ़ में निजी बिजली वितरण कंपनी ने लगाया दांव, टाटा पावर ने मांगी अनुमति…
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में निजी बिजली वितरण कंपनी ने लगाया दांव, टाटा पावर ने मांगी अनुमति…

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले- शिक्षक ही करा रहे आंदोलन, प्राचार्यों का ध्यान सिर्फ केबिन स्पेस पर; यूट्यूब पत्रकारों की एंट्री पर रोक
breaking Chhattisgarh

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले- शिक्षक ही करा रहे आंदोलन, प्राचार्यों का ध्यान सिर्फ केबिन स्पेस पर; यूट्यूब पत्रकारों की एंट्री पर रोक

छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, 1 सितंबर से शुरू होगी eKYC, नाम गलत हुआ तो अटक जाएगा सत्यापन
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, 1 सितंबर से शुरू होगी eKYC, नाम गलत हुआ तो अटक जाएगा सत्यापन

कविता

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य
poetry

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी
poetry

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’

इस माह की कवयित्री –  सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर
poetry

इस माह की कवयित्री – सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’
poetry

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला
poetry

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू

कहानी

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू
story

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

लेख

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से
Article

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक
Article

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

काव्य संध्या : प्रगतिशील कवि डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय के निवास में दिव्या सक्सेना, विजया भारती, गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीश’, पारुल पांडेय, संजय मैथिल, युसूफ सागर, हाजी रियाज़ खान गौहर, मनमोहन मतवाला, ओम पांडेय, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, छ्गनलाल सोनी, संतराम वर्मा और डॉ. आरबी कुशवाहा शामिल हुए

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन