- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ में कल बस्तर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
छत्तीसगढ़ में कल बस्तर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
3 years ago
387
0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बस्तर दौरे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी हो गया है। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मोदी का विशेष विमान 3 अक्टूबर को सुबह 8 बजकर 35 मिनट पर दिल्ली से उड़ान भरेगा। सेना का यह विशेष विमान सुबह लगभग 10 बजकर 55 मिनट पर जगदलपुर एयरपोर्ट पर लैंड करेगा।
जगदलपुर एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री मोदी लाल बाग पहुंचेंगे। वहां सरकारी कार्यक्रम होगा, जो लगभग 35 मिनट तक चलेगा। 11 बजकर 35 मिनट पर प्रधानमंत्री लाल बाग से रवाना होंगे और पौने 12 बजे सभा स्थल पर पहुंचेंगे। मोदी की सभा दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर समाप्त होगी और इसके बाद वे कर्नाटक के लिए उड़ जाएंगे।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)