• Chhattisgarh
  • रामनवमी पर फसाद की टूल किट और उसके वायरस – बादल सरोज

रामनवमी पर फसाद की टूल किट और उसके वायरस – बादल सरोज

3 years ago
298

🔵 खुश होना सहज इंसानी गुण है, प्रसन्नता मानवीय स्वभाव है ; बल्कि सही कहा जाए, तो उसकी जरूरत भी है, पहचान भी है। वर्ग विभाजित समाज में ज्यादातर लोगों के हिस्से में खुशियां नहीं आती। मगर हजार मुश्किलें भी व्यक्ति को प्रफुल्लित होने के बहाने ढूँढने से नहीं रोक पाती। तीज-त्यौहार और पर्व सदियों से चले आ रहे बने-बनाये बहाने हैं या ठीक से कहें, तो स्वतः उपलब्ध रेडीमेड अवसर हैं। ज्यादातर पर्व मौसम से, कृषि से, श्रम से संबंधित हैं। इनमें से बहुतों के साथ पूजा, अर्चना बाद में जुड़ गयी। मगर यह पूजा – जो करते हैं, उनके लिए भी – चन्द पलों की होती है। बिना किसी धर्म की पर्दादारी के, बाकी पूरे समाज के लिए भी त्यौहार, पर्व, उत्सवो का असली लुत्फ़ उस दिन कुछ विशेष तरह से तैयार होना, नए कपडे पहनना और सामान्य से अलग हटकर स्वादिष्ट व्यंजन खाना होता है।

🔵 त्यौहारों के आने से पहले ही माहौल उत्साह की गमक और खुशियों की रौनक से चमक उठता है। मगर हाल के दिनों में, खासतौर से जब से एक ख़ास तरह की न्यू इंडिया बनाने की विध्वंसकारी मुहिम शुरू हुयी है, तब से त्यौहारों की आमद आशंका और उसका दिन तनाव और डर के साथ गड्डमड्ड हो गया है। 2014 के बाद से तो लगभग हर तीज त्यौहार पर ये आशंकायें असली हादसों और घटनाओं में बदलती दिख रही हैं। इस बार की रामनवमी भी देश भर में उन्माद भड़काने, हिंसा फैलाने और दंगा भडकाने का एक दिन बन कर सामने आयी। पिछले साल की तुलना में अंतर बस इतना भर था कि इस बार इनका भौगोलिक विस्तार, तीव्रता का आयाम पहले से कहीं ज्यादा और सांघातिक था ।

🔵 इन पंक्तियों के लिखे जाने तक इस बार की रामनवमी पर बिहार में नालन्दा जिले में बिहारशरीफ, रोहतास में सासाराम से लेकर मुंगेर, पश्चिम बंगाल में हावड़ा के इस्लामपुर – शिबपुर, उत्तर दिनाजपुर के डालखोला से लेकर हुगली, महाराष्ट्र में संभाजीनगर औरंगाबाद, पुणे, मुम्बई में मलाड के मालवानी, जलगांव के पालधी, झारखण्ड के ईस्ट सिंहभूम के हल्दीपोखर, कर्नाटक के हासन, बंगलौर, गुजरात में अहमदाबाद के ऊना, वड़ोदरा के फतेहपुरा और कुम्भारवाड़ा, हरियाणा के गुरुग्राम बने गुड़गांव से लेकर उत्तरप्रदेश के लखनऊ के विश्वविद्यालय तक से एक जैसी खबरें आईं हैं। बिहार के ही गया और मुजफ्फरपुर में भी इसी तरह के तनाव तथा प्रायोजित टकरावों के समाचार भी हैं। हरियाणा के सोनीपत में तो उत्पाती उन्मादी नारे लगाते हुए खरखौदा मस्जिद में घुस गए और मस्जिद पर भगवा झंडा तक फहरा दिया।

🔵 ध्यान रखें, यह उन घटनाओं के बारे में है, जहां पुलिस की भाषा में क़ानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी, हिंसा हुयी, टकराव हुए। अनेक जगहों में यही काम धीमी तीव्रता के साथ हुए, इसलिए वे खबर नहीं बने। दोनों ही मामलों में मक़सद एक ही था – त्यौहार को हथियार बनाकर उन्माद और विभाजन के अपने एजेंडे को आगे बढ़ाना।

🔵 बंगाल से कर्नाटक, बिहार से गुड़गांव तक बिना किसी अपवाद के पैटर्न एक ही है। रामनवमी के बहाने – धर्मालुओं द्वारा नहीं – जाने-पहचाने साम्प्रदायिक संगठनों द्वारा जलूस निकालना, इन जलूसों की जिला प्रशासन से या तो अनुमति ही नहीं लेना या ली गयी अनुमति में निर्धारित किये गए समय और मार्ग को नहीं मानना, इन जलूसों को जानबूझकर मुस्लिम आबादी के इलाकों से गुजारना, भड़काऊ भाषण देना, तलवारें, त्रिशूल और बंदूकें लहराते हुए उकसाने वाले गाली-गलौज भरे नारे लगाना, इसके बाद भी कभी कहीं यदि कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी, तो नमाज़ के वक़्त मस्जिदों के सामने यह सब करते हुए इनके साथ कानफाडू ढोल बजाना। अफवाह फैलाकर अपने ही जलूस में भगदड़ मचाना और उसके बाद वही स्थिति पैदा करना, जो इस रामनवमी के दिन ऊपर गिनाई गयी सारी जगहों पर बनी। यह काम इतनी निर्लज्ज दीदादिलेरी के साथ किये गए कि हरियाणा, गुजरात और महाराष्ट्र में इन की खुद की सरकारों को भी ऐसे मामलों में एफआईआर दर्ज करने के लिए मजबूर होना पड़ा। इनके नाम देखकर ही पहचाना जा सकता है कि ये कौन हैं।

🔵 शहर जो भी हो, प्रदेश कोई भी हो, सब दूर एक समान पैटर्न से साफ़ हो जाता है कि इनमें से कहीं भी यह अचानक हुयी वारदात नहीं है। इसकी एक सुविचारित तरीके से तैयार कर भेजी गई टूलकिट है, उसे अमल में लाने के लिए तयशुदा संगठन हैं। प्रायः हर मामले में यह संगठन बजरंग दल है, सभी मामलों में यह हिंदुत्ववादी साम्प्रदायिकता की धुरी – आरएसएस – से जुड़ा संगठन या उससे संबंधित नेता की अगुआई वाली भीड़ है।

यह टूलकिट आज की नहीं है

🔵 यह टूलकिट आज की नहीं है, यह आरएसएस की स्थापना के साथ नाभिनालबद्ध है, उसके जन्म के साथ अविभाज्य रूप से जुड़ी है। यह संघ के गठन के शुरुआती दौर से आजमाई जा रही इसकी मुख्य कार्यशैली है। पिछली सदी की शुरुआत में मस्जिदों के सामने से तेज संगीत बजाते हुए जुलूस निकालने का काम, राजनीतिक कार्यवाही के एक प्रकार के रूप में, बाद में संघ के संस्थापक बने डॉ. हेडगेवार ने शुरू किया था। उस दौर में उपजे तनाव के बाद 1914 में नागपुर में एक बड़ी साम्प्रदायिक झड़प भी हुयी थी, जिसके बाद अंग्रेजों के समक्ष एक समझौता हुआ, जिसमें ऐसा न करने की सहमति बनी।

🔵 कुछ समय के बाद इस समझौते को न मानने की घोषणा करते हुए डॉ हेडगेवार ने कहा कि : “(मस्जिदों के आगे) संगीत बजाने का अधिकार कोई मामूली विषय नहीं है, बल्कि यह हिन्दू पराक्रम की अभिव्यक्ति है। इसलिए कुछ भी हो इसे जारी रखा जाएगा।” इसके बाद उन्हीं के नेतृत्व में डिंडी सत्याग्रह शुरू हुआ। (दांडी का नमक सत्याग्रह नहीं, इससे अलग रहने का तो आरएसएस ने खुला ऐलान किया था)

🔵 इस डिंडी सत्याग्रह में एक के बाद दूसरी मस्जिदों के सामने से अत्यधिक शोर के साथ जुलूस निकाले जाते थे। संघ का इतिहास लिखने वाले इतिहासकार लिखते हैं कि वी एस मुंजे इस के कोरियोग्राफर थे और खुद हेडगेवार इसके कमांडर और सैनिक हुआ करते थे। इतिहासकारों के अनुसार कई बार जब स्वयंसेवक सहम जाया करते थे, तो ऐसा भी हुआ, जब खुद हेडगेवार ने उनके हाथों से ढोल लेकर उसको जोर-जोर से बजाया ।

🔵 इस कथित डिंडी यात्रा में दिखाए गए तथाकथित हिन्दू पराक्रम का ही नतीजा वे साम्प्रदायिक दंगे थे, जिन्हे इतिहास की किताबों में “म्यूजिक बिफोर मॉस्क रायट्स” (मस्जिदों के सामने संगीत के कारण हुए दंगों) के नाम से दर्ज किया गया है।

🔵 इस रामनवमी को भी, जहाँ भी हुआ, यही हुआ। रमज़ान के महीने में मस्जिदों के सामने सिर्फ संगीत और ढोल-नगाड़ों का ही शोर नहीं किया गया, बल्कि उससे आगे बढ़कर उन्मादी भाषण और भड़काऊ नारे भी गुंजाये गए। इस बार बात सिर्फ यहीं तक नहीं रुकी। तनाव की आग में पेट्रोल छिड़कने के लिए खुद गृहमंत्री अमित शाह भी पहुँचे और सभी नागरिकों से संयम बरतने की अपील करने की बजाय “हम अगर सरकार में आ गए, तो दंगाईयों को उल्टा लटका देंगे” जैसे जख्म पर नमक छिड़कने वाले भाषण देकर इन आपराधिक घटनाओं की ताईद की। ऐसा कहते हुए बिलकिस बानो के सजायाफ्ता मुजरिमों की जेल से ससम्मान रिहाई, गुजरात के ज्यादातर दंगाईयों के समुचित पैरवी न होने के चलते बरी हो जाने के मामलों के लिए जानी जाने वाली भाजपा के नेता अमित शाह का निशाना कहाँ था, यह अगले ही दिन उनकी पार्टी ने विधानसभा में, उनके नेताओं ने अपने बयानों में बोलकर और उन्ही के एक संगठन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका ठोककर साफ़ कर दिया। एकदम साफ़ उजागर हो गया कि इन योजनाबद्ध फसादों का असली मकसद इनके कारण हुए साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण को राजनीतिक सुदृढ़ीकरण में बदलने का है।

ये बच्चे किसके बच्चे हैं

🔵 सभ्य समाज में सिर्फ हिंसक और समाज विरोधी ही त्यौहारों को बम फोड़ने, कत्लेआम करने, दंगा करने या हंगामा और क्लेश खड़ा करने का दिन बना सकते हैं, मनुष्य नहीं। इस बार भी वही किया गया – लेकिन ज्यादा चिंता की बात यह है कि इस रामनवमी के इन फसादों में अवयस्क बच्चों का भी बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया गया। बिहार शरीफ और सासाराम के दंगों में हुयी कुल 105 गिरफ्तारियों में 54 नाबालिग हैं। इन दंगों में तलवार और गोली चलाने के मामले में जो 12 दंगाई गिरफ्तार हुए हैं, उनकी उम्र मात्र 16 वर्ष है।

🔵 कहने की जरूरत नहीं कि इन नाबालिगों में से एक भी बिहार के किसी बड़े भाजपा नेता, किसी बड़े आरएसएस नेता, किसी कथित धर्मगुरु, किसी हिंदुत्ववादी धन्नासेठ, पूंजीपति या जमींदार का बेटा नहीं है। इन सबकी संतानें तो किसी आईआईटी, किसी मेडिकल या इंजीनियरिंग कालेज में या अमरीका, कनाडा, ब्रिटेन में पढ़ने गयीं हैं। जो इधर रह गयी हैं, वे कमाई करने में लगी हैं।

🔵 “म्यूजिक और गाली बिफोर मस्जिद” की धधकाई जा रही भट्टी में लकड़ियों की तरह झोंके जा रहे ये सब के सब बच्चे गरीबों और निम्नमध्यवर्गीयों के बच्चे हैं, जिन्हे न ढंग की पढ़ाई नसीब होने दी गयी, न कोई रोजगार ही मिलने दिया गया।

🔵 सबसे पहली जरूरत इन बच्चों सहित सभी बच्चो को उनके इस तरह के दुरुपयोग से बचाने की है। उनके कोमल दिमाग की हार्डडिस्क में बिठाई गयी नफरती वायरसों से भरी टूलकिट निकालने की है। दूसरी जरूरत तगड़ी यथासंभव व्यापकतम साझी नागरिक पहल से इस पारस्परिक प्रतियोगी कट्टरता और उन्माद को थामने की है और इस वायरस की संहारकता को समझ कर उसके भुलावे में न आकर इसे निष्प्रभावी करने की है।

🔵यह काम, यदि ढंग से जिद के साथ किया जाए, तो न तो मुश्किल है, ना ही असंभव है, बशर्ते देर न की जाए।

•बादल सरोज
[ लेखक ‘ लोकजतन ‘ के संपादक हैं ]

🟥🟥🟥🟥🟥

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए खुशखबरी! जल्द शुरू होगी महतारी वंदन योजना के नए आवेदन की प्रक्रिया
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए खुशखबरी! जल्द शुरू होगी महतारी वंदन योजना के नए आवेदन की प्रक्रिया

Amazon CEO पीएम मोदी से मिले, भारत में 4.1 लाख करोड़ निवेश करने का ऐलान किया
breaking National

Amazon CEO पीएम मोदी से मिले, भारत में 4.1 लाख करोड़ निवेश करने का ऐलान किया

IPS बद्रीनारायण मीणा बनाए गए बस्तर रेंज के आईजी, आदेश जारी
breaking Chhattisgarh

IPS बद्रीनारायण मीणा बनाए गए बस्तर रेंज के आईजी, आदेश जारी

छत्तीसगढ़ में 25 तक पहाड़े रटवाने, बारहखड़ी कंठस्थ करने और हिंदी अंग्रेजी की धारावाहिक रीडिंग के लिए चलेगा विशेष अभियान
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 25 तक पहाड़े रटवाने, बारहखड़ी कंठस्थ करने और हिंदी अंग्रेजी की धारावाहिक रीडिंग के लिए चलेगा विशेष अभियान

छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए खुशखबरी: CM साय ने दिल्ली में जेपी नड्डा से की मुलाकात, प्रदेश के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए खुशखबरी: CM साय ने दिल्ली में जेपी नड्डा से की मुलाकात, प्रदेश के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

छत्तीसगढ़ में कुत्तों की नसबंदी अभियान पर गंभीर सवाल, ऑपरेशन के बाद मौतें और अनियमितताओं के आरोप
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में कुत्तों की नसबंदी अभियान पर गंभीर सवाल, ऑपरेशन के बाद मौतें और अनियमितताओं के आरोप

वन मंत्री केदार कश्यप की पहल, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में शुरू होगी ‘हॉर्नबिल सफारी’
breaking Chhattisgarh

वन मंत्री केदार कश्यप की पहल, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में शुरू होगी ‘हॉर्नबिल सफारी’

एक जुलाई से लागू होगी VB-G RAM G योजना, ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह, ग्राम सभाओं में दे रहे योजना की जानकारी
breaking Chhattisgarh

एक जुलाई से लागू होगी VB-G RAM G योजना, ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह, ग्राम सभाओं में दे रहे योजना की जानकारी

दुर्ग में भीम का मैंगो आईस कैंडी पर प्रतिबंध, असुरक्षित पाए जाने के बाद खाद्य विभाग की कार्रवाई
breaking Chhattisgarh

दुर्ग में भीम का मैंगो आईस कैंडी पर प्रतिबंध, असुरक्षित पाए जाने के बाद खाद्य विभाग की कार्रवाई

छत्तीसगढ़ में अल-नीनो संकट, 49 लाख हेक्टेयर मे होनी है बुआई अब तक महज दो प्रतिशत
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में अल-नीनो संकट, 49 लाख हेक्टेयर मे होनी है बुआई अब तक महज दो प्रतिशत

छत्तीसगढ़ में हीरे की पुष्टि, महासमुंद में मिले 5 हीरे, मुख्यमंत्री साय ने खुशी जताते हुए कह दी यह बड़ी बात
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में हीरे की पुष्टि, महासमुंद में मिले 5 हीरे, मुख्यमंत्री साय ने खुशी जताते हुए कह दी यह बड़ी बात

साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका समृद्धि हाट’ और CBG नीति को मंजूरी, पढ़िए सभी फैसले
breaking Chhattisgarh

साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका समृद्धि हाट’ और CBG नीति को मंजूरी, पढ़िए सभी फैसले

डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में 1076 सीएम हेल्पलाइन साबित हो रहा बड़ा कदम
breaking Chhattisgarh

डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में 1076 सीएम हेल्पलाइन साबित हो रहा बड़ा कदम

सहारा निवेशकों को रिफंड पोर्टल के माध्यम से मिलेगी राशि : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट
breaking Chhattisgarh

सहारा निवेशकों को रिफंड पोर्टल के माध्यम से मिलेगी राशि : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट

छत्तीसगढ़ में 8 मर्डर का खुलासा, मजाक और छोटी-छोटी शिकायतों से नाराज होकर बना साइको किलर
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 8 मर्डर का खुलासा, मजाक और छोटी-छोटी शिकायतों से नाराज होकर बना साइको किलर

PM मोदी ने देश को समर्पित किए तीन स्वदेशी युद्धपोत, अरब सागर से बंगाल की खाड़ी तक और मजबूत हुई भारत की समुद्री सुरक्षा
breaking National

PM मोदी ने देश को समर्पित किए तीन स्वदेशी युद्धपोत, अरब सागर से बंगाल की खाड़ी तक और मजबूत हुई भारत की समुद्री सुरक्षा

छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, दंतेवाड़ा से प्रदेश में पहुंचा बारिश का मौसम, रायपुर में हो रही झमाझम बारिश
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, दंतेवाड़ा से प्रदेश में पहुंचा बारिश का मौसम, रायपुर में हो रही झमाझम बारिश

छत्तीसगढ़ में अब OTP से नहीं मिलेगा राशन, सिर्फ बायोमेट्रिक से मिलेगा राशन, नियम तोड़ने पर होगी FIR
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में अब OTP से नहीं मिलेगा राशन, सिर्फ बायोमेट्रिक से मिलेगा राशन, नियम तोड़ने पर होगी FIR

चेन्नई में फंसी छत्तीसगढ़ की तीन युवतियां : ‘हमें घर वापस लाओ’… युवतियों ने विधायक को फोन कर मदद की लगाई गुहार
breaking Chhattisgarh

चेन्नई में फंसी छत्तीसगढ़ की तीन युवतियां : ‘हमें घर वापस लाओ’… युवतियों ने विधायक को फोन कर मदद की लगाई गुहार

मीना बाजार परमिशन विवाद: वायरल ऑडियो से गरमाई अंबिकापुर की राजनीति, मेयर मंजूषा भगत पहुंचीं थाने; कांग्रेस ने SIT जांच की रखी मांग
breaking Chhattisgarh

मीना बाजार परमिशन विवाद: वायरल ऑडियो से गरमाई अंबिकापुर की राजनीति, मेयर मंजूषा भगत पहुंचीं थाने; कांग्रेस ने SIT जांच की रखी मांग

कविता

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर
poetry

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर

गीत – डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

गीत – डॉ. दीक्षा चौबे

इस माह की नवाकुंर कवयित्री – सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

इस माह की नवाकुंर कवयित्री – सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

इस माह के बाल साहित्यकार : कमलेश चंद्राकर
poetry

इस माह के बाल साहित्यकार : कमलेश चंद्राकर

साहित्यनामा – अमृता मिश्रा
poetry

साहित्यनामा – अमृता मिश्रा

इस माह के ग़ज़लकार : शुभेंदु बागची ‘मुन्तज़िर’
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : शुभेंदु बागची ‘मुन्तज़िर’

कवि और कविता : हरिप्रकाश गुप्ता ‘सरल’
poetry

कवि और कविता : हरिप्रकाश गुप्ता ‘सरल’

इस माह के कवि : प्रकाशचंद्र मण्डल
poetry

इस माह के कवि : प्रकाशचंद्र मण्डल

कवि और कविता : दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर
poetry

कवि और कविता : दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

कवि और कविता : कमलेश चंद्राकर
poetry

कवि और कविता : कमलेश चंद्राकर

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

कविता श्रृंखला आरंभ : डॉ. शिरोमणि माथुर
poetry

कविता श्रृंखला आरंभ : डॉ. शिरोमणि माथुर

कविता श्रृंखला ‘आरंभ’ में : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

कविता श्रृंखला ‘आरंभ’ में : दीप्ति श्रीवास्तव

कृति आरंभ : कविता आसपास- दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

कृति आरंभ : कविता आसपास- दीप्ति श्रीवास्तव

स्तम्भ ‘आरंभ’ : इस माह की कवयित्री- दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

स्तम्भ ‘आरंभ’ : इस माह की कवयित्री- दीप्ति श्रीवास्तव

कविता आसपास स्तम्भ ‘आरंभ’ – संजय एम तरानेकर
poetry

कविता आसपास स्तम्भ ‘आरंभ’ – संजय एम तरानेकर

रचना और रचनाकार- पल्लव चटर्जी
poetry

रचना और रचनाकार- पल्लव चटर्जी

होली विशेष [दो फागुनी रचना यें] – तारकनाथ चौधुरी
poetry

होली विशेष [दो फागुनी रचना यें] – तारकनाथ चौधुरी

कहानी

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

story

कहानी : ‘ पानी के लिए ‘ – उर्मिला शुक्ल

लेख

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

⏩ 12 अगस्त-  भोजली पर्व पर विशेष
Article

⏩ 12 अगस्त- भोजली पर्व पर विशेष

Article

■पर्यावरण दिवस पर चिंतन : संजय मिश्रा [ शिवनाथ बचाओ आंदोलन के संयोजक एवं जनसुनवाई फाउंडेशन के छत्तीसगढ़ प्रमुख ]

Article

■पर्यावरण दिवस पर विशेष लघुकथा : महेश राजा.

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन