- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ. रमन ने भूपेश सरकार पर साधा निशाना, कहा- इन्हें NIA की ‘रिपोर्ट से कोई मतलब नहीं…..
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ. रमन ने भूपेश सरकार पर साधा निशाना, कहा- इन्हें NIA की ‘रिपोर्ट से कोई मतलब नहीं…..
3 years ago
321
0
झीरम मामले को लेकर पूर्व सीएम रमन सिंह का बयान सामने आया है. पूर्व सीएम ने कहा कि जब NIA ने रिपोर्ट पेश कर दी, अब कांग्रेस को इसमे आगे काम करना था. लेकिन कांग्रेस को रिपोर्ट से मतलब नहीं है. सिर्फ राजनीति करने से मतलब है.
रमन सिंह ने कहा कि मनमोहन सिंह की सरकार ने उस समय NIA का गठन किया था. मनमोहन सिंह ने 15 पृष्ठ की रिपोर्ट भी पेश की. लेकिन भूपेश बघेल को संतोष नहीं था. जांच को आगे बढ़ाना था, इसलिए हमने प्रशांत मिश्रा की अध्यक्षता में कमेटी बनाई. इनकी रिपोर्ट गवर्नर को प्रस्तुत किए. लेकिन भूपेश बघेल ने फिर 2 सदस्यीय कमेटी गठित की. ये पूरी प्रक्रिया थी. लेकिन जब देश की सबसे बड़ी संस्था NIA जांच कर रही तो इनको रिपोर्ट से कोई मतलब नहीं. सिर्फ राजनीति करने से मतलब है.
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)