• Chhattisgarh
  • इतिहास पर सांप्रदायिक बुलडोजर – राजेंद्र शर्मा

इतिहास पर सांप्रदायिक बुलडोजर – राजेंद्र शर्मा

3 years ago
416

निजी टीवी चैनलों के विस्फोट से पहले के दौर का भारतीय टेलीविजन जिसे भी याद होगा, उसे ‘‘टीपू सुल्तान’’ (वास्तव में टीपू सुल्तान की तलवार) सीरियल जरूर याद होगा। अकबर खान और संजय खान द्वारा निर्देशित यह धारावाहिक, 1990 की फरवरी से, 1991 के अप्रैल तक, उस समय के तरीके के अनुरूप, साप्ताहिक के रूप में, पूरे साठ हफ्ते तक दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था। कहने की जरूरत नहीं है कि 18वीं सदी की मैसूर की हुकूमत के सुल्तान, टीपू और उनके पिता, हैदरअली की जिस तरह की लोकप्रियता को यह धारावाहिक प्रभावशाली तरीके से प्रतिबिंबित करता था और बढ़ाता भी था, उसके केंद्र में मैसूर के शासक इस पिता-पुत्र द्वारा ब्रिटिश साम्राज्य को युद्घ के मैदान में दी गयी जबर्दस्त चुनौती थी। यह निर्विवाद है कि मैसूर के खिलाफ अपनी तीन लड़ाइयों में हारने के बाद ही, चौथी और आखिरी लड़ाई में, एक ओर हैदराबाद के निजाम तथा दूसरी ओर पेशवाओं की मदद के सहारे ही, युद्घ के मैदान में टीपू सुल्तान को मारकर ही अंगरेज, मैसूर को जीत पाए थे। लोकख्याति के अनुसार अपने ही एक सरदार के विश्वासघात के चलते अंगरेज टीपू को मौत के घाट उतार पाए थे। मैसूर के इन शासकों ने तीन दशक से ज्यादा अंगरेजी राज के दक्षिण में प्रवेश को रोके रखा था। उसके ऊपर से टीपू सुल्तान, उन इने-गिने तथा पहले ही भारतीय शासकों में था, जिन्होंने वाकई युद्घ के मैदान में अंगरेजी सेनाओं का मुकाबला करते हुए, युद्घ के मैदान में वीरगति प्राप्त की थी। लेकिन, उक्त सीरियल को हिट कर के आम दर्शकों ने टीपू सुल्तान की जिस भारत-भक्ति को बिना किसी अगर-मगर के पहचाना, संघ परिवार के हिंदुत्ववादियों को क्या कभी भी मंजूर हुई!

क्या यह हैरानी की बात नहीं है कि हैदरअली-टीपू सुल्तान की अंगरेजी राज से लड़ाइयां ही नहीं, उनके नेतृत्व में मैसूर राज्य के आधुनिकता के रास्ते पर कई महत्वपूर्ण कदम बढ़ाने, जिनमें स्तन कर जैसी भयावह जातिवादी प्रथाओं पर रोक लगाना भी शामिल था, सब कुछ तत्कालीन इतिहासकारों द्वारा दर्ज किए जाने के बावजूद, संघ-भाजपा के हिंदुत्ववादी झुंड, मुस्लिमविरोध की अपनी अंधी मुहिम की खातिर, इस इतिहास को मिटाने में ही जुटे हुए हैं। अगले ही महीने होने जा रहे कर्नाटक के विधानसभाई चुनाव के लिए, सांप्रदायिक ध्रुवीकरण को बढ़ाने के लिए, अपने हिंदू-सांप्रदायिक चेहरे को और चमकाने की कोशिश में, उन्होंने इस सांप्रदायिक खेल के लिए खुद को कुछ भी कहने-करने के लिए तैयार हो जाने का ही सबूत दिया है। बेशक, हैदरअली और टीपू सुल्तान की अंगरेजी राज विरोधी भूमिका को नकारने नहीं, तो महत्वहीन तो जरूर ही करने की कोशिश में, उनके ‘‘अत्याचारों’’ का शोर तो वे पहले से भी करते आए थे, जिसमें जातिवादी अतियों के खिलाफ उनके कदमों के खिलाफ ब्राह्मणवादी आख्यान भी शामिल थे। बहरहाल, उनकी ‘अंगरेजी साम्राज्य-विरोधी’ भूमिका पर मिट्टी डालने के बाद, अब वे अंगरेजों से लड़ते हुए युद्घ के मैदान में टीपू सुल्तान के वीरगति पाने को भी, नकारने में जुट गए हैं। खास इसी काम के लिए उन्होंने दो कथित गौड़ा वीरों को गढ़ कर खड़ा कर दिया है, जिनकी ‘‘महानता’’ इसी में निहित है कि इस सांप्रदायिक आख्यान के अनुसार, उन्होंने ही टीपू सुल्तान को मौत के घाट उतारा था, न कि अंगरेजों ने!

बेशक, अस्सी के दशक के आखिरी वर्षों में जब टीपू सुल्तान सीरियल बनना शुरू हुआ था, तभी से उसके ‘‘नायकत्व’’ पर सवाल उठाने का सांप्रदायिक खेल भी सामने आने लगा था। लेकिन, तब तक यह अभियान मुख्यत: ब्राह्मणों के खिलाफ टीपू के ‘‘अत्याचारों’’ के अतिरंजित दावों से आगे नहीं जा पाता था। इस तरह, इस सीरियल की जबर्दस्त लोकप्रियता के समांतर एक कहानी, इसके हिंदुत्ववादी सांप्रदायिक विरोध की भी चल रही थी। यहां तक कि उक्त मेगा सीरियल के निर्माण के दौरान हुई भयावह आग दुर्घटना का भी, जिसमें खुद संजय खान किसी तरह मरते-मरते बचे थे, इस कहानी के विरोध के लिए इस्तेमाल करने की कोशिश की गयी थी। लेकिन, यह दिलचस्प है इस सांप्रदायिक विरोध पर तब सबसे ज्यादा हैरानी महसूस करने वालों में, लेखक भगवान गिडवानी भी शामिल थे, जिनके बैस्ट सेलर उपन्यास, ‘‘सोर्ड ऑफ टीपू सुल्तान’’ को इस सीरियल का आधार बनाया गया था। गिडवानी को, जो खुद भाजपा तथा संघ परिवार से जुड़े हुए थे, इसकी बड़ी हैरानी थी, जिसे उन्होंने लालकृष्ण आडवाणी जैसे शीर्ष संघ-भाजपा नेताओं से साझा भी किया था कि, देशभक्ति की इस कथा से, संघ-भाजपा को कैसे दिक्कत हो सकती है? गिडवानी को टीपू सुल्तान की कहानी के देशभक्तिपूर्ण सार की अपनी समझ पर, इसलिए और भी भरोसा था कि उनके उपन्यास की 2 लाख से ज्यादा प्रतियां बिकी थीं और पूरे 44 संस्करण प्रकाशित हुए थे। कई भाषाओं में इस उपन्यास के अनुवाद भी प्रकाशित हुए थे। यहां तक कि यह मेगा सीरियल भी हिंदी के अलावा बंगला आदि दूसरी कुछ भाषाओं के जरिए भी करोड़ों दर्शकों तक पहुंचा था। यहां तक इसे देश में ही नहीं, कुछ विदेशी चैनलों पर भी प्रदर्शित किया गया था।

टीपू सुल्तान और उसकी जीवनी पर आधारित सीरियल के पूरे प्रसंग को कुछ विस्तार से यहां याद करने का उद्देश्य यही याद दिलाना है कि आज देश में सत्तारूढ़ बहुसंख्यक सांप्रदायिक विचारधारा का, भारतीय जनता के ब्रिटिश-विरोधी संघर्ष से छत्तीस का आंकड़ा सिर्फ इसी तक सीमित नहीं था कि, इस विचारधारा की सबसे संगठित अभिव्यक्ति के रूप में आरएसएस ने बीसवीं सदी के इस समूचे राष्ट्रीय उद्वेलन से खुद को दूर या अलग ही रखा था। इस राष्ट्रीय आंदोलन से उसका यह विरोध, इस राष्ट्रीय आंदोलन की वैधता को ही नकारने की हद तक जाता था। इसका कारण बहुत ही सरल था। राष्ट्रीय आंदोलन शुरू से और अपने सभी रूपों में, सभी भारतवासियों को एकजुट करने की संकल्पना को लेकर चलता था, जो नागरिकों के रूप में सबकी बराबरी की संकल्पना तक जाती थी। लेकिन, आरएसएस तथा उससे प्रभावित सांप्रदायिक ताकतें, इसी एकजुटता तथा बराबरी को, ‘‘हिंदू राष्ट्र” के अपने लक्ष्य के रास्ते की, सबसे बड़ी बाधा मानता थीं।

यही बुनियादी अंतर्विरोध था, जो राष्ट्रीय आंदोलन की सभी धाराओं को, जिसमें नरमपंथी से लेकर क्रांतिकारी तक तमाम धाराएं शामिल थीं, मुस्लिम अलगाववाद की ही तरह, आरएसएस-हिंदू महासभा की हिंदू सांप्रदायिकता के भी खिलाफ ही खड़ा नहीं करता था, उन्हें ब्रिटिश राज के एजेंटों की तरह देखने के लिए भी प्रेरित करता था। यह कोई संयोग ही नहीं है कि कथित रूप से आजादी के बाद उपेक्षित रह गयीं राष्ट्रीय आंदोलन की भांति-भांति की क्रांतिकारी धाराओं से लेकर, सुभाष चंद्र बोस आदि नेताओं तक, सभी को हम अपने राजनीतिक-विचारधारात्मक अमल में, अल्पसंख्यकवादी-बहुसंख्यकवादी, दोनों सांप्रदायिकताओं के ‘‘राष्ट्रवाद’’ के स्वांग को तार-तार करते ही पाते हैं। अगर भगतसिंह हिंदू सांप्रदायिकतावादियों को सामराजी हुकूमत के एजेंटों की तरह देखते हैं, तो सुभाष चंद्र बोस भी आरएसएस-हिंदू महासभा और मुस्लिम लीग को, विदेशी हुकूमत के मददगारों के तौर पर ही देखते हैं और आगाह करते हैं कि उनके अंगरेजों से सहयोग से, कुछ हासिल होने वाला नहीं है। इस बुनियादी अंतर्विरोध को, एकजुट तथा समानता पर आधारित राष्ट्रवाद को अभिव्यक्त करने वाली विभिन्न धाराओं के बीच की भिन्नताओं व मतभेदों की बराबरी पर खड़ा करने की कोई भी कोशिश, बौद्घिक बेईमानी ही होगी।

याद रहे कि बहुसंख्यकवादी सांप्रदायिक ताकतों की ओर से इस अंतर्विरोध की अभिव्यक्ति और भी उग्र व हिंसक ही रही थी, कम नहीं। यह कोई संयोग ही नहीं था कि आरएसएस के सरसंघचालक, गोलवालकर ने संघ की मूल सिद्घांत पुस्तिका मानी जाने वाली अपनी किताब, ‘वी आर ऑवर नेशनहुड डिफाइन्ड’’ में, गांधी समेत समूचे राष्ट्रीय आंदोलन की ‘‘साझा राष्ट्रवाद’’ की मूल कल्पना को सीधे-सीधे खारिज तो किया ही था, राष्ट्रवाद की इस संकल्पना को आगे बढ़ाने वालों के लिए कहा था कि वे ‘या तो मूर्ख हैं या फिर बदमाश!’

हैरानी की बात नहीं है कि ब्रिटिश साम्राज्यवाद विरोधी राष्ट्रीय आंदोलन जैसे-जैसे अपने लक्ष्य के निकट पहुंचता नजर आया, मुस्लिम लीग के नेतृत्व में मुस्लिम अलगाववादियों ने बौखलाहट में विभाजन की हिंसा के रास्ते पर कदम बढ़ाए और बहुसंख्यक सांप्रदायिकतावादियों ने, शेष भारत में शासन पर बलपूर्वक कब्जा कर, हिंदू-पाकिस्तान बनाने की हताश कोशिश की। गांधी की हत्या से उन्हें घटनाक्रम के इसी दिशा में मुडऩे की उम्मीद थी, लेकिन यह उनके लिए बहुत ही महंगी गलती साबित हुई। इसका नतीजा सरदार पटेल द्वारा आरएसएस पर पाबंदी लगाए जाने, सावरकर को गांधी की हत्या के षडयंत्र के लिए कटघरे में खड़ा किए जाने और आरएसएस-हिंदू महासभा के जनता से अलग-थलग पड़ जाने के रूप में सामने आया। इसीलिए, अब जबकि देश की सत्ता आरएसएस के हाथ में आयी है, स्कूली पाठ्यक्रम में किए जा रहे अनेक बदलावों के साथ ही, इसे भी मिटाने की कोशिश है कि गांधी की हत्या करने वाले, किस तरह की राजनीति से निकले थे और किन राजनीतिक ताकतों से जुड़े हुए थे। जाहिर है कि इस संबंध में सरदार पटेल के कहे को मिटाने में भी उन्हें गुरेज नहीं है।

इस तरह, आज आरएसएस के इशारों पर इतिहास का जिस तरह का पुनर्लेखन हो रहा है, उसके निशाने पर टीपू सुल्तान से लेकर मुगलों तक और कम्युनिस्टों से लेकर नेहरू तक ही नहीं हैं, उसके निशाने पर प्रकट या परोक्ष रूप से, गांधी-सरदार पटेल भी हैं, सुभाष भी हैं और भगतसिंह की टोली भी। और सबसे बढक़र, उसके निशाने पर भारतीय उपमहाद्वीप की हजारों सालों की वास्तविक रहनी तथा इतिहास है, जिसमें राष्ट्रीय आंदोलन का इतिहास भी शामिल है। उनकी लड़ाई इस समूचे इतिहास से ही है। और चूंकि यह इतिहास, संप्रदायवादियों के तर्क पर गढ़ा गया, धार्मिक पहचान के आधार पर संगठित एकरूप हिंदू और मुस्लिम समुदायों के अंतहीन संघर्ष का इतिहास न होकर, प्राय: धार्मिक पहचान में असंगठित व बहुत ज्यादा विविधतापूर्ण समूहों के बीच, टकराव का कम और परस्पर सहयोग, लेन-देन तथा साझा निर्माण का इतिहास ही ज्यादा है, इसलिए उनकी इस इतिहास से ही दुश्मनी है। उनको दिक्कत किसी एक औरंगजेब से या इस या उस मुस्लिम शासक के कदमों या कट्टरता से नहीं है। उन्हें अकबर से भी उतनी ही दिक्कत है या जहांगीर या शाहजहां से भी। और तो और, हैदरअली-टीपू सुल्तान से लेकर बहादुरशाह जफर तक से उनकी दुश्मनी है। हैरत की बात नहीं है कि एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों के ताजा पुनर्लेखन समेत वे राजसत्ता के सहारे इस उपमहाद्वीप के राजनीतिक ही नहीं, सामाजिक-सांस्कृतिक और धार्मिक इतिहास का भी जैसा पुनर्लेखन कर रहे हैं, वह इतिहास का पुनर्लेखन नहीं, इतिहास का ध्वंस है, इतिहास पर सांप्रदायिक बुलडोजर चलाना है.

[ •लेखक राजेंद्र शर्मा ‘ लोकलहर ‘ के संपादक हैं ]

🟥🟥🟥

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए खुशखबरी! जल्द शुरू होगी महतारी वंदन योजना के नए आवेदन की प्रक्रिया
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए खुशखबरी! जल्द शुरू होगी महतारी वंदन योजना के नए आवेदन की प्रक्रिया

Amazon CEO पीएम मोदी से मिले, भारत में 4.1 लाख करोड़ निवेश करने का ऐलान किया
breaking National

Amazon CEO पीएम मोदी से मिले, भारत में 4.1 लाख करोड़ निवेश करने का ऐलान किया

IPS बद्रीनारायण मीणा बनाए गए बस्तर रेंज के आईजी, आदेश जारी
breaking Chhattisgarh

IPS बद्रीनारायण मीणा बनाए गए बस्तर रेंज के आईजी, आदेश जारी

छत्तीसगढ़ में 25 तक पहाड़े रटवाने, बारहखड़ी कंठस्थ करने और हिंदी अंग्रेजी की धारावाहिक रीडिंग के लिए चलेगा विशेष अभियान
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 25 तक पहाड़े रटवाने, बारहखड़ी कंठस्थ करने और हिंदी अंग्रेजी की धारावाहिक रीडिंग के लिए चलेगा विशेष अभियान

छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए खुशखबरी: CM साय ने दिल्ली में जेपी नड्डा से की मुलाकात, प्रदेश के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए खुशखबरी: CM साय ने दिल्ली में जेपी नड्डा से की मुलाकात, प्रदेश के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

छत्तीसगढ़ में कुत्तों की नसबंदी अभियान पर गंभीर सवाल, ऑपरेशन के बाद मौतें और अनियमितताओं के आरोप
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में कुत्तों की नसबंदी अभियान पर गंभीर सवाल, ऑपरेशन के बाद मौतें और अनियमितताओं के आरोप

वन मंत्री केदार कश्यप की पहल, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में शुरू होगी ‘हॉर्नबिल सफारी’
breaking Chhattisgarh

वन मंत्री केदार कश्यप की पहल, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में शुरू होगी ‘हॉर्नबिल सफारी’

एक जुलाई से लागू होगी VB-G RAM G योजना, ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह, ग्राम सभाओं में दे रहे योजना की जानकारी
breaking Chhattisgarh

एक जुलाई से लागू होगी VB-G RAM G योजना, ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह, ग्राम सभाओं में दे रहे योजना की जानकारी

दुर्ग में भीम का मैंगो आईस कैंडी पर प्रतिबंध, असुरक्षित पाए जाने के बाद खाद्य विभाग की कार्रवाई
breaking Chhattisgarh

दुर्ग में भीम का मैंगो आईस कैंडी पर प्रतिबंध, असुरक्षित पाए जाने के बाद खाद्य विभाग की कार्रवाई

छत्तीसगढ़ में अल-नीनो संकट, 49 लाख हेक्टेयर मे होनी है बुआई अब तक महज दो प्रतिशत
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में अल-नीनो संकट, 49 लाख हेक्टेयर मे होनी है बुआई अब तक महज दो प्रतिशत

छत्तीसगढ़ में हीरे की पुष्टि, महासमुंद में मिले 5 हीरे, मुख्यमंत्री साय ने खुशी जताते हुए कह दी यह बड़ी बात
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में हीरे की पुष्टि, महासमुंद में मिले 5 हीरे, मुख्यमंत्री साय ने खुशी जताते हुए कह दी यह बड़ी बात

साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका समृद्धि हाट’ और CBG नीति को मंजूरी, पढ़िए सभी फैसले
breaking Chhattisgarh

साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका समृद्धि हाट’ और CBG नीति को मंजूरी, पढ़िए सभी फैसले

डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में 1076 सीएम हेल्पलाइन साबित हो रहा बड़ा कदम
breaking Chhattisgarh

डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में 1076 सीएम हेल्पलाइन साबित हो रहा बड़ा कदम

सहारा निवेशकों को रिफंड पोर्टल के माध्यम से मिलेगी राशि : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट
breaking Chhattisgarh

सहारा निवेशकों को रिफंड पोर्टल के माध्यम से मिलेगी राशि : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट

छत्तीसगढ़ में 8 मर्डर का खुलासा, मजाक और छोटी-छोटी शिकायतों से नाराज होकर बना साइको किलर
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 8 मर्डर का खुलासा, मजाक और छोटी-छोटी शिकायतों से नाराज होकर बना साइको किलर

PM मोदी ने देश को समर्पित किए तीन स्वदेशी युद्धपोत, अरब सागर से बंगाल की खाड़ी तक और मजबूत हुई भारत की समुद्री सुरक्षा
breaking National

PM मोदी ने देश को समर्पित किए तीन स्वदेशी युद्धपोत, अरब सागर से बंगाल की खाड़ी तक और मजबूत हुई भारत की समुद्री सुरक्षा

छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, दंतेवाड़ा से प्रदेश में पहुंचा बारिश का मौसम, रायपुर में हो रही झमाझम बारिश
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, दंतेवाड़ा से प्रदेश में पहुंचा बारिश का मौसम, रायपुर में हो रही झमाझम बारिश

छत्तीसगढ़ में अब OTP से नहीं मिलेगा राशन, सिर्फ बायोमेट्रिक से मिलेगा राशन, नियम तोड़ने पर होगी FIR
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में अब OTP से नहीं मिलेगा राशन, सिर्फ बायोमेट्रिक से मिलेगा राशन, नियम तोड़ने पर होगी FIR

चेन्नई में फंसी छत्तीसगढ़ की तीन युवतियां : ‘हमें घर वापस लाओ’… युवतियों ने विधायक को फोन कर मदद की लगाई गुहार
breaking Chhattisgarh

चेन्नई में फंसी छत्तीसगढ़ की तीन युवतियां : ‘हमें घर वापस लाओ’… युवतियों ने विधायक को फोन कर मदद की लगाई गुहार

मीना बाजार परमिशन विवाद: वायरल ऑडियो से गरमाई अंबिकापुर की राजनीति, मेयर मंजूषा भगत पहुंचीं थाने; कांग्रेस ने SIT जांच की रखी मांग
breaking Chhattisgarh

मीना बाजार परमिशन विवाद: वायरल ऑडियो से गरमाई अंबिकापुर की राजनीति, मेयर मंजूषा भगत पहुंचीं थाने; कांग्रेस ने SIT जांच की रखी मांग

कविता

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर
poetry

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर

गीत – डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

गीत – डॉ. दीक्षा चौबे

इस माह की नवाकुंर कवयित्री – सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

इस माह की नवाकुंर कवयित्री – सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

इस माह के बाल साहित्यकार : कमलेश चंद्राकर
poetry

इस माह के बाल साहित्यकार : कमलेश चंद्राकर

साहित्यनामा – अमृता मिश्रा
poetry

साहित्यनामा – अमृता मिश्रा

इस माह के ग़ज़लकार : शुभेंदु बागची ‘मुन्तज़िर’
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : शुभेंदु बागची ‘मुन्तज़िर’

कवि और कविता : हरिप्रकाश गुप्ता ‘सरल’
poetry

कवि और कविता : हरिप्रकाश गुप्ता ‘सरल’

इस माह के कवि : प्रकाशचंद्र मण्डल
poetry

इस माह के कवि : प्रकाशचंद्र मण्डल

कवि और कविता : दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर
poetry

कवि और कविता : दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

कवि और कविता : कमलेश चंद्राकर
poetry

कवि और कविता : कमलेश चंद्राकर

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

कविता श्रृंखला आरंभ : डॉ. शिरोमणि माथुर
poetry

कविता श्रृंखला आरंभ : डॉ. शिरोमणि माथुर

कविता श्रृंखला ‘आरंभ’ में : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

कविता श्रृंखला ‘आरंभ’ में : दीप्ति श्रीवास्तव

कृति आरंभ : कविता आसपास- दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

कृति आरंभ : कविता आसपास- दीप्ति श्रीवास्तव

स्तम्भ ‘आरंभ’ : इस माह की कवयित्री- दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

स्तम्भ ‘आरंभ’ : इस माह की कवयित्री- दीप्ति श्रीवास्तव

कविता आसपास स्तम्भ ‘आरंभ’ – संजय एम तरानेकर
poetry

कविता आसपास स्तम्भ ‘आरंभ’ – संजय एम तरानेकर

रचना और रचनाकार- पल्लव चटर्जी
poetry

रचना और रचनाकार- पल्लव चटर्जी

होली विशेष [दो फागुनी रचना यें] – तारकनाथ चौधुरी
poetry

होली विशेष [दो फागुनी रचना यें] – तारकनाथ चौधुरी

कहानी

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

story

कहानी : ‘ पानी के लिए ‘ – उर्मिला शुक्ल

लेख

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

⏩ 12 अगस्त-  भोजली पर्व पर विशेष
Article

⏩ 12 अगस्त- भोजली पर्व पर विशेष

Article

■पर्यावरण दिवस पर चिंतन : संजय मिश्रा [ शिवनाथ बचाओ आंदोलन के संयोजक एवं जनसुनवाई फाउंडेशन के छत्तीसगढ़ प्रमुख ]

Article

■पर्यावरण दिवस पर विशेष लघुकथा : महेश राजा.

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन