• Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ आसपास, संयंत्र की खबरें [ हर किसी की जिंदगी से जुड़ा हुआ है सेल ]

छत्तीसगढ़ आसपास, संयंत्र की खबरें [ हर किसी की जिंदगी से जुड़ा हुआ है सेल ]

3 years ago
211

▪️
बीएसपी कर्मचारियों ने 34वीं सीआईआई राष्ट्रीय कार्य-कौशल प्रतियोगिता-2024 में जीते 9 पुरुस्कार…

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के कुल 09 कर्मचारियों ने, भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा, 18 से 20 अप्रैल 2024 तक नई दिल्ली में आयोजित, 34वीं सीआईआई राष्ट्रीय कार्य-कौशल प्रतियोगिता 2024 में पुरस्कार जीते हैं। देश भर के विभिन्न निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योगों के 211 प्रतिभागियों के बीच, बीएसपी के कर्मचारियों ने छह ट्रेडों में जीत हासिल की है। जिसमें कारपेंट्री, इलेक्ट्रिकल, इंडस्ट्रीयल हाइड्रोलिक्स, पीएलसी, टर्नर और वेल्डर ट्रेड शामिल हैं।
इस उपलब्धि के लिए निदेशक प्रभारी (सेल-बीएसपी) श्री अनिर्बान दासगुप्ता ने 25 अप्रैल 2024 को इस्पात भवन में, विजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) श्री एस मुखोपाध्याय, कार्यपालक निदेशक (रावघाट) श्री समीर स्वरुप, कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) श्री पवन कुमार, कार्यकारी कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) श्री तापस दासगुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक (एचआरडी एवं बीई) श्रीमती निशा सोनी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
नई दिल्ली में तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्य कौशल प्रतियोगिता 2024 में बीएसपी के कुल 13 कर्मचारियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। जिनमें से 09 ने प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एसएमएस-2 के श्री प्रमोद भोंडेकर ने कारपेंट्री ट्रेड में प्रथम पुरस्कार जीता, जबकि एमआरडी के श्री रामसजन ने कारपेंट्री ट्रेड में दूसरा पुरस्कार प्राप्त किया। पीबीएस-2 के श्री कार्तिक राम भगत ने इलेक्ट्रिकल ट्रेड में दूसरा पुरस्कार और सीओ एवं सीसीडी के श्री अखिलेश कुमार ठाकुर ने इंडस्ट्रीयल हाइड्रोलिक्स ट्रेड में दूसरा पुरस्कार जीता। ए एंड डी विभाग से श्री कुंचे साई किरण ने पीएलसी ट्रेड में प्रथम पुरस्कार तथा बीएफसी एवं एसजीपी के श्री अखिल कुमार राठौड़ ने इसी ट्रेड में दूसरा पुरस्कार हासिल किया। दल्ली मैकेनाइज्ड माइंस के श्री ईश्वर लाल डड़सेना ने टर्नर ट्रेड में प्रथम पुरस्कार जीता, जबकि बीआरएम के श्री विजय महादेवराव वारघने ने टर्नर ट्रेड में दूसरा स्थान प्राप्त किया। साथ ही वेल्डर ट्रेड में मार्स-3 के श्री परमेशर को प्रथम पुरस्कार मिला।
इस अवसर पर श्री अनिर्बान दासगुप्ता ने प्रतियोगिता के विजेताओं को संगठन का नाम रौशन करने के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। श्री अनिर्बान दासगुप्ता ने कहा, कि जब हमारे संयंत्र के कर्मचारी विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं और जीतते हैं, तो इससे न केवल संयंत्र का नाम रोशन होता है, बल्कि अन्य कर्मचारियों को भी भाग लेने के लिए प्रेरणा मिलती है। हमारे कर्मचारी ट्रेडिशनल ट्रेड्स में बहुत कुशल हैं। हालाँकि, हमें आईटी, मेक्ट्रोनिक्स, वेब डिज़ाइनिंग आदि सहित नए युग के ट्रेडों में अपनी भागीदारीता को और अधिक बढ़ाने की आवश्यकता है। प्रतिभागियों को इन प्रतियोगिताओं की अच्छी तैयारी हेतु सुविधा प्रदान करने के लिए प्रयोगशाला, उपकरण और अन्य सामग्री एवं सभी आवश्यक संसाधन सुनिश्चित किए जाएंगे। उन्होंने कहा, विजेताओं को अपने साथियों को भी ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
श्री अनिर्बान दासगुप्ता ने कार्यपालक निदेशकों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर, विजेता प्रतिभागियों के साथ बातचीत की। साथ ही आगामी प्रतियोगिताओं में भागीदारी को बढ़ाने और प्रदर्शन को और बेहतर करने के लिए प्रतिभागियों के साथ अपने मूल्यवान विचार साझा किये।
उल्लेखनीय है कि ईडी (वर्क्स) ट्रॉफी कार्य कौशल प्रतियोगिता के विजेताओं को सीआईआई क्षेत्रीय कार्य कौशल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेजा जाता है। जो आगे वार्षिक सीआईआई राष्ट्रीय कार्य-कौशल प्रतियोगिता के लिए पात्रता प्राप्त करते हैं। ईडी (वर्क्स) कार्य कौशल ट्रॉफी प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन, 10 अलग-अलग ट्रेडों में किया गया था। जिसमें प्राप्त 355 नामांकनों में से, संयंत्र और माइंस के 294 कर्मचारियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया था।

०००

▪️
मार्केटिंग और बिजनेस प्लानिंग ने सेकेंडरी सेल्स में दर्ज किया, अब तक का सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड…

मार्केटिंग और बिजनेस प्लानिंग विभाग ने सेकेंडरी सेल्स में दर्ज किया अब तक का सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड
सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र में मार्केटिंग और बिजनेस प्लानिंग विभाग द्वारा, 36400 टन की डिफेक्टिव स्टील कटिंग आइटम की सेकेंडरी सेल्स ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड दर्ज किया है। यह बिक्री 19 अप्रैल, 2024 को ऑक्शन के माध्यम से की गई थी। डिफेक्टिव स्टील आइटम के लिए सिंगल ऑक्शन सेल में पिछली उपलब्धि, दिसंबर 2020 में प्राप्त हुई थी।
महाप्रबंधक (मार्केटिंग एंड बीपी) श्री जगन्नाथ रथ के मार्गदर्शन में महाप्रबंधक (मार्केटिंग एंड बीपी) श्री मनोज कुमार के साथ, मार्केटिंग और बिजनेस प्लानिंग टीम ने ऑनलाइन फॉरवर्ड ऑक्शन के कई सेल्स रिकॉर्ड बनाने में सफलता हासिल की है। वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान, कोल केमिकल सेल से प्राप्त आय, लगातार दूसरी बार वित्त वर्ष 2023-24 में 600 करोड़ रुपये से अधिक हो गई है। ग्रेनुलेटेड स्लैग का डिस्पैच 25.31 लाख टन है, जो कि एक वित्तीय वर्ष के दौरान अब तक का सर्वश्रेष्ठ डिस्पैच है। जो 2022-23 के दौरान हासिल किए गए, 22.59 लाख टन के पिछले सर्वश्रेष्ठ डिस्पैच से अधिक है।
भिलाई इस्पात संयंत्र सदैव ग्राहक संतुष्टि को प्राथमिकता देता है और उनकी आवश्यकताओं के अनुसार मांगों को पूरा करता है। चाहे वह विशेष उत्पादों की उपलब्धता की जांच करना हो, ग्राहकों की आवश्यकताओं को जानना और केंद्रीय विपणन संगठन को उत्तर भेजना हो, प्राइम आइटम के साथ-साथ सेकेंडरी आइटम की बिक्री निष्पादित करनी हो भिलाई इस्पात संयंत्र उन्हें करने हेतु हमेशा तैयार रहता है। साथ ही ग्राहक द्वारा ऑनलाइन भुगतान सुनिश्चित करना हो, वस्तुओं/उत्पादों के प्रेषण के लिए डिलीवरी ऑर्डर जारी करना हो या ग्राहकों की प्रतिक्रिया पर काम करना हो, मार्केटिंग एवं बिजनेस प्लानिंग विभाग भिलाई इस्पात संयंत्र के सेल्स लूप को आसानी से पूरा कर रहा है।
विभाग की जिम्मेदारी, उत्पादन, योजना और नियंत्रण – पीपीसी विभाग के साथ समन्वय करके विशेष उत्पाद तैयार करना है। इसके साथ ही स्टॉकयार्ड में उपलब्धता सुनिश्चित करना और इसे सीएमओ के माध्यम से ग्राहक तक भेजना की जिम्मेदारी भी विभाग की होती है।
सेकेंडरी सेल्स के लिए संरक्षक विभाग, डिस्पोज़ल यार्ड, मटेरियल रिकवरी डिपार्टमेंट और माइंस में सामग्री की उपलब्धता की जांच की जाती है। फिर सामग्री के विवरण के साथ कैटलॉग बनाया जाता है। बीएसपी द्वारा ऑक्शन ऑनलाइन आयोजित की जाती है। सेल ऑफर के लिए भुगतान प्राप्त होने के बाद, विपणन विभाग द्वारा डिलीवरी ऑर्डर जारी किया जाता है।
यह गर्व की बात है कि हाल ही में पहली बार 10,000 टन बीएफ ईएसपी डस्ट बेचा गया है। साथ ही भिलाई इस्पात संयंत्र में स्वदेशी रूप से उत्पादित पेवर ब्लॉक को भी, पहली बार ऑनलाइन फॉरवर्ड ऑक्शन (ओएलएफए) के माध्यम से बिक्री के लिए पेश किया जा रहा है।

०००

▪️
भिलाई इस्पात संयंत्र अब पूरे वर्ष प्रदान करेगा वोकेशनल ट्रेनिंग…

भिलाई इस्पात संयंत्र इस्पात उत्पादन में अग्रणी बने रहने के साथ साथ अपने सामाजिक निगमित उत्तरदायित्व पहलों के लिए भी सदैव प्रयासरत रहा है। जिसके तहत संयंत्र अपने परिधि क्षेत्र के लोगों के लिए तो कार्य कर ही रहा है और सीएसआर पहल के अंतर्गत वोकेशनल ट्रेनिंग भी निःशुल्क प्रदान की जा रही है, ताकि विद्यार्थी इसका भरपूर लाभ ले पायें। इस वोकेशनल/प्रोजेक्ट ट्रेनिंग में प्रवेश के लिए, देश के सभी राज्यों के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। बीएसपी में पहले यह वोकेशनल ट्रेनिंग सिर्फ गर्मियों में दी जाती थी। सिर्फ गर्मियों में इसके आयोजन की वजह से इसका लाभ कम लोग ही ले पाते थे। इसलिए संयंत्र प्रबंधन ने विगत 2 वर्षों से वोकेशनल ट्रेनिंग साल भर प्रदान करने का निर्णय लिया है।
वोकेशनल ट्रेनिंग: यह हमारे कौशल को निखारने का एक सशक्त माध्यम है। वोकेशनल ट्रेनिंग हमें व्यापारी, तकनीशियन या किसी भी क्षेत्र में एक कुशल पेशेवर के साथ साथ अनुभवी व्यक्ति के रूप में काम करने के लिए तैयार करती है। वोकेशनल ट्रेनिंग किसी व्यक्ति को उसके अपेक्षित कौशल के साथ लाभकारी रोजगार या स्व-रोजगार के लिए तैयार करता है। इस पर एचआरडी की मुख्य महाप्रबंधक श्रीमती निशा सोनी का कहना है, कि कई बच्चों को स्टील इंडस्ट्री या ऐसे कई व्यावसायिक क्षेत्रों के बारे में जमीनी स्तर की जानकारी नहीं होती है या कम होती है। जिसकी वजह से वह कई अवसरों का लाभ नहीं उठा पाते और अपने अंदर के कौशल को वर्तमान परिपेक्ष्य के हिसाब से ढाल नहीं पाते। वोकेशनल ट्रेनिंग ऐसे ही बच्चों को इंडस्ट्री एक्सप्लोर करने का अवसर प्रदान करता है। यह युवाओं के कौशल को निखार कर उन्हें नवाचारों की गतिशीलता में, हर संभावना की खोज करने के लिए प्रेरित करता है।
महाप्रबंधक (एचआरडी) श्री अमूल्य प्रियदर्शी ने बताया कि वोकेशनल/प्रोजेक्ट ट्रेनिंग से विद्यार्थियों को उनके व्यावसायिक जीवन में भी काफी लाभ हुआ है। ये विद्यार्थियों पर निर्भर करता है, कि वे इस वोकेशनल/प्रोजेक्ट ट्रेनिंग को कितनी गंभीरता से लेते हैं। इसका सबसे अच्छा उदाहरण है कि वोकेशनल/प्रोजेक्ट ट्रेनिंग से लाभ प्राप्त कुछ विद्यार्थी आज बीएसपी में ही कार्यरत हैं। उप प्रबंधक (एचआरडी) सुश्री सुष्मिता पाटला ने कहा कि वोकेशनल ट्रेनिंग का अनुभव हमारे करियर में अहम रोल प्ले करता है। यदि विद्यार्थी इसे अवसर के रूप में लें तो तकनीकी या व्यावसायिक क्षेत्र में मूल्यांकन करना, निर्णय लेना, सुरक्षित कार्य करना, संसाधनों का उचित उपयोग करने जैसी छोटी छोटी बारीकियां सीखते हुए, भविष्य के लिए अपने कौशल का विकास कर सकते हैं।
क्यों है महत्वपूर्ण: कभी ना कभी आपके मन में भी ये सवाल जरुर आया होगा, कि वोकेशनल ट्रेनिंग इतना महत्वपूर्ण क्यों है ? और इससे हमे क्या लाभ होता है ? यह महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे हमें किसी भी स्ट्रीम की आतंरिक और वास्तविक जानकारी तो होती ही है, इसके साथ ही विषय सम्बन्धित वोकेशनल ट्रेनर और विशेषज्ञों के साथ चर्चा करने का अवसर भी प्राप्त होता है। जहाँ वे अपने अनुभव से प्राप्त ज्ञान साझा कर, जमीनी स्तर की आधारभूत और विषय सम्बन्धित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। वोकेशनल ट्रेनिंग ना केवल तकनीकी कौशल निखारता है, बल्कि एक मजबूत कार्य नीति और आत्मविश्वास को भी बढाता है। वोकेशनल ट्रेनिंग को आप एक गेम चेंजर की तरह देख सकते हैं, क्योंकि इससे जो कौशल आप सीखेंगे और जो अवसर आपको प्राप्त होंगे, वो निश्चित तौर पर सार्थक साबित होंगे। एचआरडी के अधिकारियों का कहना है की कभी कभी कुछ संस्थानों से हमें वोकेशनल ट्रेनिंग की पुष्टि के लिए भी सम्पर्क किया जाता है।
कौन होगा पात्र: भिलाई इस्पात संयंत्र में वोकेशनल/प्रोजेक्ट ट्रेनिंग इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, प्रबंधन, फॉर्मेसी, फिजियोथेरेपी, अग्नि और सुरक्षा, सामाजिक विज्ञान, कानून, मीडिया एवं जनसम्पर्क, कंप्यूटर अनुप्रयोग और ट्रेनिंग के समय लागू अन्य कोई भी स्ट्रीम या पाठ्यक्रम के विद्यार्थी प्राप्त कर सकते हैं। इसमें देश भर के सभी संस्थानों से विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। इसमें बीएसपी कर्मचारियों के बच्चों को प्राथमिकता दी जाती है। वोकेशनल/प्रोजेक्ट ट्रेनिंग संयंत्र के अंदर और बाहर के सभी विभागों में आवश्यकतानुसार प्रदान किया जाता है।
प्रक्रिया: इसके लिए संबंधित संस्थान के प्रमुख/डीन/एचओडी द्वारा सीधे या संबंधित छात्र/छात्राओं के माध्यम से, वोकेशनल/प्रोजेक्ट ट्रेनिंग में प्रवेश सम्बन्धी सभी आवश्यक दस्तावेज प्रशिक्षण शुरू होने की तारीख से एक महीने पहले बीएसपी के मानव संसाधन विकास विभाग के महाप्रबंधक को भेजी जाती है या मेल की जाती है। एचआरडीसी प्राप्त आवेदन की जांच करेगा और उपलब्ध सीटों की संख्या पर विचार करते हुए, ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर छात्रों की अंतिम सूची देता है। इसके बाद एचआरडीसी, संबंधित संस्थान के प्रमुख या छात्र/छात्राओं को वोकेशनल/प्रोजेक्ट ट्रेनिंग के विवरण के साथ स्वीकृति पत्र भेजता है। फिर प्रशिक्षुओं को एचआरडी से प्राप्त पुष्टि पत्र/मेल, दो तस्वीरें और संस्थान के पहचान पत्र के साथ निर्धारित दिन पर प्रशिक्षण के लिए रिपोर्ट करना होता है।
संयंत्र कब और कितनो को प्रदान करता है वोकेशनल ट्रेनिंग: नए वित्त वर्ष की शुरुआत से पहले, मानव संसाधन विकास विभाग, वोकेशनल ट्रेनिंग और प्रोजेक्ट ट्रेनिंग के लिए प्रशिक्षुओं की संख्या का निर्धारण करती है। संबंधित क्षेत्र में परियोजनाओं की पहचान, व्यावसायिक क्षेत्र में उनकी वर्तमान और भविष्य की मांगों को ध्यान में रखते हुए, पाठ्यक्रम की आवश्यकता अनुसार ये निर्धारण किया जाता है। जो व्यावसायिक तौर पर विद्यार्थियों के कौशल, अध्ययन, सर्वेक्षण तथा संगठनात्मक विकास आदि विषयों में सहायक होंगे। बीएसपी ने वित्त वर्ष 2023-24 में कुल 1861 प्रशिक्षुओं को वोकेशनल ट्रेनिंग दिया तथा 980 प्रोजेक्ट्स पूरे कराये। प्रशिक्षुओं की सुरक्षा को सर्वोपरी रखते हुए, हाल ही में संयंत्र ने प्रशिक्षुओं की सुरक्षा मानदंडों के आधार पर, उनकी संख्या को सीमित करने का निर्णय लिया है।
प्रशिक्षण की अवधि: बीएसपी में पहले यह वोकेशनल ट्रेनिंग सिर्फ गर्मियों में दी जाती थी। इसके लिए भारी संख्या में विद्यार्थियों के रुझान प्राप्त होते थे, किन्तु सिर्फ गर्मियों में इसके आयोजन की वजह से इसका लाभ कम लोग ही ले पाते थे। इसलिए संयंत्र प्रबंधन ने विगत 2 वर्षों से वोकेशनल ट्रेनिंग साल भर प्रदान करने का निर्णय लिया है। वोकेशनल ट्रेनिंग, पाठ्यक्रम के अनुसार तथा प्रोजेक्ट ट्रेनिंग एक से छह महीने तक प्रदान की जाती है। परियोजना प्रशिक्षण के अंत में, प्रशिक्षुओं द्वारा परियोजना रिपोर्ट की एक प्रति भी जमा की जाएगी और अगले दिन प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे।
उपलब्ध करायी जाने वाली सुविधाएं: एचआरडीसी दस्तावेजों की जांच करके सीआईएसएफ के माध्यम से गेट पास की व्यवस्था करेगा। गेट पास जारी होने के बाद प्रशिक्षण शुरू होगा। प्रशिक्षण शुरू होने के पहले सभी प्रशिक्षुओं को सुरक्षा ट्रेनिंग दी जाती है। रिटर्नेबल बेसिस पर, प्रशिक्षुओं को मानव संसाधन विकास विभाग के माध्यम से सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराये जाते हैं। जिसमें सुरक्षा हेलमेट विभाग द्वारा प्रदान किए जाते हैं एवं सेफ्टी शूज़ प्रशिक्षुओं को स्वयं लाना होता है। यहाँ प्रशिक्षुओं के लिए कैंटीन भी है, जहाँ सब्सिडाइज़ रेट में भोजन उपलब्ध है।

०००

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रिटायरमेंट के बाद भी सरकारी कर्मचारी से वसूल सकते हैं अतिरिक्त वेतन की रकम
breaking Chhattisgarh

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रिटायरमेंट के बाद भी सरकारी कर्मचारी से वसूल सकते हैं अतिरिक्त वेतन की रकम

धान खरीदी व्यवस्था पर सवाल? टीएस सिंह देव ने कहा- मेरा खुद का 80 एकड़ का रकबा बता रहा शून्य…
breaking Chhattisgarh

धान खरीदी व्यवस्था पर सवाल? टीएस सिंह देव ने कहा- मेरा खुद का 80 एकड़ का रकबा बता रहा शून्य…

छत्तीसगढ़ से CRPF बटालियन हटाने पर भूपेश बघेल ने कहा – जवानों की वापसी प्रशासनिक व्यवस्था, विकास के काम बताए सरकार, धान खरीदी पर भी साधा निशाना
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ से CRPF बटालियन हटाने पर भूपेश बघेल ने कहा – जवानों की वापसी प्रशासनिक व्यवस्था, विकास के काम बताए सरकार, धान खरीदी पर भी साधा निशाना

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, पूर्वी तट के राज्यों में अलर्ट; 19 नवंबर से भारी बारिश की चेतावनी
breaking Chhattisgarh

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, पूर्वी तट के राज्यों में अलर्ट; 19 नवंबर से भारी बारिश की चेतावनी

कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज: सोनिया गांधी पर टिप्पणी कर मुश्किलों में घिरी बीजेपी सांसद
breaking National

कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज: सोनिया गांधी पर टिप्पणी कर मुश्किलों में घिरी बीजेपी सांसद

CBI का बड़ा एक्शन, सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के बाद 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापेमारी, करोड़ों के नेटवर्क की जांच तेज
breaking Chhattisgarh

CBI का बड़ा एक्शन, सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के बाद 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापेमारी, करोड़ों के नेटवर्क की जांच तेज

छत्तीसगढ़ में किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपये सहायता, इन 3 शर्तों के बिना नहीं मिलेगा पैसा
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपये सहायता, इन 3 शर्तों के बिना नहीं मिलेगा पैसा

छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए खुशखबरी, हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस आज से रीगा में भी रुकेगी
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए खुशखबरी, हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस आज से रीगा में भी रुकेगी

मुख्यमंत्री निवास में 18 नवंबर को होगी साय कैबिनेट की बैठक, कई बड़े मुद्दों पर होगी चर्चा
breaking Chhattisgarh

मुख्यमंत्री निवास में 18 नवंबर को होगी साय कैबिनेट की बैठक, कई बड़े मुद्दों पर होगी चर्चा

माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस 15 घंटे से ठप, भारत में 3 फ्लाइट्स रद्द; Outlook-Teams समेत कई सेवाएं प्रभावित
breaking Chhattisgarh

माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस 15 घंटे से ठप, भारत में 3 फ्लाइट्स रद्द; Outlook-Teams समेत कई सेवाएं प्रभावित

भूपेश बघेल का सरकार पर तंज, कहा- आज चुनाव हुए तो एक इनोवा में सिमट जाएगी भाजपा… जनगणना 2027 और धान खरीदी के मुद्दे पर भी बोला हमला
breaking Chhattisgarh

भूपेश बघेल का सरकार पर तंज, कहा- आज चुनाव हुए तो एक इनोवा में सिमट जाएगी भाजपा… जनगणना 2027 और धान खरीदी के मुद्दे पर भी बोला हमला

महादेव ऑनलाइन सट्टा मामला: रायपुर में मोहित सोमानी के घर सुबह-सुबह पहुंची CBI टीम, जल्द हो सकते हैं बड़े खुलासे
breaking Chhattisgarh

महादेव ऑनलाइन सट्टा मामला: रायपुर में मोहित सोमानी के घर सुबह-सुबह पहुंची CBI टीम, जल्द हो सकते हैं बड़े खुलासे

अखिल भारतीय किसान सभा का 36वां राष्ट्रीय सम्मेलन 15 नवम्बर को तेलंगाना के नालगोंडा में. छत्तीसगढ़ से हिस्सा लेंगे 10 प्रतिनिधि
breaking Chhattisgarh

अखिल भारतीय किसान सभा का 36वां राष्ट्रीय सम्मेलन 15 नवम्बर को तेलंगाना के नालगोंडा में. छत्तीसगढ़ से हिस्सा लेंगे 10 प्रतिनिधि

कब है छठ महापर्व ? जानें नहाय-खाय से उषा अर्घ्य तक चारों दिनों का पूरा कैलेंडर
breaking Chhattisgarh

कब है छठ महापर्व ? जानें नहाय-खाय से उषा अर्घ्य तक चारों दिनों का पूरा कैलेंडर

महादेव सट्टा ऐप केस : मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर 19 नवंबर तक न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल, ED की अर्जी खारिज
breaking Chhattisgarh

महादेव सट्टा ऐप केस : मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर 19 नवंबर तक न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल, ED की अर्जी खारिज

मतदाता सूची में आपका नाम है या कट गया? छत्तीसगढ़ में ड्राफ्ट लिस्ट जारी, 1.90 करोड़ से ज्यादा वोटर्स के नाम शामिल, ऐसे करें चेक
breaking Chhattisgarh

मतदाता सूची में आपका नाम है या कट गया? छत्तीसगढ़ में ड्राफ्ट लिस्ट जारी, 1.90 करोड़ से ज्यादा वोटर्स के नाम शामिल, ऐसे करें चेक

छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से होगा शुरू, चार बैठकें होंगी
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से होगा शुरू, चार बैठकें होंगी

किसानों को बड़ी राहत, 21 क्विंटल धान नहीं, तो भी मिलेगा पूरा लाभ, बिचौलियों पर लगेगी लगाम
breaking Chhattisgarh

किसानों को बड़ी राहत, 21 क्विंटल धान नहीं, तो भी मिलेगा पूरा लाभ, बिचौलियों पर लगेगी लगाम

छत्तीसगढ़ में सर्दी की आहट! कई शहरों में गिरा पारा, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में सर्दी की आहट! कई शहरों में गिरा पारा, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम

पटाखे से जल जाएं तो घबराएं नहीं, तुरंत करें ये उपाय, इन गलतियों से भी बचें
breaking Chhattisgarh

पटाखे से जल जाएं तो घबराएं नहीं, तुरंत करें ये उपाय, इन गलतियों से भी बचें

कविता

कृति और कृतिकार- वीणा सिंह
poetry

कृति और कृतिकार- वीणा सिंह

आरंभ की अंतर्ध्वनि- 1 : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

आरंभ की अंतर्ध्वनि- 1 : दीप्ति श्रीवास्तव

इस माह के कवि और कविता : तारक नाथ चौधुरी
poetry

इस माह के कवि और कविता : तारक नाथ चौधुरी

आरंभ साहित्यिक मंच : वीणा सिंह
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : वीणा सिंह

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ
poetry

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन
poetry

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य
poetry

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी
poetry

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’

इस माह की कवयित्री –  सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर
poetry

इस माह की कवयित्री – सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’

कहानी

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू
story

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

लेख

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से
Article

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक
Article

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

काव्य संध्या : प्रगतिशील कवि डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय के निवास में दिव्या सक्सेना, विजया भारती, गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीश’, पारुल पांडेय, संजय मैथिल, युसूफ सागर, हाजी रियाज़ खान गौहर, मनमोहन मतवाला, ओम पांडेय, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, छ्गनलाल सोनी, संतराम वर्मा और डॉ. आरबी कुशवाहा शामिल हुए

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन