• Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ आसपास, संयंत्र की खबरें [ हर किसी के जिंदगी से जुड़ा हुआ है सेल ]

छत्तीसगढ़ आसपास, संयंत्र की खबरें [ हर किसी के जिंदगी से जुड़ा हुआ है सेल ]

2 years ago
195

🟥
सकारात्मक बदलाव के लिए तकनीकी प्रगति को अपनाना, प्रणालीगत सुधारों और क्रॉस- सेक्शनल लर्निग पर ध्यान देना महत्वपूर्ण है – आनंद कुमार तिवारी

फरवरी- 2022 में सेवानिवृत्त हुए श्री आनंद कुमार तिवारी का मानना है, कि तकनीकी प्रगति को अपनाने के साथ साथ छोटे-छोटे कदमों में प्रणालीगत सुधारों पर ध्यान केंद्रित करके निरंतर सुधार की संस्कृति को बढ़ावा देने से सकारात्मक बदलाव लाना आसान है। उनका यह भी मानना है कि उक्त सुधारों के साथ अधिकारियों के बीच क्रॉस-सेक्शनल लर्निंग को प्रोत्साहित करने से भी भिलाई इस्पात संयंत्र की समग्र सफलता के लिए सकारात्मक बदलाव लाने में काफी मदद मिलेगी।
श्री तिवारी ने रॉ मटेरियल विभाग, डिस्पैच को-ऑर्डिनेशन जैसे विभिन्न विभागों में काम किया और फिर यातायात और डीजल संगठन के प्रमुख मुख्य महाप्रबंधक (यातायात) के रूप में सेवानिवृत्त हुए। श्री तिवारी कहते हैं कि संसाधन प्रबंधन, योजना, संबंधित विभागों और बाहरी हितधारकों के साथ इंटरफ़ेस मुद्दों के संबंध में प्रत्येक विभाग की अपनी चुनौतियाँ हैं।

अपने स्वयं के अनुभव के बारे में, श्री तिवारी कहते हैं कि उन्होंने कार्मिकों और अधिकारियों को नियमित रूप से विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करा कर उनके क्रॉस-सेक्शनल लर्निंग के माध्यम से विभाग को मजबूत करने के लिए सोच-समझकर निर्णय लिए। उन्होंने कहा, ”यह मेरा दृढ़ विश्वास है कि तकनीकी हस्तक्षेप, काम को तेज और सक्रिय बनाने में काफी मदद कर सकता है।”

ट्रैफिक विभाग और संयंत्र के लाभ के लिए विभागाध्यक्ष के रूप में उन्होंने जो पहल की, उसके बारे में श्री तिवारी कहते हैं, कि उन्होंने अपनी टीम के साथ कई परियोजनाएं शुरू करने के लिए काम किया, जिससे सुरक्षा, दक्षता और उत्पादकता में सुधार हुआ। हमने संचार और शिक्षा के रचनात्मक तरीकों के माध्यम से सुरक्षित कार्य पद्धतियों को बढ़ावा दिया। हमने हाउसकीपिंग, ट्रैक रखरखाव में सुधार लाया, बेहतर विश्लेषण के लिए जीपीएस-आधारित ट्रैकिंग सिस्टम की शुरुआत की और पुराने आंतरिक वैगनों को नए वैगनों से बदला। हमने निर्धारित समय पर उचित रखरखाव के साथ वैगनों की विश्वसनीयता भी बढ़ाई। हमारे इन प्रयासों ने न केवल विभाग के प्रदर्शन को अनुकूलित किया, बल्कि प्रोडक्शन शॉप्स में होने वाले विलम्ब को कम करके, डिटेंशन समय को कम करके, विलंब शुल्क को कम करके और लॉजिस्टिक प्रबंधन में सुधार करके पूरे संयंत्र की मदद की।

कार्य संस्कृति में सकारात्मक बदलाव लाना: अपने कार्य क्षेत्र में जिन चुनौतीपूर्ण स्थितियों पर काबू पाया, उनके विषय पर श्री तिवारी कहते हैं, कि टी एंड डी संगठन में मुख्य चुनौती है संयंत्र के चारों ओर कर्मचारियों की बड़ी संख्या का समन्वय करना और यह सुनिश्चित करना है कि कंपनी की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए वे सभी कर्मचारी सुरक्षित और कुशल तरीके से एक ही उद्देश्य की दिशा में काम करें। मैंने साप्ताहिक संचार मंच के माध्यम से उनकी जरूरतों को सुनकर, व्यक्तिगत विषयों से लेकर आधिकारिक स्तर तक के कई विषयों को हल करके प्रत्येक शिफ्ट में काम करने के सुरक्षित तरीके का ऑनसाइट प्रशिक्षण लागू करके, सुरक्षा कर्मचारियों की एक समर्पित टीम के माध्यम से उन सुरक्षा पद्धतियों की ऑनसाइट प्रशिक्षण की जांच और उनका मूल्यांकन करके उन तक अपनी पहुंच को मजबूत किया। कर्मचारियों की क्षमता के मूल्यांकन के लिए, लिखित वस्तुनिष्ठ परीक्षण आयोजित किए गए और जो कर्मचारी इसमें पिछड़ गए उन्हें फिर से प्रशिक्षित किया गया। तेज और सुरक्षित कार्य के लिए झंडों और संचार उपकरणों के उपयोग से कर्मचारियों में बड़े पैमाने पर सकारात्मक व्यवहारिक बदलाव लाया गया। हाउसकीपिंग की संस्कृति को बड़े पैमाने पर प्रस्तुत किया गया, जहां सभी ने अपने विचारों के साथ-साथ श्रम-दान में भी भाग लिया।परमानेंट वे टीम ने इसका कुशल नेतृत्व किया और यह टीम की एक स्थायी आदत बन गई। स्वच्छता अभियान का वर्कफोर्स द्वारा सराहना की गई और इसे प्राप्त करने में गर्व महसूस करने की भावना ने सम्पूर्ण यातायात विभाग को एक विशाल परिवार के रूप में बांध दिया। इसके बाद यह ‘जीरो डीस्’ अर्थात् जीरो डिले, डिरेलमेंट एवं डिटेंशन के उद्देश्यों को प्राप्त करने की दिशा में आधारशिला बन गया। ब्लॉक देने में कोई देरी नहीं होने से ट्रैक के रखरखाव में बड़े पैमाने में सुधार हुआ।

प्रौद्योगिकी का लाभ उठाना: श्री तिवारी ने कहा, कि मेरे अनुभवों ने मुझे सिखाया है कि प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने से न केवल दक्षता बढ़ती है, बल्कि बेहतर निर्णय लेने और पारदर्शिता में भी सुधर होता है। भिलाई इस्पात संयंत्र में वर्तमान में उनके सामानांतर पदों में कार्यरत लोगों के लिए, श्री तिवारी बताते हैं कि कैसे उन्होंने बीएसपी के आंतरिक स्वामित्व के साथ-साथ बाहरी और आने वाले रॉ मटेरियल के प्रत्येक वैगन के लाइफ सायकल के कम्प्यूटरीकरण का कठिन कार्य इन्कॉस के सहयोग से किया। इन् वैगनों द्वारा स्टील की खेप भेजने से लेकर स्क्रैप के साथ मलबा आदि को स्थानांतरित करने तक के कार्य सम्मिलित था। विफलताओं को रोकने के लिए शॉपस् के स्वामित्व वाले वैगनों की त्रैमासिक संयुक्त निरीक्षण भी शुरू किया गया था। इन्कॉस द्वारा स्थापित सर्वर पर अपनी वेबसाइट लॉन्च करने वाले पहले विभागों में ट्रैफिक विभाग शामिल था। प्रत्येक अनुभाग से वेबसाइट पर डेटा प्रकाशित किया गया, जिसे आवश्यकता के अनुसार खोजा जा सकता था। जैसे ही टीम द्वारा विश्लेषण के लिए डेटा सामने आया, हमें आगे सुधार के लिए बेहतरीन विचार और अंतर्दृष्टि मिलनी शुरू हो गई। जिन प्रक्रियाओं में मैन्युअल हस्तक्षेप और लिखित दस्तावेज़ शामिल थे, उन्हें पूरी तरह से कम्प्यूटरीकृत किया गया, जिससे पूरे लॉजिस्टिक सिस्टम में सक्रियता, पारदर्शिता और तेजी आई। वेब्रिज को नए चेक और बैलेंस के साथ डिजिटल रूप से जोड़ा गया, जिससे त्वरित निर्णय लेने के लिए सटीकता और सूचना का त्वरित हस्तांतरण सम्भव हुआ। वैगन डिपो में प्रत्येक वैगन की त्रैमासिक निर्धारित जांच के कार्यान्वयन के साथ-साथ आंतरिक वैगनों की ट्रैकिंग से उनकी उपलब्धता में बड़े पैमाने पर सुधार हुआ। इसके बहुत अच्छे परिणाम मिले और प्रतिदिन 6 से 8 डिरेलमेंट घटकर सप्ताह में लगभग 3 या 4 हो गई है।

रेलवे के साथ रचनात्मक रूप से जुड़ना सबसे चुनौतीपूर्ण कार्य: श्री तिवारी ने रेलवे के साथ रचनात्मक रूप से जुड़ने का उदाहरण देते हुए कहा, कि सुचारू परिचालन के लिए बाहरी हितधारकों के साथ सकारात्मक संबंध बनाए रखना आवश्यक है। ये हमारे लिए सबसे चुनौतीपूर्ण काम था। रेलवे द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के लिए हमारे और रेलवे के काम करने के तरीके में पूर्ण रूप से परिवर्तन की आवश्यकता थी। उन्होंने कहा, एमटीआई में बाहरी हितधारकों के साथ प्रबंधन हेतु आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने से मुझे वो आवश्यक टूल सेट मिला जिससे हम एक गहरी सार्थक सिम्बायोटिक साझेदारी रिश्ता बनाने रेलवे के साथ जुड़ सकें। उन्होंने कहा, वरिष्ठ प्रबंधन ने इसे विकसित करने में सक्रिय और सहायक भूमिका निभाई है, जिसकी वजह से रेलवे से रचनात्मक रूप से जुड़ना संभव हो पाया है। नवीन विचारों और रेलवे के रायपुर मंडल के सक्रिय समर्थन से, हम संयुक्त रूप से छोटे लक्ष्यों को हासिल करते रहे। इन छोटे लक्ष्यों ने हमें अंततः कुछ वर्षों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और हम रेलवे द्वारा निर्धारित मानदंडों तक पहुचने में आने वाले अवरोध को कम करने तथा कई महीनों के लिए विलंब शुल्क को शून्य करने और अन्य संयंत्रों के लिए मानक स्थापित करने में सक्षम हुए।

अपने योगदान से संतुष्ट: श्री तिवारी कहते हैं कि “ मैं संतुष्ट हूं कि मैंने सेल-बीएसपी में अपने लंबे करियर के दौरान संगठन को अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। मुझे लगता है कि यातायात विभाग में दक्षता, टीम वर्क और नवाचार को बढ़ाने वाली विभिन्न परियोजनाओं का नेतृत्व करते हुए मैंने पिछले कुछ वर्षों में संयंत्र की सफलता और विकास में योगदान दिया है। साथ ही सकारात्मक बदलाव लाने और नई तकनीकों को अपनाने के प्रति समर्पण ने संगठन को आगे बढ़ाने और उत्कृष्टता के नए स्तर तक पहुंचने में मदद की है।”
भिलाई इस्पात संयंत्र में वर्क-लाईफ़ बैलेंस: इस्पात उद्योग के अन्य संगठनों की तुलना में भिलाई इस्पात संयंत्र में वर्क-लाइफ बैलेंस के बारे में श्री तिवारी का मानना है कि भिलाई एक अनूठा वातावरण प्रदान करता है, जिसमे कर्मचारियों की भलाई को प्राथमिकता मिलती है। इस्पात उद्योग अपनी कठिन कार्य प्रकृति के लिए जाना जाता है। भिलाई इस्पात संयंत्र में मनोरंजक सुविधाओं और कर्मचारी सहायता कार्यक्रमों के माध्यम से वर्क-लाइफ बैलेंस अनुकूल बनाए रखने के लिए विभिन्न तरीके अपनाये और लागू किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, भिलाई में कर्मचारियों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण की भावना से भी सकारात्मक कार्य संस्कृति बनती है।

भिलाई में सेवानिवृत्त लोगों के लिए आरामदायक और सहायक वातावरण: श्री तिवारी सेवानिवृत्ति के बाद भिलाई में बसने का कारण समुदाय के साथ अपनेपन और आसपास के लोगों से परस्पर जुडाव की भावना को बताते हैं। भिलाई में सेवानिवृत्त लोगों के लिए योग, स्विमिंग पूल, जिम, ट्रैक, इनडोर और आउटडोर स्टेडियम और एक मजबूत सामाजिक नेटवर्क जैसी विभिन्न सुविधाओं हैं जो आरामदायक और सहायक वातावरण प्रदान करता है। भिलाई शहर अपने आप में बहुत साफ-सुथरा और हरा-भरा है, जहां सुबह के समय सचमुच ऑक्सीजन बहती है जो सुबह की सैर करने वालों के लिए स्वर्ग है। इसके अतिरिक्त, भिलाई में रहने से मुझे सेल-बीएसपी में अपनी वर्षों की सेवा के सहकर्मियों और दोस्तों से जुड़े रहने का मौका मिलता है, जिससे मुझे निरंतरता और अपनेपन का एहसास होता है।

▪️▪️▪️

🟥
प्लांट गैरेज विभाग द्वारा आंतरिक संसाधनों से फ्रंट एण्ड लोडर का किया गया पुननिर्माण

प्लांट गैरेज विभाग द्वारा, आंतरिक संसाधनों से फ्रंट एण्ड लोडर का पुनर्निर्माण किया गया और इसे पुनः कार्य में उपयोग लेने योग्य बनाया गया। प्लान्ट गैरेज विभाग द्वारा लगभग 390 व्हीकल एवं अर्थमूविंग इक्यूपमेंट के प्रचालन का कार्य किया जाता है। संयंत्र में हॉट मेटल के निर्बाध उत्पादन प्रक्रिया को बनाये रखने, सड़क मार्ग से ले जाये जाने वाले रॅा मटेरियल की आपूर्ति, स्पेयर्स पार्टस्, विभिन्न विभागों के लिये आवश्यक सामानों की आपूर्ति, विभागों द्वारा तैयार की गयी सामाग्री का परिवहन, हाउसकिपिंग आदि में इन 390 व्हीकल एवं अर्थमूविंग इक्यूपमेंट का उपयोग किया जाता है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (एम एण्ड यू) श्री असित साहा, मुख्य महाप्रबंधक (मैकेनिकल) श्री एस के गजभिये ने इस कार्य हेतु प्लान्ट गैरेज टीम की सराहना की। साथ ही भविष्य में आने वाली चुनौतियों एवं उसके निराकरण हेतु सदैव तैयार रहने के लिये सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रेरित किया।
प्लान्ट गैरेज टीम द्वारा लम्बे समय से बंद फ्रंट एण्ड लोडर की मरम्मत का कार्य अपने आतंरिक संसाधनों से करने का निर्णय लिया गया। इस कार्य को प्लान्ट गैरेज के अर्थ मूविंग इक्विपमेन्ट रिपेयरिंग सेक्शन में (वरिष्ठ प्रबंधक) श्री पी के कांबले के नेतृत्व में मेन्टेनेन्स टीम द्वारा, महाप्रबंधक (प्लान्ट गैरेज) व प्रभारी श्री बी डी बाबू एवं महाप्रबंधक (प्लान्ट गैरेज) श्री प्रदिप्ता भौमिक के मार्गदर्शन में आतंरिक संसाधनों एवं न्यूनतम लागत से किया गया। जिसमें संयंत्र के लाखों रुपये की बचत हुयी है। इस फ्रंट एण्ड लोडर को महाप्रबंधक (प्लान्ट गैरेज) श्री ज्ञानान्द को परिचालन के लिये सौंप दिया गया।

भिलाई इस्पात संयंत्र के हॅाट मेटल उत्पादन के लिये रॅा मटेरियल हैंडलिंग, रियर डम्प ट्रक, टिप्पर, हाईवा आदि में लोडिंग का कार्य फ्रंट एण्ड लोडर द्वारा किया जाता है। प्लान्ट गैरेज में उपलब्ध फ्रंट एण्ड लोडरों में से एक लोडर इंजन, ट्रांसम्यिन, हाइड्रलिक सिस्टम आदि की खराबी के कारण ब्रेक डाउन हो गया। इनका सुधार कार्य करने के लिये आवश्यक स्पेयर पार्ट्स आसानी से उपल्बध नही होते। इन स्पेयर पार्ट्स को आयात करना पड़ता है। वैकल्पित रूप से इन असेंबलियों को बदला जा सकता था, परन्तु ये सारी असेम्बली बहुत महंगी है। इस लोडर की अनुपलब्धता के कारण, रॅा मटेरियल लोडिंग के कार्य में बाधायें आने लगी और प्लान्ट गैरेज विभाग में लोडिंग इक्यूपमेंट की उपल्बधता में भी असर पड़ने लगा था।

इस अवसर पर उप महाप्रबंधक (प्लान्ट गैरेज) श्री एन के साहू, प्रबंधक (प्लान्ट गैरेज) श्री आशीष गुप्ता, प्रबंधक (प्लान्ट गैरेज) श्री सुदर्शन एवं कनिष्ठ अधिकारी (प्लान्ट गैरेज) श्री संजय सिंग सहित प्लान्ट गैरेज के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

▪️▪️▪️

🟥
संयंत्र के कोक ओवन विभाग ने वैगन अनलोडिंग में रचा कीर्तिमान

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग (सीओ एंड सीसीडी) ने 10 अप्रैल 2024 को द्वितीय पाली में 220 वैगनों की अनलोंडिग कर किसी भी पाली में अब तक का सर्वश्रेष्ठ अनलोडिंग रिकाॅर्ड दर्ज किया। इसके साथ ही कोकओवन ने 29 मई 2023 को दर्ज 196 वैगनों की अनलोडिंग के रिकाॅर्ड को पार किया।
सहायक महाप्रबंधक (सीओ एंड सीसीडी) श्री दयालु राम के कुशल मार्गदर्शन तथा पाली प्रभारी व सहायक महाप्रबंधक (सीओ एंड सीसीडी) श्री बिपिन कुमार दुबे के नेतृत्व में प्रचालन एवं यांत्रिक व विद्युत मेंटेनेंस के कर्मचारियों के सहयोग से यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की गई।

खराब मौसम एवं तकनीकी विषमताओं के बावजूद रिकॉर्ड अनलोडिंग करने पर विभाग प्रमुख व मुख्य महाप्रबंधक (सीओ एवं सीसीडी) श्री तरुण कनरार तथा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम के सभी सदस्यों को बधाई दी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने संयंत्र के टी एंड डी विभाग को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया एवं भविष्य में ऐसे ही टीम भावना से कार्य करने हेतु प्रेरित किया।

🟥🟥🟥🟥🟥🟥

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

विधानसभा में गूंजा प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना में भ्रष्टाचार का मुद्दा, 1400 महिलाओं के 61 लाख रुपये गबन का आरोप; विपक्ष का वॉकआउट
breaking Chhattisgarh

विधानसभा में गूंजा प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना में भ्रष्टाचार का मुद्दा, 1400 महिलाओं के 61 लाख रुपये गबन का आरोप; विपक्ष का वॉकआउट

IPS जयंत वैष्णव बने मुख्यमंत्री सुरक्षा के नए SP, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश
breaking Chhattisgarh

IPS जयंत वैष्णव बने मुख्यमंत्री सुरक्षा के नए SP, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश

‘सरकार से कहिए ऐसा न करें’, SC ने कहा- 9वीं कक्षा में तीसरी भाषा पढ़ने से तनाव बढ़ेगा
breaking National

‘सरकार से कहिए ऐसा न करें’, SC ने कहा- 9वीं कक्षा में तीसरी भाषा पढ़ने से तनाव बढ़ेगा

होर्मुज रूट पर भारतीय नाविकों की तैनाती पर सरकार ने लिया बड़ा फैसला, DGMA ने जारी की एडवाइजरी
breaking international

होर्मुज रूट पर भारतीय नाविकों की तैनाती पर सरकार ने लिया बड़ा फैसला, DGMA ने जारी की एडवाइजरी

आउटसोर्सिंग कर्मचारियों पर घिरे स्वास्थ्य मंत्री, भाजपा विधायकों ने कहा, चरित्र सत्यापन क्यों नहीं, मंत्री ने दिलाया शत प्रतिशत सत्यापन का भरोसा
breaking Chhattisgarh

आउटसोर्सिंग कर्मचारियों पर घिरे स्वास्थ्य मंत्री, भाजपा विधायकों ने कहा, चरित्र सत्यापन क्यों नहीं, मंत्री ने दिलाया शत प्रतिशत सत्यापन का भरोसा

जो गुजरात में बैन, वो दवा छत्तीसगढ़ में खरीदी गई ? स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने सदन में किया स्पष्ट
breaking Chhattisgarh

जो गुजरात में बैन, वो दवा छत्तीसगढ़ में खरीदी गई ? स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने सदन में किया स्पष्ट

रथ यात्रा स्पेशल: घर में बनाएं भगवान जगन्नाथ का प्रिय खाजा, जानें आसान रेसिपी
breaking Chhattisgarh

रथ यात्रा स्पेशल: घर में बनाएं भगवान जगन्नाथ का प्रिय खाजा, जानें आसान रेसिपी

सदन में गूंजा नकटी में बुलडोजर कार्रवाई का मामला, स्थगन प्रस्ताव खारिज होने पर नाराज़ विपक्ष ने गर्भगृह में जाकर की नारेबाजी, सभी विपक्षी विधायक निलंबित
breaking Chhattisgarh

सदन में गूंजा नकटी में बुलडोजर कार्रवाई का मामला, स्थगन प्रस्ताव खारिज होने पर नाराज़ विपक्ष ने गर्भगृह में जाकर की नारेबाजी, सभी विपक्षी विधायक निलंबित

पोलैंड के उप विदेश मंत्री का बड़ा दावा, कहा- PM मोदी के कहने पर पुतिन ने यूक्रेन पर परमाणु हमला रोका
breaking international

पोलैंड के उप विदेश मंत्री का बड़ा दावा, कहा- PM मोदी के कहने पर पुतिन ने यूक्रेन पर परमाणु हमला रोका

विधानसभा में बीज संकट को लेकर जोरदार हंगामा, स्पीकर ने स्थगन प्रस्ताव ठुकराया, गर्भगृह में नारेबाजी के बाद 34 विपक्षी विधायक निलंबित
breaking Chhattisgarh

विधानसभा में बीज संकट को लेकर जोरदार हंगामा, स्पीकर ने स्थगन प्रस्ताव ठुकराया, गर्भगृह में नारेबाजी के बाद 34 विपक्षी विधायक निलंबित

औद्योगिक दुर्घटनाओं पर विधानसभा में बवाल, वेदांता डायरेक्टर पर FIR का मुद्दा गरमाया, मंत्री के जवाब से नाराज़ विपक्ष ने किया वॉकआउट
breaking Chhattisgarh

औद्योगिक दुर्घटनाओं पर विधानसभा में बवाल, वेदांता डायरेक्टर पर FIR का मुद्दा गरमाया, मंत्री के जवाब से नाराज़ विपक्ष ने किया वॉकआउट

अब AI करेगा जंगल की चौकीदारी, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम का ट्रायल शुरू
breaking Chhattisgarh

अब AI करेगा जंगल की चौकीदारी, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम का ट्रायल शुरू

E20 पेट्रोल को लेकर मोदी सरकार सख्त हुई, ऐसे लोगों के खिलाफ कड़े एक्शन का आदेश दिया
breaking Chhattisgarh

E20 पेट्रोल को लेकर मोदी सरकार सख्त हुई, ऐसे लोगों के खिलाफ कड़े एक्शन का आदेश दिया

आओ ‘सेक्स’ पर बात करेंः प्राइमरी क्लास से दी जाएगी सेक्स एजुकेशन, हफ्ते में दो दिन चलेगी क्लास, जानें बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
breaking National

आओ ‘सेक्स’ पर बात करेंः प्राइमरी क्लास से दी जाएगी सेक्स एजुकेशन, हफ्ते में दो दिन चलेगी क्लास, जानें बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?

भाडे़ के NRI नहीं लाए गए…ऑस्ट्रेलिया में पीएम मोदी के कार्यक्रम पर आयोजकों की सफाई, कहा- माफ़ी मांगे राहुल और मल्लिकार्जुन खड़गे’
breaking international

भाडे़ के NRI नहीं लाए गए…ऑस्ट्रेलिया में पीएम मोदी के कार्यक्रम पर आयोजकों की सफाई, कहा- माफ़ी मांगे राहुल और मल्लिकार्जुन खड़गे’

विधानसभा में विधायक रिकेश की पहल, शहरी क्षेत्रों में पट्टा वितरण की प्रक्रिया होगी शुरू
breaking Chhattisgarh

विधानसभा में विधायक रिकेश की पहल, शहरी क्षेत्रों में पट्टा वितरण की प्रक्रिया होगी शुरू

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने शिक्षिका की बर्खास्तगी का आदेश किया निरस्त, बिना विभागीय जांच हटाना असंवैधानिक, सेवा बहाली के निर्देश
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने शिक्षिका की बर्खास्तगी का आदेश किया निरस्त, बिना विभागीय जांच हटाना असंवैधानिक, सेवा बहाली के निर्देश

धान के साथ वैकल्पिक फसलों को बढ़ावा, किसानों को मिलेंगे ₹15 हजार प्रति एकड़ की सहायता
breaking Chhattisgarh

धान के साथ वैकल्पिक फसलों को बढ़ावा, किसानों को मिलेंगे ₹15 हजार प्रति एकड़ की सहायता

छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों की सौगात, 250 सीटों को मिली स्वीकृति, सीएम साय ने पीएम मोदी मोदी और स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभार
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों की सौगात, 250 सीटों को मिली स्वीकृति, सीएम साय ने पीएम मोदी मोदी और स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभार

राज्य पुलिस सेवा के तीन वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले, तारकेश्वर पटेल ADCP से बने DCP
breaking Chhattisgarh

राज्य पुलिस सेवा के तीन वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले, तारकेश्वर पटेल ADCP से बने DCP

कविता

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’
poetry

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

साहित्यिक पटल : सुरभि ताम्रकर ‘शावि’
poetry

साहित्यिक पटल : सुरभि ताम्रकर ‘शावि’

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर
poetry

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर

गीत – डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

गीत – डॉ. दीक्षा चौबे

इस माह की नवाकुंर कवयित्री – सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

इस माह की नवाकुंर कवयित्री – सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

इस माह के बाल साहित्यकार : कमलेश चंद्राकर
poetry

इस माह के बाल साहित्यकार : कमलेश चंद्राकर

साहित्यनामा – अमृता मिश्रा
poetry

साहित्यनामा – अमृता मिश्रा

इस माह के ग़ज़लकार : शुभेंदु बागची ‘मुन्तज़िर’
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : शुभेंदु बागची ‘मुन्तज़िर’

कवि और कविता : हरिप्रकाश गुप्ता ‘सरल’
poetry

कवि और कविता : हरिप्रकाश गुप्ता ‘सरल’

इस माह के कवि : प्रकाशचंद्र मण्डल
poetry

इस माह के कवि : प्रकाशचंद्र मण्डल

कवि और कविता : दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर
poetry

कवि और कविता : दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

कवि और कविता : कमलेश चंद्राकर
poetry

कवि और कविता : कमलेश चंद्राकर

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

कविता श्रृंखला आरंभ : डॉ. शिरोमणि माथुर
poetry

कविता श्रृंखला आरंभ : डॉ. शिरोमणि माथुर

कविता श्रृंखला ‘आरंभ’ में : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

कविता श्रृंखला ‘आरंभ’ में : दीप्ति श्रीवास्तव

कहानी

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

story

कहानी : ‘ पानी के लिए ‘ – उर्मिला शुक्ल

लेख

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

⏩ 12 अगस्त-  भोजली पर्व पर विशेष
Article

⏩ 12 अगस्त- भोजली पर्व पर विशेष

Article

■पर्यावरण दिवस पर चिंतन : संजय मिश्रा [ शिवनाथ बचाओ आंदोलन के संयोजक एवं जनसुनवाई फाउंडेशन के छत्तीसगढ़ प्रमुख ]

Article

■पर्यावरण दिवस पर विशेष लघुकथा : महेश राजा.

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन