• Chhattisgarh
  • संसद से उज्जैन बरास्ते जन्तर मन्तर तक : मोदी ने किया क्या ❓ हवन किया और हवन किया और हवन किया ❗❗ – बादल सरोज

संसद से उज्जैन बरास्ते जन्तर मन्तर तक : मोदी ने किया क्या ❓ हवन किया और हवन किया और हवन किया ❗❗ – बादल सरोज

3 years ago
435

न्यू इंडिया की विशेषता है कि जो भी करेंगे मोदी ही करेंगे, 28 मई को भी यही हुआ – जो भी किया, संसद की नयी बिल्डिंग से लेकर जंतर मंतर होते हुए उज्जैन के महांकाल तक जो भी, जहां भी किया, मोदी ने किया।

नए संसद भवन, जिसका शिलान्यास नरेन्द्र मोदी ने किया था, बीच बीच में उसके निर्माण की देखरेख करते हुए विभिन्न कोणों से फोटो भी नरेन्द्र मोदी ने ही खिंचवाए थे, पूरा होने के बाद उसका उदघाटन भी नरेन्द्र मोदी ने किया, उदघाटन का भाषण भी नरेन्द्र मोदी ने दिया । इस बीच, जिसे उनकी पार्टी के नेता नेहरू की वाकिंग स्टिक बताते बताते गला सुजा रहे थे उस, सेंगोल, के सामने धरा पर लम्बलोट नरेन्द्र मोदी हुए, उसे हाथ में लेकर – नहीं धारण करके – धीरे धीरे, खरामा खरामा चल सीढियां चढ़कर आसंदी तक भी नरेन्द्र मोदी ही पहुंचे, इसके पहले देश भर से छाँट छाँट कर बुलाये गए छ्टे छटाये साधू-महंतों के आगे, हरेक के आगे, शीश नवाकर आशीर्वाद भी नरेन्द्र मोदी ने लिया । नरेन्द्र मोदी जिस समारोह को नरेंद्र मोदी के राज्याभिषेक का आयोजन मान भांति भांति की मुद्राओं में इत से उत हो रहे थे उस सुबह से जारी अनवरत, दनादन लाइव के बीच 11 से 12 बजे के बीच का एक अंतराल आया ताकि नरेन्द्र मोदी की मन की बात का लाइव प्रसारण हो सके – जो हुआ भी और उसके पूरा होते ही फिर सारे चैनलों की टीवी स्क्रीन पर नरेंद्र मोदी ही थे।

सामाजिक व्यवहार की बात दूर रही हर भाषा, हर वर्तनी और व्याकरण के हिसाब से भी एक पैराग्राफ में एक ही शब्द या नाम को एकाधिक बार दोहराया जाना अनुचित और अशुद्ध माना जाता है और इसलिए ऐसा करना निषिद्ध होता है ; मगर जब एकचालाकानुवार्तित कुनबे का मामला हो तो ; वे जो कहें वह प्रमाण है, जो करें वह प्रतिमान है । 28 मई को यही हुआ ; नयी बिल्डिंग तो बहाना था, हर संभव असंभव कोण से मोदीमयता की बहार लाना था। जिसे खुद उन्होंने दिव्य , भव्य , अलौकिक और उनके टीवी चैनलों ने तो पारलौकिक तक बताया।

राज्याभिषेक के लिए पुरोहितों के पुराणों में जो जो बताया गया है 28 मई को वह सब कुछ था ; उघाड़े उन्नत उदरों और लहराती दाढ़ियों वाले पुरोहितों के ठठ के ठठ थे, यज्ञ की वेदी थी, हवन कुंड था, लोबान था, आरती थी, मंत्रोच्चार थे, शंखध्वनि थी, आचमन था, रोली थी, अक्षत था, शुद्धि के लिए छिडका जाने वाला जल था ; कुल मिलाकर यह कि सम्पूर्ण प्रभुत्व संपन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य भारत की जनता के लोकतंत्र का सर्वोच्च प्रतीक संसद का नया भवन आहुतियों के गर्भगृह में बदलकर रख दिया गया था । दिखावे के लिए दूर अलग कोने में अचार की तरह सर्वधर्म प्रार्थना का प्रहसन फिलर भी था – मगर बाकी आयोजन के सारे छप्पन भोग एकरस, एकरंग थे । इसे, जिसे एक धार्मिक समारोह बनाने और दिखाने का जतन किया जा रहा था उसमे धर्म के नाम पर भी भारत की, खुद हिन्दू धर्म की विविधताओं को नकार कर सिर्फ सनातन था ; वह भी इतना सतर्क और सावधान कि आशीर्वाद देने पधारे महंतों में सिर्फ साधू थे, साध्वियां अनुपस्थित थीं । “जाति न पूछो साधु की पूछ लीजिये ज्ञान” जैसी फालतू की समझदारी से पूरी तरह बचने की समझदारी थी ; दण्ड थमाने जैसे कामों में भले अधीनम अधिष्ठाता रहे हों, मुख्य “पूजा” और अभिषेक का काम करने का अधिकार सिर्फ श्रंगेरी से बुलाये शुद्ध और शास्त्र सम्मत ब्राह्मण पुरोहितों के हाथ में था।

पूरा देश शोर मचाता रहा कि इतने महत्वपूर्ण आयोजन से देश की राष्ट्रपति क्यों गायब हैं? भारतीय संविधान के अनुच्छेद 79 के अनुसार, “संघ के लिये एक संसद होगी, जो राष्ट्रपति और दो सदनों से मिलकर बनेगी” जो संसद बनती ही राष्ट्रपति के साथ है वे उसी संसद के नये भवन के एकदम करीब अपने घर में अकेली क्यों बैठी हैं, इस उद्घाटन समारोह से अलग थलग क्यों रखी गई हैं ? एक अनुमान यह लगाया जा रहा है कि उन्हें इस आयोजन से इसलिए दूर रखा गया क्योंकि उनके आने से, उनकी शीर्षस्थ संवैधानिक हैसियत के चलते, नरेंद्र मोदी को उतना फुटेज नहीं मिलता जितना अब मिला। कैमरे के सामने अकेले ही बने रहने का मोदी-सिंड्रोम अब शब्दकोष में नारसीसिज्म का समानार्थी हो चुका है, इसे देखते हुए इस अनुमान में थोड़ी सचाई है मगर यह पूरा सच नहीं है। पूरा सच यह है कि इस सम्पूर्ण सनातनी आयोजन में मौजूदा राष्ट्रपति, जो महिला भी हैं और संस्थागत धर्मों में विश्वास न करने वाले सभी धर्मों से पुराने आदिवासी समुदाय की भी हैं के लिए जगह थी ही नही। उलटे उनका होना पूरी तरह सनातनी मान्यताओं के विरुद्ध होता। श्रंगेरी और बाकी प्रकांड सनातनी पुरोहित, जिन्होंने जन्मना वर्ण के कारण शिवाजी महाराज तक का राज्याभिषेक करने से ठोक कर मना कर दिया था, वे हाथ उठा उठाकर एक स्त्री और सो भी आदिवासी स्त्री को आशीर्वाद देकर अपना कथित सनातनत्व कैसे भ्रष्ट करते। मोदी अपने भाषण में जिसे मदर ऑफ़ डेमोक्रेसी के विशेषण से संबोधित करते थे उसमे से उस लोकतंत्र की संवैधानिक मुखिया को अलग बिठाना संसद को क्रैडल ऑफ़ मनुवाद (मनुवाद का पालना) बनाने की ओर एक बड़ा कदम था।

संसद सर्वोच्च लोकतांत्रिक निकाय होती है – उसे लोकतंत्र का मन्दिर कहना ही गलत रूपक है । जिस तरह किसी पारसी के प्रधानमंत्री बनने पर संसद आतिश बेहराम या दर-ए मेहर, किसी यहूदी के बनने पर सिनेगॉग, किसी सिख के बनने पर गुरुद्वारा, किसी मुसलमान के बनने पर मस्जिद , किसी जैन के बनने पर देरासर , किसी बौद्ध के बनने पर चैत्य सभामंडप, किसी आदिवासी के बनने पर सरना स्थल या बड़ा देव नहीं हो जाती उसी तरह किसी सनातनी के प्रधानमंत्री होने भर से उसे मंदिर नहीं कहा जा सकता । मनुष्य समाज इन तंग और अंधेरी गलियों से बहुत छटपटाहट के बाद बाहर निकला है और संविधान सम्मत लोकतंत्र की खुली हवा में सांस लेना सीखा है। इसे उलटने से जो फिसलन शुरू होती है वह कहाँ ले जायेगी इसका हालिया उदाहरण तुर्की और उसका राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोगान है । भारत इसलिए भारत बना है क्योंकि उसने इस फिसलन पर जाने का रास्ता नहीं चुना है। मगर जो इस भारत की निर्माण प्रक्रिया में कभी रहे ही नहीं, उनके लिए इन बातों का कोई महत्व कहाँ?

कर्मकाण्डी हुकूमत के हिसाब से भी 28 मई का दिन कोई बहुत मांगलिक शुभमुहूर्त का दिन नहीं था – सिवाय इसके कि यह मौजूदा हुक्मरानों के वैचारिक आराध्य विनायक दामोदर सावरकर की 140वी जयन्ती थी । यही दिन संसद उदघाटन के लिए चुना जाना सिर्फ संयोग नहीं है – यह सायास चयन है । वे सावरकर जिन्होंने अंग्रेजों से माफी मांगने और उनका सेवक बनकर काम करने के अपने जगजाहिर आचरण के अलावा उस हिंदुत्व का शब्द और हिंदुत्वी राज की अवधारणा गढ़ी थी, जिसका हिन्दू धर्म या भारत की परम्पराओं के साथ लेशमात्र का भी संबंध नहीं है। वे सावरकर जिन्होंने हिन्दू और मुसलामानों के लिए अलग अलग देशों वाला द्विराष्ट्र सिद्धांत देकर भारत विभाजन का विषबीज बोया था। जो गांधी हत्याकांड में अभियुक्त थे, जिन्होंने हिंसा और बलात्कार को राजनीतिक औजार बताने का काम तक किया था। भले खुद प्रधानमंत्री उनका नाम लेने का साहस नहीं कर पा रहे थे, किन्तु उनके कुनबे और नत्थी मीडिया ने बार बार इसे बताने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

बिना किसी अतिरंजना के कहा जाए तो संसद का नया भवन एक ऐसा रंगमंच था जिस पर संवैधानिक और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के बचे खुचे झीने वस्त्रों को तार तार किया जा रहा था, यह उस हिंदुत्वी राष्ट्र की स्क्रिप्ट – हॉरर ट्रेजेडी – की ड्रेस रिहर्सल थी, जिसे जल्द से जल्द फ़ाइनल शो में दिखाया जाना है, सूत्रधारों की चली तो 2025 में मंचित कर दिखाना है। यह ड्रेस रिहर्सल राजपथ पर खड़े इस देश के संसदीय और राजनीतिक इतिहास के सबसे महंगे, विराट स्टेज पर ही नहीं हो रही थी, जनपथ पर जंतर मंतर की दर्शक दीर्घा में भी दिखाई जा रही थी। इधर मदर ऑफ डेमोक्रेसी का जाप हो रहा था उधर दुनिया के अखाड़ों में सामने वालों को पटखनी देकर सोना, चाँदी, काँसा जीतकर आने वाली लड़की – अपने जैसी दूसरी लड़कियों के साथ – अपने ही घर में पटकी, घसीटी, नोची और रौंदी जा रही थी। अमरीका में मार डाले गए जॉर्ज फ्लॉयड की तरह पुलिस की बूट उसकी गर्दन पर रखा जा रहा था। अब जब सब कुछ मोदी ही करते हैं, जब 28 मई को दिल्ली में जो भी कर रहे थे मोदी ही कर रहे थे तो जाहिर है कि जंतर मंतर पर भी जो हो रहा था वह भी उन्हीं के करने पर हो रहा था। अपने दुशासनो के खरदूषण अवतार, अपनी पार्टी के सांसद बृजभूषण को बचाने के लिए सारा दलबल झोंका जा रहा था, दुर्योधन की कौरव सभा में द्रौपदी को निरावृत किये जाने की हुंकार और यलगारें की जा रही थी, धृतराष्ट्र खुद व्यूह रचना की कोरियोग्राफी में लगे थे, जिनसे सर्वोच्च न्याय की उम्मीद थी वे भीष्म न जाने कब खुद ही शरशय्या पर जा लेटे थे। शकुनि स्टूडियो का मालिक बना बैठा था जिसमे बैठे शिशुपाल प्रचंड स्वर में एंकरिंग करते हुए महाभारत की गालियाँ दोहरा रहे थे।

इधर कारपोरेट के उधार की दम पर राजतंत्र के श्रृंगार की धजा थी तो उधर, इन सबसे दूर देश के प्राचीनतम नगरों में से एक उज्जैन के प्राचीन मन्दिर महांकाल में ज़रा सी तेज हवा में सैकड़ों करोड़ रुपयों के भ्रष्टाचार की गंदगी में डुबोकर खड़ी की गयी सप्तऋषियों की विराटाकार प्रतिमाएं टूट-फूटकर लुंठित पड़ी थीं, धूल धूसरित हो रही थी। मोदी यहाँ भी थे – इन मूर्तियों के उदघाटन में वे ही तो गए थे और इन्हें सदियों की परम्परा को सदियों तक आगे ले जाने का निर्माण बताकर आये थे।

इस तरह 28 मई को जहां एक तरफ ऐसी वेदी सजाई जा रही थी जिसमे देर सबेर सब कुछ की बलि देकर स्वाहा किया जा सके, दूसरी तरफ ज़रा सी हवाएं साबित कर रही थीं कि उनमे सारा शीराजा बिखेरने की कितनी शक्ति है। ये ज़रा सी हवाएं इतना कुछ कर सकती हैं तो जब जनता के आक्रोश की आंधी उठेगी, तो इनके नाम पर बहकाने, बहलाने और सैकड़ों करोड़ कमाने वालों को भी नहीं बख्शेंगी।

•बादल सरोज
[ लेखक ‘ लोकजतन ‘ के संपादक हैं ]

🟥🟥🟥

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

स्टील अथारिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड [सेल] :  प्रतिष्ठित टाइम मैगज़ीन-स्टेटिस्टा सर्वेक्षण में भारत के बेस्ट एम्प्लॉयर्स में ‘सेल’ को 25वां स्थान मिला
breaking Chhattisgarh

स्टील अथारिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड [सेल] : प्रतिष्ठित टाइम मैगज़ीन-स्टेटिस्टा सर्वेक्षण में भारत के बेस्ट एम्प्लॉयर्स में ‘सेल’ को 25वां स्थान मिला

भारत ने जीता पहला स्वर्ण पदक, महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास
breaking international

भारत ने जीता पहला स्वर्ण पदक, महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास

अब साबुन-शैंपू खरीदते समय पैकेट पर दिखेगा खास निशान, केंद्र सरकार ने बदले पैकेजिंग नियम, शाकाहारी और नॉन-वेज प्रोडक्ट की पहचान हुई आसान
breaking National

अब साबुन-शैंपू खरीदते समय पैकेट पर दिखेगा खास निशान, केंद्र सरकार ने बदले पैकेजिंग नियम, शाकाहारी और नॉन-वेज प्रोडक्ट की पहचान हुई आसान

अटकलों पर लगा विराम: इलाज के बाद कल छत्तीसगढ़ लौट रहे किरण सिंह देव, संभालेंगे BJP की कमान
breaking Chhattisgarh

अटकलों पर लगा विराम: इलाज के बाद कल छत्तीसगढ़ लौट रहे किरण सिंह देव, संभालेंगे BJP की कमान

मोबाइल का सिम पहुंचा सकती है जेल, 50 लाख तक जुर्माना भी, पढ़िए पूरी खबर
breaking National

मोबाइल का सिम पहुंचा सकती है जेल, 50 लाख तक जुर्माना भी, पढ़िए पूरी खबर

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव, बोले हम लड़ेंगे और जीतेंगे, निर्वाचन आयोग पर उठाए सवाल
breaking Chhattisgarh

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव, बोले हम लड़ेंगे और जीतेंगे, निर्वाचन आयोग पर उठाए सवाल

छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल

फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, दो भारतीय छात्रों की मौत
breaking international

फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, दो भारतीय छात्रों की मौत

‘छात्रों की गूंज’ में पीएम मोदी की मिमिक्री पर सीएम साय का बड़ा बयान, कहा- राहुल गांधी को यह शोभा नहीं देता
breaking Chhattisgarh

‘छात्रों की गूंज’ में पीएम मोदी की मिमिक्री पर सीएम साय का बड़ा बयान, कहा- राहुल गांधी को यह शोभा नहीं देता

मंत्री खुशवंत साहेब ने बड़े भाई गुरु ढालदास के कांग्रेस प्रवेश पर जानिए क्या कहा ?
breaking Chhattisgarh

मंत्री खुशवंत साहेब ने बड़े भाई गुरु ढालदास के कांग्रेस प्रवेश पर जानिए क्या कहा ?

छत्तीसगढ़ में ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान: ₹2000 करोड़ खर्च के बाद भी 30% काम अधूरा, 11 लाख श्रमिकों को मिल रहा रोजगार
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान: ₹2000 करोड़ खर्च के बाद भी 30% काम अधूरा, 11 लाख श्रमिकों को मिल रहा रोजगार

रूस से तेल खरीद पर अमेरिका का नया कदम, भारत पर दबाव बढ़ा तो अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता है असर
breaking international

रूस से तेल खरीद पर अमेरिका का नया कदम, भारत पर दबाव बढ़ा तो अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता है असर

कैंसर के खिलाफ जंग में आधुनिक इलाज के साथ जरूरी है मरीज का मनोबल: CM साय
breaking Chhattisgarh

कैंसर के खिलाफ जंग में आधुनिक इलाज के साथ जरूरी है मरीज का मनोबल: CM साय

झीरम घाटी फैसले से आदिवासी समाज असंतुष्ट, हाईकोर्ट में चुनौती की तैयारी; हर परिवार से 20 रुपये चंदा जुटाने का फैसला
breaking Chhattisgarh

झीरम घाटी फैसले से आदिवासी समाज असंतुष्ट, हाईकोर्ट में चुनौती की तैयारी; हर परिवार से 20 रुपये चंदा जुटाने का फैसला

छत्तीसगढ़ में अब तेजी से बिछेगा ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क, पूरे प्रदेश में ग्रामीण व शहरी इंटरनेट कनेक्टिविटी होगी मजबूत
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में अब तेजी से बिछेगा ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क, पूरे प्रदेश में ग्रामीण व शहरी इंटरनेट कनेक्टिविटी होगी मजबूत

नदी में एक घंटे तक बेसुध पड़ा रहा युवक, लोगों ने समझा डूबकर हो गई मौत, पुलिस रेस्क्यू की तैयारी में जुटी तो अचानक शरीर में हुई हलचल, नशे में नहाते-नहाते सो गया था युवक
breaking Chhattisgarh

नदी में एक घंटे तक बेसुध पड़ा रहा युवक, लोगों ने समझा डूबकर हो गई मौत, पुलिस रेस्क्यू की तैयारी में जुटी तो अचानक शरीर में हुई हलचल, नशे में नहाते-नहाते सो गया था युवक

झीरम घाटी केस में 185 पन्नों के फैसले से खुले कई राज, 206 गोलियों से लेकर माओवादी साजिश तक कोर्ट ने क्या माना?
breaking Chhattisgarh

झीरम घाटी केस में 185 पन्नों के फैसले से खुले कई राज, 206 गोलियों से लेकर माओवादी साजिश तक कोर्ट ने क्या माना?

छत्तीसगढ़ कृषि विभाग के कर्मचारियों का वेतन और भत्ता बढ़ेगा, सरकार ने बिलासपुर हाई कोर्ट में दी जानकारी
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ कृषि विभाग के कर्मचारियों का वेतन और भत्ता बढ़ेगा, सरकार ने बिलासपुर हाई कोर्ट में दी जानकारी

छत्तीसगढ़वासियों को बड़ी राहत! आधार कार्ड में अब घर बैठे बदल सकेंगे नाम-पता, लगेंगे सिर्फ इतने रुपये, जानिए क्या है प्रक्रिया ?
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़वासियों को बड़ी राहत! आधार कार्ड में अब घर बैठे बदल सकेंगे नाम-पता, लगेंगे सिर्फ इतने रुपये, जानिए क्या है प्रक्रिया ?

दीया उत्सव पर फिजूलखर्ची और यूपीआई शुल्क को लेकर सरकार पर बरसे दीपक बैज
breaking Chhattisgarh

दीया उत्सव पर फिजूलखर्ची और यूपीआई शुल्क को लेकर सरकार पर बरसे दीपक बैज

कविता

आरंभ साहित्यिक मंच : वीणा सिंह
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : वीणा सिंह

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ
poetry

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन
poetry

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य
poetry

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी
poetry

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’

इस माह की कवयित्री –  सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर
poetry

इस माह की कवयित्री – सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’
poetry

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन

कहानी

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू
story

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

लेख

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से
Article

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक
Article

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

काव्य संध्या : प्रगतिशील कवि डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय के निवास में दिव्या सक्सेना, विजया भारती, गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीश’, पारुल पांडेय, संजय मैथिल, युसूफ सागर, हाजी रियाज़ खान गौहर, मनमोहन मतवाला, ओम पांडेय, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, छ्गनलाल सोनी, संतराम वर्मा और डॉ. आरबी कुशवाहा शामिल हुए

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन