खबरें संयंत्र की…

2 years ago
208

🟥
सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र ने 2023-2024 में उत्पादन के सभी मापदंडों में रिकॉर्ड…
🟥
जवाहरलाल नेहरु एवं अनु संधान केंद्र में कोल्पोस्कोपी कार्यशाला का आयोजन…
🟥
दल्ली राजहरा : बीएसपी लौह अयस्क खदान समूह राजहरा माइंस में अखिल भारतीय गोल्ड फूटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन…
🟥
भिलाई टाउनशिप में ‘भिलाई रंस फॉर वोट’ मैराथन का आयोजन…

▪️
भिलाई इस्पात संयंत्र ने वर्ष 2023-24 में उत्पादन के सभी प्रमुख मापदंडों में रिकॉर्ड प्रदर्शन कर दर्ज की नई ऊंचाई
सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र ने वित्त वर्ष 2023-24 में उत्पादन के सभी प्रमुख मापदंडों में रिकॉर्ड प्रदर्शन दर्ज किया है। संयंत्र की ब्लास्ट फर्नेसों ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ 5.98 मिलियन टन हाॅट मेटल उत्पादन दर्ज कर, वर्ष 2010-11 में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन 5.71 मिलियन टन को पार किया। इसके अंतर्गत संयंत्र की सबसे बड़ी फर्नेस, ब्लास्ट फर्नेस-8 द्वारा अब तक का उच्चतम हाॅट मेटल उत्पादन 2.68 मिलियन टन शामिल है जो कि वित्त वर्ष 2022-23 में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ 2.54 मिलियन टन से अधिक है।
वित्त वर्ष 2023-24 में एसएमएस-2 और एसएमएस-3 ने मिलकर कुल 5.67 मिलियन टन का उच्चतम क्रूड स्टील का उत्पादन दर्ज कर, वित्त वर्ष 2010-11 में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन 5.33 मिलियन टन को पार किया है। इसके अंतर्गत माॅडेक्स यूनिट, एसएमएस-3 द्वारा अब तक का सर्वश्रेष्ठ कास्ट स्टील उत्पादन 3.44 मिलियन टन दर्ज किया गया, जो कि वित्त वर्ष 2022-23 में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ 3.06 मिलियन टन उत्पादन से अधिक है।

वित्त वर्ष 2023-24 में अब तक का सर्वश्रेष्ठ सेलेबल स्टील उत्पादन 5.23 मिलियन टन दर्ज किया गया, जो कि वर्ष 2022-23 में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन 4.82 मिलियन टन से कहीं अधिक है। वित्त वर्ष 2022-23 में दर्ज 4.43 फिनिश्ड स्टील उत्पादन को पार कर संयंत्र ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ फिनिश्ड स्टील उत्पादन 4.57 मिलियन टन दर्ज किया।
सिंटर प्लांट्स द्वारा अब तक का सर्वश्रेष्ठ 8.74 मिलियन टन सिंटर उत्पादन दर्ज किया गया, जो कि वित्त वर्ष 2022-23 में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन 8.03 मिलियन टन से अधिक है। इसके अंतर्गत सिंटर प्लांट-3 द्वारा अब तक का सर्वश्रेष्ठ सिंटर उत्पादन 5.93 मिलियन टन शामिल है, जो कि वर्ष 2022-23 में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ 5.43 मिलियन टन उत्पादन से अधिक है। संयंत्र के कोक ओवन ने वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रतिदिन औसतन 784 ओवन पुशिंग रिकॉर्ड दर्ज कर, वित्त वर्ष 2010-11 में दर्ज प्रतिदिन 769 ओवन पुशिंग रिकाॅर्ड को पार किया।

लांग रेल उत्पादन के क्षेत्र में, यूनिवर्सल रेल मिल ने पिछलेे वित्त वर्ष 2022-23 में दर्ज 7.90 लाख टन के पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन की तुलना में अब तक का सर्वश्रेष्ठ 8.53 लाख टन प्राइम रेल उत्पादन दर्ज किया। रेल एवं स्ट्रक्चरल मिल ने भी वित्त वर्ष 2022-23 में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ 1.52 लाख टन लांग रेल उत्पादन को पार करते हुए, अब तक का सर्वश्रेष्ठ 1.71 लाख टन लांग रेल उत्पादन रिकॉर्ड दर्ज किया। संयंत्र ने वित्त वर्ष 2023-24 में अब तक का सर्वश्रेष्ठ कुल 10.20 लाख टन लांग रेल उत्पादन दर्ज कर, वित्त वर्ष 2022-23 में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ 9.09 लाख टन उत्पादन को पार किया। वित्त वर्ष 2023-24 में भारतीय रेलवे को लांग रेल के 1082 रेक भेजे गए जो कि वित्त वर्ष 2022-23 में भेजे गए 1000 रेक से अधिक है।

माॅडेक्स यूनिट, बीआरएम ने 9 लाख टन की अपनी वार्षिक मापित क्षमता को पार कर, वित्त वर्ष 2023-24 में 9.75 लाख टन का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन दर्ज किया, जो कि वित्त वर्ष 2022-23 में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन 8.40 लाख टन से अधिक है।

▪️
भिलाई इस्पात संयंत्र के मुख्य चिकित्सालय में कोल्पोस्कोपी कार्यशाला का आयोजन
भिलाई इस्पात संयंत्र के मुख्य चिकित्सालय, जवाहरलाल नेहरु एवं अनुसंधान केंद्र के प्रसूति एवं स्त्री रोग और प्रजनन स्वास्थ्य विभाग द्वारा, 31 मार्च 2024 को एक लाइव कोल्पोस्कोपी कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला का आयोजन, सीएसआर-आरसीएच पहल के तहत की गई थी।

कार्यशाला का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवांए) डॉ एम रविन्द्रनाथ के मार्गदर्शन में किया गया। इस कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवांए) डॉ प्रमोद बिनायके, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवांए) डॉ विनीता द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवांए) डॉ के ठाकुर सहित एसीएमओ एवं प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ संगीता कामरा उपस्थित थे।
कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवांए) डॉ प्रमोद बिनायके द्वारा किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ कॉन्फ्रेंस हॉल में दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। डॉ बिनायके ने सभा को संबोधित कर इस कार्यशाला का महत्व बताया। डॉ संगीता कामरा ने इस कार्यशाला के उद्घाटन समारोह में स्वागत भाषण प्रस्तुत किया।
इस कार्यशाला सत्र के लिए फैकल्टी के रूप में प्रतिष्ठित कोल्पोस्कोपी विशेषज्ञ डॉ आशा जैन वहाँ उपस्थित थीं। डॉ आशा जैन, एसएमएसए हॉस्पिटल रायपुर, यूएसजी और कोल्पोस्कोपी के लिए एफओजीएसआई मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण केंद्र की निदेशक हैं, जो आईएससीसीपी कोल्पोस्कोपी की ट्रेनर भी हैं। नागपुर से आई डॉ लीना बिरे, इस कार्यशाला सत्र के लिए दूसरी फैकल्टी थीं। सलाहकारों के साथ-साथ डीएनबी प्रशिक्षुओं को विचार-विमर्श और प्रक्रिया के (प्रैक्टिकल डेमोंस्ट्रेशन) व्यावहारिक प्रदर्शन से काफी लाभ हुआ।
कार्यशाला को आगे बढ़ाते हुए, गेस्ट फैकल्टी द्वारा सत्रों का संचालन किया गया। जिसमें डॉ आशा जैन ने, सर्वाइकल पैथोलॉजी के सभी व्यावहारिक पहलुओं की संक्षिप्त जानकारी प्रदान की। डॉ लीना बिरे ने, सभी आयामों में कोल्पोस्कोपी, कोल्पोस्कोपिक निष्कर्षों के पैथोलॉजिकल आधार के साथ-साथ सर्वाइकल इंट्रा एपिथेलियल नियोप्लासिया के प्रबंधन में कोल्पोस्कोपी की भूमिका के बारे में चर्चा की। डॉ आशा जैन और डॉ लीना बीरे ने भी कैंसर की रोकथाम के महत्व के बारे में चर्चा की।
कार्यशाला के दौरान, स्त्री रोग ओपीडी में 27 महिलाओं की जांच की गई और इसका कॉन्फ्रेंस हॉल में लाइव प्रसारण किया गया। कोल्पोस्कोपी, गर्भाशय के एंट्री पॉइंट की सूक्ष्म संरचना को देखने के लिए की जाने वाली एक जांच है, जो कैंसर के लिए एक आम जगह है।
यदि कोलोस्कोप का उपयोग करके समय पर जांच कराने से प्रीकैंसर चरण की पहचान की जाती है, तो उचित उपचार और देख-रेख से कैंसर को बढ़ने से रोका जा सकता है। भारत में महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर मृत्यु का एक प्रमुख कारण है। दुनिया भर में हर साल लगभग 6.6 लाख महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर का पता चलता है, जिनमें से लगभग 1.5 लाख महिलाएं भारत से होती हैं।

सर्वाइकल कैंसर से हर साल लगभग 65 हजार मौतें होती हैं। सर्वाइकल कैंसर एकमात्र ऐसा कैंसर है जिसे शीघ्र पता लगाने के लिए की जाने वाली स्क्रीनिंग से, टीके से तथा समय पर इलाज से 100 प्रतिशत रोका जा सकता है।
डब्ल्यू एच ओ ने वर्ष 2030 तक 90-70-90 का लक्ष्य रखा है। इसका मतलब है कि 15 वर्ष की आयु तक 90 प्रतिशत किशोरियों का टीकाकरण किया जाना चाहिए, 35 वर्ष की आयु तक कम से कम 70 प्रतिशत महिलाओं की जांच की जानी चाहिए और 2030 तक 90 प्रतिशत महिलाओं का उचित इलाज किया जाना चाहिए।

कोल्पोस्कोपी कैंसर का शीघ्र पता लगाने के लिए महिलाओं की जांच करने वाले उपकरणों में से एक है। कैंसर का संकेत मिलने पर, समय-समय पर किये जाने वाले स्त्री रोग संबंधी जांच, पीएपी स्मीयर और कोल्पोस्कोपी कैंसर के कारण होने वाले मृत्यु को रोकने में काफी मदद करती है।

एसीएमओ और ओ एंड जी यूनिट 2 के प्रमुख डॉ रोशन हुसैन ने कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन दिया। उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रभदीप कौर और डॉ हिमानी गुप्ता ने किया।

▪️

दल्ली राजहरा स्थित बीएसपी लौह अयस्क खदान समूह राजहरा मांइस के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग और क्रीड़ा एंव मंनोरंजन परिषद द्वारा आयोजित, आल इंडिया गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन 27 मार्च 2024 को किया गया था। इस उद्घाटन समारोह में भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रसाशन) श्री पवन कुमार, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। ये टूर्नामेंट दो सत्रों में आयोजित करायी गयी थी। प्रथम सत्र में युनाइटेड फुटबॉल क्लब उड़ीसा और बक्सर बिहार के मध्य और दूसरी पाली में राजहरा माइंस और केरला पुलिस के मध्य खेला गया।
इस प्रतियोगिता के तहत प्रतिदिन रात्रि में फ्लड लाइट में दो- दो मैच खेले जा रहे है। प्रतियोगिता के तहत लगातार सात दिन विभिन्न टीमों ने लीग मैच के आधार पर अपने –अपने मैच खेले। प्रतियोगिता के अंतिम दिन 4 अप्रैल को फ़ाइनल मैच खेला जाएगा। इस अवसर पर संयंत्र के निदेशक प्रभारी श्री अनिर्बान दास गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। संध्या 7:30 बजे आयोजित इस अखिल भारतीय गोल्ड फूटबाल प्रतियोगिता का समापन भी होगा।
फुटबॉल प्रतियोगिता के पांचवें दिन 31 मार्च को टूर्नामेंट में दो पाली में मैच खेले गये, जिसमे पहले पाली में युनाइटेड फुटबॉल क्लब उड़ीसा ने, बक्सर बिहार को शून्य के मुकाबले एक गोल से हराया और मध्यान्तर तक दोनों ही टीमें 0 – 0 की बराबरी पर टिके रहे। मध्यांतर उपरान्त उड़ीसा के प्रफुल्ल लकरा ने, निर्धारित समय पर पहला गोल कर बिहार टीम को हराकर इस मैच को अपने नाम कर लिया।
वहीं दूसरी पाली में ये मैच राजहरा माइंस और केरला पुलिस के मध्य खेला गया जहां दोनों ही टीम एक -एक गोल की बराबरी पर ड्रा खेला और मध्यांतर तक दोनों ही टीमें एक एक गोल की बराबरी पर टिके रहें। केरला पुलिस की ओर से जिमशाद ने खेल मैदान में जबरदस्त प्रदर्शन से टीम को एक गोल से बढ़त दिलाई। इसके कुछ समय बाद राजहरा माइंस के खिलाड़ियों ने जबरदस्त काउंटर अटैक करते हुए, केरला पुलिस पर हमला किया और गोलपोस्ट डी के पास राजहरा के खिलाड़ियों को फाउल खेलने पर फ्री पेनाल्टी शूटआउट मिला। जिसे खेल के 35 वे मिनट में राजहरा मांइस के संजय कुमार ने गोल में बदलकर मुकाबला बराबरी पर ला दिया। इस तरह राजहरा माइंस एंव केरला पुलिस के बीच खेला गया मैच बराबरी पर छूटा। हाफटाइम तक दोनो टीम एक एक की बराबरी पर रहे इसके दोनों ही टीमों को गोल करने के बढ़िया अवसर मिला लेकिन दोनों टीम के खिलाड़ी बढ़त बनाने में सफल नही हो पाये।
इस अवसर पर राजहरा मांइस फुटबॉल संघ के अध्यक्ष श्री राजेंद्र बेहरा, उपाध्यक्ष श्री मुकुल वर्मा, सचिव श्री त्रिनाथ नायडू, संगठन सचिव श्री गौतम बेहरा, श्री कमलाकर सिंह, श्री मनोज परेरा, वरिष्ठ गोलकीपर श्री ए उदय कुमार, श्री रविकांत नायडू, श्री शेषनाथ गुप्ता, श्री परमेश्वर डहरवाल, श्री अजय ऑस्टिकर, श्री विजय सिंह, श्री नरेन्द्र कुमार, श्री विल्सन फर्नाडीज, श्री अवधराम, श्री हरख साहू, श्री बृजलाल महतो, श्री संजय रावत, श्री अमृत लाल, मो इरशाद सहित बड़ी संख्या में राजहरा नगर के खेलप्रेमी जनता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन भूषण निर्मलकर ने किया।
प्रतियोगिता के पांचवें दिन दोनों लीग मैच के सफलता में मैच कमिश्नर रूबी डेविड, चीफ रैफरी श्री प्रफुल्ल कुमार, सहायक रैफरी श्री शंकर बहादुर लामा, श्री अमन कुमार, श्री दीपेश डे की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
प्रतियोगिता के छठवां दिन पहला लीग मैच बंगलौर एंव पं. बंगाल के बीच एंव दूसरा लीग मैच नारायणपुर छ.ग. विरूद्ध केरला इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के मध्य खेला जायेगा।

▪️
दुर्ग जिला प्रशासन, जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, दुर्ग तथा सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र व जिला शिक्षा विभाग ने, ‘भिलाई रन्स फॉर वोट’ मैराथन का आयोजन किया। यह आयोजन 02 अप्रैल 2024 को ‘चुनाव का पर्व-देश का गर्व’ मतदाता जागरूकता अभियान के तहत, आगामी लोकसभा निर्वाचन में मतदान में वृद्धि करने हेतु किया गया। जिला पंचायत सीईओ श्री अश्वनी देवांगन ने सुबह 7 बजे, आगामी चुनावों में बड़े पैमाने पर नागरिकों, विशेषकर युवाओं को लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु, सेक्टर 9 चौक से मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर, नगर निगम आयुक्त श्री देवेन्द्र ध्रुव, महाप्रबंधक (कार्मिक- नॉन वर्क्स एंड माइंस) श्री सूरज कुमार सोनी, उप महाप्रबंधक (क्रीड़ा, सांस्कृतिक और नागरिक सुविधाएं) श्री एस आर जाखड़, महिला बाल विकास विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारी, संयंत्र के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण और कर्मचारीगण, खिलाड़ी, छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में भिलाई टाउनशिप के नागरिक उपस्थित थे।

यह मतदाता जागरूकता मैराथन और मतदाता जागरूकता के विभिन्न आयोजन, दुर्ग कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया था।
मुख्य अतिथि श्री अश्वनी देवांगन ने अपने संबोधन में कहा, कि कई मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों के बावजूद, शहरी क्षेत्रों में, विशेष रूप से दुर्ग और रायपुर जिलों में मतदान प्रतिशत कम हो रहा है। कई नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग करने से बचते हैं। वोट देने का अधिकार व्यर्थ नहीं जाना चाहिए और नागरिको, विशेषकर युवाओं को अपने मताधिकार का उपयोग, लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए करना चाहिए। उन्होंने कहा, हमने सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के साथ हाथ मिलाया है ताकि भिलाई टाउनशिप का प्रत्येक व्यक्ति न केवल स्वयं मतदान करे, बल्कि अपने सहकर्मियों, दोस्तों, पड़ोसियों, रिश्तेदारों और आसपास के सभी लोगों को आने वाले चुनावों में अपने वोट का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करे। वोट देकर राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दें।

इस अवसर पर, नगर निगम आयुक्त श्री देवेन्द्र ध्रुव ने उपस्थित नागरिकों को मतदाता जागरूकता हेतु शपथ दिलाई। भिलाई और आसपास के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के लगभग 300 प्रतिभागियों, एथलीटों, बीएसपी कर्मचारियों और भिलाई के नागरिकों ने इस मैराथन में भाग लिया। जो सेक्टर 9 चौक से शुरू होकर सेक्टर 8 चौक से होते हुए, सेक्टर 9 स्थित, जवाहरलाल नेहरू अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र के सामने संपन्न हुई।
लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु, भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा भी समय-समय पर ऐसे कई मतदाता जागरूकता कार्यक्रम और गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।

_________
•हर किसी के जिंदगी से जुड़ा हुआ है सेल
_________

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

शी जिनपिंग-पीएम मोदी की मुलाकातः SCO Summit में ऐसे गर्मजोशी से मिले दो दिग्गज, पुतिन भी मौजूद थे
breaking international

शी जिनपिंग-पीएम मोदी की मुलाकातः SCO Summit में ऐसे गर्मजोशी से मिले दो दिग्गज, पुतिन भी मौजूद थे

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का रायपुर दौरा: सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस ने किया मॉकड्रिल
breaking Chhattisgarh

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का रायपुर दौरा: सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस ने किया मॉकड्रिल

एक ही घर से मिले 23 शव, तीर्थयात्रियों के होने की आशंका; 1000 मौतें, 4 हजार से ज्यादा लापता
breaking international

एक ही घर से मिले 23 शव, तीर्थयात्रियों के होने की आशंका; 1000 मौतें, 4 हजार से ज्यादा लापता

PM मोदी का शहबाज शरीफ के सामने सख्त संदेश: आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा, टेरर फंडिंग पर हो निर्णायक कार्रवाई
breaking Chhattisgarh

PM मोदी का शहबाज शरीफ के सामने सख्त संदेश: आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा, टेरर फंडिंग पर हो निर्णायक कार्रवाई

ED का बड़ा एक्शन पूर्व CM भूपेश बघेल के PA के.के. चंद्रवंशी के घर ED छापा, दस्तावेजों की जांच जारी
breaking Chhattisgarh

ED का बड़ा एक्शन पूर्व CM भूपेश बघेल के PA के.के. चंद्रवंशी के घर ED छापा, दस्तावेजों की जांच जारी

छत्तीसगढ़ में फिर तेज बारिश का दौर, कई जिलों में अलर्ट; गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में फिर तेज बारिश का दौर, कई जिलों में अलर्ट; गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बड़ा बयान, कहा- बिजली के निजीकरण को लेकर कांग्रेस फैला रही भ्रम…
breaking Chhattisgarh

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बड़ा बयान, कहा- बिजली के निजीकरण को लेकर कांग्रेस फैला रही भ्रम…

बड़ा कदम: अदालतों के फैसलों और एफआईआर में अब नहीं लिखे जाएंगे ‘रखैल’ और ‘चरित्रहीन’ जैसे शब्द…
breaking Chhattisgarh

बड़ा कदम: अदालतों के फैसलों और एफआईआर में अब नहीं लिखे जाएंगे ‘रखैल’ और ‘चरित्रहीन’ जैसे शब्द…

छत्तीसगढ़ में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! 24 घंटे में मिले 10 नए मामले, जानें किस जिले में कितने एक्टिव मरीज ?
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! 24 घंटे में मिले 10 नए मामले, जानें किस जिले में कितने एक्टिव मरीज ?

दंतेवाड़ा के ‘खजाने’ से बदलेगी बस्तर की तस्वीर, DMF फंड से जंगलों तक पहुंचेगी सड़क, पानी और बिजली; 4 जिलों को फायदा
breaking Chhattisgarh

दंतेवाड़ा के ‘खजाने’ से बदलेगी बस्तर की तस्वीर, DMF फंड से जंगलों तक पहुंचेगी सड़क, पानी और बिजली; 4 जिलों को फायदा

दुर्ग के बाद अब यहां स्वाइन फ्लू की दस्तक, 7 मरीजों की पुष्टि से मचा हड़कंप, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग
breaking Chhattisgarh

दुर्ग के बाद अब यहां स्वाइन फ्लू की दस्तक, 7 मरीजों की पुष्टि से मचा हड़कंप, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग

नेपाल में बाढ़ का कहर, 178 भारतीय नागरिक समेत 644 टूरिस्ट लापता, 150 से ज्यादा मौतें
breaking international

नेपाल में बाढ़ का कहर, 178 भारतीय नागरिक समेत 644 टूरिस्ट लापता, 150 से ज्यादा मौतें

सीमा विवाद से मानसरोवर तक… डोभाल-वांग यी की मुलाकात में भारत-चीन के बीच इन 8 मुद्दों पर सहमति
breaking international

सीमा विवाद से मानसरोवर तक… डोभाल-वांग यी की मुलाकात में भारत-चीन के बीच इन 8 मुद्दों पर सहमति

छत्तीसगढ़ में 1 सितंबर से शुरू होगी बिजली कनेक्शनों की eKYC, जानिए घर बैठे कैसे करें पूरी प्रक्रिया?
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 1 सितंबर से शुरू होगी बिजली कनेक्शनों की eKYC, जानिए घर बैठे कैसे करें पूरी प्रक्रिया?

TET को लेकर मानी गई शिक्षकों की बड़ी मांग! छत्तीसगढ़ में अब साल में 3 बार होगी परीक्षा
breaking Chhattisgarh

TET को लेकर मानी गई शिक्षकों की बड़ी मांग! छत्तीसगढ़ में अब साल में 3 बार होगी परीक्षा

IGKV में एक बार फिर पेपर लीक ! B.Sc फर्स्ट ईयर का ‘फंडामेंटल ऑफ जेनेटिक्स’ पेपर परीक्षा से 6 घंटे पहले वायरल
breaking Chhattisgarh

IGKV में एक बार फिर पेपर लीक ! B.Sc फर्स्ट ईयर का ‘फंडामेंटल ऑफ जेनेटिक्स’ पेपर परीक्षा से 6 घंटे पहले वायरल

कांग्रेस ने आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक समझा: CM साय
breaking Chhattisgarh

कांग्रेस ने आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक समझा: CM साय

छत्तीसगढ़ में निजी बिजली वितरण कंपनी ने लगाया दांव, टाटा पावर ने मांगी अनुमति…
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में निजी बिजली वितरण कंपनी ने लगाया दांव, टाटा पावर ने मांगी अनुमति…

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले- शिक्षक ही करा रहे आंदोलन, प्राचार्यों का ध्यान सिर्फ केबिन स्पेस पर; यूट्यूब पत्रकारों की एंट्री पर रोक
breaking Chhattisgarh

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले- शिक्षक ही करा रहे आंदोलन, प्राचार्यों का ध्यान सिर्फ केबिन स्पेस पर; यूट्यूब पत्रकारों की एंट्री पर रोक

छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, 1 सितंबर से शुरू होगी eKYC, नाम गलत हुआ तो अटक जाएगा सत्यापन
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, 1 सितंबर से शुरू होगी eKYC, नाम गलत हुआ तो अटक जाएगा सत्यापन

कविता

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य
poetry

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी
poetry

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’

इस माह की कवयित्री –  सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर
poetry

इस माह की कवयित्री – सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’
poetry

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला
poetry

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू

कहानी

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू
story

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

लेख

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से
Article

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक
Article

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

काव्य संध्या : प्रगतिशील कवि डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय के निवास में दिव्या सक्सेना, विजया भारती, गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीश’, पारुल पांडेय, संजय मैथिल, युसूफ सागर, हाजी रियाज़ खान गौहर, मनमोहन मतवाला, ओम पांडेय, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, छ्गनलाल सोनी, संतराम वर्मा और डॉ. आरबी कुशवाहा शामिल हुए

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन