• Chhattisgarh
  • ट्रेजी – हॉरर पटकथा के एक पात्र भर हैं सीधी के सुकुल : पिक्चर अभी बाकी है ❗❗ – बादल सरोज

ट्रेजी – हॉरर पटकथा के एक पात्र भर हैं सीधी के सुकुल : पिक्चर अभी बाकी है ❗❗ – बादल सरोज

3 years ago
345

सीधी के पेशाब-काण्ड पर अनेक प्रतिक्रियाएं आ चुकी हैं। शब्दों में, भावनाओं में, प्रदर्शनों में आलोचनाओं में, निंदाओं में, भर्त्सनाओं में कुछ ने खूब तिलमिलाहट से, तो कुछ ने किंचित शांत भाव से भाजपा विधायक के प्रतिनिधि भाजपाई नेता के इस जघन्य और घिनौने, पाशविक और अमानुषिक कृत्य को अस्वीकारा है। घटना इतनी बड़ी थी कि सोशल मीडिया पर सिर्फ देश में ही नहीं, दुनिया भर में वायरल हुई, शर्मा-शर्मी में पाताल की गहराइयों तक जा गिरे भारत के मीडिया की देवियों और सज्जनों को भी इसकी खबर चलानी पड़ी। और जैसा कि इन दिनों हो रहा है, सुकुल जी रातोंरात सेलिब्रिटी बन गए — इठलाते और इतराते हुए पुलिस थाने में एकदम फ़िल्मी अंदाज में एंट्री करके उन्होंने बता दिया कि इस अचानक हासिल नायकत्व का उन्हें भी अहसास है, इसीलिए लज्जा और ग्लानि के मारे झुके-झुके नहीं, गौरव के साथ फूले-फूले फिर रहे हैं। मध्यप्रदेश के सीएम हाउस में इस पर एक पाखण्ड लीला हो चुकी है ; इस सब पर काफी लिखा जा चुका है, यहाँ बात उससे आगे की है। और वह यह कि क्या इतने जबरदस्त और व्यापक, देश और दुनियाव्यापी विक्षोभ के बाद कुछ रुका, कुछ ठिठका, कुछ बदला? नहीं!!

अगले ही रोज मध्यप्रदेश के ही शिवपुरी जिले में एक दलित को मैला – विष्ठा – खिलाने की घटना घटी। खबर है कि इससे आहत उस युवा ने आत्महत्या कर ली है।

एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें जूते में पानी पिलाया जा रहा है और उसी जूते से उसकी पिटाई भी लगाई जा रही है।

एक और वीडियो, वह भी मध्यप्रदेश का ही, सामने आया है, जिसमें ऐसे ही एक दलित को कार में बंद कर पीटते हुए उसे पीटने वाले का तलवा चाटने के लिए विवश किया जा रहा है।

एक वीडियो भाजपा के वर्तमान विधायक का सामने आया है, जिसमे वे मोटा डंडा लेकर दलित और आदिवासियों को मारने के लिए दौड़ रहे हैं और उन्हें धमकाते हुए अश्लीलतम गालियों सहित जातिसूचक गालियाँ भी दे रहे हैं।

एक घटना एक पत्रकार की है, जिसे अपहरण कर दो दिन तक मारा पीटा गया, फिर उसके पाँव में गोली मार दी गयी।

यह वे खबरें हैं, जो पेशाब काण्ड के बाद मतलब पिछले पांचेक दिनों में सामने आयी हैं। कहने का मतलब यह है कि इतना तूमार खड़ा होने के बाद भी बदला कुछ नहीं। बदलना तो खैर बहुत आगे की बात है, कुछ दिन का विराम तक नहीं आया।

इसकी वजह साफ़ है। जो दबंग यह सब कर रहे हैं, वे न केवल अपनी सलामती के प्रति पूरी तरह आश्वस्त है, उन्हें पक्का भरोसा है कि जब सैंया भये कोतवाल तो उनका क्या बिगड़ेगा, बल्कि इससे आगे उन्हें पूरा यकीन है कि वे इस तरह के कारनामों के बाद नायक बन कर ही निकलने वाले हैं, अपने कुनबे में उनका “भविष्य” उज्ज्वल है ।

उनका यह भरोसा, विश्वास, यकीन निराधार नहीं है। सुकुल जी के पेशाब कांड के प्रकरण से जुडी दो खबरें देख कर इसकी ताईद भी हो जाती है। पहली खबर तो अपराधी प्रवेश शुक्ला के घर पर कथित रूप से चले बुलडोजर की है। यहाँ यह साफ़ कर देना जरूरी है कि बुलडोजर इस तरह के या किसी भी तरह के अपराधियों के घर पर नहीं चलने चाहिये। दोषी पाने, सजा देने, न देने का काम न्याय प्रणाली पर ही छोड़ना चाहिये। मगर इस काण्ड के आरोपी के घर पर चला बुलडोजर सिर्फ टीनशेड, बाउन्ड्री वाल और एक पेड़ पर चलकर लौट गया। आज से पहले कोई बुलडोजर इतना सेलेक्टिव कभी नहीं हुआ। जाहिर है, इसमें उदारता और दयालुता और उसके लाइव दिखाए जाने में एक सन्देश निहित है।

इससे आगे की दूसरी खबर यह है कि ब्राह्मण सभा ने इस “पीड़ित” ब्राह्मण परिवार के लिए पैसा इकट्ठा करने, उसका घर और ज्यादा अच्छा बनवाने और उसका मुकदमा लड़ने का बीड़ा उठा लिया है। अपने इस इरादे का सार्वजनिक एलान भी कर दिया है – मुहिम शुरू भी कर दी गयी है। यह कथित ब्राह्मण सभा किनकी है, किनसे जुडी है, यह बताने की आवश्यकता नहीं ; जिनसे जुडी है, उनमें से किसी ने भी इन सरासर बेहूदा इरादों और उनकी घोषणा की निंदा न करके, इनके खिलाफ आपराधिक कार्यवाही शुरू न करवाके जो सन्देश दिया है, वह भी स्पष्ट है। इन दोनों संदेशों की रामबाणी अचूकता से प्रवेश शुक्ला जैसे लोग वाकिफ हैं, क्योंकि यह इस कुनबे की आजमाई हुई विधा है। ओड़िसा के हत्यारे दारासिंह, राजस्थान के कातिल शम्भूदयाल रैगर, पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह के हत्यारों से लेकर हेमंत करकरे की हत्या पर जश्न मनाने वालों से होते हुए बिल्किस बानो प्रकरण के मुजरिमों की रिहाई का उत्सव मनाने वालों जैसे ढेरों मामले हैं — सीधी के सुकुल और शिवपुरी के दबंगों सहित बाकी सब ऐसे-वैसों के हौंसले इन्ही को देखकर बुलंद हैं। जिन्हें लगता था कि ये सिर्फ गोडसे तक रुक जाएंगे, जिन्हें यह भरम था कि गोडसे भर इनकी राजनीतिक वैचारिकी का हिस्सा है, उन्हें समझ आ गया होगा कि इस कुनबे में पोलिटिकल और क्रिमिनल में कोई फर्क नहीं किया जाता ; सही कहें, तो क्रिमिनल ही पोलिटिकल है ।

सुकुल जैसे अपराधी मंचित पाखण्ड और नेपथ्य की असली व्यवस्था से परिचित हैं – वे बोले जाते रहे संवादों और पटकथा के फर्क और अंतर्संबंधों से वाकिफ हैं। इसलिए वे जानते हैं कि उनका कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता। मुख्यमंत्री निवास में की गयी पाखण्ड लीला में जो हुआ, उसमें हुए के सन्देश की ख़बरों की पंक्तियों के बीच लिखे को वे भी पढ़ चुके हैं, इसलिए पूरी तरह निश्चिन्त हैं। सीधी में जो हुआ, वह जघन्य और घृणित अपराध शुकुल का था, अपराधी भाजपा संगठन का नेता था, विधायक शुकुल का प्रतिनिधि था, क़ानून व्यवस्था गृहमंत्री का जिम्मा है। मगर चुनाव सिर पर हैं, इसलिए डैमेज कण्ट्रोल के लिए पीड़ित आदिवासी जशमत के पाँव धोने न तो भाजपा के अध्यक्ष पण्डित वी डी शर्मा आये, ना ही गृहमंत्री पण्डित नरोत्तम मिश्रा पधारे, ना ही उस विधायक पण्डित केदार शुकुल को ही पकड़कर बुलवाया गया, जिसका वह प्रतिनिधि है ; पाखण्ड के ओवरटाइम की इस ड्यूटी पर उन शिवराज सिंह को लगाया गया, जिन्हें मनु-सम्मत वर्णाश्रम शूद्र के सिवा कुछ नहीं मानता!! नेपथ्य में बैठे पाखण्ड की पटकथा के लेखक पूरी तरह चौकस और सजग हैं। भले चुनाव के लिए कितना ही जरूरी हो, मगर तब भी किसी आदिवासी या दलित के पाँव पखारने, उससे माफी मांगने कोई शर्मा, मिश्रा या कोई शुकुल नहीं भेजा गया। भेजा भी कैसे जा सकता है! संस्कारी पार्टी के लिए संस्कार सबसे पहले हैं — जिस तरह का राज लाना है, वह विचार पहले है।

यह ट्रेजी-हॉरर ; डरावनी त्रासदी की पटकथा है । यह अनायास नहीं है, यह अपवाद नहीं है। इसे बहुत धीरज के साथ लिखा और उतनी ही योजना के साथ मंचित किया जा रहा है। ध्रुवीकरण के लिए, ध्रुवीकरण की, ध्रुवीकरण द्वारा बनी इस सरकार और उसके विचार-गिरोह को पता है कि पीड़ित और पीड़क दोनों को एक साथ कैसे साधा जा सकता है। लिहाजा जुगुप्सा, क्षोभ, रोष, बेचैनी, हतभाव, ग्लानि और शर्म से ज्यादा यह गंभीर चिंता और फ़िक्र की बात है। इसलिए कि सीधी तो सिर्फ झांकी है — अभी पूरी मनु स्मृति, गौतम स्मृति और नारद संहिता बाकी है। एक घटना को बहाना बनाकर पढ़ने और नौकरी करने वाली महिलाओं के खिलाफ बघनखे तैयार किये जा रहे हैं। सोचने, समझने, न्याय और इंसाफ की बात करने वाले पहले ही राष्ट्रद्रोही घोषित किये जा चुके थे। अब दलितों, महिलाओं और आदिवासियों के खिलाफ आम नफरत पनपाई जा रही है। उन्माद को उग्रता देने के लिए और असली निशानों को बनाकर की जाने वाली हरकतों को छुपाने के लिए कॉमन सिविल कोड को रणभेरी की तरह फूंका जा रहा है। उसकी आड़ में असली एजेंडा आगे बढाया जा रहा है ।

इसलिए फिर एक बार दोहराने में हर्ज नहीं कि सवाल सीधी के किसी शुकुल के पेशाब काण्ड भर का नहीं है — सवाल उससे आगे का है।

•बादल सरोज
[ लेखक ‘ लोकजतन ‘ के संपादक हैं ]

🟥🟥🟥

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

आउटसोर्सिंग कर्मचारियों पर घिरे स्वास्थ्य मंत्री, भाजपा विधायकों ने कहा, चरित्र सत्यापन क्यों नहीं, मंत्री ने दिलाया शत प्रतिशत सत्यापन का भरोसा
breaking Chhattisgarh

आउटसोर्सिंग कर्मचारियों पर घिरे स्वास्थ्य मंत्री, भाजपा विधायकों ने कहा, चरित्र सत्यापन क्यों नहीं, मंत्री ने दिलाया शत प्रतिशत सत्यापन का भरोसा

जो गुजरात में बैन, वो दवा छत्तीसगढ़ में खरीदी गई ? स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने सदन में किया स्पष्ट
breaking Chhattisgarh

जो गुजरात में बैन, वो दवा छत्तीसगढ़ में खरीदी गई ? स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने सदन में किया स्पष्ट

रथ यात्रा स्पेशल: घर में बनाएं भगवान जगन्नाथ का प्रिय खाजा, जानें आसान रेसिपी
breaking Chhattisgarh

रथ यात्रा स्पेशल: घर में बनाएं भगवान जगन्नाथ का प्रिय खाजा, जानें आसान रेसिपी

सदन में गूंजा नकटी में बुलडोजर कार्रवाई का मामला, स्थगन प्रस्ताव खारिज होने पर नाराज़ विपक्ष ने गर्भगृह में जाकर की नारेबाजी, सभी विपक्षी विधायक निलंबित
breaking Chhattisgarh

सदन में गूंजा नकटी में बुलडोजर कार्रवाई का मामला, स्थगन प्रस्ताव खारिज होने पर नाराज़ विपक्ष ने गर्भगृह में जाकर की नारेबाजी, सभी विपक्षी विधायक निलंबित

पोलैंड के उप विदेश मंत्री का बड़ा दावा, कहा- PM मोदी के कहने पर पुतिन ने यूक्रेन पर परमाणु हमला रोका
breaking international

पोलैंड के उप विदेश मंत्री का बड़ा दावा, कहा- PM मोदी के कहने पर पुतिन ने यूक्रेन पर परमाणु हमला रोका

विधानसभा में बीज संकट को लेकर जोरदार हंगामा, स्पीकर ने स्थगन प्रस्ताव ठुकराया, गर्भगृह में नारेबाजी के बाद 34 विपक्षी विधायक निलंबित
breaking Chhattisgarh

विधानसभा में बीज संकट को लेकर जोरदार हंगामा, स्पीकर ने स्थगन प्रस्ताव ठुकराया, गर्भगृह में नारेबाजी के बाद 34 विपक्षी विधायक निलंबित

औद्योगिक दुर्घटनाओं पर विधानसभा में बवाल, वेदांता डायरेक्टर पर FIR का मुद्दा गरमाया, मंत्री के जवाब से नाराज़ विपक्ष ने किया वॉकआउट
breaking Chhattisgarh

औद्योगिक दुर्घटनाओं पर विधानसभा में बवाल, वेदांता डायरेक्टर पर FIR का मुद्दा गरमाया, मंत्री के जवाब से नाराज़ विपक्ष ने किया वॉकआउट

अब AI करेगा जंगल की चौकीदारी, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम का ट्रायल शुरू
breaking Chhattisgarh

अब AI करेगा जंगल की चौकीदारी, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम का ट्रायल शुरू

E20 पेट्रोल को लेकर मोदी सरकार सख्त हुई, ऐसे लोगों के खिलाफ कड़े एक्शन का आदेश दिया
breaking Chhattisgarh

E20 पेट्रोल को लेकर मोदी सरकार सख्त हुई, ऐसे लोगों के खिलाफ कड़े एक्शन का आदेश दिया

आओ ‘सेक्स’ पर बात करेंः प्राइमरी क्लास से दी जाएगी सेक्स एजुकेशन, हफ्ते में दो दिन चलेगी क्लास, जानें बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
breaking National

आओ ‘सेक्स’ पर बात करेंः प्राइमरी क्लास से दी जाएगी सेक्स एजुकेशन, हफ्ते में दो दिन चलेगी क्लास, जानें बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?

भाडे़ के NRI नहीं लाए गए…ऑस्ट्रेलिया में पीएम मोदी के कार्यक्रम पर आयोजकों की सफाई, कहा- माफ़ी मांगे राहुल और मल्लिकार्जुन खड़गे’
breaking international

भाडे़ के NRI नहीं लाए गए…ऑस्ट्रेलिया में पीएम मोदी के कार्यक्रम पर आयोजकों की सफाई, कहा- माफ़ी मांगे राहुल और मल्लिकार्जुन खड़गे’

विधानसभा में विधायक रिकेश की पहल, शहरी क्षेत्रों में पट्टा वितरण की प्रक्रिया होगी शुरू
breaking Chhattisgarh

विधानसभा में विधायक रिकेश की पहल, शहरी क्षेत्रों में पट्टा वितरण की प्रक्रिया होगी शुरू

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने शिक्षिका की बर्खास्तगी का आदेश किया निरस्त, बिना विभागीय जांच हटाना असंवैधानिक, सेवा बहाली के निर्देश
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने शिक्षिका की बर्खास्तगी का आदेश किया निरस्त, बिना विभागीय जांच हटाना असंवैधानिक, सेवा बहाली के निर्देश

धान के साथ वैकल्पिक फसलों को बढ़ावा, किसानों को मिलेंगे ₹15 हजार प्रति एकड़ की सहायता
breaking Chhattisgarh

धान के साथ वैकल्पिक फसलों को बढ़ावा, किसानों को मिलेंगे ₹15 हजार प्रति एकड़ की सहायता

छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों की सौगात, 250 सीटों को मिली स्वीकृति, सीएम साय ने पीएम मोदी मोदी और स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभार
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों की सौगात, 250 सीटों को मिली स्वीकृति, सीएम साय ने पीएम मोदी मोदी और स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभार

राज्य पुलिस सेवा के तीन वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले, तारकेश्वर पटेल ADCP से बने DCP
breaking Chhattisgarh

राज्य पुलिस सेवा के तीन वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले, तारकेश्वर पटेल ADCP से बने DCP

पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा की पत्नी शांति वोरा का निधन, भूपेश बघेल समेत कांग्रेसी नेताओं ने जताया शोक
breaking Chhattisgarh

पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा की पत्नी शांति वोरा का निधन, भूपेश बघेल समेत कांग्रेसी नेताओं ने जताया शोक

US-ईरान जंग में उलझी दुनिया, इधर भारत कर रहा बड़ा खेल; एक के बाद एक कर रहा डील
breaking Chhattisgarh

US-ईरान जंग में उलझी दुनिया, इधर भारत कर रहा बड़ा खेल; एक के बाद एक कर रहा डील

छत्तीसगढ़ के 50 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास के लिए मिलेंगे ₹1-1 करोड़, नक्सल मुक्त गांवों के लिए सरकार का बड़ा एलान
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के 50 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास के लिए मिलेंगे ₹1-1 करोड़, नक्सल मुक्त गांवों के लिए सरकार का बड़ा एलान

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में आई रेल सुविधाओं के विकास में अभूतपूर्व गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
breaking Chhattisgarh

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में आई रेल सुविधाओं के विकास में अभूतपूर्व गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

कविता

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’
poetry

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

साहित्यिक पटल : सुरभि ताम्रकर ‘शावि’
poetry

साहित्यिक पटल : सुरभि ताम्रकर ‘शावि’

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर
poetry

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर

गीत – डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

गीत – डॉ. दीक्षा चौबे

इस माह की नवाकुंर कवयित्री – सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

इस माह की नवाकुंर कवयित्री – सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

इस माह के बाल साहित्यकार : कमलेश चंद्राकर
poetry

इस माह के बाल साहित्यकार : कमलेश चंद्राकर

साहित्यनामा – अमृता मिश्रा
poetry

साहित्यनामा – अमृता मिश्रा

इस माह के ग़ज़लकार : शुभेंदु बागची ‘मुन्तज़िर’
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : शुभेंदु बागची ‘मुन्तज़िर’

कवि और कविता : हरिप्रकाश गुप्ता ‘सरल’
poetry

कवि और कविता : हरिप्रकाश गुप्ता ‘सरल’

इस माह के कवि : प्रकाशचंद्र मण्डल
poetry

इस माह के कवि : प्रकाशचंद्र मण्डल

कवि और कविता : दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर
poetry

कवि और कविता : दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

कवि और कविता : कमलेश चंद्राकर
poetry

कवि और कविता : कमलेश चंद्राकर

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

कविता श्रृंखला आरंभ : डॉ. शिरोमणि माथुर
poetry

कविता श्रृंखला आरंभ : डॉ. शिरोमणि माथुर

कविता श्रृंखला ‘आरंभ’ में : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

कविता श्रृंखला ‘आरंभ’ में : दीप्ति श्रीवास्तव

कहानी

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

story

कहानी : ‘ पानी के लिए ‘ – उर्मिला शुक्ल

लेख

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

⏩ 12 अगस्त-  भोजली पर्व पर विशेष
Article

⏩ 12 अगस्त- भोजली पर्व पर विशेष

Article

■पर्यावरण दिवस पर चिंतन : संजय मिश्रा [ शिवनाथ बचाओ आंदोलन के संयोजक एवं जनसुनवाई फाउंडेशन के छत्तीसगढ़ प्रमुख ]

Article

■पर्यावरण दिवस पर विशेष लघुकथा : महेश राजा.

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन