• Chhattisgarh
  • अफ्रीका : बहुमूल्य खनिजों, प्राकृतिक संसाधनों की अमीरी वाला महाद्वीप – जिसे गरीब बना दिया गया : आलेख संध्या शैली

अफ्रीका : बहुमूल्य खनिजों, प्राकृतिक संसाधनों की अमीरी वाला महाद्वीप – जिसे गरीब बना दिया गया : आलेख संध्या शैली

3 years ago
464

अफ्रीका महाद्वीप को दुनिया अक्सर भूखे, जंगली, बर्बर और हिंसक आदिवासियों और जंगली जानवरों का महाद्वीप समझती है। दरअसल ये समझदारी उस मानसिकता से आती है, जो चमकते बाज़ारों, तकनीकी चमत्कारों और नौकरी का खूब बडा पैकेज देने वाले अमरीका, आस्ट्रेलिया और पश्चिमी यूरोप की चकाचौंध के प्रभाव से विकसित होती है। वैसे ये मानसिकता सिर्फ उन भर की नहीं है, आज ये हमारे देश के मध्यम वर्गीय युवाओं के सर पर चढ़ कर भी बोल रही है।

लेकिन अफ्रीका वह महाद्वीप है, जिसके खनिजों के दम पर ही आज की तकनीक खडी है और अफ्रीका के 53 देशों का शोषण करके मोटी ताज़ी हो रही है। 2019 में इस महाद्वीप ने करीब 1 अरब यानि 100 करोड टन के खनिजों का उत्पादन किया, जिनकी कीमत 406 अरब डाॅलर थी। संयुक्त राष्ट्र संघ की रिपोर्ट बताती है कि अफ्रीका में दुनियां का 30 प्रतिशत खनिज का खजाना दबा हुआ है। दुनिया का 40 प्रतिशत सोना,12 प्रतिशत तेल और 8 प्रतिशत प्राकृतिक गैस का उत्पादक यह महाद्वीप है। इसके अलावा यह दुनिया के 90 प्रतिशत क्रोमियम और प्लेटिनम के खजाने का भी मालिक है। आज की तकनीक, चाहे वह हर किसी के हाथों में आया हुआ मोबाइल फोन हो या फिर सुपर कंप्यूटर हो, जिसके दम पर आज अमरीका और उन्नत देश दुनिया भर में युद्धों को हवा देते हैं और दुनिया भर में लोगों की निजता में सेंध लगाते हैं, वे सारे खनिज इसी महाद्वीप से आते हैं।

लिथियम और कोबाल्ट ये दो खनिज ऐसे हैं, जो मोबाइल और तमाम इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की बैटरियों में उपयोग किये जाते हैं। इन खनिजों का 63 प्रतिशत इसी महाद्वीप के कांगो – डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो – से निकलता है। एक और खनिज है टेण्टेलम, जिसका उपयोग मोबाइल फोन, लैपटॉप और मोटर वाहनों के अन्य कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में उपयोग किया जाता है। कांगो और रवांडा इस खनिज के दुनिया के सबसे बडे उत्पादक है और ये दोनो मिलकर दुनिया का आधा टेण्टेलम उत्पादित करते हैं। इन सबके अलावा ‘‘हीरा है सदा के लिये’’ की टैग लाइन से दुनिया भर में हीरे को पहचानने वाले लोग शायद ही जानते होंगे कि दुनिया भर के कॉरपोरेट और व्यापारियों को अमीर बना देने वाला और अफ्रीका महाद्वीप के आदिवासियों और उनके बच्चों तक के खून में सना यह खनिज अफ्रीका के एक गरीब देश कांगो से आता है। इसके बाद आते हैं बोत्सवाना और दक्षिण अफ्रीका। अफ्रीका के पांच देश ऐसे हैं, जिनके खनिजों की कीमत कई अरब डॉलर है। ये हैं दक्षिण अफ्रीका, नाइजीरिया, अल्जीरिया, अंगोला और लीबिया।

खनिजों के मामलों में इतने संपन्न होने के बावजूद इनमें से अधिकतर देश या तो गरीब हैं या फिर वहां पर कबीलाई संघर्ष चल रहे हैं। भुखमरी या अशिक्षा पसरी पड़ी है। नाइजीरिया एक उदाहरण है, जहां पर हमारे यहां की एक बहुराष्ट्रीय कंपनी खनिज तेल निकालती है और ढेर मुनाफा कमाती है। लेकिन हम नाइजीरिया को वहां की कट्टरपंथी कबीले की हिंसक वारदातों से जानते है। लीबिया का एक और उदाहरण हमारे सामने है, जहां के तमाम खनिजों का राष्ट्रीयकरण करके उससे मिलने वाले मुनाफे को जनता के हित में खर्च करने वाले शासक कर्नल गद्दाफी को एक तानाशाह साबित करके अमेरिका और यूरोपीय देशों के एजेंटों द्वारा उनकी हत्या करवा दी गयी और वहां पर अपनी एक पिट्ठू सरकार बैठा कर उस देश के तमाम खनिजों को हथिया लिया गया। उन खनिजों से प्राप्त होने वाले मुनाफों को उस देश से छीनकर बहुराष्ट्रीय कंपनियों के मुनाफे में बदल दिया गया। कांगो, अंगोला, रवांडा, नाइजीरिया वे देश हैं, जहां पर पश्चिमी देशों और अमरीका द्वारा नस्लीय संघर्षों को हवा देकर नरसंहार करवाया गया और खनिजों को तो लूटा ही, लेकिन साथ ही सब-सहारन देश इथियोपिया की पहचान एक भूखे कमजोर बच्चे की तस्वीर में बदल कर रख दी। उस देश को भुखमरी के कगार पर ले जाकर छोडा, जो 23 बहुमूल्य खनिजों का भंडार है।

विपन्न अफ्रीका के ये देश न केवल खनिजों से संपन्न हैं, बल्कि प्रकृति ने भी इन्हें रईसी दी हुयी है। समुद्रों, पहाडों, विश्व की सबसे पुरानी मिस्त्र की सभ्यता की जनक और दुनिया की सबसे लंबी नदी नील नदी के अलावा 12 बडी नदियों, दक्षिण अफ्रीका की माखोन्जवा नामक दुनियां की सबसे पुरानी और सोने की खानों से भरी पर्वत श्रृंखलाओं (जिसका एक पर्वत टेबल माउंटेन के नाम से जाना जाता है), दुनियां के सबसे बडे जलप्रपात ‘‘मोसी उआ टून्या’’ या विक्टोरिया जलप्रपात और दुनियां में सबसे लंबा प्रवास करने वाले जानवरों वाले तंजानिया के सेरेंगेती राष्ट्रीय उद्यान का भी महाद्वीप है।

इसके अलावा जो सबसे महत्वपूर्ण बात है, वह यह है कि यही पहले मानव की मां का महाद्वीप है। जहां से इंन्सान फिर दुनियां भर में फैले। इस इलाके को यहां पर मानवता की गोद या ‘‘क्रैडल ऑफ़ हयूमनकाइंड’’ कहा जाता है।

सान, खोईसान, कोजा, जूलू, मसाईमारा और ऐसे ही करीब 3000 आदिवासी और विभिन्न नस्लीय जनजातीय संस्कृतियों के साथ-साथ डच, जर्मन, फ्रेंच, पुर्तगाली आदि यूरोपीय भाषा-भाषियों का जन्म का साथी बन चुका यह महाद्वीप सदियों से लूटा गया। कभी अपार्थीड या नस्लभेदी शासन द्वारा, तो कभी अमरीकी और पश्चिमी देशों की पिट्ठू सरकारों के द्वारा, और इन्हीं देशों ने इस महाद्वीप के खनिजों के दम पर अपनी तकनीकी प्रगति करके करोडों अरबों डाॅलरों का मुनाफा कमाकर यहीं के लोगों को भुखमरी, गरीबी और बेरोजगारी दी है। उस तकनीक का उपयोग करके इन्हीं लोगों को हिंसक, अपराधी और खतरनाक साबित कर दिया है। खनिजों का अनाप-शनाप उत्खनन करने के लिये वहां की जमीनों का उपयोग किया गया और कृषि की कोई उन्नति नहीं की गयी। नतीजन भुखमरी बढी। जिस शासक ने भी इन नीतियों के खिलाफ और अपनी जनता के हित में काम करना शुरू किया, उसे या तो विद्रोह पैदा करके हटा दिया गया या फिर अपने एजेंटों के द्वारा मरवा डाला गया।

वैसे देखा जाये, तो दुनियां भर में अपने हथियार बेच कर देशों को बर्बाद करने वाला और लूट मचाकर तकनीकी प्रगति करने वाला मुनाफाखोर देश अमरीका अपराध, नस्लीय वैमनस्यता और हत्याओं तक के मामलों मे आज सबसे अधिक सबसे असुरक्षित देश हो गया है। हथियार लाॅबी अब वहां एक भस्मासुर की तरह काम कर रही है।

18 जुलाई अफ्रीका महाद्वीप और दक्षिण अफ्रीका के ही नहीं, बल्कि दुनियां भर के स्वाधीनता आंदोलनों और नस्लभेदी शासन के विरोधी आंदोलन के आदर्श रहे नेल्सन मंडेला का जन्म दिन था। उन्होने दक्षिण अफ्रीका को इंद्रधनुषी देश कहा था। लेकिन वास्तव में पूरा अफ्रीका ही एक इंद्रधनुषी महाद्वीप है। इस सचाई को समझ कर लुटेरों द्वारा, लगातार झूठे प्रचार से दिमाग में बिठा दी गयी अंधेरी और जंगली अफ्रीका की छवि को हटाना होगा। तब ही असली बर्बरों की पहचान की जा सकेगी। तभी इन बर्बरों को अपने-अपने देशों में आने से रोकने की जरूरत का महत्त्व समझा जा सकेगा।

•संध्या शैली
[ •लेखिका ‘ लोकजतन ‘ की सह – संपादिका और जनवादी महिला समिति की केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य हैं ]

🟥🟥🟥

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ के जंगल में मिली दुर्लभ मकड़ी ‘Mangora baii’, चीन के बाद भारत में पहली खोज
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के जंगल में मिली दुर्लभ मकड़ी ‘Mangora baii’, चीन के बाद भारत में पहली खोज

इंस्टाग्राम में मंत्री गुरु खुशवंत के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी, आरोपी गिरफ्तार
breaking Chhattisgarh

इंस्टाग्राम में मंत्री गुरु खुशवंत के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के जेलों में रिक्त पदों पर कब होगी भर्ती? हाईकोर्ट ने डीजी जेल से मांगा जवाब
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के जेलों में रिक्त पदों पर कब होगी भर्ती? हाईकोर्ट ने डीजी जेल से मांगा जवाब

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश के आसार, जानिए रायपुर का हाल
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश के आसार, जानिए रायपुर का हाल

छत्तीसगढ़ में BJP को झटका! 15 पदाधिकारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, जानिए वजह
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में BJP को झटका! 15 पदाधिकारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, जानिए वजह

छत्तीसगढ़ में 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा की छुट्टी, सरकार ने बदला पुराना आदेश
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा की छुट्टी, सरकार ने बदला पुराना आदेश

संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा- छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट जारी
breaking Chhattisgarh

संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा- छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट जारी

चीन ने बॉर्डर पर पेट्रोलिंग को लेकर दिया बड़ा बयान, भारत से की शांति बनाए रखने की अपील
breaking Chhattisgarh

चीन ने बॉर्डर पर पेट्रोलिंग को लेकर दिया बड़ा बयान, भारत से की शांति बनाए रखने की अपील

ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम भारतीयों के लिए बदले, देने होंगे फिंगरप्रिंट और चेहरे की तस्वीर
breaking Chhattisgarh

ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम भारतीयों के लिए बदले, देने होंगे फिंगरप्रिंट और चेहरे की तस्वीर

छत्तीसगढ़ में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी भर्ती के नए नियम लागू, 15 गुना अभ्यर्थी होंगे शॉर्टलिस्ट
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी भर्ती के नए नियम लागू, 15 गुना अभ्यर्थी होंगे शॉर्टलिस्ट

अमेरिका में हिंदू मंदिरों की सुरक्षा बढ़ेगी, दिवाली से पहले 500 धार्मिक स्थलों के लिए 100 करोड़ रुपये का फंड
breaking Chhattisgarh

अमेरिका में हिंदू मंदिरों की सुरक्षा बढ़ेगी, दिवाली से पहले 500 धार्मिक स्थलों के लिए 100 करोड़ रुपये का फंड

छत्तीसगढ़ में बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर स्पेशल अभियान, 32 हजार लोगों के खंगाले गए रिकॉर्ड्स; 250 से अधिक जांच के दायरे में
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर स्पेशल अभियान, 32 हजार लोगों के खंगाले गए रिकॉर्ड्स; 250 से अधिक जांच के दायरे में

गुलाबी ठंड के बीच छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान का असर! इन तारीखों पर बरसेंगे बादल
breaking Chhattisgarh

गुलाबी ठंड के बीच छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान का असर! इन तारीखों पर बरसेंगे बादल

रायपुर प्रेस क्लब में चली गोली, सदस्यता नहीं मिलने से नाराज युवक ने की फायरिंग, मचा हड़कंप
breaking Chhattisgarh

रायपुर प्रेस क्लब में चली गोली, सदस्यता नहीं मिलने से नाराज युवक ने की फायरिंग, मचा हड़कंप

नवा रायपुर में 1 से 3 नवंबर तक राज्योत्सव, गृह मंत्री अमित शाह और मनसुख मांडविया होंगे शामिल
breaking Chhattisgarh

नवा रायपुर में 1 से 3 नवंबर तक राज्योत्सव, गृह मंत्री अमित शाह और मनसुख मांडविया होंगे शामिल

कार्टून समाज को जागरूक करने के साथ सोचने और आत्ममंथन के लिए करता है प्रेरित : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
breaking Chhattisgarh

कार्टून समाज को जागरूक करने के साथ सोचने और आत्ममंथन के लिए करता है प्रेरित : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा के आवेदन फिर शुरू, 15 अक्टूबर से कर सकेंगे अप्लाई, इस दिन होगी परीक्षा
breaking jobs

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा के आवेदन फिर शुरू, 15 अक्टूबर से कर सकेंगे अप्लाई, इस दिन होगी परीक्षा

‘नरेंद्र मोदी डरपोक तानाशाह…,’ दिल्ली पहुंचे ही अभिजीत दीपके पीएम मोदी पर भड़के
breaking Chhattisgarh

‘नरेंद्र मोदी डरपोक तानाशाह…,’ दिल्ली पहुंचे ही अभिजीत दीपके पीएम मोदी पर भड़के

पति को ‘भिखारी’ कहना मानसिक क्रूरता, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने दी तलाक की मंजूरी, जानें पूरा मामला
breaking Chhattisgarh

पति को ‘भिखारी’ कहना मानसिक क्रूरता, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने दी तलाक की मंजूरी, जानें पूरा मामला

PM मोदी बोले- डिजिटल खतरे सीमाओं से पार, साइबर फ्रॉड रोकने को दुनिया साथ आए
breaking National

PM मोदी बोले- डिजिटल खतरे सीमाओं से पार, साइबर फ्रॉड रोकने को दुनिया साथ आए

कविता

कृति और कृतिकार- वीणा सिंह
poetry

कृति और कृतिकार- वीणा सिंह

आरंभ की अंतर्ध्वनि- 1 : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

आरंभ की अंतर्ध्वनि- 1 : दीप्ति श्रीवास्तव

इस माह के कवि और कविता : तारक नाथ चौधुरी
poetry

इस माह के कवि और कविता : तारक नाथ चौधुरी

आरंभ साहित्यिक मंच : वीणा सिंह
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : वीणा सिंह

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ
poetry

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन
poetry

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य
poetry

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी
poetry

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’

इस माह की कवयित्री –  सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर
poetry

इस माह की कवयित्री – सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’

कहानी

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू
story

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

लेख

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से
Article

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक
Article

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

काव्य संध्या : प्रगतिशील कवि डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय के निवास में दिव्या सक्सेना, विजया भारती, गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीश’, पारुल पांडेय, संजय मैथिल, युसूफ सागर, हाजी रियाज़ खान गौहर, मनमोहन मतवाला, ओम पांडेय, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, छ्गनलाल सोनी, संतराम वर्मा और डॉ. आरबी कुशवाहा शामिल हुए

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन