• Chhattisgarh
  • भिलाई इस्पात संयंत्र : केवल टीम वर्क और अनुबंधों के प्रभावी निर्धारण और निष्पादन के माध्यम से ही हम सफल हो सकते हैं- यू के झा, पूर्व मुख्य महाप्रबंधक, नगर सेवाएं विभाग

भिलाई इस्पात संयंत्र : केवल टीम वर्क और अनुबंधों के प्रभावी निर्धारण और निष्पादन के माध्यम से ही हम सफल हो सकते हैं- यू के झा, पूर्व मुख्य महाप्रबंधक, नगर सेवाएं विभाग

3 years ago
440

भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] : जब यू के झा अगस्त 1985 में भिलाई इस्पात संयंत्र में शामिल हुए, तो उनकी पहली पोस्टिंग नगर सेवा विभाग या टाउन सर्विसेज डिपार्टमेंट (टीएसडी) में थी। जून 2022 में वे सेल-बीएसपी से मुख्य महाप्रबंधक के पद में नगर सेवा विभाग से सेवानिवृत्त हुए। इस बीच, श्री झा ने सिविल इंजीनियरिंग विभाग (वर्क्स), ट्रैफिक, कॉन्ट्रैक्ट सेल (वर्क्स और नॉन वर्क्स) सहित कई अन्य विभागों में काम किया। हालाँकि, बीएसपी में उन्होंने अपनी 37 वर्षों की सेवा का बड़ा हिस्सा दो विभागों, टीएसडी और सिविल इंजीनियरिंग विभाग (सीईडी) में बिताया। 1986 तक 10 साल टीएसडी में काम करने के बाद, श्री झा को सीईडी में वर्क्स एरिया में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां उन्होंने 10 साल और 6 साल की दो अवधि में अपनी कार्यकाल के 16 साल बिताए। उन्होंने फरवरी 2021 से अपनी सेवानिवृत्ति तक नगर सेवा विभाग में मुख्य महाप्रबंधक के रूप में कार्य किया। श्री झा के पास इन दोनों विभागों का समृद्ध अनुभव है। श्री झा ने अपने अनुभव साझा किए और चुनौतियों के बारे में भी चर्चा की। साथ ही बताए कि अपनी टीम के साथ लिए गए निर्णयों और कार्यों ने संगठन को कैसे प्रभावित किया।
श्री झा कहते हैं कि कॉलेज से निकले एक अनुभवहीन अकुशल व्यक्ति से तकनीकी और प्रशासनिक दोनों प्रकृति के कठिन और पेचीदा स्थितियों को संभालने में अधिक कुशल और दक्ष व्यक्ति बनने की मेरी इस यात्रा में मेरे पास अनगिनत और प्रचुर मात्रा में अनुभव है।
टीम वर्क ही सार है: श्री झा कहते हैं कि भिलाई इस्पात संयंत्र किसी व्यक्ति के लिए सीखने और अपना विकास करने के साथ-साथ कंपनी की प्रगति में अपना योगदान देने के लिए एक अद्भुत कार्यस्थल है। टीम वर्क को भिलाई में काम करने का सार बताते हुए श्री झा कहते हैं कि बीएसपी एक एकीकृत इस्पात संयंत्र है और इसकी विभिन्न प्रक्रियाएं श्रम-केंद्रित होने के कारण, सभी प्रमुख उपलब्धियाँ टीम वर्क के माध्यम से ही संभव हो पाती हैं। यह सॉफ्टवेयर, एआई आदि जैसे कुछ अन्य उद्योगों के विपरीत है जहां आपके प्रदर्शन से व्यक्तिगत उत्कृष्टता की भी गुंजाइश उपलब्ध होती है। इसलिए इस संगठन में उपलब्धियाँ केवल टीमों के माध्यम से संचालित होती हैं। कोई भी व्यक्ति, चाहे वह सदस्य हो या टीम लीडर, टीम वर्क के माध्यम से ही योगदान दे सकता है।
श्री झा कहते हैं कि सीईडी और नगर सेवा विभाग के प्रमुख के रूप में अपनी पिछले 10 वर्षों की सेवा के दौरान उन्होंने व्यवहारिक रूप से टीम वर्क को देखा है। उन्होंने कहा, मैं अच्छी तरह से समझ सकता हूं कि एक बार जब टीम के प्रत्येक सदस्यों में टीम के प्रति अपनेपन की भावना आ जाए, तो लक्ष्यों को पूरा करना, कठिन कार्यों को पूरा करने जैसे अन्य काम भी आसान हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए आपको सिर्फ टीम को प्रेरित रखना होता है, यही एक टीम लीडर का काम है।
श्री झा कहते हैं कि भिलाई में एचआरडी या रांची स्तिथ प्रबंधन प्रशिक्षण संस्थान द्वारा दिए गए औपचारिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों की भूमिका भी संयंत्र कर्मी के व्यक्तिगत विकास में महत्वपूर्ण है। कर्मचारियों के बीच औपचारिक कॉर्पोरेट प्रशिक्षण के प्रति सामान्य तौर पर नापसंदगी हो सकती है, लेकिन इन प्रशिक्षणों का प्रभाव लंबे समय तक रहता है
*अनुबंधों का प्रभावी निर्धारण एवम
क्रियान्वयन बेहतर निष्पादन के लिए महत्वपूर्ण*
1985 में, बीएसपी में लगभग 65,000 कर्मचारी थे और टाउन सर्विसेज में लगभग 5000 कर्मचारी थे। उस समय अधिकांश कार्य विभागीय जनशक्ति के माध्यम से किये जाते थे तथा बहुत कम ठेके संचालित किये जाते थे। कर्मचारियों की संख्या अब घटकर लगभग 15,000 रह गई है। अब अधिकांश विभागों में नियमित जनशक्ति बहुत कम है और अधिकांश कार्य अनुबंध के माध्यम से किये जाते हैं।
निष्पादन को कैसे बेहतर बनाया जा सकता है, इस पर अपने विचार साझा करते हुए श्री झा कहते हैं कि विभागीय कामकाज से कॉन्ट्रेक्चुअल कामकाज तक का परिवर्तनकाल सुचारू नहीं रहा है। अधिकांश नियंत्रक (कंट्रोलिंग )अधिकारी अभी भी विभागीय जनशक्ति के साथ काम करने को प्राथमिकता देते हैं और कॉन्ट्रेक्चुअल कामकाज के साथ ठीक से तालमेल नहीं बिठा पाते हैं। यहाँ ठेकेदारों को केवल जनशक्ति आपूर्तिकर्ता मानने की प्रवृत्ति है। अनुबंधों को तैयार करते समय जितना विचार और योजना (प्लानिंग) होनी चाहिए, उतना अक्सर नहीं होता है। परिणामस्वरूप ऐसे अनुबंधों को गैर-पेशेवर तरीके से निष्पादित किया जाता है। श्री झा कहते हैं कि इसलिए अनुबंध तैयार करने और उसके क्रियान्वयन पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
श्री झा कहते हैं कि अनुबंधों के बारे में एक अन्य महत्वपूर्ण बिंदु, अनुबंधों के माध्यम से चयनित जनशक्ति की उचित गुणवत्ता के संदर्भ में है। यह देखते हुए कि संयंत्र में अधिकांश महत्वपूर्ण उपकरणों का संचालन और रखरखाव अनुबंध के माध्यम से किया जाता है, उपयुक्त, कुशल और अनुभवी जनशक्ति के चयन बहुत आवश्यक है। यह तभी सुनिश्चित किया जा सकता है जब अनुबंध के माध्यम से उपयुक्त व कुशल जनशक्ति का चयन किया जाए और उन्हें श्रम कानूनों के अनुसार उचित वेतन और सुविधाएं प्रदान की जाएं। तभी अनुबंधों के माध्यम से लंबे समय तक कार्य किया जा सकता है।
अतिक्रमण हटाना : श्री यू के झा ने टाउन सर्विसेज से अतिक्रमण को हटाने के कार्य से सीखे गए अनुभव को साझा करते हुए कहते हैं कि टाउन सर्विसेज में काम करने के दौरान उन्हें एहसास हुआ कि रियल एस्टेट, कंपनी की बहुत महत्वपूर्ण और मूल्यवान संपत्ति है। आवश्यकता के अनुसार उपकरण, संयंत्र और मशीनरी जुटाना संभव है, लेकिन एक बार अतिक्रमण हो जाने के बाद, भूमि अधिग्रहण करना या भूमि और परिसर को वापस लेना बहुत कठिन कार्य है।
श्री झा ने कहा, 1971 में संसद द्वारा पारित सार्वजनिक परिसर अधिनियम (पीपी अधिनियम) सरकार या सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के स्वामित्व वाले सार्वजनिक परिसरों से अतिक्रमण को हटाने के लिए बहुत मजबूत और प्रभावी प्रावधान प्रदान करता है। लेकिन आम तौर पर यह देखा जाता है कि इस अधिनियम के प्रावधानों का सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां अक्सर पुलिस और प्रशासन जैसे स्थानीय अधिकारियों से समर्थन की कमी का बहाना देकर पूरी तरह से उपयोग नहीं करती हैं।
उन्होंने कहा, टाउन सर्विसेज में उनके कार्यकाल के दौरान, पुलिस और स्थानीय निकायों के साथ उचित समन्वय के साथ, हमारी प्रवर्तन टीम द्वारा सक्रिय, स्वीकारात्मक कार्रवाई और पीपी अधिनियम के प्रभावी उपयोग के साथ बड़ी संख्या में अतिक्रमण को बेदखल करना संभव हुआ। इस अभियान में, हमारे ऑफिसर्स एसोसिएशन और विभिन्न यूनियनों द्वारा भी पूर्ण समर्थन प्रदान किया गया, क्योंकि वे भी कंपनी के हितों से जुड़े हैं और पूरी बीएसपी टीम इस मुद्दे पर एकजुट थी।
अनुकूल व्यवहार के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग : श्री झा कहते हैं कि अक्सर देखा गया है कि प्रौद्योगिकी के प्रभावी उपयोग से वांछित मानव व्यवहार सुनिश्चित करना संभव है। उपस्थिति दर्ज करने के लिए बायोमेट्रिक्स की स्थापना एक ऐसा ही उदाहरण है। टाउन सर्विसेज में बकाया राशि को प्राप्त करना भी एक ऐसी समस्या जिस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। टाउन सर्विसेज में राजस्व संग्रहण में प्रौद्योगिकी और स्वचालन के उपयोग से बहुत कुछ हासिल किया जा सकता है। तीसरे पक्ष के आधार पर आवंटित क्वार्टरों के लिए स्मार्ट इलेक्ट्रिक मीटर की स्थापना भी एक ऐसी ही पहल हो सकती है। इस तरह के और भी बहुत उदहारण हो सकते हैं।
अंत में, श्री झा कहते हैं कि सामान्य तौर पर भिलाई टाउनशिप और विशेष रूप से भिलाई इस्पात संयंत्र एक ऐसी जगह है, जहां किसी भी व्यक्ति, उसके परिवार और बच्चों के समावेशी यानी 360 डिग्री विकास के लिए सभी आवश्यक चीजें उपलब्ध है। मैं हमेशा इस जगह और इस कंपनी का ऋणी रहूंगा।

🟥🟥🟥🟥🟥🟥

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

रूस से तेल खरीद पर अमेरिका का नया कदम, भारत पर दबाव बढ़ा तो अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता है असर
breaking international

रूस से तेल खरीद पर अमेरिका का नया कदम, भारत पर दबाव बढ़ा तो अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता है असर

कैंसर के खिलाफ जंग में आधुनिक इलाज के साथ जरूरी है मरीज का मनोबल: CM साय
breaking Chhattisgarh

कैंसर के खिलाफ जंग में आधुनिक इलाज के साथ जरूरी है मरीज का मनोबल: CM साय

झीरम घाटी फैसले से आदिवासी समाज असंतुष्ट, हाईकोर्ट में चुनौती की तैयारी; हर परिवार से 20 रुपये चंदा जुटाने का फैसला
breaking Chhattisgarh

झीरम घाटी फैसले से आदिवासी समाज असंतुष्ट, हाईकोर्ट में चुनौती की तैयारी; हर परिवार से 20 रुपये चंदा जुटाने का फैसला

छत्तीसगढ़ में अब तेजी से बिछेगा ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क, पूरे प्रदेश में ग्रामीण व शहरी इंटरनेट कनेक्टिविटी होगी मजबूत
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में अब तेजी से बिछेगा ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क, पूरे प्रदेश में ग्रामीण व शहरी इंटरनेट कनेक्टिविटी होगी मजबूत

नदी में एक घंटे तक बेसुध पड़ा रहा युवक, लोगों ने समझा डूबकर हो गई मौत, पुलिस रेस्क्यू की तैयारी में जुटी तो अचानक शरीर में हुई हलचल, नशे में नहाते-नहाते सो गया था युवक
breaking Chhattisgarh

नदी में एक घंटे तक बेसुध पड़ा रहा युवक, लोगों ने समझा डूबकर हो गई मौत, पुलिस रेस्क्यू की तैयारी में जुटी तो अचानक शरीर में हुई हलचल, नशे में नहाते-नहाते सो गया था युवक

झीरम घाटी केस में 185 पन्नों के फैसले से खुले कई राज, 206 गोलियों से लेकर माओवादी साजिश तक कोर्ट ने क्या माना?
breaking Chhattisgarh

झीरम घाटी केस में 185 पन्नों के फैसले से खुले कई राज, 206 गोलियों से लेकर माओवादी साजिश तक कोर्ट ने क्या माना?

छत्तीसगढ़ कृषि विभाग के कर्मचारियों का वेतन और भत्ता बढ़ेगा, सरकार ने बिलासपुर हाई कोर्ट में दी जानकारी
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ कृषि विभाग के कर्मचारियों का वेतन और भत्ता बढ़ेगा, सरकार ने बिलासपुर हाई कोर्ट में दी जानकारी

छत्तीसगढ़वासियों को बड़ी राहत! आधार कार्ड में अब घर बैठे बदल सकेंगे नाम-पता, लगेंगे सिर्फ इतने रुपये, जानिए क्या है प्रक्रिया ?
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़वासियों को बड़ी राहत! आधार कार्ड में अब घर बैठे बदल सकेंगे नाम-पता, लगेंगे सिर्फ इतने रुपये, जानिए क्या है प्रक्रिया ?

दीया उत्सव पर फिजूलखर्ची और यूपीआई शुल्क को लेकर सरकार पर बरसे दीपक बैज
breaking Chhattisgarh

दीया उत्सव पर फिजूलखर्ची और यूपीआई शुल्क को लेकर सरकार पर बरसे दीपक बैज

भारत के सेमीकंडक्टर मिशन को बड़ा बूस्ट PM मोदी ने किया सेमीकॉन India 2026 का उद्घाटन
breaking National

भारत के सेमीकंडक्टर मिशन को बड़ा बूस्ट PM मोदी ने किया सेमीकॉन India 2026 का उद्घाटन

UNSC में भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर साधा निशाना कहा बिन लादेन कहां छिपा था याद रखिए
breaking international

UNSC में भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर साधा निशाना कहा बिन लादेन कहां छिपा था याद रखिए

विजय शर्मा के बाद अब CM साय को खुला चैलेंज, खदान पर बहस के लिए भूपेश बघेल ने क्यों कहा- ‘सामने आइए’?
breaking Chhattisgarh

विजय शर्मा के बाद अब CM साय को खुला चैलेंज, खदान पर बहस के लिए भूपेश बघेल ने क्यों कहा- ‘सामने आइए’?

छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन छुट्टी का ऐलान, इतने दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल, देखें लिस्ट
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन छुट्टी का ऐलान, इतने दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल, देखें लिस्ट

छत्तीसगढ़ का ऐसा गांव जहां पत्थरों की मूर्ति सख्त मना! महिलाओं का आना भी वर्जित
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ का ऐसा गांव जहां पत्थरों की मूर्ति सख्त मना! महिलाओं का आना भी वर्जित

भिलाई इस्पात संयंत्र : श्री श्री विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर 17 सितम्बर को होगा भव्य लाइट-साउंड-लेजर शो
breaking Chhattisgarh

भिलाई इस्पात संयंत्र : श्री श्री विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर 17 सितम्बर को होगा भव्य लाइट-साउंड-लेजर शो

छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मौसम, अगले 48 घंटे बारिश के आसार
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मौसम, अगले 48 घंटे बारिश के आसार

छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर से क्यों बढ़ रहा बिजली बिल? 2-3 गुना बिल की शिकायतों के बीच एक्सपर्ट ने बताए कारण
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर से क्यों बढ़ रहा बिजली बिल? 2-3 गुना बिल की शिकायतों के बीच एक्सपर्ट ने बताए कारण

चिकित्सा शिक्षा को निजी हाथों में सौंपना गलत निर्णय– महंत, राज्यपाल को लिखा पत्र
breaking Chhattisgarh

चिकित्सा शिक्षा को निजी हाथों में सौंपना गलत निर्णय– महंत, राज्यपाल को लिखा पत्र

₹2,000 तक UPI ट्रांसफर पर कोई भी चार्ज नहीं लगेगा, सरकार ने दूर किया कनफ्यूजन
breaking National

₹2,000 तक UPI ट्रांसफर पर कोई भी चार्ज नहीं लगेगा, सरकार ने दूर किया कनफ्यूजन

नुआखाई समृद्ध कृषि परंपरा, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और अन्नदाता के परिश्रम का उत्सव : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
breaking Chhattisgarh

नुआखाई समृद्ध कृषि परंपरा, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और अन्नदाता के परिश्रम का उत्सव : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

कविता

आरंभ साहित्यिक मंच : वीणा सिंह
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : वीणा सिंह

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ
poetry

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन
poetry

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य
poetry

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी
poetry

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’

इस माह की कवयित्री –  सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर
poetry

इस माह की कवयित्री – सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’
poetry

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन

कहानी

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू
story

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

लेख

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से
Article

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक
Article

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

काव्य संध्या : प्रगतिशील कवि डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय के निवास में दिव्या सक्सेना, विजया भारती, गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीश’, पारुल पांडेय, संजय मैथिल, युसूफ सागर, हाजी रियाज़ खान गौहर, मनमोहन मतवाला, ओम पांडेय, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, छ्गनलाल सोनी, संतराम वर्मा और डॉ. आरबी कुशवाहा शामिल हुए

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन