• Chhattisgarh
  • भिलाई निगम बजट : 2023 – 2024 : महापौर नीरज पाल ने वित्तीय वर्ष के लिए 667.89 करोड़ का बजट पेश किया, 31 मिनट का भाषण और सभापति गिरवर बंटी साहू ने बजट पारित कर दिया…

भिलाई निगम बजट : 2023 – 2024 : महापौर नीरज पाल ने वित्तीय वर्ष के लिए 667.89 करोड़ का बजट पेश किया, 31 मिनट का भाषण और सभापति गिरवर बंटी साहू ने बजट पारित कर दिया…

3 years ago
357

▪️ बजट –
•760.35 करोड़ आय
•667.89 करोड़ व्यय
•92.45 लाख लाभ

भिलाई नगरनिगम से ‘ छत्तीसगढ़ आसपास ‘ के लिए ब्यूरो प्रमुख शमशीर शिवानी : महापौर नीरज पाल ने वर्ष 2023-2024 में नगर के विकास के लिए आज सदन में 1 अरब 4 करोड़ 95 लाख 91 हजार रुपए लाभ का बजट पेश किया जिसे तुरंत बहुमत के आधार पर पास कर दिया गया। सभापति गिरवर बंटी साहू के आदेश पर सदन की कार्यवाही 11 बजे प्रारंभ हुई। कार्यवाही प्रारंभ होते ही भाजपा पार्षदों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस हंगामे के बीच इस बजट में महापौर नीरज पाल ने अपना बजट भाषण प्रस्तुत करते हुए कहा कि इस साल बजट में 5 अरब 94 करोड़ 39 लाख 48 हजार रुपए विभिन्न मदों में व्यय करने का प्रावधान रखा गया है। इसके विरुद्ध 4 अरब 99 करोड़ 44 लाख 86 हजार रुपए आय का लक्ष्य रखा गया है। प्रारंभिक सीलक 1 अरब 99 करोड़ 90 लाख 53 हजार रुपए रहने से आगामी वित्त वर्ष की समाप्ति पर निगम के आय शीर्ष में 6 अरब 99 करोड़ 35 लाख 39 हजार रुपए आने का अनुमान लगाया गया है।

वहीं महापौर नीरज पाल ने इस बार के बजट में विभिन्न मद सहित जनहित और शहर के विकास में 5 अरब 94 करोड़ 39 लाख 48 हजार रुपए खर्च का प्रावधान रखा है। यह प्रावधानित राशि पिछले साल के बजट से कम है। महापौर नीरज पाल ने गत वर्ष के बजट में 7 अरब 12 करोड़ 81 लाख 48 हजार रुपए व्यय होने का अनुमान लगाया था। जिसके विरुद्ध 4 अरब 10 करोड़ 26 लाख 9 हजार रुपए का ही संशोधित व्यय हुआ है।
बजट में आगामी वित्त वर्ष में वाहन विभाग के लिए 1345 लाख, मार्ग प्रकाश के लिए 1065 लाख, लोक स्वास्थ्य एवं सुविधा के लिए 2941 लाख, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 5070 लाख, पर्यावरण संरक्षण के लिए 155 लाख, उद्यानों के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए 1140 लाख, भवन निर्माण के लिए 600 लाख, दूषित जल निकासी के लिए 170 लाख, सड़क निर्माण एवं संधारण के लिए 390 लाख, अन्य एवं विविध व्यय के लिए 3 अरब 68 करोड़ 35 लाख 63 हजार रुपए का प्रावधान रखा गया है। इसके अलावा पार्षदों के निर्वाचन व्यय के लिए 5 लाख, शासन से प्रतिनियुक्ति पर निगम में कार्यरत अधिकारियों के वेतन भत्ते पर 2 करोड़ 85 लाख 81 हजार रुपए खर्च होने का अनुमान लगाया गया है। कार्यालयीन व्यय करने 3 करोड़ 95 लाख रुपए खर्च किया जाएगा।
पत्रकारों के लिए भी इस बार बजट में रखा गया है प्रावधान
महापौर नीरज पाल ने बजट में शहर के पत्रकारों के लिए भी विशेष प्रावधान की घोषणा की है। शहर के पत्रकार और उनके परिवार को इलाज के लिए डायग्नोस्टिक सेंटर में छूट और सामुदायिक भवनों के किराए में छूट का प्रावधान रखा गया है। इसके अलावा पत्रकार सदन का निर्माण किया जाएगा। जिसमें तीन से चार कमरे बनाए जाएंगे।इसका उपयोग बाहर से आने वाले पत्रकारों को ठहराने के लिए किया जा सकेगा। शासन की कृष्ण कुंज योजना के तहत सुंदर विहार कुरुद में 15 विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपित कर हरा भरा वातावरण प्रदान किया जाएगा।

इस दौरान महापौर नीरज पाल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि इस बजट में युवाओं,महिलाओं, बुजुर्गो के अलावा शहर के हित का ये बजट है। बजट काल्पनिक है, वास्तविक नही है, चंूकि निगम की इतनी आय नही है कि उससे विकास कार्य कराये जा सके। निगम से होने वाली आय से अधिकारियों,कर्मचारियों का वेतन देने के साथ ही केवल बिजली, पानी की राशि ही पटाई जा सकती है। शहर के विकास के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार से मिलने वाली राशि से ही राज्य और निगम का विकास कार्य होता है। बजट पिछले तीन वर्ष के आय-व्यय को देखकर ही बनाया जाता है। विपक्ष का काम हल्ल करना है, हम उनके हर सवाल का जवाब देना चाहते थे लेकिन वे बजट के अलावा अन्य मुद्दों पर चर्चा करना चाह रहे थे जो कि सदन के गरिमा के विपरीत था। जिसकी हम निंदा करते हैं। पिछले वर्ष के जो विकास कार्य छूटे हुए हैं, उसे इस वर्ष पूरा कर लिया जायेगा। उन्होंने प्रमुख बजट पर अपनी बातों को रखते हुए बताया कि 70 वार्डोँ में बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण होगा, जिसमें महापौर और पार्षद निधि का उपयोग होगा। जो पार्षद अपने वार्ड में बैडमिंटन कोर्ट नही बनवाना चाहते है तो महापौर निधि की जो छ: लाख राशि है, उसे अन्य विकास कार्यों में खर्च किया जायेगा। सुपेला सरकारी अस्पताल का आधुनिकरण कर उसे अत्यधिक सुविधायुक्त बनाया जा सकेगा ताकि उसका लाभ यहां के आम जनता को मिल सके। इसके लिए 7 करोड़ रूपये मुख्यमंत्री ने दिया है। वैशाली नगर एवं वैशाली नगर एवं भिलाई नगर में बेरोजगार युवाओं के लिए बीपीओ सेंटर खोला जा रहा है, इसके लिए भी राशि स्वीकृत हो गई है, महिलाओं को शहरी आजीविका मिशन के तहत आत्मनिर्भर बनाया जायेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रभारी मंत्री मो. अकबर, नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया, विधायक देवेन्द्र यादव, विधायक विद्यारतन भसीन,सांसद विजय बघेल, का भी साधुवाद किया है कि सबसे सहयोग से हम निगम क्षेत्र के विकास को नया आयाम दे रहे हैं। निगम की गाडिय़ों में जीपीएस सिस्टम लगेगा। मिलेट कैफे, सी मार्ट पॉवर हाउस एवं शहीद पार्क सेक्टर 5 में खोलने जा रहे हैं। धरोहर का संजोने का कार्य पर भी निगम का ध्यान है। शहीद चुम्मनलाल यादव एवं शहीद कपिलदेव पांडे की प्रतिमा स्थाथित की जायेगी। लगातार हम मुख्यमंत्री के सोच के अनुरूप क्षेत्र में विकास के नये नये आयाम गढ रहे हैं। इस दौरान सदन में शहर सरकार के मंत्री लक्ष्मीपति राजू, एकांश बंछोर, अब्दुल मनन्नान, सीजू एन्थोंनी, श्रीमती सुभद्रा सिंह, संदीप निरंकारी, केशव चौबे, जोन 2 के अध्यक्ष रामानंद मौर्य,जोन अध्यक्ष जालंधर सिंह, चन्द्रशेखर गंवई, लालचंद वर्मा, इंजीनियर सलमान, श्रीमती रीता सिंह गेरा, भूपेन्द्र यादव, सेवनक कुमार ठाकुर, अभिषेक मिश्रा, साकेत चन्द्राकर सहित अन्य सभी कांग्रेस, भाजपा के पार्षद मौजूद थे।
वर्सन
शहर सरकार ने पूरे शहर का पी लिया है रस और निगम को कर दिया है खोखला-भोजराज सिन्हा
नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा ने आज महापौर द्वारा प्रस्तुत किये बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमें बजट की कापी उपलब्ध नही कराई गई। हम बजट पर चर्चा कैसे करते। बहुमत के आधार पर शहर सरकार ने बजट को बिना चर्चा किये पास करा लिया। पार्षदों को मिक्सर ग्राईडर का जो तोहफा दिया है, इससे साबित होता है कि शहर सरकार मिक्सर ग्राइंडर देकर शहर के विकास को मिक्सर में पीसने की कोशिश कर रहा है। श्री सिन्हा ने आगे कहा कि शहर सरकार ने शहर का रस पी लिया है और निगम को खोखला कर दिया है। निगम में कर्मचारियों और अधिकारी को वेतन देने के लिए पैसा नही है। सफाई कर्मचारी एवं पैलेसमेंट कर्मचारियों का भी यही हाल है। इसके अलावा जनप्रतिनिधियों को भी मानदेय समय पर नही मिल पा रहा है। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्डोँ में विकास नाम की चिडिय़ा गायब है, यहां डायरिया, डेंगू से मौत हो रही है, लेकिन यहां पर एक भी वाटर एटीएम नही है और सिवरेज सिस्टम भी ठीक नही है और वैशाली नगर विस क्षेत्र की सड़कों में चारों ओर गडढे ही गडढे है, जिसके कारण दुर्घटनाएं हो रही है। निगम में चारो ओर भ्रष्टाचार है। जबकि यहां के लोग सबसे अधिक निगम को टेक्स देते हैं। लेकिन महापौर युवाओं के साथ ही शहरवासियों को धोखा देने का काम कर रहे हैं। युवाओं के लिए फ्री कोचिंग का सपना केवल सपना ही रह गया। फ्री कोचिंग का महापौर का वादा कहां हैं। उन्होंने कहा कि सदन में बैडमिंटन कोर्ट ध्वस्त होने (सेक्टर 7 में) और डायरिया और डेंगू से हुए मौतों पर शहर सरकार चुप्पी क्यों साध लेते हैं।
बॉक्स में
शहर सरकार के भ्रष्टाचार को जनता के बीच ले जायेंगे व सड़क की लड़ाई लड़ेंगे-पियुष मिश्रा
पियुष मिश्रा ने इस दौरान हमारे संवाददाता से चर्चा करते हुए कहा कि बहुत ही दुर्भाग्य जनक है कि बजट पर बिना चर्चा कराये पास कर दिया गया है। लोकतंत्र में सबकों अपनी बात रखने का अधिकार है, प्रदेश के सबसे बड़े निगम में सदस्यों को बोलने नही दिया जा रहा है। डायरियां से मौत हो रही है, कर्मचारियों को वेतन नही मिल पा रहा है। सत्ता पक्ष हमारी बातों को दबा रहा है। जिसपर हम आपत्ति दर्ज कराते हैं। सत्ता पक्ष का तानाशाही रवैय्या है। हम सभी पार्षदों ने निर्णय किया है कि एकजुट होकर सड़क की लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ेंगे। जनता के बीच जाकर शहर सरकार के कारनामों को बतायेंगे। उन्होंने आज के दिन को काला दिवस की संज्ञा दी। इस दौरान वरिष्ठ पार्षद पियुष मिश्रा ने पार्षदों को बजट पर वितरित किये गये मिक्सर ग्राईडर को अपने सर पर रखकर सदन में पहुंचे और वापस कर दिया।

▪️ शहर सरकार बहुमत का दुरुपयोग कर रही है – रिकेश सेन
निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रिकेश सेन ने कहा कि हमने एक वर्ष तक शहर सरकार का काम करने का मौका दिया लेकिन वे पूरी तरह फेल रहे। नेता प्रतिपक्ष के मामले में उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकाल में मुझे भी अड़ंगाबाजी लगाई जा रही थी, लेकिन जब मैेने एफआईआर का रास्ता अख्तियार किया तब जाकर मुझे नेता प्रतिपक्ष के रूप में सही ढंग से कार्य कर सका। शहर सरकार बहुमत का दुरूपयोग कर रही है। शहर के विकास को अवरूद्ध कर रहे हैं।

🟥🟥🟥

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

शी जिनपिंग-पीएम मोदी की मुलाकातः SCO Summit में ऐसे गर्मजोशी से मिले दो दिग्गज, पुतिन भी मौजूद थे
breaking international

शी जिनपिंग-पीएम मोदी की मुलाकातः SCO Summit में ऐसे गर्मजोशी से मिले दो दिग्गज, पुतिन भी मौजूद थे

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का रायपुर दौरा: सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस ने किया मॉकड्रिल
breaking Chhattisgarh

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का रायपुर दौरा: सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस ने किया मॉकड्रिल

एक ही घर से मिले 23 शव, तीर्थयात्रियों के होने की आशंका; 1000 मौतें, 4 हजार से ज्यादा लापता
breaking international

एक ही घर से मिले 23 शव, तीर्थयात्रियों के होने की आशंका; 1000 मौतें, 4 हजार से ज्यादा लापता

PM मोदी का शहबाज शरीफ के सामने सख्त संदेश: आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा, टेरर फंडिंग पर हो निर्णायक कार्रवाई
breaking Chhattisgarh

PM मोदी का शहबाज शरीफ के सामने सख्त संदेश: आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा, टेरर फंडिंग पर हो निर्णायक कार्रवाई

ED का बड़ा एक्शन पूर्व CM भूपेश बघेल के PA के.के. चंद्रवंशी के घर ED छापा, दस्तावेजों की जांच जारी
breaking Chhattisgarh

ED का बड़ा एक्शन पूर्व CM भूपेश बघेल के PA के.के. चंद्रवंशी के घर ED छापा, दस्तावेजों की जांच जारी

छत्तीसगढ़ में फिर तेज बारिश का दौर, कई जिलों में अलर्ट; गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में फिर तेज बारिश का दौर, कई जिलों में अलर्ट; गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बड़ा बयान, कहा- बिजली के निजीकरण को लेकर कांग्रेस फैला रही भ्रम…
breaking Chhattisgarh

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बड़ा बयान, कहा- बिजली के निजीकरण को लेकर कांग्रेस फैला रही भ्रम…

बड़ा कदम: अदालतों के फैसलों और एफआईआर में अब नहीं लिखे जाएंगे ‘रखैल’ और ‘चरित्रहीन’ जैसे शब्द…
breaking Chhattisgarh

बड़ा कदम: अदालतों के फैसलों और एफआईआर में अब नहीं लिखे जाएंगे ‘रखैल’ और ‘चरित्रहीन’ जैसे शब्द…

छत्तीसगढ़ में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! 24 घंटे में मिले 10 नए मामले, जानें किस जिले में कितने एक्टिव मरीज ?
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! 24 घंटे में मिले 10 नए मामले, जानें किस जिले में कितने एक्टिव मरीज ?

दंतेवाड़ा के ‘खजाने’ से बदलेगी बस्तर की तस्वीर, DMF फंड से जंगलों तक पहुंचेगी सड़क, पानी और बिजली; 4 जिलों को फायदा
breaking Chhattisgarh

दंतेवाड़ा के ‘खजाने’ से बदलेगी बस्तर की तस्वीर, DMF फंड से जंगलों तक पहुंचेगी सड़क, पानी और बिजली; 4 जिलों को फायदा

दुर्ग के बाद अब यहां स्वाइन फ्लू की दस्तक, 7 मरीजों की पुष्टि से मचा हड़कंप, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग
breaking Chhattisgarh

दुर्ग के बाद अब यहां स्वाइन फ्लू की दस्तक, 7 मरीजों की पुष्टि से मचा हड़कंप, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग

नेपाल में बाढ़ का कहर, 178 भारतीय नागरिक समेत 644 टूरिस्ट लापता, 150 से ज्यादा मौतें
breaking international

नेपाल में बाढ़ का कहर, 178 भारतीय नागरिक समेत 644 टूरिस्ट लापता, 150 से ज्यादा मौतें

सीमा विवाद से मानसरोवर तक… डोभाल-वांग यी की मुलाकात में भारत-चीन के बीच इन 8 मुद्दों पर सहमति
breaking international

सीमा विवाद से मानसरोवर तक… डोभाल-वांग यी की मुलाकात में भारत-चीन के बीच इन 8 मुद्दों पर सहमति

छत्तीसगढ़ में 1 सितंबर से शुरू होगी बिजली कनेक्शनों की eKYC, जानिए घर बैठे कैसे करें पूरी प्रक्रिया?
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 1 सितंबर से शुरू होगी बिजली कनेक्शनों की eKYC, जानिए घर बैठे कैसे करें पूरी प्रक्रिया?

TET को लेकर मानी गई शिक्षकों की बड़ी मांग! छत्तीसगढ़ में अब साल में 3 बार होगी परीक्षा
breaking Chhattisgarh

TET को लेकर मानी गई शिक्षकों की बड़ी मांग! छत्तीसगढ़ में अब साल में 3 बार होगी परीक्षा

IGKV में एक बार फिर पेपर लीक ! B.Sc फर्स्ट ईयर का ‘फंडामेंटल ऑफ जेनेटिक्स’ पेपर परीक्षा से 6 घंटे पहले वायरल
breaking Chhattisgarh

IGKV में एक बार फिर पेपर लीक ! B.Sc फर्स्ट ईयर का ‘फंडामेंटल ऑफ जेनेटिक्स’ पेपर परीक्षा से 6 घंटे पहले वायरल

कांग्रेस ने आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक समझा: CM साय
breaking Chhattisgarh

कांग्रेस ने आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक समझा: CM साय

छत्तीसगढ़ में निजी बिजली वितरण कंपनी ने लगाया दांव, टाटा पावर ने मांगी अनुमति…
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में निजी बिजली वितरण कंपनी ने लगाया दांव, टाटा पावर ने मांगी अनुमति…

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले- शिक्षक ही करा रहे आंदोलन, प्राचार्यों का ध्यान सिर्फ केबिन स्पेस पर; यूट्यूब पत्रकारों की एंट्री पर रोक
breaking Chhattisgarh

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले- शिक्षक ही करा रहे आंदोलन, प्राचार्यों का ध्यान सिर्फ केबिन स्पेस पर; यूट्यूब पत्रकारों की एंट्री पर रोक

छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, 1 सितंबर से शुरू होगी eKYC, नाम गलत हुआ तो अटक जाएगा सत्यापन
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, 1 सितंबर से शुरू होगी eKYC, नाम गलत हुआ तो अटक जाएगा सत्यापन

कविता

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य
poetry

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी
poetry

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’

इस माह की कवयित्री –  सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर
poetry

इस माह की कवयित्री – सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’
poetry

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला
poetry

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू

कहानी

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू
story

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

लेख

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से
Article

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक
Article

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

काव्य संध्या : प्रगतिशील कवि डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय के निवास में दिव्या सक्सेना, विजया भारती, गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीश’, पारुल पांडेय, संजय मैथिल, युसूफ सागर, हाजी रियाज़ खान गौहर, मनमोहन मतवाला, ओम पांडेय, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, छ्गनलाल सोनी, संतराम वर्मा और डॉ. आरबी कुशवाहा शामिल हुए

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन