- Home
- Chhattisgarh
- लोकसभा की टिकट मांग रहे कांग्रेस नेता जगदीश कौशिक ने तोड़ा अनशन, पार्टी प्रत्याशी देवेंद्र यादव पिलाया जूस, लोकसभा टिकट की कर रहे थे मांग…
लोकसभा की टिकट मांग रहे कांग्रेस नेता जगदीश कौशिक ने तोड़ा अनशन, पार्टी प्रत्याशी देवेंद्र यादव पिलाया जूस, लोकसभा टिकट की कर रहे थे मांग…
3 years ago
259
0

बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र से टिकट की मांग करते हुए दो दिनों से आमरण अनशन पर बैठे कांग्रेस नेता जगदीश कौशिक ने शुक्रवार को अपना अनशन खत्म कर दिया. पार्टी प्रत्याशी देवेंद्र यादव के साथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय केसरवानी ने जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया.

बिलासपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाए जाने की मांग करते हुए कांग्रेस नेता जगदीश कौशिक बीते दो दिनों से आमरण अनशन पर बैठे थे. कांग्रेस पार्टी ने भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी बनाया है, जिन्होंने आज कौशिक को जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया. इस दौरान देवेंद्र यादव ने कहा कि आपनी मांगों का सम्मान है. शीर्ष नेतृत्व के बीच उनकी मांग को रखा जाएगा.
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)