• Chhattisgarh
  • अपने यौन दुराचारी को बचाने के लिए ‘ संस्कारी पार्टी ‘ का ‘ हम बनाम वो ‘ का खेला – बादल सरोज

अपने यौन दुराचारी को बचाने के लिए ‘ संस्कारी पार्टी ‘ का ‘ हम बनाम वो ‘ का खेला – बादल सरोज

3 years ago
528

अब वे जाट हो गयी हैं।

जब दो-दो बार ओलम्पिक खेलने वाली विनेश फोगाट एशियन गेम्स और राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतकर आ रही थीं, तब वे भारत की बेटी थीं। जब साक्षी मलिक ओलिंपिक खेलों के महिला कुश्ती मुकाबलों में भारत का पहला मैडल जीतकर लौटी थीं, तब वे देश का गौरव थीं। उनकी उपलब्धियों की खीर में साझेदारी के लिए उतावले फोटूजीवी परिधानमंत्री दलबल सहित उन्हें दावत पर बुला रहे थे, उन्हें अपने परिवार का सदस्य बताकर उनके साथ फोटू उतरवा रहे थे, हार क्या और जीत क्या का ढेर ज्ञान बगरा रहे थे, उनकी टेबल पर जाकर बतियाते हुए स्नेह और लाड़ बरसा रहे थे। अखबारों की सुर्ख़ियों में उनके साथ अपना नाम और तस्वीर चस्पा करके कुछ इस तरह नजदीकियां जता रहे थे कि जैसे मैडल के पीछे खिलाड़ियों का परिश्रम और खेल कौशल कम, मोदी नाम केवलम का पुण्यप्रताप ज्यादा था। मगर जैसे ही इनने आपबीती सुनाने के लिए मुंह खोला, अपनी पीड़ा सुनाने की कोशिश की और मोदी की पार्टी के एक सांसद, कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष द्वारा किये यौन उत्पीडन के जघन्य अपराधों को उजागर किया, जैसे ही इन्होंने पुलिस में अपनी शिकायत लिखाई, वैसे ही ये “भारत की बेटियाँ, देश का गौरव, परिवार की सदस्य” अचानक से जाट हो गयीं।

अब वे खिलाड़िनें नहीं हैं – अब वे जाट हैं ; जैसे जाट होना कोई गुनाह हो। विनेश या साक्षी या बजरंग की बजाय इनके फोगाट, मलिक और पुनिया होने पर जोर देते हुए जाट भी कुछ इस अंदाज़ में कुछ इस तरह दांत भींचकर, नफरत में डुबोकर बोला जा रहा है, जिस तरह इस कुनबे द्वारा मुसलमान बोला जाता रहा है। आईटी सैल पोषित इस अभियान में यहाँ तक लिखा जा रहा है कि “जाट एक कृतघ्न परजीवी कौम है। जो उनका भला करता है, वे उन्हीं को नुकसान पहुंचाते है।” आव्हान किया जा रहा है कि “यह भी सबक मानवता की शेष जातियों को सीखना चाहिये।” मतलब यह कि जाटों के बारे सबको वही कहना और मानना चाहिये, जो ब्रजभूषण शरण सिंह को बचाने के लिए इनका गिरोह कह रहा है ।

न्याय की गुहार करती जंतर मंतर पर बैठे खिलाड़ियों को जलील करने, अपमानित करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी गयी है। देश की शानदार खिलाड़िनों को पैसा लेकर आंदोलन करने वाली आन्दोलनजीवी से लेकर न जाने क्या-क्या नहीं कहा जा रहा है। संघ-भाजपा की पूरी आईटी सैल उन्हें गरियाने और उन पर कीचड़ उछालने में जुट गयी है ; मोदी मेहरबान तो ब्रजभूषण पहलवान, को चरितार्थ करते हुए यौन उत्पीडन का वह आरोपी भी खुलेआम इन लड़कियों के बारे में बेहूदी बातें करने से लेकर उनके निजी जीवन तक पर हर संभव-असंभव लांछन लगाने में भिड़ा हुआ है । गोदी में बैठे-बैठे गटर में जा पहुंचा मीडिया राजा का साज सजाने से होते हुए अब बलात्कारियों और यौन अत्याचारियों का बाजा बजाने तक पहुँच गया है।

क्या यह पहली बार हो रहा है? नहीं । यह “हम बनाम वे” के आख्यान का नया सर्ग है। वे हर रोज इस आख्यान में कुछ को हम बनाकर – किसी को वे बता देते हैं, लगातार बताते जा रहे हैं। इस बार यह कुछ ज्यादा ही विद्रूप, और गलीज़, भौंड़ा और घिनौना युग्म है। “हम और वे” की एक निर्धारित क्रोनोलोजी ही नहीं होती, एक निश्चित केमिस्ट्री भी होती है। यह चिन्हांकित “वे” के खिलाफ “हम” की लामबंदी से शुरू होती है और आर-पार के मुकाबले और हमलों के इरादों तक जाती है। जिस के खिलाफ यौन अपराधों की एफ आई आर दर्ज है, उसकी हिमायत के लिए कथित क्षत्रिय समागम, कथित राजपूतों की कथित पंचायतें इसी का अगला चरण हैं। इनमें खुले आम चक्कू-छुरियाँ भांजी जा रही हैं, त्रिशूल-तलवारें लहराई जा रही हैं। जंतर मंतर पहुँच कर धरना उखाड़ देने की धमकियां दी जा रही हैं – इशारों-इशारों में ठिकाने लगाने के एलान किये जा रहे हैं। खुद यौन अपराधों के आरोपी ब्रजभूषण शरण सिंह ने कुछ कथित साधु-संतों की मौजूदगी में हुयी कथित धर्मसभा से ठाकुरों के बीच उन्माद भड़काने का सिलसिला शुरू किया है। करणी सेना से लेकर बाकी स्वनामधारी जाति संगठन इसमें कूद पड़े हैं और ब्रजभूषण शरण सिंह को महाराणा प्रताप के बाद क्षत्रिय समाज का सबसे बड़ा मसीहा बताकर उनके खिलाफ शिकायतें दर्ज कराने वाली लड़कियों के खिलाफ यलगार की जा रही है ।

कौन है यह ब्रजभूषण शरण सिंह, जिस यौन दुराचारी के खिलाफ देश की गौरव बेटियाँ दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दिए बैठी हैं, जिसे बचाने के लिए मोदी-शाह की सरकार और उनकी पुलिस, संघी आई टी सैल पूरे प्राणपण से जुटी हुयी है, हर छोटी-बड़ी बात पर बोलने वाला आर एस एस जिसके बारे में सुट्ट मारे बैठा है, वह “संस्कारी पार्टी” भाजपा का “सदाचारी” सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह कौन है? वैसे तो उनके किये-धरे से बाबरी मस्जिद तोड़ने से लेकर दाऊद इब्राहीम से रिश्ता जोड़ने तक के आरोपों की पूरी हिस्ट्रीशीट भरी पड़ी हैं, फिर भी ताजे सन्दर्भ के लिए उनकी कुछ ख़ास-ख़ास “योग्यतायें” इस प्रकार हैं :

1993 में उन पर माफिया दाउद इब्राहिम के चार सहयोगियों को अपने आधिकारिक आवास पर शरण देने का आरोप लगा। इस मामले में उन्हें टाडा के तहत गिरफ्तार किया गया। शर्मा-शर्मी में 1996 में संस्कारी पार्टी भाजपा ने उनका टिकट काटा तो, मगर उनकी पत्नी केतकी सिंह को प्रत्याशी बनाकर लोकसभा चुनाव जितवा दिया। ध्यान रहे, तब यह अटल बिहारी वाजपेयी और अडवाणी के नेतृत्व की “चाल चरित्र और चेहरे” वाली भाजपा थी। उनके आपराधिक रिकॉर्ड की कुंडली खूब छप चुकी है। अभी हाल में ही उन्होंने टीवी इंटरव्यू में अपने हाथों से एक हत्या करने की बात कबूल की है। ठीक इन्ही योग्यताओं के चलते वे भाजपा के खर दूषण नहीं, आभूषण हैं ।

बहरहाल इनके लिए, इनके बहाने जाटों को “वे” और क्षत्रियों सहित बाकियों को “हम” बनाने का जो खेल खेला जा रहा है, उसका मैदान सिर्फ जंतर मंतर तक नहीं है। चौबीस घंटा तीन सौ पैंसठ दिन, जैसे भी हो वैसे, चुनाव जीतने की तिकडम में लगे रहने वाले डिवाइडर इन चीफ और उनकी डिवाईडिंग बटालियन का निशाना उससे आगे का है। हरियाणा विधानसभा चुनावों में 1 विरुद्ध 35, जाट बनाम बाकी सब के रूप में इसे पहले भी आजमाया जा चुका है। अब इसे हरियाणा के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान होते हुए कुछ और आगे तक बढ़ाना है। विभाजनों की श्रृंखला कहाँ तक जायेगी, देश का क्या करेगी, इसकी परवाह किये बिना खेला जारी है । इसे ही आगे बढ़ाते हुए जब जरूरत पड़ती है, तब खुद हिन्दू-राष्ट्र-ह्रदय-सम्राट ओबीसी हो जाते हैं, हिन्दू राष्ट्र बनाने को आतुर कथित भगवाधारी साधु-साध्वी खुद को कुर्मी, लोधी बताते कुर्मी, लोधी और अपनी अपनी जातियों में विचरण करने लगते हैं।

राजनीति अंतर्विरोधों के प्रबन्धन का नाम है, की कहावत को भाजपा और संघ परिवार ने और ज्यादा सांघातिक रूप देकर राजनीति आतंरिक विरोधों को बढाने, खाईयां खोद कर उन्हें चौड़ा कर वोट जुटाने भर का काम बना दिया है। इसके नतीजे में देश और उसके अवाम को भले ही विग्रह और विघटन की आशंकाओं से क्यों न जूझना पड़े! मणिपुर में यही आजमाया जा रहा है, वहां जाट नहीं हैं – वहां यह विभाजन मैतेई बनाम बाकी जनजातियों के नाम पर किया जा रहा है। सदियों से जनजातियों के साथ रह रहे मैतेई समुदाय को आदिवासियों की जमीन हथियाने का लालच दिखाकर इस छोटे किन्तु अत्यंत संवेदनशील इतिहास वाले प्रदेश को धधकती भट्टी में बदल दिया गया है। छत्तीसगढ़ से झारखंड तक आदिवासियों के ही बीच धर्म के नाम पर, जो आज तक कभी नहीं हुआ, वह कराया जा रहा है। कर्नाटक विधानसभा के हाल में हुए चुनावों में ऐसी कोई दरार नहीं, जिसे बड़ा या गहरा करने की साजिश, खुद इनके सबसे बड़े नेताओं ने नहीं की हो। शैव बाहुल्य दक्षिण में राम की सीमित स्वीकार्यता दिखी, तो हनुमान की पूँछ पकड़ वैतरणी पार करने की असफल कोशिश इसी का एक उदाहरण है। बंदे विभाजनी, विग्रही मानसिकता के इतने लती हो गए हैं कि भारत से बाहर भी इस तरह के कारनामे अंजाम देने और देश की नाक कटाने से बाज नहीं आते। ब्रिटेन के लेस्टर शहर में पिछली साल हुए दंगों की लंदन के अखबारों में छपी रिपोर्ट के अनुसार “इन नस्लीय झड़पों को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हिन्दू राष्ट्रवादी पार्टी (भाजपा) द्वारा भड़काया गया था।“ इस रिपोर्ट के अनुसार इंग्लैंड के सुरक्षा बल के स्रोतों अनुसार “ऐसे सबूत मिले हैं कि भाजपा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने क्लोज्ड व्हाट्सएप्प ग्रुपों द्वारा हिंदुओं को सड़क पर उतरने के लिए उकसाया गया था।“ ध्यान रहे कि विदेशी धरती पर यह धतकरम उस ब्रिटेन में किया गया, जहां का प्रधानमंत्री खुद को हिन्दू कहता है ।

इसमें कोई शक नहीं कि जंतर मंतर पर बैठे खिलाड़ियों के समर्थन में पूरा देश एकजुट हो रहा है। जनता के तकरीबन सभी संगठन, किसानों का संयुक्त मोर्चा, ट्रेड यूनियनों का साझा मंच, महिला, युवा, छात्र, प्राध्यापक, बाकी खिलाड़ी, संस्कृति कर्मी, फिल्म शख्सियतें मोर्चे पर पहुँच रही हैं। अन्तर्रष्ट्रीय ओलम्पिक एशोसियेशन भी कदम उठा चुकी है ; आधी से ज्यादा लड़ाई जीती जा चुकी है, बाकी भी जीती ही जायेगी।

कर्नाटक विधानसभा चुनावों का जनादेश भी आ चुका है और वहां की जनता ने निर्णायक रूप से फूटपरस्त, नफरती, उन्मादी प्रचार को ठुकरा दिया है। मगर इतने पर संतुष्ट नहीं हुआ जा सकता, क्योंकि मामला इतना सहज नहीं है। विभाजन और विग्रह की लगातार चौड़ी की जा रही खाईयां कुछ जीतों या कुछ सीटों से नहीं पाटी जायेगी। इस संक्रामक बीमारी को महामारी बनने से रोकना है, तो सिर्फ एक या दो दरारों को जनता की फौरी और भावनात्मक एकता से पाटने से काम नहीं चलेगा – हर तरह के “हम और वे” से लड़ना होगा। इसमें अंतर्निहित खतरों को सबको समझाना और खुद भी समझना होगा ; नफरती विघटन के लिए खुर पटक रहे सांड को पूँछ से नहीं, सींग से पकड़ना होगा। फिलहाल ऐसा करना – कुछ लोगों को – कठिन लग सकता है, किन्तु असंभव नहीं है ।

•बादल सरोज
[ लेखक ‘ लोकजतन ‘ के संपादक हैं ]

🟥🟥🟥

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ के जंगल में मिली दुर्लभ मकड़ी ‘Mangora baii’, चीन के बाद भारत में पहली खोज
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के जंगल में मिली दुर्लभ मकड़ी ‘Mangora baii’, चीन के बाद भारत में पहली खोज

इंस्टाग्राम में मंत्री गुरु खुशवंत के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी, आरोपी गिरफ्तार
breaking Chhattisgarh

इंस्टाग्राम में मंत्री गुरु खुशवंत के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के जेलों में रिक्त पदों पर कब होगी भर्ती? हाईकोर्ट ने डीजी जेल से मांगा जवाब
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के जेलों में रिक्त पदों पर कब होगी भर्ती? हाईकोर्ट ने डीजी जेल से मांगा जवाब

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश के आसार, जानिए रायपुर का हाल
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश के आसार, जानिए रायपुर का हाल

छत्तीसगढ़ में BJP को झटका! 15 पदाधिकारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, जानिए वजह
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में BJP को झटका! 15 पदाधिकारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, जानिए वजह

छत्तीसगढ़ में 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा की छुट्टी, सरकार ने बदला पुराना आदेश
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा की छुट्टी, सरकार ने बदला पुराना आदेश

संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा- छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट जारी
breaking Chhattisgarh

संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा- छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट जारी

चीन ने बॉर्डर पर पेट्रोलिंग को लेकर दिया बड़ा बयान, भारत से की शांति बनाए रखने की अपील
breaking Chhattisgarh

चीन ने बॉर्डर पर पेट्रोलिंग को लेकर दिया बड़ा बयान, भारत से की शांति बनाए रखने की अपील

ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम भारतीयों के लिए बदले, देने होंगे फिंगरप्रिंट और चेहरे की तस्वीर
breaking Chhattisgarh

ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम भारतीयों के लिए बदले, देने होंगे फिंगरप्रिंट और चेहरे की तस्वीर

छत्तीसगढ़ में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी भर्ती के नए नियम लागू, 15 गुना अभ्यर्थी होंगे शॉर्टलिस्ट
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी भर्ती के नए नियम लागू, 15 गुना अभ्यर्थी होंगे शॉर्टलिस्ट

अमेरिका में हिंदू मंदिरों की सुरक्षा बढ़ेगी, दिवाली से पहले 500 धार्मिक स्थलों के लिए 100 करोड़ रुपये का फंड
breaking Chhattisgarh

अमेरिका में हिंदू मंदिरों की सुरक्षा बढ़ेगी, दिवाली से पहले 500 धार्मिक स्थलों के लिए 100 करोड़ रुपये का फंड

छत्तीसगढ़ में बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर स्पेशल अभियान, 32 हजार लोगों के खंगाले गए रिकॉर्ड्स; 250 से अधिक जांच के दायरे में
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर स्पेशल अभियान, 32 हजार लोगों के खंगाले गए रिकॉर्ड्स; 250 से अधिक जांच के दायरे में

गुलाबी ठंड के बीच छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान का असर! इन तारीखों पर बरसेंगे बादल
breaking Chhattisgarh

गुलाबी ठंड के बीच छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान का असर! इन तारीखों पर बरसेंगे बादल

रायपुर प्रेस क्लब में चली गोली, सदस्यता नहीं मिलने से नाराज युवक ने की फायरिंग, मचा हड़कंप
breaking Chhattisgarh

रायपुर प्रेस क्लब में चली गोली, सदस्यता नहीं मिलने से नाराज युवक ने की फायरिंग, मचा हड़कंप

नवा रायपुर में 1 से 3 नवंबर तक राज्योत्सव, गृह मंत्री अमित शाह और मनसुख मांडविया होंगे शामिल
breaking Chhattisgarh

नवा रायपुर में 1 से 3 नवंबर तक राज्योत्सव, गृह मंत्री अमित शाह और मनसुख मांडविया होंगे शामिल

कार्टून समाज को जागरूक करने के साथ सोचने और आत्ममंथन के लिए करता है प्रेरित : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
breaking Chhattisgarh

कार्टून समाज को जागरूक करने के साथ सोचने और आत्ममंथन के लिए करता है प्रेरित : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा के आवेदन फिर शुरू, 15 अक्टूबर से कर सकेंगे अप्लाई, इस दिन होगी परीक्षा
breaking jobs

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा के आवेदन फिर शुरू, 15 अक्टूबर से कर सकेंगे अप्लाई, इस दिन होगी परीक्षा

‘नरेंद्र मोदी डरपोक तानाशाह…,’ दिल्ली पहुंचे ही अभिजीत दीपके पीएम मोदी पर भड़के
breaking Chhattisgarh

‘नरेंद्र मोदी डरपोक तानाशाह…,’ दिल्ली पहुंचे ही अभिजीत दीपके पीएम मोदी पर भड़के

पति को ‘भिखारी’ कहना मानसिक क्रूरता, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने दी तलाक की मंजूरी, जानें पूरा मामला
breaking Chhattisgarh

पति को ‘भिखारी’ कहना मानसिक क्रूरता, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने दी तलाक की मंजूरी, जानें पूरा मामला

PM मोदी बोले- डिजिटल खतरे सीमाओं से पार, साइबर फ्रॉड रोकने को दुनिया साथ आए
breaking National

PM मोदी बोले- डिजिटल खतरे सीमाओं से पार, साइबर फ्रॉड रोकने को दुनिया साथ आए

कविता

कृति और कृतिकार- वीणा सिंह
poetry

कृति और कृतिकार- वीणा सिंह

आरंभ की अंतर्ध्वनि- 1 : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

आरंभ की अंतर्ध्वनि- 1 : दीप्ति श्रीवास्तव

इस माह के कवि और कविता : तारक नाथ चौधुरी
poetry

इस माह के कवि और कविता : तारक नाथ चौधुरी

आरंभ साहित्यिक मंच : वीणा सिंह
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : वीणा सिंह

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ
poetry

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन
poetry

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य
poetry

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी
poetry

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’

इस माह की कवयित्री –  सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर
poetry

इस माह की कवयित्री – सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’

कहानी

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू
story

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

लेख

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से
Article

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक
Article

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

काव्य संध्या : प्रगतिशील कवि डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय के निवास में दिव्या सक्सेना, विजया भारती, गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीश’, पारुल पांडेय, संजय मैथिल, युसूफ सागर, हाजी रियाज़ खान गौहर, मनमोहन मतवाला, ओम पांडेय, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, छ्गनलाल सोनी, संतराम वर्मा और डॉ. आरबी कुशवाहा शामिल हुए

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन