• Chhattisgarh
  • विशेष : कर्नाटक का फैसला 2024 के आम चुनाव में मोदी सरकार के वाटरलू का सूचक होना चाहिए – पीजे जेम्स, महासचिव, भाकपा [माले] रेड स्टार

विशेष : कर्नाटक का फैसला 2024 के आम चुनाव में मोदी सरकार के वाटरलू का सूचक होना चाहिए – पीजे जेम्स, महासचिव, भाकपा [माले] रेड स्टार

3 years ago
629

भाकपा [माले] रेड स्टार ने कर्नाटक की जनता को तहे दिल से बधाई दी है और राज्य में फासीवादी “डबल इंजन सरकार” (केंद्र और राज्य दोनों में भाजपा शासन की संघी रूपरेखा) को पटरी से उतारने के लिए उनके साथ एकजुटता की घोषणा की है। 224 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 136 सीटें जीतने के साथ, यह पिछले साढ़े तीन दशकों में कर्नाटक में किसी एक पार्टी के लिए सबसे बड़ी बढ़त है, जबकि मौजूदा कमल छाप पार्टी की कुल सीटें 65 तक गिर गई हैं। ईवीएम, कॉर्पोरेट पूंजी और मीडिया की शक्ति सहित पूरे केंद्रीय और राज्य प्रशासन को झोंकने के बावजूद उन्हें राज्य की जनता ने नकार दिया है। जनता द्वारा फासिस्ट संघ परिवार को नकारने और इसे इतना गंभीर झटका लगने के कारण, इस मोड़ पर संघी प्रबंधकों के लिए खरीद-फरोख्त के जरिए लोगों के फैसले को तोड़ना या मोड़ना असंभव हो गया है, बावजूद इसके कि 2018 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार के चुनाव की पूर्व संध्या पर एसबीआई द्वारा चुनावी बांड की बिक्री में लगभग 9 गुना बढ़त दर्ज गई है। इस चुनावी हार के साथ, आरएसएस/बीजेपी ने एकमात्र दक्षिणी प्रवेश द्वार खो दिया है जिस पर उसने अब तक शासन किया है।

मोदी-शाह-योगी की तिकड़ी के नेतृत्व में अपने धुर दक्षिणपंथी, सबसे भ्रष्ट, कॉर्पोरेट-परस्त, मनुवादी-ब्राह्मणवादी एजेंडे के साथ, आरएसएस/बीजेपी द्वारा कर्नाटक में अभूतपूर्व, अल्पसंख्यक विरोधी (विशेष रूप से मुसलमानों को लक्षित करने वाला), दलित विरोधी और महिला विरोधी दुर्भावनापूर्ण व दुष्टतापूर्ण चुनाव अभियान संचालित किया गया। मोदी ने स्वयं 19 रैलियों और 6 रोड शो का नेतृत्व करके इस नफरती मुहिम का नेतृत्व किया, इसके बाद अमित शाह ने 16 रैलियों और 15 रोड शो में भाग लिया और योगी भी कई जगहों पर ऐसा ही कर चुके हैं। अधिकांश केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा नेताओं के जमावड़े के जरिए संघी मनुवादी फासिस्ट ताकतों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी थी।
सामान्य अल्पसंख्यक विरोधी संकल्पों और हथकंडों जैसे कर्नाटक में एनआरसी का विस्तार, समान नागरिक संहिता का कार्यान्वयन, ‘मुस्लिम कट्टरवाद के खिलाफ विशेष पुलिस विंग’ का आरोपण, गौ संरक्षण और धर्मांतरण विरोधी बिल, 4% मुस्लिम आरक्षण कोटा समाप्त करना , मुस्लिम और ईसाई पूजा स्थलों और प्रार्थना सभाओं में तोड़फोड़, हिजाब के नाम पर मुस्लिम लड़कियों का लगातार उत्पीड़न, उन्हें पढ़ाई छोड़ने के लिए मजबूर करना, गौ रक्षकों के हमले और मुस्लिम व्यापारियों का बहिष्कार, और इसी तरह, अपने गुरु गोलवलकर के विचार पुंज ( बंच ऑफ थॉट्स) द्वारा दुश्मन नंबर एक का दर्जा दिए गए मुसलमानों के बारे में घोर उपेक्षा का भाव प्रदर्शित किया गया। इस बार आरएसएस/बीजेपी नेताओं ने एक और कदम आगे बढ़कर खुले तौर पर मुस्लिम वोटों की आवश्यकता को नकारते हुए, एक हिंदूराष्ट्र की स्थापना की दिशा में अपनी गति का परीक्षण पूर्वाभ्यास के रूप में किया।

चुनाव के अंतिम चरण में मोदी ने आरएसएस थिंक-टैंक द्वारा निर्मित ‘केरल स्टोरी’ का प्रभावी ढंग से उपयोग करके ‘लव जिहाद’ और आतंकवाद’ के रूप में मुसलमानों के खिलाफ इस घृणा अभियान का नेतृत्व संभाला, जो कि पहले ही जांच एजेंसियों और अदालत द्वारा निराधार साबित किया जा चुका है। इस्लामोफोबिया के साथ-साथ ईसाई चर्चों पर सुनियोजित हमले और एससी आंतरिक आरक्षण के साथ छेड़छाड़ करके दलित समुदाय के विघटन के साथ-साथ उत्पीड़ितों के एक वर्ग को दूसरे के खिलाफ खड़ा करना, और उन्हें बांटो और राज करो की नीति के आधार पर हिंदुत्व की तह में घसीटना घृणित फासीवादी कदम थे। लोगों के जीवन, विशेष रूप से मेहनतकशों और दबे-कुचले लोगों के जीवन पर भाजपा सरकार की घोर जन विरोधी नीतियों के चलते उन पर पड़ने वाले भयानक आर्थिक प्रभाव और उनका ध्यान सबसे आवश्यक वस्तुओं की आसमान छूती मंहगाई से और
साथ ही शासन-प्रायोजित भ्रष्टाचार जो कर्नाटक में पहले कभी नहीं देखा गया है से जनता का ध्यान हटाने के लिए संघ परिवार ने ये नफ़रत का जहर फैलाया था । भाजपा शासन के पिछले पांच वर्षों के दौरान, असंख्य भ्रष्टाचार घोटाले समाचार में थे जिसने इसे “40% कमीशन सरकार” का तमगा हासिल हुआ था। सरकारी ठेकों में प्रचलित ‘कमीशन दर’ अधिक बताई जाती है और बच्चों की मध्याह्न भोजन योजना भी लूट का जरिया बन गई है। इन सबसे ऊपर, कारपोरेट-भगवा फासीवाद की एक अति-दक्षिणपंथी प्रयोगशाला होने के नाते, कर्नाटक शासन सभी नवउदारवादी नीतियों को लागू करने में सबसे आगे रहा है, जिसमें निरंकुश कृषि कानून भी शामिल हैं, हालांकि केंद्र द्वारा फिलहाल इसे ठंडे बस्ते में रखा गया है।

हालाँकि, जैसा कि चुनाव परिणाम दिखाते हैं, अराजनीतिक शहरी अभिजात वर्ग को छोड़कर, मोदी के नेतृत्व में व्यस्त अभियान का अधिकांश जनता पर बहुत कम प्रभाव पड़ा। केंद्रीय और राज्य प्रशासन दोनों के नियंत्रण में भाजपा द्वारा आयोजित रैलियों और रोड शो का केवल नकारात्मक प्रभाव पड़ा। उदाहरण के लिए, जिन 17 स्थानों पर मोदी ने हाई-प्रोफाइल रैलियां और रोड शो किए, उनमें बीजेपी केवल 5 सीटें जीत सकी, जबकि एससी के लिए आरक्षित 36 सीटों में से उसे 22 सीटों का भारी नुकसान हुआ। कर्नाटक चुनाव परिणाम ने प्रभावी रूप से अजेय व्यक्तित्व और मोदी के करिश्माई भाषण की छवि की धज्जियां उड़ा कर दिया, जिसे आमतौर पर “गोदी मीडिया” द्वारा प्रचारित किया जाता है। घटते “मोदी प्रभाव” को देखते हुए, आरएसएस जो कि दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे पुराना फासीवादी संगठन है और जिसके लिए बीजेपी केवल एक राजनीतिक उपकरण है, आने वाले दिनों में अन्य विकल्पों का सहारा ले सकता है।

कर्नाटक चुनाव ,मेहनतकश जनता, दलितों, मुस्लिम ओबीसी सहित उत्पीड़ितों की ओर से वोटों के एक स्पष्ट फासीवाद-विरोधी रुझान को दर्शाता है। जैसा कि पहले ही उल्लेख किया गया है,यह रुझान साफ तौर पर, ब्राह्मणवादी उच्च-जाति की धन्ना सेठ पार्टी भाजपा के खिलाफ है। अतीत के विपरीत, कर्नाटक चुनाव में ऐसा लगता है कि कांग्रेस ने एक तरफ बजरंग दल जैसे आरएसएस के आनुषंगिक संगठनों के खिलाफ खुला रुख अपनाते हुए और मुस्लिमों को 4% आरक्षण कोटा वापस लाने का वादा करके मनुवाद का कड़ा विरोध करते हुए अपने नरम-हिंदुत्व उन्मुखीकरण को छोड़ दिया है। कांग्रेस ने विशेष रूप से मुसलमानों और दलितों को लक्षित करने वाले घृणा अभियान का विरोध किया। व्यापक वामपंथी, लोकतांत्रिक ताकतों के कई वर्ग और बुद्धिजीवियों, सांस्कृतिक कार्यकर्ताओं और संबंधित नागरिकों का एक व्यापक स्पेक्ट्रम आरएसएस के नव-फासीवाद के खिलाफ खुले तौर पर लोगों के बीच अभियान चलाने के लिए आगे आया। इसने लोगों, मुख्य रूप से ग्रामीण जनता को एकजुट करने और आरएसएस विरोधी वोटों में विभाजन से बचने के लिए उनका अत्यधिक राजनीतिकरण किया।

इस सन्दर्भ में, नवउदारवादी-निगमीकरण के खिलाफ एक वाम-जनवादी विकल्प तैयार करते हुए, फासीवादी ताकतों को तगड़ा झटका देने वाले कर्नाटक चुनाव से सीख लेते हुए, आगामी विधानसभा चुनावों में क्रांतिकारी वामपंथी और प्रगतिशील ताकतों को आगे आना होगा। आरएसएस फासीवाद को हराने के लिए सभी फासीवाद-विरोधी ताकतों के साथ एकजुट होना होगा। यह पहल, कर्नाटक में भाजपा शासन के पतन की निरंतरता में, 2024 के आम चुनाव में मोदी शासन को हराने के लिए फासीवाद पर चौतरफा आक्रमण के लिए लॉन्चिंग पैड का निर्माण करेगी। इसमें कोई संदेह नहीं है कि कर्नाटक की पराजय को देखते हुए, फासीवादी शासन, सत्ता पर बने रहने के लिए अपने शस्त्रागार में सभी हथियारों का सहारा लेगा, और यह देश की सभी फासीवाद-विरोधी ताकतों पर निर्भर है कि वे यथासंभव व्यापक एकता के साथ इस लड़ाई में खड़े हों।

🟥🟥🟥

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, फसल विविधिकरण और आधुनिक तकनीक से खेती बनेगी अधिक लाभकारी – मुख्यमंत्री श्री साय
breaking Chhattisgarh

सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, फसल विविधिकरण और आधुनिक तकनीक से खेती बनेगी अधिक लाभकारी – मुख्यमंत्री श्री साय

Repo Rate पर RBI का बड़ा ऐलान, 5.25% पर बरकरार दर, जानिए EMI पर क्या होगा असर
breaking National

Repo Rate पर RBI का बड़ा ऐलान, 5.25% पर बरकरार दर, जानिए EMI पर क्या होगा असर

बृजमोहन अग्रवाल-अमित कटारिया विवाद: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लिया सांसद का पक्ष, कहा- अधिकारी सम्मान से करें बात, हिसाब से करें रिस्पांस
breaking Chhattisgarh

बृजमोहन अग्रवाल-अमित कटारिया विवाद: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लिया सांसद का पक्ष, कहा- अधिकारी सम्मान से करें बात, हिसाब से करें रिस्पांस

छत्तीसगढ़ की बेटी सोनम शर्मा करेगी भारतीय नेटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व, हांगकांग में होगी प्रतियोगिता
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ की बेटी सोनम शर्मा करेगी भारतीय नेटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व, हांगकांग में होगी प्रतियोगिता

20 लाख की प्रतिमा पर उठे सवाल, डेढ़ साल में उखड़ने लगी बाहरी परत, जांच और कार्रवाई की मांग तेज
breaking Chhattisgarh

20 लाख की प्रतिमा पर उठे सवाल, डेढ़ साल में उखड़ने लगी बाहरी परत, जांच और कार्रवाई की मांग तेज

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर तक आम जनता से मांगे गए सुझाव
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर तक आम जनता से मांगे गए सुझाव

मॉनसून में बाथरूम की इन चीजों को जरूर बदलें, वरना बढ़ सकता है बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन का खतरा
breaking Chhattisgarh

मॉनसून में बाथरूम की इन चीजों को जरूर बदलें, वरना बढ़ सकता है बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन का खतरा

थाइलैंड-दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट के यात्रियों की आपबीती, ‘किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका…’,
breaking Chhattisgarh

थाइलैंड-दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट के यात्रियों की आपबीती, ‘किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका…’,

छत्तीसगढ़ में 14 पुलिस अफसरों के तबादले, 11 थाना प्रभारियों और 3 SI को नई जिम्मेदारी, देखें सूची
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 14 पुलिस अफसरों के तबादले, 11 थाना प्रभारियों और 3 SI को नई जिम्मेदारी, देखें सूची

छत्तीसगढ़ के छोटे से गांव के बड़े सितारे, दो बेटों ने नेपाल में लहराया तिरंगा, भारत को दिलाया फुटबॉल का गोल्ड मेडल
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के छोटे से गांव के बड़े सितारे, दो बेटों ने नेपाल में लहराया तिरंगा, भारत को दिलाया फुटबॉल का गोल्ड मेडल

लोकसभा में बिना बहस जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास, CJI को छोड़ 37 हुआ संख्या
breaking National

लोकसभा में बिना बहस जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास, CJI को छोड़ 37 हुआ संख्या

छत्तीसगढ़ में मध्य प्रदेश से पांच बाघ लाने की तैयारी, टाइगर रिजर्व क्षेत्रों में बसे वनग्रामों का होगा पुनर्वास
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में मध्य प्रदेश से पांच बाघ लाने की तैयारी, टाइगर रिजर्व क्षेत्रों में बसे वनग्रामों का होगा पुनर्वास

नवा रायपुर में 52 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा इंटरनेशनल बोर्डिंग स्कूल, इस साल के नवंबर तक होगा पूरा
breaking Chhattisgarh

नवा रायपुर में 52 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा इंटरनेशनल बोर्डिंग स्कूल, इस साल के नवंबर तक होगा पूरा

शोकसभा के नाम पर पूरे दिन कोर्ट का कामकाज बंद नहीं किया जा सकता, हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी
breaking Chhattisgarh

शोकसभा के नाम पर पूरे दिन कोर्ट का कामकाज बंद नहीं किया जा सकता, हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

भारतीय बॉक्सर जैस्मिन ने महिलाओं के 57 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल जीता
breaking Chhattisgarh

भारतीय बॉक्सर जैस्मिन ने महिलाओं के 57 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल जीता

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. लवली शर्मा की बड़ी उपलब्धि, सितार वादन में आकाशवाणी से मिला ‘टॉप ग्रेड आर्टिस्ट’ का सर्वोच्च सम्मान
breaking Chhattisgarh

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. लवली शर्मा की बड़ी उपलब्धि, सितार वादन में आकाशवाणी से मिला ‘टॉप ग्रेड आर्टिस्ट’ का सर्वोच्च सम्मान

सीएम साय की बड़ी घोषणा, आतंकी हमले में मारे गए छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को 20-20 लाख देगी सरकार…
breaking Chhattisgarh

सीएम साय की बड़ी घोषणा, आतंकी हमले में मारे गए छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को 20-20 लाख देगी सरकार…

छत्तीसगढ़ में कृषि शिक्षक बनने के लिए B.Ed और TET जरूरी, राज्य सरकार की नई पात्रता शर्त, 90 % कृषि स्नातक आवेदन करने से हो जाएंगे वंचित
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में कृषि शिक्षक बनने के लिए B.Ed और TET जरूरी, राज्य सरकार की नई पात्रता शर्त, 90 % कृषि स्नातक आवेदन करने से हो जाएंगे वंचित

Meta India Head के खिलाफ केस दर्ज, PM मोदी के AI मॉर्फ्ड वीडियो मामले में हैदराबाद पुलिस की कार्रवाई
breaking National

Meta India Head के खिलाफ केस दर्ज, PM मोदी के AI मॉर्फ्ड वीडियो मामले में हैदराबाद पुलिस की कार्रवाई

छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर की बिक्री पर पूरी तरह बैन, हेल्थ मिनिस्टर का बड़ा फैसला; पाम ऑयल-मिल्क पाउडर से होता था तैयार
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर की बिक्री पर पूरी तरह बैन, हेल्थ मिनिस्टर का बड़ा फैसला; पाम ऑयल-मिल्क पाउडर से होता था तैयार

कविता

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’
poetry

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला
poetry

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’
poetry

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

साहित्यिक पटल : सुरभि ताम्रकर ‘शावि’
poetry

साहित्यिक पटल : सुरभि ताम्रकर ‘शावि’

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर
poetry

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर

गीत – डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

गीत – डॉ. दीक्षा चौबे

इस माह की नवाकुंर कवयित्री – सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

इस माह की नवाकुंर कवयित्री – सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

कहानी

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

story

कहानी : ‘ पानी के लिए ‘ – उर्मिला शुक्ल

लेख

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से
Article

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक
Article

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

काव्य संध्या : प्रगतिशील कवि डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय के निवास में दिव्या सक्सेना, विजया भारती, गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीश’, पारुल पांडेय, संजय मैथिल, युसूफ सागर, हाजी रियाज़ खान गौहर, मनमोहन मतवाला, ओम पांडेय, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, छ्गनलाल सोनी, संतराम वर्मा और डॉ. आरबी कुशवाहा शामिल हुए

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन