- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई : लायंस क्लब भिलाई रॉयल का शपथ ग्रहण समारोह आज : नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाएंगे एमजेएफ लॉयन जयप्रकाश अग्रवाल
भिलाई : लायंस क्लब भिलाई रॉयल का शपथ ग्रहण समारोह आज : नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाएंगे एमजेएफ लॉयन जयप्रकाश अग्रवाल
3 years ago
336
0

भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] : लायंस इंटरनेशनल के बैनर तले लायंस क्लब भिलाई रॉयल के नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 15 जुलाई शनिवार शाम 7:30 बजे से होटल अमित पार्क सुपेला भिलाई में आयोजित है। जिसमें मुख्य अतिथि एमजेएफ लॉयन जयप्रकाश अग्रवाल, प्रमुख वक्ता लायन प्रितपाल सिंह बाली, विशेष अतिथि एमजेएफ लायन अनिल अग्रवाल और शपथ अधिकारी लायन रश्मि लखोटिया होंगे। लायंस क्लब भिलाई रॉयल 2022-23 के अध्यक्ष आशीष जिंदल, सचिव प्रकाश डहाके, कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल और लायंस क्लब भिलाई 2023-24 के अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, सचिव मुकेश अग्रवाल और कोषाध्यक्ष बिगुल अग्रवाल होंगे.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)