• Chhattisgarh
  • समाज : ‘ देवांगन जन कल्याण समिति की सामाजिक पत्रिका ‘ आवरण ‘ : समीक्षा लेख – डॉ. नीलकंठ देवांगन

समाज : ‘ देवांगन जन कल्याण समिति की सामाजिक पत्रिका ‘ आवरण ‘ : समीक्षा लेख – डॉ. नीलकंठ देवांगन

3 years ago
654

प्रकाशन अपने आप में दुःसाध्य कार्य है | वह भी सामाजिक पत्रिका जिसमें विभिन्न श्रोतों से लेख, सामग्रियाँ एकत्रित कर पत्रिका के गरिमा के अनुरूप प्रकाशन योग्य स्तरीय सामग्रियों को चयनित कर उन्हें निश्चित क्रम में स्थान देना और भी दुष्कर हो जाता है | पर, उद्देश्य बड़ा हो , दिल में जुनून और जज्बा हो तो असंभव भी संभव हो जाता है | देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई नगर ने गौरवशाली पत्रिका, ‘आवरण ‘ के 26 वें अंक विविधवर्णी गुलदस्ता का रूप देकर सराहनीय कार्य किया है | समिति के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन हैं और प्रधान संपादक भी वही हैं | कुशल माली की तरह उन्होंने इसे सुंदर स्वरूप दिया है | संपादक के पास अद्भुत सृजनात्मक क्षमता और शक्ति है | जीवन का गहरा अनुभव है | अनुभव जन्य लाभ पत्रिका को मिला, वे कई वर्षों से संपादन करते रहे हैं | उनके सिर पर अब जिम्मेवारियों के दो ताज हैं |
19 फरवरी 2023 को विमोचित आवरण पत्रिका का 26 वां अंक हाथ में आते ही ध्यान मुख पृष्ठ पर टिक गया | मस्तक श्रद्धावनत हो गया | कलात्मक सज्जा का अद्भुत नमूना व आकर्षण तो था ही, कुल की ईष्ट देवी मां परमेश्वरी का दिव्य व भव्य रूप आंखों के सामने था | प्रगति नगर रिसाल, भिलाई में भवन परिसर मंदिर में विराजित मां परमेश्वरी साक्षात् मूर्तिमान | प्रकाशमान मुख मंडल, मस्तक में तेजपुंज महाज्योति, चहुंओर तेजोमय आभामंडल , दिव्य वस्त्राभूषण, दिव्य अलंकार श्रृंगार, दिव्य आयुध, गले में रत्न मालाओं सहित पुष्पमाला, नाक में नथनी,कानों में कुंडल, सिर पर रत्न जड़ित ताज, ऊपर छत्र, सिंह पर सवार, अष्टभुजी वरदहस्त अभय मुद्रा में अनुपम छटा, साक्षात् दिव्य दर्शन | गहन शांति और शक्ति की अनुभूति |
दृष्टि और सकाश ले पृष्ठ पलटा तो जन प्रतिनिधियों के अभिनंदन वंदन के साथ उनके एवं समाज के विशिष्ट जनों के शुभ कामना संदेश |
पत्रिका में सामाजिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक गतिविधियों का चित्रण, लेखकों, चिंतकों के प्रेरक विचार, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर क्रियांवित योजनाओं की लाभकारी जानकारी, आर्थिक, सामाजिक विकास के साथ राजनैतिक विकास की दिशा में प्रयास की संभावनाएं, समाज के गौरव, बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार अपनाने हेतु मार्गदर्शन, विवाह योग्य युवक युवतियों के परिचय हैं | साथ ही प्रतिष्ठित व्यापारियों, उद्योगपतियों के प्रतिष्ठानों के जानकारी युक्त विज्ञापन हैं |
इन सबका जिक्र घनश्याम कुमार देवांगन ने अपने सम्पादकीय लेख – ‘अपने को पहचानें, अपनी प्रतिभा निखारें ‘ शीर्षक में किया है |

उन्होंने अपने अध्यक्षीय लेख – ‘ सबका साथ, सबका विकास ‘ में 3 नवम्बर 1979 से पंजीकृत संस्था के रूप में स्थापित देवांगन जन कल्याण समिति के क्रमिक विकास एवं उसके गौरवशाली इतिहास को रेखांकित किया है | 8 जनवरी 2023 को पद भार ग्रहण करते ही अपनी दूरदर्शिता, सूझबूझ एवं तकनीकी ज्ञान से समाज को सभी क्षेत्रों में सक्षम एवं सुदृढ़ बनाने अपनी अभिनव कार्य योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु शक्ति का विकेंद्रीकरण करते 25 विभागों का गठन कर कर्मठ, कुशल कार्यकर्ताओं को प्रभारी नियुक्त कर उन्हें जिम्मेदारी सौंप दी है जो समाज के प्रतिभाओं को अपने विभागों के क्रियाकलापों, गतिविधियों से जोड़कर उन्हें उभारने, संवारने, प्रोत्साहित करने का हर संभव प्रयास करेंगे |
महिलाओं की भागीदारी एवं युवाओं की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने पहल की बात की है | भावी निर्माण कार्यों की जानकारी भी दी है |

रामानंद देवांगन ने ‘निवर्तमान अध्यक्ष की कलम से —‘ में समिति के खुद के भवन के लिए किए गए संघर्ष, भूखंड के लिए किए गए जद्दोजहद फिर भवन निर्माण के प्रयासों को गिनाते बताया है कि किस प्रकार समाज के लोगों ने एकजुटता का परिचय देकर प्रगति की संभावनाओं को तलाश कर त्याग एवं सेवाभाव से काम किया जिसका परिणाम आज का व्यापक, विकसित वर्तमान स्वरूप है, उसका विस्तारित कार्य क्षेत्र है | इसमें शासन के योगदान अनुदान के साथ सामाजिक बंधुओं का अंतर्निहित भाव एवं अपेक्षित सहयोग है |

अच्छे विचारों से समाज आगे बढ़ता है समाज की पहचान उसके विचारों से होती है | आवरण के सभी लेखों में निहित संदेश हैं, ज्ञानवर्धक हैं, प्रेरक हैं, समाज को दिशा देने की शक्ति है |
घनश्याम कुमार देवांगन ने ‘स्किल डेवलपमेंट’ में सरकारी एवं निजी संस्थानों में चलाए जा रहे स्किल डेवलपमेंट कोर्स की जानकारी दी है जिसके जरिए बेहतरीन कैरियर बनाया जा सकता है – ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो और फोटो एडिटर, डिजिटल मार्केटिंग, पब्लिक मार्केटिंग, एकेडेमिक एंड बिजनेस राइटिंग, प्रोग्रामिंग, नेशनल एग्रीकल्चर एंड फूड एनालिसिस, अप्लाइड एंड प्योर साईंस, अन्य स्किल डेवलपमेंट कोर्स एवं ट्रेनिंग लेकर खुद में खुद में स्किल डेवलपमेंट करने हाई लाईट्स |
डॉ नीलकंठ देवांगन का ‘परिवार एक संगठन’ सामाजिक लेख है | व्यक्ति, परिवार, समाज में अंतःसंबंध एवं संगठन शक्ति की महत्ता को दर्शता है | संगठित समाज ही विकास कर सकता है, सकारात्मक सोच से समाज निखरता है, समाज के विकास में ही व्यक्ति का विकास है, परिवार के साथ समाज से जुड़कर सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करने, अपना श्रेष्ठ परिवार एवं समाज को देने, समाज को संगठित करने का आह्वान है |
श्रीमती सुमन देवांगन की ‘दानशीलता की प्रतिमूर्ति – स्व श्री राम प्रसाद देवांगन’ लेख में
खरोरा के मालगुजार , प्रचलित नाम डंडीराम देवांगन गौंटिया द्वारा समाज के लिए किये कार्य, त्याग, सेवा एवं दान का प्रेरणा परक परिचय है जो अंचल में दीन दुखियों के हितैषी, उदारमना व्यक्तित्व के धनी, समाज सेवा में अग्रणी, दानवीर के रूप में विख्यात रहे हैं | समाज के लिए आदर्श हैं | उनसे सीख लेकर समाज को कुछ देने, समाज के लिए कुछ अच्छा करने की प्रेरणा ले सकते हैं |
खुमान साव देवांगन की बेरला के ‘समाज सेवा के व्रती – स्व. नारायण प्रसाद देवांगन’ लेख समाज के प्रति समर्पण भाव, परोपकार के यादगार कार्य करने एवं समाज के लिए कुछ अच्छा करने का संकल्प जगाता है |

श्री घनश्याम कुमार देवांगन के समग्र व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालता हेमंत कुमार देवांगन का ‘ बहु आयामी व्यक्तित्व के धनी: श्री घनश्याम कुमार देवांगन’ संस्मरण सा लेख है | लेखक स्वयं लब्ध प्रतिष्ठ साहित्यकार, संपादक, समाज सेवी, पत्रकार हैं | उनकी तीक्ष्ण बुद्धि, पैनी व खोजी दृष्टि है | उन्होंने न केवल उनके जीवन पर प्रकाश डाला है ,वरन उनके ननिहाल अर्जुन्दा में जन्म के समय उस गांव का तत्कालीन परिवेश का जीवंत चित्रण किया है | जहां साधन सुविधा के लिए संघर्ष कर रहे दूसरे गांव वहीं बीसवीं शताब्दी में साठ के दशक में
शिक्षा का केंद्र बना, पेय जल के लिए नल का जाल बिछा सुविधा संपन्न, जागृत एवं आदर्श गांव अर्जुन्दा के माटी की महक और प्रकृति का अपूर्व वर्णन किया है |
उनकी शिक्षा दीक्षा, संस्कार, भिलाई इस्पात संयंत्र में उनकी प्रबंधकीय एवं प्रशासनिक पद पर की गई नौकरी, सेवा काल में उत्कृष्ट कार्यों एवं सेवाओं के लिए प्राप्त सम्मान पुरस्कार, बहु आयामी संस्था सृजन के केंद्रीय अध्यक्ष के रूप में अप्रतिम उपलब्धियों, साक्षरता परियोजना संयोजक के रूप में उनके योगदान, अपनी सहधर्मिणी श्री मती सुमन देवांगन के साथ मिलकर परमेश्वरी महोत्सव में मंच संचालन की श्रेष्ठ प्रतिभा, सामाजिक एवं राष्ट्रीय महत्व के कार्यों का आयोजन एवं कुशल संचालन, सेवा भाव एवं श्रम निष्ठा के बल पर अर्जित लोकप्रियता , जागरूकता ,दुर्लभ कीर्तिमान को क्रमिक रेखांकित किया है |

K. L. Dewangan ने UTTARAYAN लेख में अयन क्या है? , उत्तरायण एवं दक्षिणायन पर अंग्रेजी में सार्थक जानकारी देते हुए उत्तरायण की श्रेष्ठता एवं महत्ता को प्रतिपादित किया है |
सुयश रत्न देवांगन ने ‘देवांगन समाज के रोड मैप’ में समाज का तेजी से विकास, सपनों को साकार का करने, राजनीति में प्रतिष्ठित होने चार मुद्दों पर ध्यान आकर्षित किया है – 1 शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में, 2 समाज के लोगों के बीच आर्थिक क्रिया कलापों को बढ़ावा देना, 3 समाज को ब्रांड का रूप देना, 4 समाज के राजनैतिक उत्थान के लिए |
मधुबाला देवांगन ने ‘महिला सशक्तिकरण’ शीर्षक से नारी को सृजन शक्ति बताते उनका सम्मान करने और समाज में उन्हें उचित स्थान देने का आग्रह है क्योंकि वह बेचारी नहीं, महान है |
‘ मित्रता का महत्व’ लेख में नेक प्रभा देवांगन ने मित्रता में प्रेम और विश्वास को आवश्यक बताते उसके महत्व को उजागर किया है | मित्रता का समानार्थी शब्द दोस्ती | दोस्त यानी दोष को अंत करने वाला | दोस्ती यानी इंसान के बीच होने वाला भाईचारा |

उषा देवांगन अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ ने ‘अपनों से अपनी बात’ में समाज में वर्तमान में महिलाओं का सही चित्र खींचा है | प्रगति के इस दौर में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ी जरूर हैं, मगर जो दर्जा ,स्थान उन्हें मिलना चाहिए, उससे कोसों दूर हैं | उन्होंने लिखा है – ‘अपनी सभी भूमिकाओं में निपुणता दर्शाने के बावजूद आज के आधुनिक युग में महिला पुरुष के पीछे खड़ी दिखाई देती है |’ सचमुच आज स्त्रियां हर क्षेत्र में आगे आ रही हैं और पुरुषों के समान सब काम कर रही हैं | कई क्षेत्रों में वे पुरुषों से निपुण दिखाई देती हैं | पुरुष प्रधान क्षेत्र में समाज में उनकी अहमियत, काबिलियत को स्वीकार करना जरूरी है |
अपनी बोली भाखा की बात अलग होती है | तुलाराम देवांगन ने छत्तीसगढ़ी में छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ रचना में छत्तीसगढ़ एवं छत्तीसगढ़िया का मान बढ़ाया है | रेखा देवांगन की कविता ‘सौगात’ , रामगोपाल देवांगन की ‘खुशी के गीत गा ले’ कविता ज्ञान वर्धक एवं प्रेरणास्पद है |

‘ समाचार पत्रों की सुर्खियों में हमारा समाज ‘ में चित्रों के माध्यम से देवांगन जन कल्याण समिति द्वारा अनेक अवसर पर किए गए महत्वपूर्ण क्रियाकलापों एवं उपलब्धियों को बखूबी दिखाया गया है |
मुख पृष्ठ सज्जा बहुत ही आकर्षक, रंगीन, हृदयग्राही ,नयनाभिराम है | रंगीन पृष्ठ संयोजन सुघड़ , चित्ताकर्षक, सुंदर है | हर पृष्ठ शोभनिक है ,नजर ठहर जाती है | श्रीनिवास राव ने अपनी बुद्धि युक्ति से सजीव बना दिया है, सबका पसंदीदा बन गया है |
चित्रांकन बहुत बढ़िया है | आलेख या गीत कविता के अनुरूप सभी चित्र हैं जो ग्राह्य हैं, भावाभिव्यक्ति में सहायक हैं | हरीश कुमार देवांगन ने कुशलता से, प्रतिभा से,बारीकी से चित्रों को उकेरा है |
हिमांशु देवांगन ने अपनी तकनीकी ज्ञान से काबिले तारीफ वेबसाईट डेवलपमेंट किया है
मुद्रण सही , स्पष्ट एवं त्रुटिरहित है |
विविधवर्णी जानकारी युक्त विज्ञापन पृष्ठ रंगीन, मोटे कागज में प्लास्टिक कोटेड है जो उस व्यवसास , उद्योग, प्रतिष्ठान के निर्माण, विक्रय, कारोबार को दर्शता है | पर, त्रुटि यह हुई है कि ‘जी सस्ता होलसेल बाजार, बेल्हारी रोड जामगांव आर’ का विज्ञापन दो बार अलग अलग पेज में हो गया है | इसी प्रकार ओंकार कम्प्यूटर्स, पाटन का विज्ञापन एक जगह आधा पेज में तो दूसरी जगह चौथाई पेज में है | हो सकता है, दो विज्ञापन दिए हों |

पत्रिका ‘आवरण’ समाज को संगठित करने, शिक्षित संस्कारित शक्तिशाली बनाने, नारी एवं युवाओं को जगाने, उनकी प्रतिभा का लाभ समाज को मिले, प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने,समन्वित प्रयास से समाज आगे बढ़े, सामाजिक , सांस्कृतिक,आर्थिक, राजनीतिक क्षेत्रों में निरंतर प्रगति के सोपान तय करे जैसे अपने उद्देश्य में सक्षम सफल दिखाई देता है | प्रकाशित लेख समाज की आकांछाओं का आईना लगता है |
भिन्न भिन्न विभागों की गतिविधियों , कार्यक्रमों ,खेलकूद, प्रदर्शनियों आदि की झलकियां आगामी अंक में समाहित की जा सकती हैं|

•डॉ.नीलकंठ देवांगन
•संपर्क –
•84355 52828

🟥🟥🟥🟥🟥

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ में मौसम का अलर्ट: 6 जिलों में 40-60 KM की रफ्तार से तेज आंधी की चेतावनी, बिजली गिरने के साथ बारिश के आसार
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में मौसम का अलर्ट: 6 जिलों में 40-60 KM की रफ्तार से तेज आंधी की चेतावनी, बिजली गिरने के साथ बारिश के आसार

सुप्रीम कोर्ट से भूपेश बघेल को झटका, चुनाव याचिका पर अब होगी सुनवाई, जानिए क्या है मामला…
breaking Chhattisgarh

सुप्रीम कोर्ट से भूपेश बघेल को झटका, चुनाव याचिका पर अब होगी सुनवाई, जानिए क्या है मामला…

हाईकोर्ट का अहम फैसला, तबादले के आधार पर समाप्त नहीं की जा सकती किसी कर्मचारी की अर्जित वरिष्ठता…
breaking Chhattisgarh

हाईकोर्ट का अहम फैसला, तबादले के आधार पर समाप्त नहीं की जा सकती किसी कर्मचारी की अर्जित वरिष्ठता…

NEET-UG 2026 पेपर लीक: CBI चार्जशीट में बड़ा खुलासा, NTA के 3 एक्सपर्ट पर लीक कराने का आरोप, बताया कैसे छात्रों तक पहुंचाया गया पेपर
breaking National

NEET-UG 2026 पेपर लीक: CBI चार्जशीट में बड़ा खुलासा, NTA के 3 एक्सपर्ट पर लीक कराने का आरोप, बताया कैसे छात्रों तक पहुंचाया गया पेपर

छत्तीसगढ़ को ई-बसों की सौगात… सबसे पहले दुर्ग-भिलाई में दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, अब तक कुल 240 बसों को मिली मंजूरी
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ को ई-बसों की सौगात… सबसे पहले दुर्ग-भिलाई में दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, अब तक कुल 240 बसों को मिली मंजूरी

जानिए याददाश्त बढ़ाने के आसान और वैज्ञानिक तरीके, बेहतर मेमोरी के लिए अपनाएं ये आदतें
breaking Chhattisgarh

जानिए याददाश्त बढ़ाने के आसान और वैज्ञानिक तरीके, बेहतर मेमोरी के लिए अपनाएं ये आदतें

राष्ट्रीय क्रिटिकल मिनरल मिशन पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखा छत्तीसगढ़ को भारत की ऊर्जा सुरक्षा एवं भविष्य की क्रिटिकल मिनरल अर्थव्यवस्था का अग्रणी राज्य बनाने का विजन
breaking National

राष्ट्रीय क्रिटिकल मिनरल मिशन पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखा छत्तीसगढ़ को भारत की ऊर्जा सुरक्षा एवं भविष्य की क्रिटिकल मिनरल अर्थव्यवस्था का अग्रणी राज्य बनाने का विजन

रेल यात्रियों को बड़ी राहत, अब घर बैठे करें अतिरिक्त लगेज की ऑनलाइन बुकिंग, हवाई यात्रा जैसी सुविधा रेलवे में भी शुरू
breaking Chhattisgarh

रेल यात्रियों को बड़ी राहत, अब घर बैठे करें अतिरिक्त लगेज की ऑनलाइन बुकिंग, हवाई यात्रा जैसी सुविधा रेलवे में भी शुरू

वरिष्ठजन कल्याण महासंघ के चुनाव में घनश्याम कुमार देवांगन सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित
breaking Chhattisgarh

वरिष्ठजन कल्याण महासंघ के चुनाव में घनश्याम कुमार देवांगन सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित

सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, फसल विविधिकरण और आधुनिक तकनीक से खेती बनेगी अधिक लाभकारी – मुख्यमंत्री श्री साय
breaking Chhattisgarh

सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, फसल विविधिकरण और आधुनिक तकनीक से खेती बनेगी अधिक लाभकारी – मुख्यमंत्री श्री साय

Repo Rate पर RBI का बड़ा ऐलान, 5.25% पर बरकरार दर, जानिए EMI पर क्या होगा असर
breaking National

Repo Rate पर RBI का बड़ा ऐलान, 5.25% पर बरकरार दर, जानिए EMI पर क्या होगा असर

बृजमोहन अग्रवाल-अमित कटारिया विवाद: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लिया सांसद का पक्ष, कहा- अधिकारी सम्मान से करें बात, हिसाब से करें रिस्पांस
breaking Chhattisgarh

बृजमोहन अग्रवाल-अमित कटारिया विवाद: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लिया सांसद का पक्ष, कहा- अधिकारी सम्मान से करें बात, हिसाब से करें रिस्पांस

छत्तीसगढ़ की बेटी सोनम शर्मा करेगी भारतीय नेटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व, हांगकांग में होगी प्रतियोगिता
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ की बेटी सोनम शर्मा करेगी भारतीय नेटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व, हांगकांग में होगी प्रतियोगिता

20 लाख की प्रतिमा पर उठे सवाल, डेढ़ साल में उखड़ने लगी बाहरी परत, जांच और कार्रवाई की मांग तेज
breaking Chhattisgarh

20 लाख की प्रतिमा पर उठे सवाल, डेढ़ साल में उखड़ने लगी बाहरी परत, जांच और कार्रवाई की मांग तेज

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर तक आम जनता से मांगे गए सुझाव
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर तक आम जनता से मांगे गए सुझाव

मॉनसून में बाथरूम की इन चीजों को जरूर बदलें, वरना बढ़ सकता है बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन का खतरा
breaking Chhattisgarh

मॉनसून में बाथरूम की इन चीजों को जरूर बदलें, वरना बढ़ सकता है बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन का खतरा

थाइलैंड-दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट के यात्रियों की आपबीती, ‘किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका…’,
breaking Chhattisgarh

थाइलैंड-दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट के यात्रियों की आपबीती, ‘किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका…’,

छत्तीसगढ़ में 14 पुलिस अफसरों के तबादले, 11 थाना प्रभारियों और 3 SI को नई जिम्मेदारी, देखें सूची
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 14 पुलिस अफसरों के तबादले, 11 थाना प्रभारियों और 3 SI को नई जिम्मेदारी, देखें सूची

छत्तीसगढ़ के छोटे से गांव के बड़े सितारे, दो बेटों ने नेपाल में लहराया तिरंगा, भारत को दिलाया फुटबॉल का गोल्ड मेडल
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के छोटे से गांव के बड़े सितारे, दो बेटों ने नेपाल में लहराया तिरंगा, भारत को दिलाया फुटबॉल का गोल्ड मेडल

लोकसभा में बिना बहस जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास, CJI को छोड़ 37 हुआ संख्या
breaking National

लोकसभा में बिना बहस जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास, CJI को छोड़ 37 हुआ संख्या

कविता

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’
poetry

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला
poetry

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’
poetry

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

साहित्यिक पटल : सुरभि ताम्रकर ‘शावि’
poetry

साहित्यिक पटल : सुरभि ताम्रकर ‘शावि’

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर
poetry

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर

गीत – डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

गीत – डॉ. दीक्षा चौबे

इस माह की नवाकुंर कवयित्री – सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

इस माह की नवाकुंर कवयित्री – सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

कहानी

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

story

कहानी : ‘ पानी के लिए ‘ – उर्मिला शुक्ल

लेख

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से
Article

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक
Article

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

काव्य संध्या : प्रगतिशील कवि डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय के निवास में दिव्या सक्सेना, विजया भारती, गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीश’, पारुल पांडेय, संजय मैथिल, युसूफ सागर, हाजी रियाज़ खान गौहर, मनमोहन मतवाला, ओम पांडेय, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, छ्गनलाल सोनी, संतराम वर्मा और डॉ. आरबी कुशवाहा शामिल हुए

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन