- Home
- Chhattisgarh
- आईएएस रानू साहू को ज्यूडिशियल कस्टडी बढ़ी, ईडी ने रानू साहू से 20 से भी अधिक प्रश्न पूछे…
आईएएस रानू साहू को ज्यूडिशियल कस्टडी बढ़ी, ईडी ने रानू साहू से 20 से भी अधिक प्रश्न पूछे…
3 years ago
354
0
कोयला घोटाले में गिरफ्तार IAS अधिकारी रानू साहू को अब 4 अगस्त तक ज्यूडिशियल कस्टडी में रहना होगा। अगले माह 4 अगस्त को पुनः उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
IAS रानू साहू को आज ईडी ने विशेष आदालत में फिर से पेश किया था। बता दें कि शनिवार को गिरफ्तार की गई रानू साहू को ईडी ने तीन दिन के रिमांड पर लिया था। आज रिमांड की अवधि पूरी हो गई थी।
ईडी रानू साहू से छापों के दौरान जब्त डायरी और मोबाइल चैट के संबंध में पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि ईडी ने रानू साहू से करीब 20 से ज्यादा प्रश्न किए गए हैं। इन सवालों में कोयला घोटला का रकम किन- किन लोगों को पहुंचाया गया या बांटा गया भी शामिल है। ईडी ने रानू साहू, उनके आईएएस पति जेपी मौर्या और उनके मायके वालों की आर्जित संपत्ति और आय के स्रोतों के संबंध में भी पूछताछ की है।
chhattisgarhaaspaas
Previous Post रायपुर एयरपोर्ट से दुर्ग तक शुरू हुई एसी सिटी बस सेवा
विज्ञापन (Advertisement)