• Chhattisgarh
  • यात्रा संस्मरण : अंडमान निकोबार द्वीप समूह : श्रीमती वर्षा ठाकुर

यात्रा संस्मरण : अंडमान निकोबार द्वीप समूह : श्रीमती वर्षा ठाकुर

3 years ago
1907

कभी काले पानी का पर्याय अंडमान आज पर्यटकों की पहली पसंद —-
–
शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी से ऊब गए हैं तो चलिए बंगाल की खाड़ी के गर्भ से उत्पन्न ,उष्णकटिबंधीय सदाबहार वनों से शोभायमान ,उष्णकटिबंधीय जलवायु युक्त ,महासागर के सुरक्षा घेरे में स्थित अंडमान निकोबार द्वीपसमूह।
सीमेंट कांक्रीट के जंगल से मुक्त यहां का निरापद , नयनाभिराम शांत ,सुरम्य सौंदर्य सैलानियों को मंत्रमुग्ध कर देता है । यहां का आश्चर्य चकित कर देने वाला अदभुत रहस्यमयी नजारा पर्यटकों के कौतुहल को और भी बढ़ा देता है । अंडमान निकोबार द्वीपसमूह अपने आप में कई विविधताओं और रहस्यों को समेटे हुए है । एक ओर उष्णकटिबंधीय सदाबहार घने वन हैं जहां वृक्षों में सूरज की रोशनी पाने के लिए होड़ मची रहती है कुछ वृक्षों के पत्ते इतने चौड़े कि एक कमरे की छत ढक जाए ।वृक्षों की जड़ें आपस में इतने गुम्फित कि पहचान कर पाना कठिन है किस वृक्ष की जड़ है । संभवतः इन गुम्फित जड़ों के माध्यम से प्रकृति एकता ,भाईचार एवम् आपसी सहयोग का संदेश दे रही हों दूसरी ओर द्वीप के चरण धोते ऊंची – नीची सागरीय लहरें जीवन की समता और विषमता को बताते हुए प्रतीत होती हैं । कहीं ऊंची पहाड़ी क्षेत्र तो कहीं धरती के भीतर रहस्य को उजागर करने वाला ज्वालामुखी तो कहीं अदभुत भूमिगत गुफाएं दृष्टिगोचर होती हैं । यहां हजारों साल पुरानी आदिम सभ्यता एवम् आधुनिक सभ्यता दोनों से साथ साथ साक्षात्कार होता है । कभी काले पानी का पर्याय अंडमान आज पर्यटकों की पहली पसंद है ।

अंडमान निकोबार द्वीपसमूह ७८० किलोमीटर के क्षेत्र में फैले लगभग २०० छोटे द्वीपों का समूह है । यहां वायुमार्ग अथवा जलमार्ग से ही पहुंचा जा सकता है । हैदराबाद शहर ,कोलकाता और चेन्नई बंदरगाह से द्वीप की राजधानी पोर्टब्लेयर के लिए वायुयान एवम् जलयान की सुविधा उपलब्ध है ।पोर्टब्लेयर से अन्य स्थलों तक सड़क मार्ग और जलमार्ग द्वारा पंहुचा जा सकता है यहां की यात्रा हेतु किसी खास मौसम या माह की आवश्यकता नहीं है । हर मौसम में यहां की यात्रा सुखद और रोमांचकारी होती है । वैसे तो पूरे द्वीप समूह की यात्रा में महीनों लग जाएंगे परंतु इनमें से विशेष महत्वपूर्ण स्थलों को देखने के लिए सात से दस दिन आवश्यक है । यहां ठहरने हेतु हर वर्ग के अनुरूप सरकारी एवं निजी यात्रिगृह है । दूरस्थ क्षेत्र होने के बाद भी यहां का बाजार बहुत महंगा नहीं है ।
अंडमान की यात्रा का श्री गणेश इसके प्रवेशद्वार राजधानी पोर्टब्लेयर से होता है प्राकृतिक सौंदर्य का धनी पोर्टब्लेयर कुदरती करिश्में का अनूठा उदाहरण है । ऐतिहासिक दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण है । यहां कई प्राकृतिक एवं ऐतिहासिक दर्शनीय स्थल है ।

स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग ,तपस्या एवम् बलिदान की गाथा कहता तथा अंग्रेजों के भीषण जुल्म का प्रत्यक्ष गवाह सेल्युलर जेल भी यहीं है ।१८५७ की स्वतंत्रता संग्राम के पश्चात स्वतंत्रता सेनानियों को भयंकर यातना देने और काले पानी की सजा देने के लिए इसे बनाया गया था ।इसका निर्माण कार्य वर्ष १८९६ में प्रारंभ हुआ एवम् १९०६में बनकर तैयार हो गया । इसमें कुल सात खंड थे जिसमें ६९८कोठरियां थी ।इसके सातों खंडों और कोठरियों का निर्माण कुछ इस तरह किया गया था कि एक खंड की गतिविधियां दूसरे खंड से दिखाई नहीं देती थी ।जेल के केंद्रीय मीनार से केवल दो प्रहरी पूरे जेल पर नियंत्रण रखते थे ।केंद्रीय मीनार पर एक बड़ा घंटा लगा है ,जो कुछ गड़बड़ी होने पर बजाया जाता था । इस जेल में स्वतंत्रता सेनानियों को भयंकर यातनाएं दी जाती थी उन पर अमानवीय अत्याचार किया जाता था ,खुले बदन पर कोड़े बरसाये जाते थे ।
कोड़े , फांसी का फंदा ,फांसी घर,तेल पेरने की घानी , जेलर की कुर्सी वहां आज भी मौजूद है । यहां एक संग्रहालय है जिसमें स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन एवं यातनाओं से संबंधित दस्तावेज है । यहां प्रतिदिन शाम को ध्वनि एवं प्रकाश के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों की गाथा का चित्रण किया जाता है ।इसका प्रस्तुतिकरण बहुत ही जीवंत एवं रोंगटे खड़े कर देने वाला होता है । इसके निकट ही सुंदर उद्यान है जहां स्वतंत्रता सेनानियों की मूर्ति लगी हुई है । इसके मध्य में प्रथम विश्वयुद्ध की स्मृति में बनाया गया घण्टा घर है ।मत्स्य संग्रहालय , सामुद्रिक जीवनशाला ,वन संग्रहालय , चिड़ियाघर ,उद्योग विभाग का हस्तशिल्प संग्रहालय देखने लायक है । ।अंडमान निकोबार द्वीपसमूह के आदिवासियों के जीवन पर प्रकाश डालने वाला मानव संग्रहालय भी है । यहां द्वीप के प्रमुख ६जनजातियों – जरावा ,ओंगग्रेट ,अंडमानी , निकोबारी सोम्पेन आदि के जीवन से संबंधित समस्त जानकारियां उपलब्ध है ।शहर के बीच में गांधी पार्क है । यहां प्रसिद्ध ऐतिहासिक जापानी सूर्य मंदिर है । साथ ही छोटी झील है जिसमें नौका विहार की सुविधा है । ।
पोर्टब्लेयर का समुद्री तट (बीच) छोटा है किंतु बहुत साफ सुथरा ,सुंदर सागर तटों में से एक है । यहां समुद्री लहरों का भरपूर आनंद लिया जा सकता है ।पास ही जल क्रीड़ा परिसर है । चैथम द्वीप में विश्व प्रसिद्ध प्राचीन आरा मिल है । यहां विविध किस्म के विशालकाय लकड़ी के लठ्ठे देखने को मिलता है । वाइपर आइलैंड में ऊंची पहाड़ी पर पुराना फांसी घर है । यहां सेल्युलर जेल से भी पुराना जेल है ।रोज आइलैंड ब्रिटिश कालीन भवनों के खंडहर एवं मृतिका संग्रहालय के लिए प्रसिद्ध है । स्वराज द्वीप पुराना नाम हेवलाक द्वीप है , में रंग बिरंगे कोरल और सुंदर सागर तट देखने लायक है ।यहां एलिफेंटा तट वाटर स्पोर्ट्स के लिए विशेष प्रसिद्ध है ये पर्यटकों के आकर्षण का विशेष केंद्र है । यहां पर्यटक विभिन्न प्रकार के रोमांचकारी जल क्रीड़ा का आनंद उठाते है । समुद्र के भीतर जाकर रंग बिरंगे मछलियों ,विभिन्न प्रकार के प्रवाल और कुछ समुद्री वनस्पति को प्रत्यक्ष देखने का आनंद उठा सकते है । बस शर्ते है कि उसकी जेब भरी हो । अर्थात जल क्रीड़ा की टिकिट आम आदमी के पहुंच से बाहर । ६००रु.से लेकर ३५०० तक ।
शहीद द्वीप का काला पत्थर बीच अपनी सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है ।
यहां समुद्र का जल इंद्र धनुषी रंग लिए हुए दिखाई देता है। तट के किनारे किनारे सदाबहार वृक्ष अपनी खूबसूरती बिखेरते हुए पर्यटकों का स्वागत करते नज़र आते हैं । तट के सुनहरे महीन रेत में यत्र तत्र विभिन्न आकृति के प्रवाल दिखाई देते हैं । ये तट फोटोग्राफर को अपनी फोटोग्राफी का कमाल दिखाने के लिए सुनहरा अवसर देता है ,याने फोटोग्राफी के लिए बहुत सुंदर स्थल है । यहां समुद्री लहरें कुछ ज्याद उग्र रूप में तट की ओर अग्रसर होते दिखते हैं । यहां समुद्र में नहाने का आनंद लेना जोखिम भरा है ।
समुद्र में नहाने का आनंद लेने वालों के लिए राधा बीच बहुत सुरक्षित और मनमोहक है ।
शहीद द्वीप का लक्ष्मणपुर , भरतपुर और सीतापुर तट पर्यटकों को विशेष लुभात है । यहां समुद्री लहरें ज्यादा उग्र नहीं होती , समुद्र में नहाने का भरपूर आनंद लिया जा सकता है । इसी द्वीप में एक खूबसूरत प्राकृतिक पुल है जिसे मानव ने नहीं समुद्री लहरों ने अपने अथक प्रयास से हजारों लाखों वर्षों में बनाया है आज इस पुल को देखकर पर्यटक अचंभित रह जाते हैं कि ऐसा भी पुल हो सकता है , हां पुल के नीचे से गुजरते जरूर है पर पुल में चढ़ने का साहस नहीं जुटा पाते पुल में चढ़ना याने जान जोखिम में डालना है । वैसे भी आस पास स्वयंसेवी होते है जो पर्यटकों पर निगरानी रखे रहते हैं ।

पंचवटी पहाड़ी का छोटा झरना एवं लिटिल अंडमान का विश्वप्रसिद्ध झरना गीत गाते हुए प्रतीत होते हैं ।
बाराटांग मार्ग पर रंगट से ४-५ किलोमीटर दूर धरती के भीतरी रहस्यों को समेटे हुए मृदा ज्वालामुखी है ।यहां ५-६छोटे छोटे ज्वालामुखी छिद्र हैं जहां से चिकनी महीन मिट्टी का घोल बाहर आ रहा है । देखने में यह घोल उबलते हुए दिखाई देता है परंतु है बिलकुल ठंडा ।।
बाराटांग में प्रकृति द्वारा चूना से निर्मित नैसर्गिक रहस्यमयी भुगर्भित गुफा है ।इस गुफा को देखने के लिए गाइड एवं लाइट की आवश्यकता होती है । यह गुफा बस्तर के कोटमसर गुफा के ही समान है परंतु उससे बहुत छोटा है । यहां छत से फर्श की ओर और फर्श से छत की ओर बढ़ते चूने के चमकदार पिल्हर बहुत ही आकर्षक लगते हैं । इन्हें भौगोलिक भाषा में आश्चुताश्म और निश्चुताश्म कहते हैं । इन दोनों के मिलने से कंदरा स्तम्भ का निर्माण होता है । इस गुफा तक पहुंचने में पैदल , टैक्सी ,बस , शिप ,स्टीमर , नाव सबकी यात्रा का आनंद मिलता है । साथ ही ज्वार भाटा का भी दृश्य देखने को मिलता है ।शिप इतना विशालकाय होता है कि इसमें कई सौ यात्रियों के साथ बस , कार ,ट्रक , जीप ,दुपहिया वाहन आदि भी समा जाता है यात्रा के दौरान समुद्र में थूकना ,कुछ अपशिष्ट पदार्थ आदि फेकनें की सक्त मनाही रहती है । पूरे मार्ग पर बीच बीच में jजनजाति के लोग भी देखने को मिलते हैं । ये आज भी घने जंगलों के बीच विषम पर्यावरण से जूझते हुए जीवन यापन कर रहें हैं । पर्यावरण को बिना नुकसान पहुंचाएं ,पर्यावरण के अनुरूप जीवन में कैसे समायोजन किया जाता है इसके जीवंत मिसाल हैं.

[ •श्रीमती वर्षा ठाकुर शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला – दुर्ग, छत्तीसगढ़ में प्राचार्य हैं. •शासकीय सेवा में रहते हुए वर्षा जी को साहित्य से लगाव है. •वर्षा जी की कई पाठ्य पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं. •साझा लघुकथा संग्रह, साझा कहानी संग्रह, साझा काव्य संग्रह के अलावा वर्षा जी की संग्रह हैं – •नारी एक आवाज़ •नशा एक अभिशाप •कोसल पुष्प •आखर कुंज •प्रवाहित साहित्य
•वर्षा ठाकुर नियमित लेखन में सक्रिय हैं. ‘ छत्तीसगढ़ आसपास ‘ से वे जुड़कर इनकी पहली रचना प्रकाशित की जा रही है. •वर्षा जी कहती हैं अध्ययन, अध्ययापन और भ्रमण लेखन इनकी पहली पसंदीदा है. •घूम – घूम कर दुनिया के अद्भुत सौंदर्य को जानने और करीब से देखने की चाहत, अनुभवों को शब्दों में सहेजना मेरी पसंद है, ऐसा वर्षा जी का कहना है. – संपादक
•पता : सड़क – 2,102/बी, विवेकानंद नगर, कोहका भिलाई, जिला -दुर्ग, छत्तीसगढ़
•संपर्क : 79748 76740

🟥🟥🟥

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

मानसून की विदाई के साथ बदला छत्तीसगढ़ का मौसम, बढ़ेगा दिन का तापमान, रात में महसूस होगी ठंडक
breaking Chhattisgarh

मानसून की विदाई के साथ बदला छत्तीसगढ़ का मौसम, बढ़ेगा दिन का तापमान, रात में महसूस होगी ठंडक

वरिष्ठ भाजपा नेता अजय चंद्राकर के बिगड़े बोल, अधिकारी को कही गाड़ने की बात, कांग्रेस ने दी मानसिक चेकअप की सलाह
breaking Chhattisgarh

वरिष्ठ भाजपा नेता अजय चंद्राकर के बिगड़े बोल, अधिकारी को कही गाड़ने की बात, कांग्रेस ने दी मानसिक चेकअप की सलाह

इलॉन मस्क का भारतीय मूल की गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप: 4 बच्चों की मां शिवॉन बोलीं- एक हफ्ते में ही आई लव यू कहा था…
breaking Chhattisgarh

इलॉन मस्क का भारतीय मूल की गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप: 4 बच्चों की मां शिवॉन बोलीं- एक हफ्ते में ही आई लव यू कहा था…

भारत ने जीता गोल्ड मेडल, पाकिस्तान को 19 रन से हराया
breaking Chhattisgarh

भारत ने जीता गोल्ड मेडल, पाकिस्तान को 19 रन से हराया

नई सड़क, फोरलेन और बड़े पुल, 672 करोड़ के 24 कामों पर लगी मुहर, जानिए आपके जिले में क्या नया बनेगा
breaking Chhattisgarh

नई सड़क, फोरलेन और बड़े पुल, 672 करोड़ के 24 कामों पर लगी मुहर, जानिए आपके जिले में क्या नया बनेगा

पीएम मोदी से बातचीत में भावुक हुए कैप्टन स्मित, बोले- मुश्किल वक्त में पढ़ रहा था हनुमान चालीसा
breaking National

पीएम मोदी से बातचीत में भावुक हुए कैप्टन स्मित, बोले- मुश्किल वक्त में पढ़ रहा था हनुमान चालीसा

आशीष टिकरिया ने संभाला जनसंपर्क संचालक का पदभार, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वागत
breaking Chhattisgarh

आशीष टिकरिया ने संभाला जनसंपर्क संचालक का पदभार, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वागत

छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई शुरू, अगले 48 घंटे में कई जिलों से होगी वापसी
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई शुरू, अगले 48 घंटे में कई जिलों से होगी वापसी

छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला केस में बड़ी कार्रवाई: भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें बढ़ीं, EOW ने भेजा नोटिस
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला केस में बड़ी कार्रवाई: भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें बढ़ीं, EOW ने भेजा नोटिस

LPG सिलिंडर नहीं आ रहा? रायपुर में गैस और बिजली कनेक्शन की e-KYC अनिवार्य, ऑफलाइन-ऑनलाइन ऐसे करें वेरिफिकेशन
breaking Chhattisgarh

LPG सिलिंडर नहीं आ रहा? रायपुर में गैस और बिजली कनेक्शन की e-KYC अनिवार्य, ऑफलाइन-ऑनलाइन ऐसे करें वेरिफिकेशन

सुप्रीम कोर्ट का पटाखों पर बड़ा रुख, न पूरी तरह बैन न 24 घंटे की खुली छूट; तय होगा समय और पटाखों का प्रकार
breaking National

सुप्रीम कोर्ट का पटाखों पर बड़ा रुख, न पूरी तरह बैन न 24 घंटे की खुली छूट; तय होगा समय और पटाखों का प्रकार

केंद्र से बराबर राशि मिलने के बाद कितना हुआ काम? छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन की वर्तमान स्थिति बताए राज्य सरकार: हाई कोर्ट
breaking Chhattisgarh

केंद्र से बराबर राशि मिलने के बाद कितना हुआ काम? छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन की वर्तमान स्थिति बताए राज्य सरकार: हाई कोर्ट

छत्तीसगढ़ में जमीन का सीमांकन अब घर बैठे, तहसील के चक्कर खत्म, ऑनलाइन ऐसे करें आवेदन
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में जमीन का सीमांकन अब घर बैठे, तहसील के चक्कर खत्म, ऑनलाइन ऐसे करें आवेदन

25 करोड़ की फिरौती केस में नया मोड़, जमानत मिली तो फरार हुआ शोएब! अब ठिकानों पर रेड मार रही पुलिस
breaking Chhattisgarh

25 करोड़ की फिरौती केस में नया मोड़, जमानत मिली तो फरार हुआ शोएब! अब ठिकानों पर रेड मार रही पुलिस

ऑस्ट्रेलिया में छत्तीसगढ़ की बेटी का डंका, पल्लवी नायक की ‘Social Sage’ को मिला प्रतिष्ठित Champion Award
breaking Chhattisgarh

ऑस्ट्रेलिया में छत्तीसगढ़ की बेटी का डंका, पल्लवी नायक की ‘Social Sage’ को मिला प्रतिष्ठित Champion Award

भारत में Apple Pay की शुरुआत, Axis Bank क्रेडिट कार्ड से बिना कार्ड निकाले कर सकेंगे पेमेंट
breaking Chhattisgarh

भारत में Apple Pay की शुरुआत, Axis Bank क्रेडिट कार्ड से बिना कार्ड निकाले कर सकेंगे पेमेंट

इंस्टाग्राम Supervision फीचर, क्या माता-पिता देख सकते हैं बच्चे का अकाउंट? जानें नियम
breaking Chhattisgarh

इंस्टाग्राम Supervision फीचर, क्या माता-पिता देख सकते हैं बच्चे का अकाउंट? जानें नियम

INDIA ब्लॉक का बड़ा ऐलान, 2 से 8 अक्टूबर तक ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभियान
breaking Chhattisgarh

INDIA ब्लॉक का बड़ा ऐलान, 2 से 8 अक्टूबर तक ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभियान

छत्तीसगढ़: स्कूलों की बिल्डिंग का हिसाब नहीं दिया तो वेतन पर संकट, 31 जिलों के DEO को नोटिस
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: स्कूलों की बिल्डिंग का हिसाब नहीं दिया तो वेतन पर संकट, 31 जिलों के DEO को नोटिस

पूर्व अग्निवीरों के लिए खुला रास्ता, साय कैबिनेट ने मंजूर किए नए भर्ती नियम; लिए ये 3 अहम फैसले
breaking Chhattisgarh

पूर्व अग्निवीरों के लिए खुला रास्ता, साय कैबिनेट ने मंजूर किए नए भर्ती नियम; लिए ये 3 अहम फैसले

कविता

आरंभ साहित्यिक मंच : वीणा सिंह
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : वीणा सिंह

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ
poetry

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन
poetry

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य
poetry

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी
poetry

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’

इस माह की कवयित्री –  सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर
poetry

इस माह की कवयित्री – सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’
poetry

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन

कहानी

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू
story

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

लेख

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से
Article

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक
Article

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

काव्य संध्या : प्रगतिशील कवि डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय के निवास में दिव्या सक्सेना, विजया भारती, गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीश’, पारुल पांडेय, संजय मैथिल, युसूफ सागर, हाजी रियाज़ खान गौहर, मनमोहन मतवाला, ओम पांडेय, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, छ्गनलाल सोनी, संतराम वर्मा और डॉ. आरबी कुशवाहा शामिल हुए

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन