- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ विधानसभा 2023 : कांग्रेस की लुटिया बिलासपुर के विधानसभा चुनाव में डूब जायेगी? एक सवाल?
छत्तीसगढ़ विधानसभा 2023 : कांग्रेस की लुटिया बिलासपुर के विधानसभा चुनाव में डूब जायेगी? एक सवाल?
छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में 2023 के विधानसभा चुनाव की आहट शुरू हो गयी हैं। भाजपा-कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में घमासान मचा हुआ हैं। वर्तमान विधायक जहां अपनी कुर्सी बचाने प्रयास करते नज़र आयेंगे तो दूसरी ओर भाजपा एक नये चेहरे को चुनाव मैदान में उतारकर कांग्रेस की लुटिया डूबोने का पूरा इन्तजाम कर रखा हैं। पूर्व विधायक को भाजपा ने जिस प्रकार चुनाव अभियान से जोड़ा हैं, उसके कई मायने निकाले जा रहे हैं, मतलब 2023 के उम्मीदवारी का ख्वाब न पाले इशारों में भाजपा शीर्ष नेतृत्व और आर.एस.एस. के सर्वे ने बता दिया हैं।
’’कांग्रेस की लुटिया डूबोने का इन्तजाम भाजपा से ज्यादा कांग्रेस के भीतरघाती वर्तमान विधायक के लिए गहरी खाई खोदने अभी से लैस हो रहे हैं। स्थानीय दिग्गज कांग्रेसियों की एक बड़ी टोली नहीं चाहती कि वर्तमान विधायक को रिपीट किया जाये। पांच साल झेल लिया वहीं कुछ कम नहीं ऐसी चर्चाए छनकर आ रही हैं। वर्तमान विधायक की स्थिति भी डावाडोल दिखती हैं। सूबे के मुखिया से रार की वजह कांग्रेस के दिग्गज उन्हें हजम करना मुनासिब नहीं समझते।
’’बिलासपुर की आम जनता भी बीच मझधार में हैं वह समझ नहीं पा रही कि जिस शहर विकास की कल्पना सोच को लेकर उन्होंने भाजपा विधायक को किनारे किया था वह अभी तक पूरा नहीं हो पा रहा। सत्तासीन कांग्रेस के दिग्गज किसी प्रकार का श्रेय वर्तमान विधायक को नहीं देने कसम खा रखी हैं। ऐसे में लगता हैं 2023 के चुनाव में क्या? कांग्रेस की लुटिया बिलासपुर के विधानसभा चुनाव में डूब जायेगी। यक्ष प्रश्न?
[ •राजन कुमार सोनी, छत्तीसगढ़ हेड न्यूज़ प्रभारी ‘छत्तीसगढ़ आसपास ‘ ]
🟪🟪🟪